Isaiah 30

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Woe to the rebellious children,” declares the LORD, “to those who carry out a plan that is not Mine, who form an alliance, but against My will, heaping up sin upon sin.

HINIRV

1 यहोवा की यह वाणी है, “हाय उन बलवा करनेवाले लड़कों पर जो युक्ति तो करते परन्तु मेरी ओर से नहीं; वाचा तो बाँधते परन्तु मेरी आत्मा के सिखाए नहीं; और इस प्रकार पाप पर पाप बढ़ाते हैं।

BSB

2 They set out to go down to Egypt without asking My advice, to seek shelter under Pharaoh’s protection and take refuge in Egypt’s shade.

HINIRV

2 वे मुझसे बिन पूछे मिस्र को जाते हैं कि फ़िरौन की रक्षा में रहे और मिस्र की छाया में शरण लें।

BSB

3 But Pharaoh’s protection will become your shame, and the refuge of Egypt’s shade your disgrace.

HINIRV

3 इसलिए फ़िरौन का शरणस्थान तुम्हारी लज्जा का, और मिस्र की छाया में शरण लेना तुम्हारी निन्दा का कारण होगा।

BSB

4 For though their princes are at Zoan and their envoys have arrived in Hanes,

HINIRV

4 उसके हाकिम सोअन में आए तो हैं और उसके दूत अब हानेस में पहुँचे हैं।

BSB

5 everyone will be put to shame because of a people useless to them. They bring neither help nor benefit, but only shame and disgrace.”

HINIRV

5 वे सब एक ऐसी जाति के कारण लज्जित होंगे जिससे उनका कुछ लाभ न होगा, जो सहायता और लाभ के बदले लज्जा और नामधराई का कारण होगी।”

BSB

6 This is the burden against the beasts of the Negev: Through a land of hardship and distress, of lioness and lion, of viper and flying serpent, they carry their wealth on the backs of donkeys and their treasures on the humps of camels, to a people of no profit to them.

HINIRV

6 दक्षिण देश के पशुओं के विषय भारी वचन। वे अपनी धन-सम्पत्ति को जवान गदहों की पीठ पर, और अपने खजानों को ऊँटों के कूबड़ों पर लादे हुए, संकट और सकेती के देश में होकर, जहाँ सिंह और सिंहनी, नाग और उड़नेवाले तेज विषधर सर्प रहते हैं, उन लोगों के पास जा रहे हैं जिनसे उनको लाभ न होगा।

BSB

7 Egypt’s help is futile and empty; therefore I have called her Rahab Who Sits Still.

HINIRV

7 क्योंकि मिस्र की सहायता व्यर्थ और निकम्मी है, इस कारण मैंने उसको ‘बैठी रहनेवाली रहब’ कहा है।

BSB

8 Go now, write it on a tablet in their presence and inscribe it on a scroll; it will be for the days to come, a witness forever and ever.

HINIRV

8 अब जाकर इसको उनके सामने पटिया पर खोद, और पुस्तक में लिख, कि वह भविष्य के लिये वरन् सदा के लिये साक्षी बनी रहे।

BSB

9 These are rebellious people, deceitful children, children unwilling to obey the LORD’s instruction.

HINIRV

9 क्योंकि वे बलवा करनेवाले लोग और झूठ बोलनेवाले लड़के हैं जो यहोवा की शिक्षा को सुनना नहीं चाहते।

BSB

10 They say to the seers, “Stop seeing visions!” and to the prophets, “Do not prophesy to us the truth! Speak to us pleasant words; prophesy illusions.

HINIRV

10 वे दर्शियों से कहते हैं, “दर्शी मत बनो; और नबियों से कहते हैं, हमारे लिये ठीक नबूवत मत करो; हम से चिकनी-चुपड़ी बातें बोलो, धोखा देनेवाली नबूवत करो।

BSB

11 Get out of the way; turn off the road. Rid us of the Holy One of Israel!”

HINIRV

11 मार्ग से मुड़ो, पथ से हटो, और इस्राएल के पवित्र को हमारे सामने से दूर करो।”

BSB

12 Therefore this is what the Holy One of Israel says: “Because you have rejected this message, trusting in oppression and relying on deceit,

HINIRV

12 इस कारण इस्राएल का पवित्र यह कहता है, “तुम लोग जो मेरे इस वचन को निकम्मा जानते और अंधेर और कुटिलता पर भरोसा करके उन्हीं पर टेक लगाते हो;

BSB

13 this iniquity of yours is like a breach about to fail, a bulge in a high wall, whose collapse will come suddenly—in an instant!

HINIRV

13 इस कारण यह अधर्म तुम्हारे लिये ऊँची दीवार का टूटा हुआ भाग होगा जो फटकर गिरने पर हो, और वह अचानक पल भर में टूटकर गिर पड़ेगा,

BSB

14 It will break in pieces like a potter’s jar, shattered so that no fragment can be found. Not a shard will be found in the dust large enough to scoop the coals from a hearth or to skim the water from a cistern.”

HINIRV

14 और कुम्हार के बर्तन के समान फूटकर ऐसा चकनाचूर होगा कि उसके टुकड़ों का एक ठीकरा भी न मिलेगा जिससे अँगीठी में से आग ली जाए या हौद में से जल निकाला जाए।”

BSB

15 For the Lord GOD, the Holy One of Israel, has said: “By repentance and rest you would be saved; your strength would lie in quiet confidence—but you were not willing.”

HINIRV

15 प्रभु यहोवा, इस्राएल का पवित्र यह कहता है, “लौट आने और शान्त रहने में तुम्हारा उद्धार है; शान्त रहने और भरोसा रखने में तुम्हारी वीरता है।” परन्तु तुम ने ऐसा नहीं किया,

BSB

16 “No,” you say, “we will flee on horses.” Therefore you will flee! “We will ride swift horses,” but your pursuers will be faster.

HINIRV

16 तुम ने कहा, “नहीं, हम तो घोड़ों पर चढ़कर भागेंगे,” इसलिए तुम भागोगे; और यह भी कहा, “हम तेज सवारी पर चलेंगे,” इसलिए तुम्हारा पीछा करनेवाले उससे भी तेज होंगे।

BSB

17 A thousand will flee at the threat of one; at the threat of five you will all flee, until you are left alone like a pole on a mountaintop, like a banner on a hill.

HINIRV

17 एक ही की धमकी से एक हजार भागेंगे, और पाँच की धमकी से तुम ऐसा भागोगे कि अन्त में तुम पहाड़ की चोटी के डंडे या टीले के ऊपर की ध्वजा के समान रह जाओगे जो चिन्ह के लिये गाड़े जाते हैं।

BSB

18 Therefore the LORD longs to be gracious to you; therefore He rises to show you compassion, for the LORD is a just God. Blessed are all who wait for Him.

HINIRV

18 तो भी यहोवा इसलिए विलम्ब करता है कि तुम पर अनुग्रह करे, और इसलिए ऊँचे उठेगा कि तुम पर दया करे। क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे जो उस पर आशा लगाए रहते हैं ।

BSB

19 O people in Zion who dwell in Jerusalem, you will weep no more. He will surely be gracious when you cry for help; when He hears, He will answer you.

HINIRV

19 हे सिय्योन के लोगों तुम यरूशलेम में बसे रहो; तुम फिर कभी न रोओगे, वह तुम्हारी दुहाई सुनते ही तुम पर निश्चय अनुग्रह करेगा: वह सुनते ही तुम्हारी मानेगा।

BSB

20 The Lord will give you the bread of adversity and the water of affliction, but your Teacher will no longer hide Himself—with your own eyes you will see Him.

HINIRV

20 और चाहे प्रभु तुम्हें विपत्ति की रोटी और दुःख का जल भी दे, तो भी तुम्हारे उपदेशक फिर न छिपें, और तुम अपनी आँखों से अपने उपदेशकों को देखते रहोगे।

BSB

21 And whether you turn to the right or to the left, your ears will hear this command behind you: “This is the way. Walk in it.”

HINIRV

21 और जब कभी तुम दाहिनी या बायीं ओर मुड़ने लगो, तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, “मार्ग यही है, इसी पर चलो।”

BSB

22 So you will desecrate your silver-plated idols and your gold-plated images. You will throw them away like menstrual cloths, saying to them, “Be gone!”

HINIRV

22 तब तुम वह चाँदी जिससे तुम्हारी खुदी हुई मूर्तियाँ मढ़ी हैं, और वह सोना जिससे तुम्हारी ढली हुई मूर्तियाँ आभूषित हैं, अशुद्ध करोगे। तुम उनको मैले कुचैले वस्त्र के समान फेंक दोगे और कहोगे, दूर हो।

BSB

23 Then He will send rain for the seed that you have sown in the ground, and the food that comes from your land will be rich and plentiful. On that day your cattle will graze in open pastures.

HINIRV

23 वह तुम्हारे लिये जल बरसाएगा कि तुम खेत में बीज बो सको, और भूमि की उपज भी उत्तम और बहुतायत से होगी। उस समय तुम्हारे जानवरों को लम्बी-चौड़ी चराई मिलेगी।

BSB

24 The oxen and donkeys that work the ground will eat salted fodder, winnowed with shovel and pitchfork.

HINIRV

24 और बैल और गदहे जो तुम्हारी खेती के काम में आएँगे, वे सूप और डलिया से फटका हुआ स्वादिष्ट चारा खाएँगे।

BSB

25 And from every high mountain and every raised hill, streams of water will flow in the day of great slaughter, when the towers fall.

HINIRV

25 उस महासंहार के समय जब गुम्मट गिर पड़ेंगे, सब ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों और पहाड़ियों पर नालियाँ और सोते पाए जाएँगे।

BSB

26 The light of the moon will be as bright as the sun, and the light of the sun will be seven times brighter—like the light of seven days—on the day that the LORD binds up the brokenness of His people and heals the wounds He has inflicted.

HINIRV

26 उस समय यहोवा अपनी प्रजा के लोगों का घाव बाँधेगा और उनकी चोट चंगा करेगा; तब चन्द्रमा का प्रकाश सूर्य का सा, और सूर्य का प्रकाश सात गुणा होगा, अर्थात् सप्ताह भर का प्रकाश एक दिन में होगा।

BSB

27 Behold, the Name of the LORD comes from afar, with burning anger and dense smoke. His lips are full of fury, and His tongue is like a consuming fire.

HINIRV

27 देखो, यहोवा दूर से चला आता है, उसका प्रकोप भड़क उठा है, और धुएँ का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हुए और उसकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है।

BSB

28 His breath is like a rushing torrent that rises to the neck. He comes to sift the nations in a sieve of destruction; He bridles the jaws of the peoples to lead them astray.

HINIRV

28 उसकी साँस ऐसी उमड़नेवाली नदी के समान है जो गले तक पहुँचती है; वह सब जातियों को नाश के सूप से फटकेगा, और देश-देश के लोगों को भटकाने के लिये उनके जबड़ों में लगाम लगाएगा

BSB

29 You will sing as on the night of a holy festival, and your heart will rejoice like one who walks to the music of a flute, going up to the mountain of the LORD, to the Rock of Israel.

HINIRV

29 तब तुम पवित्र पर्व की रात का सा गीत गाओगे, और जैसा लोग यहोवा के पर्वत की ओर उससे मिलने को, जो इस्राएल की चट्टान है, बाँसुरी बजाते हुए जाते हैं, वैसे ही तुम्हारे मन में भी आनन्द होगा।

BSB

30 And the LORD will cause His majestic voice to be heard and His mighty arm to be revealed, striking in angry wrath with a flame of consuming fire, and with cloudburst, storm, and hailstones.

HINIRV

30 और यहोवा अपनी प्रतापीवाणी सुनाएगा, और अपना क्रोध भड़काता और आग की लौ से भस्म करता हुआ, और प्रचण्ड आँधी और अति वर्षा और ओलों के साथ अपना भुजबल दिखाएगा। (भज. 18:13,14)

BSB

31 For Assyria will be shattered at the voice of the LORD; He will strike them with His scepter.

HINIRV

31 अश्शूर यहोवा के शब्द की शक्ति से नाश हो जाएगा, वह उसे सोंटे से मारेगा।

BSB

32 And with every stroke of the rod of punishment that the LORD brings down on them, the tambourines and lyres will sound as He battles with weapons brandished.

HINIRV

32 जब जब यहोवा उसको दण्ड देगा, तब-तब साथ ही डफ और वीणा बजेंगी; और वह हाथ बढ़ाकर उसको लगातार मारता रहेगा।

BSB

33 For Topheth has long been prepared; it has been made ready for the king. Its funeral pyre is deep and wide, with plenty of fire and wood. The breath of the LORD, like a torrent of burning sulfur, sets it ablaze.

HINIRV

33 बहुत काल से तोपेत तैयार किया गया है, वह राजा ही के लिये ठहराया गया है, वह लम्बा-चौड़ा और गहरा भी बनाया गया है, वहाँ की चिता में आग और बहुत सी लकड़ी हैं; यहोवा की साँस जलती हुई गन्धक की धारा के समान उसको सुलगाएगी।

Questions about Isaiah 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.