Isaiah 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the burden against Tyre: Wail, O ships of Tarshish, for Tyre is laid waste, without house or harbor. Word has reached them from the land of Cyprus.

HINCV

1 सोर के विरुद्ध में भविष्यवाणी: तरशीश के जलयानों विलाप करो! क्योंकि सोर नगर नष्ट कर दिया गया है, वहां न तो कोई घर बचा और न ही कोई बंदरगाह. इसकी सूचना कित्तिमयों के देश से दी गई.

BSB

2 Be silent, O dwellers of the coastland, you merchants of Sidon, whose traders have crossed the sea.

HINCV

2 हे द्वीप के निवासियो, सीदोन के व्यापारियो चुप हो जाओ, तुम्हें संदेश देने वालों ने समुद्र पार किया है.

BSB

3 On the great waters came the grain of Shihor; the harvest of the Nile was the revenue of Tyre; she was the merchant of the nations.

HINCV

3 उन्होंने अनेक सागरों की यात्रा की, शीहोर का अन्‍न; और नदियों की उपज उनकी आमदनी थी, और यह अनेक देशों के लिये व्यापार की जगह थी.

BSB

4 Be ashamed, O Sidon, the stronghold of the sea, for the sea has spoken: “I have not been in labor or given birth. I have not raised young men or brought up young women.”

HINCV

4 हे सीदोन लज्जित हो जाओ, क्योंकि समुद्र की यह घोषणा है: “न तो मुझे प्रसव पीड़ा हुई और न ही मैंने किसी शिशु को जन्म दिया; न तो मैंने युवकों का और न ही कन्याओं का पालन पोषण किया.”

BSB

5 When the report reaches Egypt, they will writhe in agony over the news of Tyre.

HINCV

5 जब यह समाचार मिस्र देश पहुंचेगा तो, वे सोर के विषय में मिले समाचार से दुःखी हो जाएंगे.

BSB

6 Cross over to Tarshish; wail, O inhabitants of the coastland!

HINCV

6 तुम उस पार तरशीश नगर को चले जाओ; और हे द्वीप के निवासियो, रोओ.

BSB

7 Is this your jubilant city, whose origin is from antiquity, whose feet have taken her to settle far away?

HINCV

7 क्या यही खुशी से भरा तुम्हारा नगर है, जो पुराने समय से चला आ रहा है, जिसमें रुकने के लिये दूर तक चले जाते थे?

BSB

8 Who planned this against Tyre, the bestower of crowns, whose traders are princes, whose merchants are renowned on the earth?

HINCV

8 वह नगर जो मुकुटों का दाता था, जिसके व्यापारी शासक, और जिसके व्यवसायी पृथ्वी के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे, किसने सोर के विरुद्ध ऐसी योजना बनाई?

BSB

9 The LORD of Hosts planned it, to defile all its glorious beauty, to disgrace all the renowned of the earth.

HINCV

9 सर्वशक्तिमान याहवेह ने, समस्त सुंदरता के घमंड को चूर-चूर कर देने और पृथ्वी के प्रतिष्ठितों को तुच्छ कर देने के लिए यह योजना बनाई है.

BSB

10 Cultivate your land like the Nile, O Daughter of Tarshish; there is no longer a harbor.

HINCV

10 हे तरशीश नगर की पुत्री, नील नदी समान अपना देश पार करके उस पार चली जाओ, अब कोई विरोधी नहीं बचा.

BSB

11 The LORD has stretched out His hand over the sea; He has made kingdoms tremble. He has given a command that the strongholds of Canaan be destroyed.

HINCV

11 याहवेह ने समुद्र पर अपनी बांह उठाई है उन्होंने देशों को हिला दिया है. याहवेह ने कनान के विषय में उसके गढ़ को नाश कर देने का आदेश दिया है.

BSB

12 He said, “You shall rejoice no more, O oppressed Virgin Daughter of Sidon. Get up and cross over to Cyprus—even there you will find no rest.”

HINCV

12 याहवेह ने कहा है, “सीदोन की दुःखी कुंवारी पुत्री, तुम अब और आनंदित न होगी! “उठो, कित्तिमयों के देश के उस पार चली जाओ; किंतु तुम्हें वहां भी शांति नहीं मिलेगी.”

BSB

13 Look at the land of the Chaldeans—a people now of no account. The Assyrians destined it for the desert creatures; they set up their siege towers and stripped its palaces. They brought it to ruin.

HINCV

13 कसदियों के देश पर ध्यान दो, ये वे लोग हैं जो वस्त्रहीन हो गए हैं! अश्शूर ने इन्हें जंगली पशुओं के लिए छोड़ दिया था; उन्होंने उन्हें घेरकर गुम्मट खड़े किए, उन्होंने उनके राज्यों को लूट लिया उन्होंने इसे खंडहर बना दिया.

BSB

14 Wail, O ships of Tarshish, for your harbor has been destroyed!

HINCV

14 तरशीश के जहाजों, रोओ; क्योंकि तुम्हारे गढ़ नष्ट हो गए हैं!

BSB

15 At that time Tyre will be forgotten for seventy years—the span of a king’s life. But at the end of seventy years, it will happen to Tyre as in the song of the harlot:

HINCV

15 उस दिन सोर नगर एक राजा के दिनों के समान सत्तर वर्षों के लिए बढ़ा दिया जाएगा. सत्तर वर्षों के बीतने पर, सोर वेश्या की नाई गीत गाने लगेगा:

BSB

16 “Take up your harp, stroll through the city, O forgotten harlot. Make sweet melody, sing many a song, so you will be remembered.”

HINCV

16 “हे वेश्या, वीणा लेकर नगर में घूम; वीणा बजा और गीत गा, ताकि लोग तुझे याद करें.”

BSB

17 And at the end of seventy years, the LORD will restore Tyre. Then she will return to hire as a prostitute and sell herself to all the kingdoms on the face of the earth.

HINCV

17 सत्तर वर्षों के बीतने पर याहवेह सोर पर ध्यान देंगे. सोर फिर से व्यापार करने लगेगा. धरती के सभी देशों के लिये सोर एक वेश्या के समान हो जायेगा.

BSB

18 Yet her profits and wages will be set apart to the LORD; they will not be stored or saved, for her profit will go to those who live before the LORD, for abundant food and fine clothing.

HINCV

18 उसका व्यवसाय तथा उसकी मेहनत याहवेह के लिए पवित्र होगी; वह न भंडार में रखी जाएगी न संचय की जाएगी. उनके व्यापार की प्राप्‍ति उन्हीं के काम में आएगी जो याहवेह के सामने रहा करेंगे, ताकि उनको भरपूर भोजन और चमकीला वस्त्र मिले.

Questions about Isaiah 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.