Hosea 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When I heal Israel, the iniquity of Ephraim will be exposed, as well as the crimes of Samaria. For they practice deceit and thieves break in; bandits raid in the streets. | HINCV 1 जब मैं इस्राएल को चंगा करूंगा, एफ्राईम के पाप और शमरिया के अपराध प्रगट किए जाएंगे. वे धोखा देते हैं, चोर घरों में चोरी करते हैं, लुटेरे गलियों में लूटमार करते हैं; |
| BSB 2 But they fail to consider in their hearts that I remember all their evil. Now their deeds are all around them; they are before My face. | HINCV 2 पर वे यह नहीं समझते कि मैं उनके सब बुरे कामों को याद रखता हूं. उनके पाप उन्हें पूरी तरह खा जाते हैं; उनके काम हमेशा मेरी दृष्टि में बने रहते हैं. |
| BSB 3 They delight the king with their evil, and the princes with their lies. | HINCV 3 “वे राजा को अपनी दुष्टता, और राजकुमारों को अपने झूठी बातों से खुश रखते हैं. |
| BSB 4 They are all adulterers, like an oven heated by a baker who needs not stoke the fire from the kneading to the rising of the dough. | HINCV 4 वे सबके सब व्यभिचारी हैं, एक जलते हुए चूल्हे के समान जिसकी आग को रोटी बनानेवाला तब तक तेज नहीं करता जब तक वह आटा गूंधकर पकाने के लिए तैयार नहीं कर लेता. |
| BSB 5 The princes are inflamed with wine on the day of our king; so he joins hands with those who mock him. | HINCV 5 हमारे राजा के त्योहार के दिन राजकुमार दाखमधु पीकर उत्तेजित होते हैं, और वह हंसी उड़ानेवालों के साथ शामिल होता है. |
| BSB 6 For they prepare their heart like an oven while they lie in wait; all night their anger smolders; in the morning it blazes like a flaming fire. | HINCV 6 उनके ह्रदय एक चूल्हे के समान हैं; वे उसके पास षड़्यंत्र रचकर जाते हैं. उनकी लालसा रात भर सुलगती रहती है; और सुबह यह आग की ज्वाला की तरह भभक उठती है. |
| BSB 7 All of them are hot as an oven, and they devour their rulers. All their kings fall; not one of them calls upon Me. | HINCV 7 वे सबके सब चूल्हे के समान गर्म हैं; वे अपने शासकों को भस्म कर देते हैं. उनके सब राजा मारे जाते हैं, पर उनमें से कोई भी मुझे नहीं पुकारता. |
| BSB 8 Ephraim mixes with the nations; Ephraim is an unturned cake. | HINCV 8 “एफ्राईम अन्य राष्ट्रों के लोगों के साथ घुल-मिल जाता है; एफ्राईम उस रोटी के समान है, जिसे पकाते समय पलटा नहीं गया है. |
| BSB 9 Foreigners consume his strength, but he does not notice. Even his hair is streaked with gray, but he does not know. | HINCV 9 परदेशी उसकी शक्ति का शोषण करते हैं, पर वह इसे समझ नहीं पाता है. उसके बाल पकते जा रहे हैं, पर वह ध्यान नहीं देता है. |
| BSB 10 Israel’s arrogance testifies against them, yet they do not return to the LORD their God; despite all this, they do not seek Him. | HINCV 10 इस्राएल का अहंकार उसके विरुद्ध गवाही देता है, पर इन सबके बावजूद वह याहवेह अपने परमेश्वर के पास लौटकर नहीं आता या उसकी खोज नहीं करता. |
| BSB 11 So Ephraim has become like a silly, senseless dove—calling out to Egypt, then turning to Assyria. | HINCV 11 “एफ्राईम एक पेंडुकी की तरह है, जो आसानी से धोखा खाता है और निर्बुद्धि है— उन्होंने सहायता के लिए मिस्र को पुकारा, अब अश्शूर की ओर जाते हैं. |
| BSB 12 As they go, I will spread My net over them; I will bring them down like birds of the air. I will chastise them when I hear them flocking together. | HINCV 12 जब वे जाते हैं, तब मैं उन पर अपना जाल डालूंगा; मैं उन्हें आकाश के पक्षियों के समान नीचे गिरा दूंगा. जब मैं सुनूंगा कि वे एक साथ झुंड में इकट्ठा हो रहे हैं, तो मैं उन्हें पकड़ लूंगा. |
| BSB 13 Woe to them, for they have strayed from Me! Destruction to them, for they have rebelled against Me! Though I would redeem them, they speak lies against Me. | HINCV 13 उन पर हाय, क्योंकि वे मुझसे अलग हो गये हैं! सर्वनाश हो उनका, क्योंकि उन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया है! मैं उन्हें छुड़ाने की इच्छा रखता हूं पर वे मेरे बारे में झूठ बोलते हैं. |
| BSB 14 They do not cry out to Me from their hearts when they wail upon their beds. They slash themselves for grain and new wine, but turn away from Me. | HINCV 14 वे मुझे अपने हृदय से नहीं पुकारते पर अपने बिछौने पर पड़े विलाप करते हैं. अनाज और नई दाखमधु के लिये वे अपने देवताओं से याचना करते हुए अपने आपको घायल करते हैं, पर वे मुझसे दूर रहते हैं. |
| BSB 15 Although I trained and strengthened their arms, they plot evil against Me. | HINCV 15 मैंने उन्हें प्रशिक्षित किया और उनकी सेना को सशक्त किया, पर वे मेरे ही विरुद्ध षड़्यंत्र रचते हैं. |
| BSB 16 They turn, but not to the Most High; they are like a faulty bow. Their leaders will fall by the sword for the cursing of their tongue; for this they will be ridiculed in the land of Egypt. | HINCV 16 वे सर्वोच्च परमेश्वर की ओर नहीं फिर रहे हैं; वे त्रुटिपूर्ण धनुष के समान हैं. उनके अगुएं घमंड से भरी बातों के कारण तलवार से मारे जाएंगे. इसी कारण से उन्हें मिस्र देश में ठट्ठों में उड़ाया जाएगा. |
Questions about Hosea 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.