Isaiah 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then a shoot will spring up from the stump of Jesse, and a Branch from his roots will bear fruit.

HINIRV

1 तब यिशै के ठूँठ में से एक डाली फूट निकलेगी और उसकी जड़ में से एक शाखा निकलकर फलवन्त होगी। (प्रेरि. 13:23, यिर्म. 23:5, प्रका. 22:16)

BSB

2 The Spirit of the LORD will rest on Him—the Spirit of wisdom and understanding, the Spirit of counsel and strength, the Spirit of knowledge and fear of the LORD.

HINIRV

2 और यहोवा की आत्मा, बुद्धि और समझ की आत्मा, युक्ति और पराक्रम की आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय की आत्मा उस पर ठहरी रहेगी। (इफि. 1:17, यशा. 42:1, यूह. 14:17)

BSB

3 And He will delight in the fear of the LORD. He will not judge by what His eyes see, and He will not decide by what His ears hear,

HINIRV

3 ओर उसको यहोवा का भय सुगन्ध—सा भाएगा। वह मुँह देखा न्याय न करेगा और न अपने कानों के सुनने के अनुसार निर्णय करेगा; (यूह. 8:15,16, यूह. 7:24)

BSB

4 but with righteousness He will judge the poor, and with equity He will decide for the lowly of the earth. He will strike the earth with the rod of His mouth and slay the wicked with the breath of His lips.

HINIRV

4 परन्तु वह कंगालों का न्याय धार्मिकता से, और पृथ्वी के नम्र लोगों का निर्णय खराई से करेगा; और वह पृथ्वी को अपने वचन के सोंटे से मारेगा, और अपनी फूँक के झोंके से दुष्ट को मिटा डालेगा। (2 थिस्स. 2:8, प्रका. 19:15, नीति. 31:8,9)

BSB

5 Righteousness will be the belt around His hips, and faithfulness the sash around His waist.

HINIRV

5 उसकी कटि का फेंटा धार्मिकता और उसकी कमर का फेंटा सच्चाई होगी। (यशा. 59:17, इफि. 6:14)

BSB

6 The wolf will live with the lamb, and the leopard will lie down with the goat; the calf and young lion and fatling will be together, and a little child will lead them.

HINIRV

6 तब भेड़िया भेड़ के बच्चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्चे के साथ बैठा रहेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुआई करेगा।

BSB

7 The cow will graze with the bear, their young will lie down together, and the lion will eat straw like the ox.

HINIRV

7 गाय और रीछनी मिलकर चरेंगी, और उनके बच्चे इकट्ठे बैठेंगे; और सिंह बैल के समान भूसा खाया करेगा।

BSB

8 The infant will play by the cobra’s den, and the toddler will reach into the viper’s nest.

HINIRV

8 दूध पीता बच्चा करैत के बिल पर खेलेगा, और दूध छुड़ाया हुआ लड़का नाग के बिल में हाथ डालेगा।

BSB

9 They will neither harm nor destroy on all My holy mountain, for the earth will be full of the knowledge of the LORD as the sea is full of water.

HINIRV

9 मेरे सारे पवित्र पर्वत पर न तो कोई दुःख देगा और न हानि करेगा; क्योंकि पृथ्वी यहोवा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसा जल समुद्र में भरा रहता है।

BSB

10 On that day the Root of Jesse will stand as a banner for the peoples. The nations will seek Him, and His place of rest will be glorious.

HINIRV

10 उस समय यिशै की जड़ देश-देश के लोगों के लिये एक झण्डा होगी; सब राज्यों के लोग उसे ढूँढ़ेंगें, और उसका विश्रामस्थान तेजोमय होगा। (रोम. 15:12)

BSB

11 On that day the Lord will extend His hand a second time to recover the remnant of His people from Assyria, from Egypt, from Pathros, from Cush, from Elam, from Shinar, from Hamath, and from the islands of the sea.

HINIRV

11 उस समय प्रभु अपना हाथ दूसरी बार बढ़ाकर बचे हुओं को, जो उसकी प्रजा के रह गए हैं, अश्शूर से, मिस्र से, पत्रोस से, कूश से, एलाम से, शिनार से, हमात से, और समुद्र के द्वीपों से मोल लेकर छुड़ाएगा।

BSB

12 He will raise a banner for the nations and gather the exiles of Israel; He will collect the scattered of Judah from the four corners of the earth.

HINIRV

12 वह अन्यजातियों के लिये झण्डा खड़ा करके इस्राएल के सब निकाले हुओं को, और यहूदा के सब बिखरे हुओं को पृथ्वी की चारों दिशाओं से इकट्ठा करेगा।

BSB

13 Then the jealousy of Ephraim will depart, and the adversaries of Judah will be cut off. Ephraim will no longer envy Judah, nor will Judah harass Ephraim.

HINIRV

13 एप्रैम फिर डाह न करेगा और यहूदा के तंग करनेवाले काट डाले जाएँगे; न तो एप्रैम यहूदा से डाह करेगा और न यहूदा एप्रैम को तंग करेगा।

BSB

14 They will swoop down on the slopes of the Philistines to the west; together they will plunder the sons of the east. They will lay their hands on Edom and Moab, and the Ammonites will be subject to them.

HINIRV

14 परन्तु वे पश्चिम की ओर पलिश्तियों के कंधे पर झपट्टा मारेंगे, और मिलकर पूर्वियों को लूटेंगे। वे एदोम और मोआब पर हाथ बढ़ाएँगे, और अम्मोनी उनके अधीन हो जाएँगे।

BSB

15 The LORD will devote to destruction the gulf of the Sea of Egypt; with a scorching wind He will sweep His hand over the Euphrates. He will split it into seven streams for men to cross with dry sandals.

HINIRV

15 यहोवा मिस्र के समुद्र की कोल को सुखा डालेगा, और फरात पर अपना हाथ बढ़ाकर प्रचण्ड लू से ऐसा सुखाएगा कि वह सात धार हो जाएगा, और लोग जूता पहने हुए भी पार हो जाएँगे। (जक. 10:11)

BSB

16 There will be a highway for the remnant of His people who remain from Assyria, as there was for Israel when they came up from the land of Egypt.

HINIRV

16 उसकी प्रजा के बचे हुओं के लिये अश्शूर से एक ऐसा राज-मार्ग होगा जैसा मिस्र देश से चले आने के समय इस्राएल के लिये हुआ था।

Questions about Isaiah 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.