Isaiah 24
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Behold, the LORD lays waste the earth and leaves it in ruins. He will twist its surface and scatter its inhabitants— | HINIRV 1 सुनों, यहोवा पृथ्वी को निर्जन और सुनसान करने पर है, वह उसको उलटकर उसके रहनेवालों को तितर-बितर करेगा। |
| BSB 2 people and priest alike, servant and master, maid and mistress, buyer and seller, lender and borrower, creditor and debtor. | HINIRV 2 और जैसी यजमान की वैसी याजक की; जैसी दास की वैसी स्वामी की; जैसी दासी की वैसी स्वामिनी की; जैसी लेनेवाले की वैसी बेचनेवाले की; जैसी उधार देनेवाले की वैसी उधार लेनेवाले की; जैसी ब्याज लेनेवाले की वैसी ब्याज देनेवाले की; सभी की एक ही दशा होगी। |
| BSB 3 The earth will be utterly laid waste and thoroughly plundered. For the LORD has spoken this word. | HINIRV 3 पृथ्वी शून्य और सत्यानाश हो जाएगी; क्योंकि यहोवा ही ने यह कहा है। |
| BSB 4 The earth mourns and withers; the world languishes and fades; the exalted of the earth waste away. | HINIRV 4 पृथ्वी विलाप करेगी और मुर्झाएगी, जगत कुम्हलाएगा और मुर्झा जाएगा; पृथ्वी के महान लोग भी कुम्हला जाएँगे। |
| BSB 5 The earth is defiled by its people; they have transgressed the laws; they have overstepped the decrees and broken the everlasting covenant. | HINIRV 5 पृथ्वी अपने रहनेवालों के कारण अशुद्ध हो गई है, क्योंकि उन्होंने व्यवस्था का उल्लंघन किया और विधि को पलट डाला, और सनातन वाचा को तोड़ दिया है। |
| BSB 6 Therefore a curse has consumed the earth, and its inhabitants must bear the guilt; the earth’s dwellers have been burned, and only a few survive. | HINIRV 6 इस कारण पृथ्वी को श्राप ग्रसेगा और उसमें रहनेवाले दोषी ठहरेंगे; और इसी कारण पृथ्वी के निवासी भस्म होंगे और थोड़े ही मनुष्य रह जाएँगे। |
| BSB 7 The new wine dries up, the vine withers. All the merrymakers now groan. | HINIRV 7 नया दाखमधु जाता रहेगा, दाखलता मुर्झा जाएगी, और जितने मन में आनन्द करते हैं सब लम्बी-लम्बी साँस लेंगे। |
| BSB 8 The joyful tambourines have ceased; the noise of revelers has stopped; the joyful harp is silent. | HINIRV 8 डफ का सुखदाई शब्द बन्द हो जाएगा, प्रसन्न होनेवालों का कोलाहल जाता रहेगा वीणा का सुखदाई शब्द शान्त हो जाएगा। (यहे. 26:13, प्रका. 18:22) |
| BSB 9 They no longer sing and drink wine; strong drink is bitter to those who consume it. | HINIRV 9 वे गाकर फिर दाखमधु न पीएँगे; पीनेवाले को मदिरा कड़वी लगेगी। |
| BSB 10 The city of chaos is shattered; every house is closed to entry. | HINIRV 10 गड़बड़ी मचानेवाली नगरी नाश होगी, उसका हर एक घर ऐसा बन्द किया जाएगा कि कोई घुस न सकेगा। |
| BSB 11 In the streets they cry out for wine. All joy turns to gloom; rejoicing is exiled from the land. | HINIRV 11 सड़कों में लोग दाखमधु के लिये चिल्लाएँगे; आनन्द मिट जाएगा: देश का सारा हर्ष जाता रहेगा। |
| BSB 12 The city is left in ruins; its gate is reduced to rubble. | HINIRV 12 नगर उजाड़ ही उजाड़ रहेगा, और उसके फाटक तोड़कर नाश किए जाएँगे। |
| BSB 13 So will it be on the earth and among the nations, like a harvested olive tree, like a gleaning after a grape harvest. | HINIRV 13 क्योंकि पृथ्वी पर देश-देश के लोगों में ऐसा होगा जैसा कि जैतून के झाड़ने के समय, या दाख तोड़ने के बाद कोई-कोई फल रह जाते हैं। |
| BSB 14 They raise their voices, they shout for joy; from the west they proclaim the majesty of the LORD. | HINIRV 14 वे लोग गला खोलकर जयजयकार करेंगे, और यहोवा के माहात्म्य को देखकर समुद्र से ललकारेंगे। |
| BSB 15 Therefore glorify the LORD in the east. Extol the name of the LORD, the God of Israel in the islands of the sea. | HINIRV 15 इस कारण पूर्व में यहोवा की महिमा करो, और समुद्र के द्वीपों में इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के नाम का गुणानुवाद करो। (मला. 1:11, यशा. 42:10) |
| BSB 16 From the ends of the earth we hear singing: “Glory to the Righteous One.” But I said, “I am wasting away! I am wasting away! Woe is me.” The treacherous betray; the treacherous deal in treachery. | HINIRV 16 पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैंने कहा, “हाय, हाय! मैं नाश हो गया, नाश! क्योंकि विश्वासघाती विश्वासघात करते, वे बड़ा ही विश्वासघात करते हैं।” |
| BSB 17 Terror and pit and snare await you, O dweller of the earth. | HINIRV 17 हे पृथ्वी के रहनेवालों तुम्हारे लिये भय और गड्ढा और फंदा है! (लूका 21:35) |
| BSB 18 Whoever flees the sound of panic will fall into the pit, and whoever climbs from the pit will be caught in the snare. For the windows of heaven are open, and the foundations of the earth are shaken. | HINIRV 18 जो कोई भय के शब्द से भागे वह गड्ढे में गिरेगा, और जो कोई गड्ढे में से निकले वह फंदे में फँसेगा। क्योंकि आकाश के झरोखे खुल जाएँगे, और पृथ्वी की नींव डोल उठेगी। |
| BSB 19 The earth is utterly broken apart, the earth is split open, the earth is shaken violently. | HINIRV 19 पृथ्वी फटकर टुकड़े-टुकड़े हो जाएगी पृथ्वी अत्यन्त कम्पायमान होगी। (नहू. 1:5) |
| BSB 20 The earth staggers like a drunkard and sways like a shack. Earth’s rebellion weighs it down, and it falls, never to rise again. | HINIRV 20 वह मतवाले के समान बहुत डगमगाएगी और मचान के समान डोलेगी; वह अपने पाप के बोझ से दबकर गिरेगी और फिर न उठेगी। |
| BSB 21 In that day the LORD will punish the host of heaven above and the kings of the earth below. | HINIRV 21 उस समय ऐसा होगा कि यहोवा आकाश की सेना को आकाश में और पृथ्वी के राजाओं को पृथ्वी ही पर दण्ड देगा। |
| BSB 22 They will be gathered together like prisoners in a pit. They will be confined to a dungeon and punished after many days. | HINIRV 22 वे बन्दियों के समान गड्ढे में इकट्ठे किए जाएँगे और बन्दीगृह में बन्द किए जाएँगे; और बहुत दिनों के बाद उनकी सुधि ली जाएगी। |
| BSB 23 The moon will be confounded and the sun will be ashamed; for the LORD of Hosts will reign on Mount Zion and in Jerusalem, and before His elders with great glory. | HINIRV 23 तब चन्द्रमा संकुचित हो जाएगा और सूर्य लज्जित होगा; क्योंकि सेनाओं का यहोवा सिय्योन पर्वत पर और यरूशलेम में अपनी प्रजा के पुरनियों के सामने प्रताप के साथ राज्य करेगा। |
Questions about Isaiah 24? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.