Hosea 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Hear this, O priests! Take heed, O house of Israel! Give ear, O royal house! For this judgment is against you because you have been a snare at Mizpah, a net spread out on Tabor. | HINCV 1 “हे पुरोहितो, यह बात सुनो! हे इस्राएलियो, ध्यान दो! राज घरानो, सुनो! यह न्याय तुम्हारे विरुद्ध है: तुम मिज़पाह में एक फंदा बन गये हो, ताबोर में बिछाये गये एक जाल हो. |
| BSB 2 The rebels are deep in slaughter; but I will chastise them all. | HINCV 2 विद्रोहियों ने घोर नरसंहार किया है, मैं उन सबको अनुशासित करूंगा. |
| BSB 3 I know all about Ephraim, and Israel is not hidden from Me. For now, O Ephraim, you have turned to prostitution; Israel is defiled. | HINCV 3 मैं एफ्राईम के बारे में सब कुछ जानता हूं; इस्राएल की बात मुझसे छिपी नहीं है. हे एफ्राईम, तुम वेश्यावृत्ति में लिप्त हो; इस्राएल भ्रष्ट हो गया है. |
| BSB 4 Their deeds do not permit them to return to their God, for a spirit of prostitution is within them, and they do not know the LORD. | HINCV 4 “उनके काम उन्हें अपने परमेश्वर की ओर लौटने नहीं देते. वेश्यावृत्ति की आत्मा उनके दिल में है; वे याहवेह को नहीं मानते हैं. |
| BSB 5 Israel’s arrogance testifies against them; Israel and Ephraim stumble in their iniquity; even Judah stumbles with them. | HINCV 5 इस्राएल का घमंड उसी के विरुद्ध गवाही देता है; इस्राएली, और तो और एफ्राईम भी अपने पापों में लड़खड़ाते हैं; यहूदिया भी उनके साथ लड़खड़ाता है. |
| BSB 6 They go with their flocks and herds to seek the LORD, but they do not find Him; He has withdrawn Himself from them. | HINCV 6 जब वे अपनी भेड़-बकरी और गाय-बैल के झुंड को लेकर याहवेह की खोज में जाते हैं, तो याहवेह उन्हें नहीं मिलते हैं; क्योंकि उन्होंने अपने आपको उनसे अलग कर लिया है. |
| BSB 7 They have been unfaithful to the LORD; for they have borne illegitimate children. Now the New Moon will devour them along with their land. | HINCV 7 उन्होंने याहवेह के साथ विश्वासघात किया है; वे अवैध बच्चे पैदा करते हैं. जब वे नये चांद के भोज का उत्सव मनाएंगे, तो वह उनके खेतों को निगल जाएगा. |
| BSB 8 Blow the ram’s horn in Gibeah, the trumpet in Ramah; raise the battle cry in Beth-aven: Lead on, O Benjamin! | HINCV 8 “गिबियाह नगर में तुरही बजाओ, रामाह नगर में नरसिंगा फूंको. बेथ-आवेन में युद्ध की घोषणा ऊंची आवाज में करो; हे बिन्यामिन, हमारी अगुवाई करो. |
| BSB 9 Ephraim will be laid waste on the day of rebuke. Among the tribes of Israel I proclaim what is certain. | HINCV 9 हिसाब करने के दिन एफ्राईम बेकार हो जाएगा. इस्राएल के गोत्रों के बीच मैं उसी बात की घोषणा करूंगा, जिसका होना निश्चित है. |
| BSB 10 The princes of Judah are like those who move boundary stones; I will pour out My fury upon them like water. | HINCV 10 यहूदिया के अगुए उनके जैसे हैं जो सीमा के पत्थरों को हटाते हैं. उन पर मैं अपना कोप पानी के बाढ़ की तरह उंडेलूंगा. |
| BSB 11 Ephraim is oppressed, crushed in judgment, for he is determined to follow worthless idols. | HINCV 11 एफ्राईम सताया जाता है, न्याय में कुचला गया है, क्योंकि उसने मूर्तियों के पीछे जाने की ठानी है. |
| BSB 12 So I am like a moth to Ephraim, and like decay to the house of Judah. | HINCV 12 मैं एफ्राईम के लिए कीड़े के समान, और यहूदाह के लोगों के लिए एक सड़न के जैसा हूं. |
| BSB 13 When Ephraim saw his sickness and Judah his wound, then Ephraim turned to Assyria and sent to the great king. But he cannot cure you or heal your wound. | HINCV 13 “जब एफ्राईम ने अपनी बीमारी, और यहूदिया ने अपने घाव को देखा, तब एफ्राईम अश्शूर की तरफ गया, और बड़े राजा से सहायता की याचना की. परंतु वह तुम्हें न तो चंगा कर सकता है, और न ही तुम्हारे घावों को ठीक कर सकता है. |
| BSB 14 For I am like a lion to Ephraim and like a young lion to the house of Judah. I, even I, will tear them to pieces and then go away. I will carry them off where no one can rescue them. | HINCV 14 क्योंकि एफ्राईम के लिए मैं एक सिंह के जैसा, और यहूदाह के लिए एक बड़े सिंह के जैसा हो जाऊंगा. मैं उन्हें फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा और चला जाऊंगा; मैं उन्हें उठाकर ले जाऊंगा, और उन्हें छुड़ाने वाला कोई न होगा. |
| BSB 15 Then I will return to My place until they admit their guilt and seek My face; in their affliction they will earnestly seek Me.” | HINCV 15 जब तक वे अपने अपराध को मान नहीं लेते और मेरी ओर लौट नहीं आते मैं अपने स्थान में नहीं लौटूंगा; अपनी दुर्गति के समय वे मन लगाकर मेरी खोज करेंगे.” |
Questions about Hosea 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.