Isaiah 29
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Woe to you, O Ariel, the city of Ariel where David camped! Year upon year let your festivals recur. | HINCV 1 हाय तुम पर, अरीएल, अरीएल, वह नगर जिसे दावीद ने अपने रहने के लिए बनाए थे! अपने वर्षों को और अधिक बढ़ा लो और खुशी मना लो. |
| BSB 2 And I will constrain Ariel, and there will be mourning and lamentation; she will be like an altar hearth before Me. | HINCV 2 मैं तुम पर विपत्ति लाऊंगा; और अरीएल नगर विलाप और शोक का नगर हो जाएगा, यह मेरे लिए अरीएल समान होगा. |
| BSB 3 I will camp in a circle around you; I will besiege you with towers and set up siege works against you. | HINCV 3 मैं तुम्हारे चारों ओर दीवार लगाऊंगा, और तुम्हें घेर लूंगा और मैं तुम्हारे विरुद्ध गढ़ खड़े करूंगा. |
| BSB 4 You will be brought low, you will speak from the ground, and out of the dust your words will be muffled. Your voice will be like a spirit from the ground; your speech will whisper out of the dust. | HINCV 4 तब तुम्हारा पतन पूरा हो जाएगा; अधोलोक से तुम्हारे स्वर सुनाई देंगे. धूल में से तुम्हारी फुसफुसाहट सुनाई देगी; एक प्रेत के समान तुम्हारे शब्द पृथ्वी से सुनाई देंगे. |
| BSB 5 But your many foes will be like fine dust, the multitude of the ruthless like blowing chaff. Then suddenly, in an instant, | HINCV 5 किंतु तुम्हारे शत्रुओं का बड़ा झुंड धूल के छोटे कण के समान और क्रूर लोगों का बड़ा झुंड उस भूसी के समान हो जाएगा. जो उड़ जाता है, |
| BSB 6 you will be visited by the LORD of Hosts with thunder and earthquake and loud noise, with windstorm and tempest and consuming flame of fire. | HINCV 6 सेनाओं के याहवेह की ओर से बादल गर्जन, भूकंप, आंधी और भस्म करनेवाली आग आएगी. |
| BSB 7 All the many nations going out to battle against Ariel—even all who war against her, laying siege and attacking her—will be like a dream, like a vision in the night, | HINCV 7 पूरे देश जिसने अरीएल से लड़ाई की यद्यपि वे सभी, जिन्होंने इस नगर अथवा इसके गढ़ों के विरुद्ध आक्रमण किया तथा उसे कष्ट दिया है, वे रात में देखे गए स्वप्न, तथा दर्शन के समान हो जाएंगे— |
| BSB 8 as when a hungry man dreams he is eating, then awakens still hungry; as when a thirsty man dreams he is drinking, then awakens faint and parched. So will it be for all the many nations who go to battle against Mount Zion. | HINCV 8 यह ऐसा होगा जैसे एक भूखा व्यक्ति स्वप्न देखता है कि वह भोजन कर रहा है, किंतु जब वह नींद से जागता है तब वह पाता है कि उसकी भूख मिटी नहीं; उसी प्रकार जब एक प्यासा व्यक्ति स्वप्न देखता है कि वह पानी पी रहा है, किंतु जब वह नींद से जागता है वह पाता है कि उसका गला सूखा है और उसकी प्यास बुझी नहीं हुई है. उसी प्रकार उन सब देशों के साथ होगा जो ज़ियोन पर्वत पर हमला करते हैं. |
| BSB 9 Stop and be astonished; blind yourselves and be sightless; be drunk, but not with wine; stagger, but not from strong drink. | HINCV 9 रुक जाओ और इंतजार करो, अपने आपको अंधा बना लो; वे मतवाले तो होते हैं किंतु दाखरस से नहीं, वे लड़खड़ाते तो हैं किंतु दाखमधु से नहीं. |
| BSB 10 For the LORD has poured out on you a spirit of deep sleep. He has shut your eyes, O prophets; He has covered your heads, O seers. | HINCV 10 क्योंकि याहवेह ने तुम्हारे ऊपर एक भारी नींद की आत्मा को डाला है: उन्होंने भविष्यवक्ताओं को अंधा कर दिया है; और तुम्हारे सिर को ढंक दिया है. |
| BSB 11 And the entire vision will be to you like the words sealed in a scroll. If it is handed to someone to read, he will say, “I cannot, because it is sealed.” | HINCV 11 मैं तुम्हें बता रहा हूं कि ये बातें घटेंगी. किंतु तुम मुझे नहीं समझ रहे. मेरे शब्द उस पुस्तक के समान है, जो बंद हैं और जिस पर एक मुहर लगी है. तुम उस पुस्तक को एक ऐसे व्यक्ति को दो जो पढ़ सकता हो, तो वह व्यक्ति कहेगा, “मैं पुस्तक को पढ़ नहीं सकता क्योंकि इस पर एक मुहर लगी है, और मैं इसे खोल नहीं सकता.” |
| BSB 12 Or if the scroll is handed to one unable to read, he will say, “I cannot read.” | HINCV 12 अथवा तुम उस पुस्तक को किसी भी ऐसे व्यक्ति को दो, जो पढ़ नहीं सकता, और उस व्यक्ति से कहो कि वह उस पुस्तक को पढ़ें. तब वह व्यक्ति कहेगा, “मैं इस किताब को नहीं पढ़ सकता, क्योंकि मैं अनपढ़ हूं!” |
| BSB 13 Therefore the Lord said: “These people draw near to Me with their mouths and honor Me with their lips, but their hearts are far from Me. Their worship of Me is but rules taught by men. | HINCV 13 तब प्रभु ने कहा: “ये लोग अपने शब्दों से तो मेरे पास आते हैं और अपने होंठों से मेरा सम्मान करते हैं, किंतु इन्होंने अपने दिल को मुझसे दूर रखा है. और वे औरों के दबाव से मेरा भय मानते हैं. |
| BSB 14 Therefore I will again confound these people with wonder upon wonder. The wisdom of the wise will vanish, and the intelligence of the intelligent will be hidden.” | HINCV 14 इसलिये, मैं फिर से इन लोगों के बीच अद्भुत काम करूंगा अद्भुत पर अद्भुत काम; इससे ज्ञानियों का ज्ञान नाश हो जाएगा; तथा समझदारों की समझ शून्य.” |
| BSB 15 Woe to those who dig deep to hide their plans from the LORD. In darkness they do their works and say, “Who sees us, and who will know?” | HINCV 15 हाय है उन पर जो याहवेह से अपनी बात को छिपाते हैं, और जो अपना काम अंधेरे में करते हैं और सोचते हैं, “कि हमें कौन देखता है? या कौन जानता है हमें?” |
| BSB 16 You have turned things upside down, as if the potter were regarded as clay. Shall what is formed say to him who formed it, “He did not make me”? Can the pottery say of the potter, “He has no understanding”? | HINCV 16 तुम सब बातों को उलटा-पुलटा कर देते हो, क्या कुम्हार को मिट्टी के समान समझा जाए! या कोई वस्तु अपने बनानेवाले से कहे, कि तुमने मुझे नहीं बनाया और “तुम्हें तो समझ नहीं”? |
| BSB 17 In a very short time, will not Lebanon become an orchard, and the orchard seem like a forest? | HINCV 17 क्या कुछ ही समय में लबानोन को फलदायी भूमि में नहीं बदला जा सकता और फलदायी भूमि को मरुभूमि में नहीं बदला जा सकता है? |
| BSB 18 On that day the deaf will hear the words of the scroll, and out of the deep darkness the eyes of the blind will see. | HINCV 18 उस दिन बहरे उस पुस्तक की बात को सुनेंगे, और अंधे जिन्हें दिखता नहीं, वे देखेंगे. |
| BSB 19 The humble will increase their joy in the LORD, and the poor among men will rejoice in the Holy One of Israel. | HINCV 19 नम्र लोगों की खुशी याहवेह में बढ़ती चली जाएगी; और मनुष्यों के दरिद्र इस्राएल के पवित्र परमेश्वर में आनंदित होंगे. |
| BSB 20 For the ruthless will vanish, the mockers will disappear, and all who look for evil will be cut down— | HINCV 20 क्योंकि दुष्ट और ठट्ठा करनेवाले व्यक्ति नहीं रहेंगे, और वे सभी काट दिये जाएंगे जिनको बुराई के लिए एक नजर हैं. |
| BSB 21 those who indict a man with a word, who ensnare the mediator at the gate, and who with false charges deprive the innocent of justice. | HINCV 21 वे व्यक्ति जो शब्दों में फंसाते हैं, और फंसाने के लिए जाल बिछाते हैं और साधारण बातों के द्वारा धोखा देते हैं. |
| BSB 22 Therefore the LORD who redeemed Abraham says of the house of Jacob: “No longer will Jacob be ashamed and no more will his face grow pale. | HINCV 22 इसलिये याहवेह, अब्राहाम का छूडाने वाला, याकोब को कहते हैं: “याकोब को अब और लज्जित न होना पड़ेगा. |
| BSB 23 For when he sees his children around him, the work of My hands, they will honor My name, they will sanctify the Holy One of Jacob, and they will stand in awe of the God of Israel. | HINCV 23 जब याकोब की संतान परमेश्वर के काम को देखेंगे, जो परमेश्वर उनके बीच में करेगा; तब वे मेरा नाम पवित्र रखेंगे; और वे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर का भय मानेंगे. |
| BSB 24 Then the wayward in spirit will come to understanding, and those who grumble will accept instruction.” | HINCV 24 उस समय मूर्ख बुद्धि पायेंगे और जो कुड़कुड़ाते हैं; वे शिक्षा ग्रहण करेंगे.” |
Questions about Isaiah 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.