Isaiah 28

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Woe to the majestic crown of Ephraim’s drunkards, to the fading flower of his glorious splendor, set on the summit above the fertile valley, the pride of those overcome by wine.

HINCV

1 घमंड का मुकुट जो एफ्राईम के मतवालों का है, उनकी सुंदरता पर, जो मुर्झाने वाला फूल है, जो उपजाऊ तराई के सिरे पर— दाखमधु से मतवालों की है!

BSB

2 Behold, the Lord has one who is strong and mighty. Like a hailstorm or destructive tempest, like a driving rain or flooding downpour, he will smash that crown to the ground.

HINCV

2 देखो, याहवेह के पास एक है जो शक्तिशाली और मजबूत है, जिसने एक शक्तिशाली ओलावृष्टि और एक मूसलाधार बारिश की तरह, विनाश की आंधी और बाढ़ से, पृथ्वी को नुकसान पहुंचाया है.

BSB

3 The majestic crown of Ephraim’s drunkards will be trampled underfoot.

HINCV

3 एफ्राईम मतवालों के अहंकारी मुकुट को, पैरों तले रौंद दिया गया है.

BSB

4 The fading flower of his beautiful splendor, set on the summit above the fertile valley, will be like a ripe fig before the summer harvest: Whoever sees it will take it in his hand and swallow it.

HINCV

4 इसकी सुंदरता मुरझाया हुआ फूल, जो उपजाऊ घाटी के ऊंचाई पर स्थित है, और वह जैसे ग्रीष्मकाल से पहले पके अंजीर के समान होगा— जिसे देखते ही जल्दी खा जाते हैं.

BSB

5 On that day the LORD of Hosts will be a crown of glory, a diadem of splendor to the remnant of His people,

HINCV

5 उस दिन सर्वशक्तिमान याहवेह अपनी प्रजा के बचे हुओं के लिए, एक प्रतापी और सुंदर मुकुट ठहराएगा.

BSB

6 a spirit of justice to him who sits in judgment, and a strength to those who repel the onslaught at the gate.

HINCV

6 और जो न्याय-सिंहासन पर बैठा होता है उसके लिए न्याय की आत्मा, हां, जो फाटक से शत्रुओं को पीछे धकेलते हैं उनके लिये वह ढाल ठहरेगा.

BSB

7 These also stagger from wine and stumble from strong drink: Priests and prophets reel from strong drink and are befuddled by wine. They stumble because of strong drink, muddled in their visions and stumbling in their judgments.

HINCV

7 पुरोहित और भविष्यद्वक्ता भी दाखमधु पीकर डगमगाते हैं, वे मधु से बेहाल होकर नीचे गिर पड़ते हैं, वे मधु से लड़खड़ाते हैं. भविष्यद्वक्ता जब अपने दर्शन देखते हैं, तभी भी वे पिए हुए होते हैं, और दर्शन पाकर भी भटक जाते हैं, न्यायाधीश जब न्याय करते हैं तो वे नशे में डूबे हुए होकर न्याय में गलती करते हैं.

BSB

8 For all their tables are covered with vomit; there is not a place without filth.

HINCV

8 क्योंकि भोजन करने की जगह गंदगी से भरी हुई हैं और कहीं भी सफाई नहीं है.

BSB

9 Whom is He trying to teach? To whom is He explaining His message? To infants just weaned from milk? To babies removed from the breast?

HINCV

9 “किसको सिखाएं और किसको समझाएं? क्या उन्हें, जो अभी-अभी दूध छुड़ाए गये बच्‍चे हैं, जो मां के स्तन से अलग किए गए हैं?

BSB

10 For they hear: “Order on order, order on order, line on line, line on line; a little here, a little there.”

HINCV

10 आज्ञा पर आज्ञा, आज्ञा पर आज्ञा, नियम पर नियम, नियम पर नियम; थोड़ा यहां, थोड़ा वहां.”

BSB

11 Indeed, with mocking lips and foreign tongues, He will speak to this people

HINCV

11 परमेश्वर इन लोगों को हकलाते हुए होंठों और विदेशी भाषा वालों के द्वारा बात करेंगे,

BSB

12 to whom He has said: “This is the place of rest, let the weary rest; this is the place of repose.” But they would not listen.

HINCV

12 जिन्होंने उन्हें इस प्रकार कहा, “विश्राम यहां है, जो थके हैं उन्हें आराम दो”; “विश्राम यहीं है”— किंतु वे नहीं सुनेंगे.

BSB

13 Then the word of the LORD to them will become: “Order on order, order on order, line on line, line on line; a little here, a little there,” so that they will go stumbling backward and will be injured, ensnared, and captured.

HINCV

13 तब उनके लिए याहवेह ने उनसे कहा: आज्ञा पर आज्ञा, आज्ञा पर आज्ञा, नियम पर नियम, नियम पर नियम; थोड़ा यहां, थोड़ा वहां— जिससे वे ठोकर खाकर गिरकर घायल हो जायें और; जाल में फंसकर पकडे जाएं.

BSB

14 Therefore hear the word of the LORD, O scoffers who rule this people in Jerusalem.

HINCV

14 इस कारण हे ठट्ठा करनेवालो, याहवेह की बात सुनो, वह जो इस प्रजा पर शासन करते हैं वे येरूशलेम में रहते हैं.

BSB

15 For you said, “We have made a covenant with death; we have fashioned an agreement with Sheol. When the overwhelming scourge passes through it will not touch us, because we have made lies our refuge and falsehood our hiding place.”

HINCV

15 क्योंकि तुमने कहा है, “हमने मृत्यु से एक वाचा बांधी है और अधोलोक से एक समझौता किया है. जब यह कष्ट बढ़ जाये, तब यह हम तक नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि हमने झूठ को अपना शरणस्थान बनाया है और झूठ की आड़ में हमने अपने आपको छिपा रखा है.”

BSB

16 So this is what the Lord GOD says: “See, I lay a stone in Zion, a tested stone, a precious cornerstone, a sure foundation; the one who believes will never be shaken.

HINCV

16 इसलिये याहवेह यों कहते हैं: “देखो, मैंने ज़ियोन में एक पत्थर, एक परखा हुआ पत्थर, नींव के लिए एक मूल्यवान कोने का पत्थर रखा है.

BSB

17 I will make justice the measuring line and righteousness the level. Hail will sweep away your refuge of lies, and water will flood your hiding place.

HINCV

17 मैं न्याय को नाप की डोरी और धर्मी को साहुल बनाऊंगा; तब झूठ का शरणस्थान ओलों से बह जाएगा, और छिपने की जगह डूब जाएगी.

BSB

18 Your covenant with death will be dissolved, and your agreement with Sheol will not stand. When the overwhelming scourge passes through, you will be trampled by it.

HINCV

18 मृत्यु से तुम्हारी वाचा टूट जाएगी; और अधोलोक से तुम्हारा समझौता सिद्ध न होगा. जब विपत्ति दंड के रूप में निकलेगी, तब तुम कुचल दिए जाओगे.

BSB

19 As often as it passes through, it will carry you away; it will sweep through morning after morning, by day and by night.” The understanding of this message will bring sheer terror.

HINCV

19 जितना तुम बढ़ोगे वह तुम्हें दबा देगी; क्योंकि हर दिन और हर रात किसी भी समय होकर वह निकलेगा, और इस बात से तुम डर जाओगे.”

BSB

20 Indeed, the bed is too short to stretch out on, and the blanket too small to wrap around you.

HINCV

20 किसी को फैलकर सोने के लिए बिछौना छोटा पड़ जाता है, और किसी को ओढ़ने के लिए चादर संकरी.

BSB

21 For the LORD will rise up as at Mount Perazim. He will rouse Himself as in the Valley of Gibeon, to do His work, His strange work, and to perform His task, His disturbing task.

HINCV

21 क्योंकि याहवेह उसी प्रकार खड़े हो जाएंगे जिस प्रकार वह पराज़ीम पर्वत पर खड़े हुए थे, और वह उसी प्रकार क्रोधित होंगे जैसे वह गिबयोन की घाटी में क्रोधित हुए थे— फिर से वह अपना काम करेगा, जो अद्भुत और अचंभित है.

BSB

22 So now, do not mock, or your shackles will become heavier. Indeed, I have heard from the Lord GOD of Hosts a decree of destruction against the whole land.

HINCV

22 इसलिये अब ठट्ठा करनेवालों के समान मत बनो, नहीं तो तुम्हारी बेड़ियों को और अधिक मजबूत कर दिया जाएगा; क्योंकि प्रभु सर्वशक्तिमान याहवेह से मैंने सारी पृथ्वी पर विनाश के विषय में सुना है.

BSB

23 Listen and hear my voice. Pay attention and hear what I say.

HINCV

23 ध्यान दो और सुनो सचेत हो जाओ; और मेरी बातों पर ध्यान दो.

BSB

24 Does the plowman plow for planting every day? Does he continuously loosen and harrow the soil?

HINCV

24 क्या बीज बोने वाले के लिए एक किसान भूमि को जोतता रहता है? क्या वह भूमि को निरंतर पलटता और सींचता रहता है?

BSB

25 When he has leveled its surface, does he not sow caraway and scatter cumin? He plants wheat in rows and barley in plots, and rye within its border.

HINCV

25 क्या वह इसे समतल नहीं बनाता और इसमें सौंफ उगाता, जीरे को छितराता, पंक्तियों में गेहूं उगाता, जौ और बाजरे को उसके स्थान पर नहीं बोता?

BSB

26 For his God instructs and teaches him properly.

HINCV

26 क्योंकि उसे बताये गए हैं, और परमेश्वर उसे सिखा देते हैं.

BSB

27 Surely caraway is not threshed with a sledge, and the wheel of a cart is not rolled over the cumin. But caraway is beaten out with a stick, and cumin with a rod.

HINCV

27 सौंफ की दंवरी पटरे से नहीं की जाती, और न ही जीरे के ऊपर गाड़ी का पहिया चलाया जाता है; किंतु सौंफ की दंवरी तो लाठी से और जीरे की मुगदर से की जाती है.

BSB

28 Grain for bread must be ground, but it is not endlessly threshed. Though the wheels of the cart roll over it, the horses do not crush it.

HINCV

28 क्या दंवरी में रोटी के लिए अन्‍न को चूर-चूर किया जाता है; नहीं, किसान इसकी दंवरी सर्वदा नहीं करता रहता. जब वह अपनी गाड़ी के पहिए को घोड़ों के द्वारा इसके ऊपर चलाता है, वह इसे चूर-चूर नहीं करता.

BSB

29 This also comes from the LORD of Hosts, who is wonderful in counsel and excellent in wisdom.

HINCV

29 इसे नियुक्त करनेवाला भी सर्वशक्तिमान याहवेह ही, अद्भुत युक्ति वाला और महा बुद्धिमान है.

Questions about Isaiah 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.