Isaiah 30
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Woe to the rebellious children,” declares the LORD, “to those who carry out a plan that is not Mine, who form an alliance, but against My will, heaping up sin upon sin. | HINCV 1 याहवेह ने कहा, “हाय उन विद्रोही लड़कों पर! वे योजनाएं बनाते हैं किंतु मेरी सहायता से नहीं, वाचा तो बांधते हैं, परंतु मेरी आत्मा से नहीं. इस प्रकार वे पाप करते हैं; |
| BSB 2 They set out to go down to Egypt without asking My advice, to seek shelter under Pharaoh’s protection and take refuge in Egypt’s shade. | HINCV 2 वे मुझसे बिना पूछे मिस्र जाते हैं; कि फ़रोह के साथ में रहे और मिस्र की छाया की शरण लें. |
| BSB 3 But Pharaoh’s protection will become your shame, and the refuge of Egypt’s shade your disgrace. | HINCV 3 इस कारण फ़रोह की सुरक्षा ही तुम्हारी लज्जा का कारण, और मिस्र की छाया की शरण तुम्हारा अपमान होगी. |
| BSB 4 For though their princes are at Zoan and their envoys have arrived in Hanes, | HINCV 4 क्योंकि उनके अधिकारी ज़ोअन में हैं और उनके संदेश देनेवाले हानेस तक आ पहुंचे हैं, |
| BSB 5 everyone will be put to shame because of a people useless to them. They bring neither help nor benefit, but only shame and disgrace.” | HINCV 5 हर व्यक्ति को उन लोगों के कारण लज्जित किया जाएगा जिनसे उन्हें कोई लाभ नहीं है, ये वे हैं जो किसी लाभ या सहायता के लिए नहीं, बल्कि लज्जा और अपमान करने के लिए ही है.” |
| BSB 6 This is the burden against the beasts of the Negev: Through a land of hardship and distress, of lioness and lion, of viper and flying serpent, they carry their wealth on the backs of donkeys and their treasures on the humps of camels, to a people of no profit to them. | HINCV 6 नेगेव के पशु के बारे में कहा कि; विपत्ति और वेदना के देश से होकर, जहां से सिंह और सिंहनी, सांप और वे सांप जो उड़ते हैं, वे अपनी धन-संपत्ति अपने गधों पर और अपना खजाना ऊंटों पर, रखकर उन लोगों के पास ले जाते हैं, जिनसे उनको कोई फायदा नहीं, |
| BSB 7 Egypt’s help is futile and empty; therefore I have called her Rahab Who Sits Still. | HINCV 7 मिस्र की सहायता व्यर्थ और झूठी है. इसलिये मैंने उसका नाम राहाब जो व्यर्थ रखा है. |
| BSB 8 Go now, write it on a tablet in their presence and inscribe it on a scroll; it will be for the days to come, a witness forever and ever. | HINCV 8 अब जाओ, इस बात को उनके सामने एक पत्थर पर खोदकर, और एक पुस्तक में लिखकर दो, जिससे यह संदेश हमेशा के लिए एक साक्ष्य रहे. |
| BSB 9 These are rebellious people, deceitful children, children unwilling to obey the LORD’s instruction. | HINCV 9 क्योंकि यह एक विद्रोही प्रजा, धोखेबाज संतान है, वह संतान जो याहवेह की आज्ञा को नहीं मानती है. |
| BSB 10 They say to the seers, “Stop seeing visions!” and to the prophets, “Do not prophesy to us the truth! Speak to us pleasant words; prophesy illusions. | HINCV 10 कौन दर्शकों को कहता है, “तुम दर्शन मत देखो!” भविष्यवक्ताओं से, “तुम हमें इस विषय में भविष्यवाणी मत बताओ कि सही क्या है और हमसे चिकनी-चुपड़ी बातें करो, झूठी भविष्यवाणी करो. |
| BSB 11 Get out of the way; turn off the road. Rid us of the Holy One of Israel!” | HINCV 11 तुम रास्ता छोड़ दो, मार्ग से हट जाओ, इस्राएल के पवित्र परमेश्वर के विषय में और कुछ न सुनाओ!” |
| BSB 12 Therefore this is what the Holy One of Israel says: “Because you have rejected this message, trusting in oppression and relying on deceit, | HINCV 12 इस कारण इस्राएल के पवित्र परमेश्वर ने कहा: “क्योंकि तुमने इस बात को नहीं माना और तुमने विश्वास झूठ और कपट में किया है और तुम उन्हीं पर आश्रित रहे हो, |
| BSB 13 this iniquity of yours is like a breach about to fail, a bulge in a high wall, whose collapse will come suddenly—in an instant! | HINCV 13 इसलिये यह अपराध तुम्हारे ऊपर ऐसे आया, जैसे एक दीवार टूटकर अचानक गिर जाती है. |
| BSB 14 It will break in pieces like a potter’s jar, shattered so that no fragment can be found. Not a shard will be found in the dust large enough to scoop the coals from a hearth or to skim the water from a cistern.” | HINCV 14 इसका टूटकर गिरना वैसा जैसे कुम्हार के एक बर्तन को, चूर-चूर कर दिया जाता है जिसके कारण इसके टुकड़ों में कुछ भी न बचेगा इससे न चूल्हे में से राख निकाली जा सके या जल कुंड में से पानी.” |
| BSB 15 For the Lord GOD, the Holy One of Israel, has said: “By repentance and rest you would be saved; your strength would lie in quiet confidence—but you were not willing.” | HINCV 15 क्योंकि प्रभु याहवेह इस्राएल के पवित्र परमेश्वर याहवेह यों कहते हैं: “अगर तुम चुप रहते और लौट आते तो उद्धार पाते, तथा शांत रहकर विश्वास करते तो सफल होते, परंतु तुमने ऐसा नहीं किया. |
| BSB 16 “No,” you say, “we will flee on horses.” Therefore you will flee! “We will ride swift horses,” but your pursuers will be faster. | HINCV 16 लेकिन तुमने कहा कि, ‘हम तो घोड़ों पर चढ़कर भाग जाएंगे.’ इसलिये तुम भाग जाओगे! और घोड़े को तेज भगाकर चले जायेंगे, इसलिये जो तुम्हारा पीछा करेंगे, वे भी तेज होंगे! |
| BSB 17 A thousand will flee at the threat of one; at the threat of five you will all flee, until you are left alone like a pole on a mountaintop, like a banner on a hill. | HINCV 17 एक व्यक्ति के भय से एक हजार भागेंगे; पांच के डराने से तुम ऐसा भागोगे कि भागते भागते पहाड़ की आखिरी ऊंचाई पर जहां निशानी के लिये झंडा गाड़ा जाता है वहां तक पहुंच जाओ.” |
| BSB 18 Therefore the LORD longs to be gracious to you; therefore He rises to show you compassion, for the LORD is a just God. Blessed are all who wait for Him. | HINCV 18 याहवेह तुम पर कृपा करने के लिए उठ गए हैं; क्योंकि याहवेह न्यायी परमेश्वर हैं. धन्य हैं वे सब, जो उस पर आशा लगाये रहते हैं! |
| BSB 19 O people in Zion who dwell in Jerusalem, you will weep no more. He will surely be gracious when you cry for help; when He hears, He will answer you. | HINCV 19 हे ज़ियोन के लोगो, येरूशलेम के वासियो, तुम अब और न रोओगे. याहवेह तुम्हारे रोने को सुनकर तुम पर दयालु होंगे और तुम्हें उत्तर देंगे. |
| BSB 20 The Lord will give you the bread of adversity and the water of affliction, but your Teacher will no longer hide Himself—with your own eyes you will see Him. | HINCV 20 यद्यपि प्रभु ने तुम्हें विपत्ति की रोटी और दुःख का जल दिया है, वह, तुमसे अब दूर नहीं जायेंगे. तुम्हें उपदेश देंगे और तुम अपनी आंखों से उपदेशक को देखोगे. |
| BSB 21 And whether you turn to the right or to the left, your ears will hear this command behind you: “This is the way. Walk in it.” | HINCV 21 जब कभी भी तुम दायें अथवा बायें मुड़ो तुम्हें पीछे से एक आवाज सुनाई देगी, “यही है वह मार्ग; इसी पर चला करो.” |
| BSB 22 So you will desecrate your silver-plated idols and your gold-plated images. You will throw them away like menstrual cloths, saying to them, “Be gone!” | HINCV 22 तुम्हारे सोने और चांदी जिसमें मूर्तियां खुदी हुई है; उसे अशुद्ध करोगे और उसे पुराने कपड़ों के समान उठाकर फेंक दोगे, “दूर हो जाओ!” |
| BSB 23 Then He will send rain for the seed that you have sown in the ground, and the food that comes from your land will be rich and plentiful. On that day your cattle will graze in open pastures. | HINCV 23 तब याहवेह उस बीज के लिए तुम्हें बारिश देंगे जो तुमने भूमि में लगाई है, और भोजन अर्थात् वह उपज जो भूमि से मिलती है उत्तम और भरपूर होगी. |
| BSB 24 The oxen and donkeys that work the ground will eat salted fodder, winnowed with shovel and pitchfork. | HINCV 24 बैल और गधे जो खेतों के लिए काम में लाए जाते हैं, वे सूप और डलिया से फटकी हुई भूसी खाकर तृप्त होंगे. |
| BSB 25 And from every high mountain and every raised hill, streams of water will flow in the day of great slaughter, when the towers fall. | HINCV 25 उस महा संहार के समय जब दुर्ग गिरेंगे, तब पहाड़ों और हर ऊंची पहाड़ियों से सोते बहेंगे. |
| BSB 26 The light of the moon will be as bright as the sun, and the light of the sun will be seven times brighter—like the light of seven days—on the day that the LORD binds up the brokenness of His people and heals the wounds He has inflicted. | HINCV 26 उस समय जब याहवेह अपने लोगों के घाव पर पट्टी बांधेंगे और उन खरोचों को ठीक करेंगे, जो उन्होंने उन्हें पहुंचाई थी, उस दिन चंद्रमा का तेज सूर्य के तेज के समान होगा और सूर्य का प्रकाश सात गुणा अर्थात् वह सात दिन के प्रकाश के समान होगा. |
| BSB 27 Behold, the Name of the LORD comes from afar, with burning anger and dense smoke. His lips are full of fury, and His tongue is like a consuming fire. | HINCV 27 देखो, याहवेह अपनी महिमा में दूर से आ रहे हैं, उनका क्रोध भड़क उठा है और धुंए का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हैं, और उनकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है. |
| BSB 28 His breath is like a rushing torrent that rises to the neck. He comes to sift the nations in a sieve of destruction; He bridles the jaws of the peoples to lead them astray. | HINCV 28 उनकी श्वास उमड़ती हुई धारा के समान है, जो गले तक पहुंचती है. वह सब जनताओं को छलनी में आगे-पीछे हिला देंगे; और लोगों के जबड़ों में ऐसी लगाम कस देंगे जो नाश की ओर ले जाती है. |
| BSB 29 You will sing as on the night of a holy festival, and your heart will rejoice like one who walks to the music of a flute, going up to the mountain of the LORD, to the Rock of Israel. | HINCV 29 तुम्हारे गीत पवित्र पर्व पर रात में गाए गीतों के समान होंगे; और तुम्हारा दिल ऐसे आनंदित होगा जैसे कोई याहवेह के पर्वत इस्राएल की चट्टान पर, बांसुरी की आवाज के साथ आगे बढ़ता जाता है. |
| BSB 30 And the LORD will cause His majestic voice to be heard and His mighty arm to be revealed, striking in angry wrath with a flame of consuming fire, and with cloudburst, storm, and hailstones. | HINCV 30 तब याहवेह अपनी प्रतापमय वाणी सुनायेंगे और स्वर्ग से उनका बल उनके प्रचंड क्रोध, भस्म करनेवाली आग, भारी वर्षा और ओलों के द्वारा दिखाई देगा. |
| BSB 31 For Assyria will be shattered at the voice of the LORD; He will strike them with His scepter. | HINCV 31 क्योंकि याहवेह की शक्ति पर अश्शूर डर जाएगा; जब याहवेह उनको दंड देंगे. |
| BSB 32 And with every stroke of the rod of punishment that the LORD brings down on them, the tambourines and lyres will sound as He battles with weapons brandished. | HINCV 32 उस समय खंजरी और नेबेल की आवाज सुनाई देगी, याहवेह हथियार से उनसे युद्ध करेंगे. |
| BSB 33 For Topheth has long been prepared; it has been made ready for the king. Its funeral pyre is deep and wide, with plenty of fire and wood. The breath of the LORD, like a torrent of burning sulfur, sets it ablaze. | HINCV 33 क्योंकि पहले से ही एक अग्निकुण्ड तैयार किया गया है; यह राजा के लिए तैयार किया गया है. अनेक लकड़ियों से बनाई गयी एक चिता; गंधक की धारा के समान, याहवेह अपनी श्वास इसमें डाल देते हैं. |
Questions about Isaiah 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.