Isaiah 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For the LORD will have compassion on Jacob; once again He will choose Israel and settle them in their own land. The foreigner will join them and unite with the house of Jacob.

HINIRV

1 यहोवा याकूब पर दया करेगा, और इस्राएल को फिर अपनाकर, उन्हीं के देश में बसाएगा, और परदेशी उनसे मिल जाएँगे और अपने-अपने को याकूब के घराने से मिला लेंगे।

BSB

2 The nations will escort Israel and bring it to its homeland. Then the house of Israel will possess the nations as menservants and maidservants in the LORD’s land. They will make captives of their captors and rule over their oppressors.

HINIRV

2 देश-देश के लोग उनको उन्हीं के स्थान में पहुँचाएँगे, और इस्राएल का घराना यहोवा की भूमि पर उनका अधिकारी होकर उनको दास और दासियाँ बनाएगा; क्योंकि वे अपने बँधुवाई में ले जानेवालों को बन्दी बनाएँगे, और जो उन पर अत्याचार करते थे उन पर वे शासन करेंगे।

BSB

3 On the day that the LORD gives you rest from your pain and torment, and from the hard labor into which you were forced,

HINIRV

3 जिस दिन यहोवा तुझे तेरे सन्ताप और घबराहट से, और उस कठिन श्रम से जो तुझ से लिया गया विश्राम देगा,

BSB

4 you will sing this song of contempt against the king of Babylon: How the oppressor has ceased, and how his fury has ended!

HINIRV

4 उस दिन तू बाबेल के राजा पर ताना मारकर कहेगा, “परिश्रम करानेवाला कैसा नाश हो गया है, सुनहले मन्दिरों से भरी नगरी कैसी नाश हो गई है!

BSB

5 The LORD has broken the staff of the wicked, the scepter of the rulers.

HINIRV

5 यहोवा ने दुष्टों के सोंटे को और अन्याय से शासन करनेवालों के लठ को तोड़ दिया है,

BSB

6 It struck the peoples in anger with unceasing blows; it subdued the nations in rage with relentless persecution.

HINIRV

6 जिससे वे मनुष्यों को लगातार रोष से मारते रहते थे, और जाति-जाति पर क्रोध से प्रभुता करते और लगातार उनके पीछे पड़े रहते थे।

BSB

7 All the earth is at peace and at rest; they break out in song.

HINIRV

7 अब सारी पृथ्वी को विश्राम मिला है, वह चैन से है; लोग ऊँचे स्वर से गा उठे हैं।

BSB

8 Even the cypresses and cedars of Lebanon exult over you: “Since you have been laid low, no woodcutter comes against us.”

HINIRV

8 सनोवर और लबानोन के देवदार भी तुझ पर आनन्द करके कहते हैं, ‘जब से तू गिराया गया तब से कोई हमें काटने को नहीं आया।’

BSB

9 Sheol beneath is eager to meet you upon your arrival. It stirs the spirits of the dead to greet you—all the rulers of the earth. It makes all the kings of the nations rise from their thrones.

HINIRV

9 पाताल के नीचे अधोलोक में तुझ से मिलने के लिये हलचल हो रही है; वह तेरे लिये मुर्दों को अर्थात् पृथ्वी के सब सरदारों को जगाता है, और वह जाति-जाति से सब राजाओं को उनके सिंहासन पर से उठा खड़ा करता है।

BSB

10 They will all respond to you, saying, “You too have become weak, as we are; you have become like us!”

HINIRV

10 वे सब तुझ से कहेंगे, ‘क्या तू भी हमारे समान निर्बल हो गया है? क्या तू हमारे समान ही बन गया?’

BSB

11 Your pomp has been brought down to Sheol, along with the music of your harps. Maggots are your bed and worms your blanket.

HINIRV

11 तेरा वैभव और तेरी सारंगियों को शब्द अधोलोक में उतारा गया है; कीड़े तेरा बिछौना और केंचुए तेरा ओढ़ना हैं।

BSB

12 How you have fallen from heaven, O day star, son of the dawn! You have been cut down to the ground, O destroyer of nations.

HINIRV

12 “हे भोर के चमकनेवाले तारे तू कैसे आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति-जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काटकर भूमि पर गिराया गया है? (लूका 10:18, यहे. 28:13-17)

BSB

13 You said in your heart: “I will ascend to the heavens; I will raise my throne above the stars of God. I will sit on the mount of assembly, in the far reaches of the north.

HINIRV

13 तू मन में कहता तो था, ‘मैं स्वर्ग पर चढूँगा; मैं अपने सिंहासन को परमेश्वर के तारागण से अधिक ऊँचा करूँगा; और उत्तर दिशा की छोर पर सभा के पर्वत पर विराजूँगा; (मत्ती 11:23, लूका 10:15)

BSB

14 I will ascend above the tops of the clouds; I will make myself like the Most High.”

HINIRV

14 मैं मेघों से भी ऊँचे-ऊँचे स्थानों के ऊपर चढूँगा, मैं परमप्रधान के तुल्य हो जाऊँगा।’

BSB

15 But you will be brought down to Sheol, to the lowest depths of the Pit.

HINIRV

15 परन्तु तू अधोलोक में उस गड्ढे की तह तक उतारा जाएगा। (मत्ती 11:23, लूका 10:15)

BSB

16 Those who see you will stare; they will ponder your fate: “Is this the man who shook the earth and made the kingdoms tremble,

HINIRV

16 जो तुझे देखेंगे तुझको ताकते हुए तेरे विषय में सोच-सोचकर कहेंगे, ‘क्या यह वही पुरुष है जो पृथ्वी को चैन से रहने न देता था और राज्य-राज्य में घबराहट डाल देता था;

BSB

17 who turned the world into a desert and destroyed its cities, who refused to let the captives return to their homes?”

HINIRV

17 जो जगत को जंगल बनाता और उसके नगरों को ढा देता था, और अपने बन्दियों को घर जाने नहीं देता था?’

BSB

18 All the kings of the nations lie in state, each in his own tomb.

HINIRV

18 जाति-जाति के सब राजा अपने-अपने घर पर महिमा के साथ आराम से पड़े हैं;

BSB

19 But you are cast out of your grave like a rejected branch, covered by those slain with the sword, and dumped into a rocky pit like a carcass trampled underfoot.

HINIRV

19 परन्तु तू निकम्मी शाख के समान अपनी कब्र में से फेंका गया; तू उन मारे हुओं के शवों से घिरा है जो तलवार से बिधकर गड्ढे में पत्थरों के बीच में लताड़ी हुई लोथ के समान पड़े है।

BSB

20 You will not join them in burial, since you have destroyed your land and slaughtered your own people. The offspring of the wicked will never again be mentioned.

HINIRV

20 तू उनके साथ कब्र में न गाड़ा जाएगा, क्योंकि तूने अपने देश को उजाड़ दिया, और अपनी प्रजा का घात किया है। “कुकर्मियों के वंश का नाम भी कभी न लिया जाएगा।

BSB

21 Prepare a place to slaughter his sons for the iniquities of their forefathers. They will never rise up to possess a land or cover the earth with their cities.

HINIRV

21 उनके पूर्वजों के अधर्म के कारण पुत्रों के घात की तैयारी करो, ऐसा न हो कि वे फिर उठकर पृथ्वी के अधिकारी हो जाएँ, और जगत में बहुत से नगर बसाएँ।”

BSB

22 “I will rise up against them,” declares the LORD of Hosts. “I will cut off from Babylon her name and her remnant, her offspring and her posterity,” declares the LORD.

HINIRV

22 सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, “मैं उनके विरुद्ध उठूँगा, और बाबेल का नाम और निशान मिटा डालूँगा, और बेटों-पोतों को काट डालूँगा,” यहोवा की यही वाणी है।

BSB

23 “I will make her a place for owls and for swamplands; I will sweep her away with the broom of destruction,” declares the LORD of Hosts.

HINIRV

23 “मैं उसको साही की माँद और जल की झीलें कर दूँगा, और मैं उसे सत्यानाश के झाड़ू से झाड़ डालूँगा,” सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।

BSB

24 The LORD of Hosts has sworn: “Surely, as I have planned, so will it be; as I have purposed, so will it stand.

HINIRV

24 सेनाओं के यहोवा ने यह शपथ खाई है, “निःसन्देह जैसा मैंने ठाना है, वैसा ही हो जाएगा, और जैसी मैंने युक्ति की है, वैसी ही पूरी होगी,

BSB

25 I will break Assyria in My land; I will trample him on My mountain. His yoke will be taken off My people, and his burden removed from their shoulders.”

HINIRV

25 कि मैं अश्शूर को अपने ही देश में तोड़ दूँगा, और अपने पहाड़ों पर उसे कुचल डालूँगा; तब उसका जूआ उनकी गर्दनों पर से और उसका बोझ उनके कंधों पर से उतर जाएगा।”

BSB

26 This is the plan devised for the whole earth, and this is the hand stretched out over all the nations.

HINIRV

26 यही युक्ति सारी पृथ्वी के लिये ठहराई गई है; और यह वही हाथ है जो सब जातियों पर बढ़ा हुआ है।

BSB

27 The LORD of Hosts has purposed, and who can thwart Him? His hand is outstretched, so who can turn it back?

HINIRV

27 क्योंकि सेनाओं के यहोवा ने युक्ति की है और कौन उसको टाल सकता है? उसका हाथ बढ़ाया गया है, उसे कौन रोक सकता है?

BSB

28 In the year that King Ahaz died, this burden was received:

HINIRV

28 जिस वर्ष में आहाज राजा मर गया उसी वर्ष यह भारी भविष्यद्वाणी हुई

BSB

29 Do not rejoice, all you Philistines, that the rod that struck you is broken. For a viper will spring from the root of the snake, and a flying serpent from its egg.

HINIRV

29 “हे सारे पलिश्तीन तू इसलिए आनन्द न कर, कि तेरे मारनेवाले की लाठी टूट गई, क्योंकि सर्प की जड़ से एक काला नाग उत्पन्न होगा, और उसका फल एक उड़नेवाला और तेज विषवाला अग्निसर्प होगा।

BSB

30 Then the firstborn of the poor will find pasture, and the needy will lie down in safety, but I will kill your root by famine, and your remnant will be slain.

HINIRV

30 तब कंगालों के जेठे खाएँगे और दरिद्र लोग निडर बैठने पाएँगे, परन्तु मैं तेरे वंश को भूख से मार डालूँगा, और तेरे बचे हुए लोग घात किए जाएँगे।

BSB

31 Wail, O gate! Cry out, O city! Melt away, all you Philistines! For a cloud of smoke comes from the north, and there are no stragglers in its ranks.

HINIRV

31 हे फाटक, तू हाय! हाय! कर; हे नगर, तू चिल्ला; हे पलिश्तीन तू सब का सब पिघल जा! क्योंकि उत्तर से एक धुआँ उठेगा और उसकी सेना में से कोई पीछे न रहेगा।”

BSB

32 What answer will be given to the envoys of that nation? “The LORD has founded Zion, where His afflicted people will find refuge.”

HINIRV

32 तब जाति-जाति के दूतों को क्या उत्तर दिया जाएगा? यह कि “यहोवा ने सिय्योन की नींव डाली है, और उसकी प्रजा के दीन लोग उसमें शरण लेंगे।”

Questions about Isaiah 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.