Isaiah 24
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Behold, the LORD lays waste the earth and leaves it in ruins. He will twist its surface and scatter its inhabitants— | HINCV 1 सुनो, याहवेह पृथ्वी को सुनसान और निर्जन कर देने पर हैं; वह इसकी सतह को उलट देंगे और इसके निवासियों को तितर-बितर कर देंगे— |
| BSB 2 people and priest alike, servant and master, maid and mistress, buyer and seller, lender and borrower, creditor and debtor. | HINCV 2 प्रजा पुरोहित के समान, सेवक अपने स्वामी के समान, सेविका अपनी स्वामिनी के समान, खरीदने और बेचनेवाले के समान, साहूकार ऋणी के समान और वह जो उधार देता है, और जो उधार लेता है सब एक समान हो जायेंगे. |
| BSB 3 The earth will be utterly laid waste and thoroughly plundered. For the LORD has spoken this word. | HINCV 3 पृथ्वी पूरी तरह निर्जन हो जाएगी और लूट ली जाएगी. क्योंकि यह याहवेह की घोषणा है. |
| BSB 4 The earth mourns and withers; the world languishes and fades; the exalted of the earth waste away. | HINCV 4 पृथ्वी रो रही है और थक गई है, संसार रो रहा है और थक गया है, और आकाश भी पृथ्वी के साथ रो रहे है. |
| BSB 5 The earth is defiled by its people; they have transgressed the laws; they have overstepped the decrees and broken the everlasting covenant. | HINCV 5 पृथ्वी अपने रहनेवालों के कारण दूषित कर दी गई; क्योंकि उन्होंने परमेश्वर की व्यवस्था और आज्ञाओं को नहीं माना तथा सनातन वाचा को तोड़ दिया. |
| BSB 6 Therefore a curse has consumed the earth, and its inhabitants must bear the guilt; the earth’s dwellers have been burned, and only a few survive. | HINCV 6 इसलिये शाप पृथ्वी को निगल लेगा; और जो इसमें रहते हैं वे दोषी होंगे. इसलिये पृथ्वी के निवासियों को जला दिया जाता है, और बहुत कम बचे हैं. |
| BSB 7 The new wine dries up, the vine withers. All the merrymakers now groan. | HINCV 7 नया दाखरस रो रहा है और खराब हो गया है; वे जो खुश थे अब दुःखी होगें. |
| BSB 8 The joyful tambourines have ceased; the noise of revelers has stopped; the joyful harp is silent. | HINCV 8 डफ की हर्ष रूपी आवाज खत्म हो चुकी है, आनंदित लोगों का कोलाहल शांत हो गया है, वीणा का सुखदायी शब्द थम गया है. |
| BSB 9 They no longer sing and drink wine; strong drink is bitter to those who consume it. | HINCV 9 लोग गीत गाते हुए दाखमधु पान नहीं करते; दाखमधु उनके लिए कड़वी हो गई है. |
| BSB 10 The city of chaos is shattered; every house is closed to entry. | HINCV 10 निर्जन नगर को गिरा दिया गया है; हर घर के द्वार बंद कर दिए गए हैं कि कोई उनमें जा न सके. |
| BSB 11 In the streets they cry out for wine. All joy turns to gloom; rejoicing is exiled from the land. | HINCV 11 दाखरस की कमी के कारण गलियों में हल्ला हो रहा है; सब खुशी दुःख में बदल गई है; पृथ्वी पर से खुशी मिट गई है. |
| BSB 12 The city is left in ruins; its gate is reduced to rubble. | HINCV 12 नगर सुनसान पड़ा, और सब कुछ नष्ट कर दिया गया है. |
| BSB 13 So will it be on the earth and among the nations, like a harvested olive tree, like a gleaning after a grape harvest. | HINCV 13 जिस प्रकार जैतून वृक्ष को झड़ाया जाता और दाख की उपज के बाद उसको जमा करने पर कुछ बच जाता है, उसी प्रकार पृथ्वी पर लोगों के बीच वैसा ही होगा. |
| BSB 14 They raise their voices, they shout for joy; from the west they proclaim the majesty of the LORD. | HINCV 14 लोग आनंदित होकर ऊंची आवाज में गाते हैं; वे याहवेह के वैभव के लिए पश्चिम दिशा से जय जयकार करते हैं. |
| BSB 15 Therefore glorify the LORD in the east. Extol the name of the LORD, the God of Israel in the islands of the sea. | HINCV 15 तब पूर्व दिशा में याहवेह की प्रशंसा करो; समुद्रतटों में, याहवेह इस्राएल के परमेश्वर की महिमा करो. |
| BSB 16 From the ends of the earth we hear singing: “Glory to the Righteous One.” But I said, “I am wasting away! I am wasting away! Woe is me.” The treacherous betray; the treacherous deal in treachery. | HINCV 16 पृथ्वी के छोर से हमें सुनाई दे रहा है: “धर्मी की महिमा और प्रशंसा हो.” परंतु, “मेरे लिए तो कोई आशा ही नहीं है! हाय है मुझ पर! विश्वासघाती विश्वासघात करते हैं! और उनका विश्वासघात कष्टदायक होता जा रहा है!” |
| BSB 17 Terror and pit and snare await you, O dweller of the earth. | HINCV 17 हे पृथ्वी के लोगों, डरो, गड्ढे और जाल से तुम्हारा सामना होगा. |
| BSB 18 Whoever flees the sound of panic will fall into the pit, and whoever climbs from the pit will be caught in the snare. For the windows of heaven are open, and the foundations of the earth are shaken. | HINCV 18 तब जो कोई डर से भागेगा वह गड्ढे में गिरेगा; और गड्ढे से निकला हुआ जाल में फंस जायेगा. क्योंकि आकाश के झरोखे खोल दिये गये हैं, और पृथ्वी की नींव हिल गई है. |
| BSB 19 The earth is utterly broken apart, the earth is split open, the earth is shaken violently. | HINCV 19 पृथ्वी टुकड़े-टुकड़े होकर, फट गई है और हिला दी गई है. |
| BSB 20 The earth staggers like a drunkard and sways like a shack. Earth’s rebellion weighs it down, and it falls, never to rise again. | HINCV 20 पृथ्वी झूमती है और लड़खड़ाती है, और एक झोपड़ी समान डोलती है; और इतना अपराध बढ़ गया है, कि पाप के बोझ से दब गई और फिर कभी भी उठ न पाएगी. |
| BSB 21 In that day the LORD will punish the host of heaven above and the kings of the earth below. | HINCV 21 उस दिन याहवेह आकाश में सेना को तथा पृथ्वी पर राजाओं को दंड देंगे. |
| BSB 22 They will be gathered together like prisoners in a pit. They will be confined to a dungeon and punished after many days. | HINCV 22 उन सभी को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया जाएगा; और बहुत दिनों तक उन्हें दंड दिया जाएगा. |
| BSB 23 The moon will be confounded and the sun will be ashamed; for the LORD of Hosts will reign on Mount Zion and in Jerusalem, and before His elders with great glory. | HINCV 23 तब चंद्रमा और सूर्य लज्जित होगा, क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह ज़ियोन पर्वत से येरूशलेम में शासन करेंगे, और उनका वैभव उनके धर्मवृद्धों पर प्रकट होगा. |
Questions about Isaiah 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.