Isaiah 15
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the burden against Moab: Ar in Moab is ruined, destroyed in a night! Kir in Moab is devastated, destroyed in a night! | HINIRV 1 मोआब के विषय भारी भविष्यद्वाणी। निश्चय मोआब का आर नगर एक ही रात में उजाड़ और नाश हो गया है; निश्चय मोआब का कीर नगर एक ही रात में उजाड़ और नाश हो गया है। |
| BSB 2 Dibon goes up to its temple to weep at its high places. Moab wails over Nebo, as well as over Medeba. Every head is shaved, every beard is cut off. | HINIRV 2 बैत और दीबोन ऊँचे स्थानों पर रोने के लिये चढ़ गए हैं; नबो और मेदबा के ऊपर मोआब हाय! हाय! करता है। उन सभी के सिर मुँण्ड़े हुए, और सभी की दाढ़ियाँ मुँण्ड़ी हुई हैं; |
| BSB 3 In its streets they wear sackcloth; on the rooftops and in the public squares they all wail, falling down weeping. | HINIRV 3 सड़कों में लोग टाट पहने हैं; छतों पर और चौकों में सब कोई आँसू बहाते हुए हाय! हाय! करते हैं। |
| BSB 4 Heshbon and Elealeh cry out; their voices are heard as far as Jahaz. Therefore the soldiers of Moab cry out; their souls tremble within. | HINIRV 4 हेशबोन और एलाले चिल्ला रहे हैं, उनका शब्द यहस तक सुनाई पड़ता है; इस कारण मोआब के हथियार-बन्द चिल्ला रहे हैं; उसका जी अति उदास है। |
| BSB 5 My heart cries out over Moab; her fugitives flee as far as Zoar, as far as Eglath-shelishiyah. With weeping they ascend the slope of Luhith; they lament their destruction on the road to Horonaim. | HINIRV 5 मेरा मन मोआब के लिये दुहाई देता है; उसके रईस सोअर और एग्लत-शलीशिया तक भागे जाते हैं। देखो, लूहीत की चढ़ाई पर वे रोते हुए चढ़ रहे हैं; सुनो, होरोनैम के मार्ग में वे नाश होने की चिल्लाहट मचा रहे हैं। |
| BSB 6 The waters of Nimrim are dried up, and the grass is withered; the vegetation is gone, and the greenery is no more. | HINIRV 6 निम्रीम का जल सूख गया; घास कुम्हला गई और हरियाली मुर्झा गई, और नमी कुछ भी नहीं रही। |
| BSB 7 So they carry their wealth and belongings over the Brook of the Willows. | HINIRV 7 इसलिए जो धन उन्होंने बचा रखा, और जो कुछ उन्होंने इकट्ठा किया है, उस सब को वे उस घाटी के पार लिये जा रहे हैं जिसमें मजनू वृक्ष हैं। |
| BSB 8 For their outcry echoes to the border of Moab. Their wailing reaches Eglaim; it is heard in Beer-elim. | HINIRV 8 इस कारण मोआब के चारों ओर की सीमा में चिल्लाहट हो रही है, उसमें का हाहाकार एगलैम और बेरेलीम में भी सुन पड़ता है। |
| BSB 9 The waters of Dimon are full of blood, but I will bring more upon Dimon—a lion upon the fugitives of Moab and upon the remnant of the land. | HINIRV 9 क्योंकि दीमोन का सोता लहू से भरा हुआ है; तो भी मैं दीमोन पर और दुःख डालूँगा, मैं बचे हुए मोआबियों और उनके देश से भागे हुओं के विरुद्ध सिंह भेजूँगा। |
Questions about Isaiah 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.