Hosea 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Put the ram’s horn to your lips! An eagle looms over the house of the LORD, because the people have transgressed My covenant and rebelled against My law. | HINIRV 1 अपने मुँह में नरसिंगा लगा। वह उकाब के समान यहोवा के घर पर झपटेगा, क्योंकि मेरे घर के लोगों ने मेरी वाचा तोड़ी, और मेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया है। |
| BSB 2 Israel cries out to Me, “O our God, we know You!” | HINIRV 2 वे मुझसे पुकारकर कहेंगे, “हे हमारे परमेश्वर, हम इस्राएली लोग तुझे जानते हैं।” |
| BSB 3 But Israel has rejected good; an enemy will pursue him. | HINIRV 3 परन्तु इस्राएल ने भलाई को मन से उतार दिया है; शत्रु उसके पीछे पड़ेगा। |
| BSB 4 They set up kings, but not by Me. They make princes, but without My approval. With their silver and gold they make themselves idols, to their own destruction. | HINIRV 4 वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्होंने अपना सोना-चाँदी लेकर मूरतें बना लीं जिससे वे ही नाश हो जाएँ। |
| BSB 5 He has rejected your calf, O Samaria. My anger burns against them. How long will they be incapable of innocence? | HINIRV 5 हे सामरिया, उसने तेरे बछड़े को मन से उतार दिया है, मेरा क्रोध उन पर भड़का है। वे निर्दोष होने में कब तक विलम्ब करेंगे? |
| BSB 6 For this thing is from Israel—a craftsman made it, and it is not God. It will be broken to pieces, that calf of Samaria. | HINIRV 6 यह इस्राएल से हुआ है। एक कारीगर ने उसे बनाया; वह परमेश्वर नहीं है। इस कारण सामरिया का वह बछड़ा टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा। |
| BSB 7 For they sow the wind, and they shall reap the whirlwind. There is no standing grain; what sprouts fails to yield flour. Even if it should produce, the foreigners would swallow it up. | HINIRV 7 वे वायु बोते हैं, और वे बवण्डर लवेंगे । उनके लिये कुछ खेत रहेगा नहीं न उनकी उपज से कुछ आटा होगा; और यदि हो भी तो परदेशी उसको खा डालेंगे। |
| BSB 8 Israel is swallowed up! Now they are among the nations like a worthless vessel. | HINIRV 8 इस्राएल निगला गया; अब वे अन्यजातियों में ऐसे निकम्मे ठहरे जैसे तुच्छ बर्तन ठहरता है। |
| BSB 9 For they have gone up to Assyria like a wild donkey on its own. Ephraim has hired lovers. | HINIRV 9 क्योंकि वे अश्शूर को ऐसे चले गए, जैसा जंगली गदहा झुण्ड से बिछड़ के रहता है; एप्रैम ने यारों को मजदूरी पर रखा है। |
| BSB 10 Though they hire allies among the nations, I will now round them up, and they will begin to diminish under the oppression of the king of princes. | HINIRV 10 यद्यपि वे अन्यजातियों में से मजदूर बनाकर रखें, तो भी मैं उनको इकट्ठा करूँगा। और वे हाकिमों और राजा के बोझ के कारण घटने लगेंगे। |
| BSB 11 Though Ephraim multiplied the altars for sin, they became his altars for sinning. | HINIRV 11 एप्रैम ने पाप करने को बहुत सी वेदियाँ बनाई हैं, वे ही वेदियाँ उसके पापी ठहरने का कारण भी ठहरीं। |
| BSB 12 Though I wrote for them the great things of My law, they regarded them as something strange. | HINIRV 12 मैं तो उनके लिये अपनी व्यवस्था की लाखों बातें लिखकर दिए, परन्तु वे उन्हें पराया समझते हैं। |
| BSB 13 Though they offer sacrifices as gifts to Me, and though they eat the meat, the LORD does not accept them. Now He will remember their iniquity and punish their sins: They will return to Egypt. | HINIRV 13 वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशुबलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल माँस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उनसे प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि लेकर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएँगे। |
| BSB 14 Israel has forgotten his Maker and built palaces; Judah has multiplied its fortified cities. But I will send fire upon their cities, and it will consume their citadels. | HINIRV 14 क्योंकि इस्राएल ने अपने कर्ता को भुला कर महल बनाए, और यहूदा ने बहुत से गढ़वाले नगरों को बसाया है; परन्तु मैं उनके नगरों में आग लगाऊँगा, और उससे उनके गढ़ भस्म हो जाएँगे। |
Questions about Hosea 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.