Isaiah 29

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Woe to you, O Ariel, the city of Ariel where David camped! Year upon year let your festivals recur.

HINIRV

1 हाय, अरीएल, अरीएल, हाय उस नगर पर जिसमें दाऊद छावनी किए हुए रहा! वर्ष पर वर्ष जोड़ते जाओ, उत्सव के पर्व अपने-अपने समय पर मनाते जाओ।

BSB

2 And I will constrain Ariel, and there will be mourning and lamentation; she will be like an altar hearth before Me.

HINIRV

2 तो भी मैं तो अरीएल को सकेती में डालूँगा, वहाँ रोना पीटना रहेगा, और वह मेरी दृष्टि में सचमुच अरीएल सा ठहरेगा।

BSB

3 I will camp in a circle around you; I will besiege you with towers and set up siege works against you.

HINIRV

3 मैं चारों ओर तेरे विरुद्ध छावनी करके तुझे कोटों से घेर लूँगा, और तेरे विरुद्ध गढ़ भी बनाऊँगा।

BSB

4 You will be brought low, you will speak from the ground, and out of the dust your words will be muffled. Your voice will be like a spirit from the ground; your speech will whisper out of the dust.

HINIRV

4 तब तू गिराकर भूमि में डाला जाएगा, और धूल पर से बोलेगा, और तेरी बात भूमि से धीमी-धीमी सुनाई देगी; तेरा बोल भूमि पर से प्रेत का सा होगा, और तू धूल से गुनगुनाकर बोलेगा।

BSB

5 But your many foes will be like fine dust, the multitude of the ruthless like blowing chaff. Then suddenly, in an instant,

HINIRV

5 तब तेरे परदेशी बैरियों की भीड़ सूक्ष्म धूल के समान, और उन भयानक लोगों की भीड़ भूसे के समान उड़ाई जाएगी।

BSB

6 you will be visited by the LORD of Hosts with thunder and earthquake and loud noise, with windstorm and tempest and consuming flame of fire.

HINIRV

6 सेनाओं का यहोवा अचानक बादल गरजाता, भूमि को कँपाता, और महाध्वनि करता, बवण्डर और आँधी चलाता, और नाश करनेवाली अग्नि भड़काता हुआ उसके पास आएगा।

BSB

7 All the many nations going out to battle against Ariel—even all who war against her, laying siege and attacking her—will be like a dream, like a vision in the night,

HINIRV

7 और जातियों की सारी भीड़ जो अरीएल से युद्ध करेगी, और जितने लोग उसके और उसके गढ़ के विरुद्ध लड़ेंगे और उसको सकेती में डालेंगे, वे सब रात के देखे हुए स्वप्न के समान ठहरेंगे।

BSB

8 as when a hungry man dreams he is eating, then awakens still hungry; as when a thirsty man dreams he is drinking, then awakens faint and parched. So will it be for all the many nations who go to battle against Mount Zion.

HINIRV

8 और जैसा कोई भूखा स्वप्न में तो देखता है कि वह खा रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका पेट भूखा ही है, या कोई प्यासा स्वप्न में देखें की वह पी रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका गला सूखा जाता है और वह प्यासा मर रहा है; वैसी ही उन सब जातियों की भीड़ की दशा होगी जो सिय्योन पर्वत से युद्ध करेंगी।

BSB

9 Stop and be astonished; blind yourselves and be sightless; be drunk, but not with wine; stagger, but not from strong drink.

HINIRV

9 ठहर जाओ और चकित हो! भोग-विलास करो और अंधे हो जाओ! वे मतवाले तो हैं, परन्तु दाखमधु से नहीं, वे डगमगाते तो हैं, परन्तु मदिरा पीने से नहीं!

BSB

10 For the LORD has poured out on you a spirit of deep sleep. He has shut your eyes, O prophets; He has covered your heads, O seers.

HINIRV

10 यहोवा ने तुम को भारी नींद में डाल दिया है और उसने तुम्हारी नबीरूपी आँखों को बन्द कर दिया है और तुम्हारे दर्शीरूपी सिरों पर परदा डाला है। (रोम. 11:8)

BSB

11 And the entire vision will be to you like the words sealed in a scroll. If it is handed to someone to read, he will say, “I cannot, because it is sealed.”

HINIRV

11 इसलिए सारे दर्शन तुम्हारे लिये एक लपेटी और मुहरबन्द की हुई पुस्तक की बातों के समान हैं, जिसे कोई पढ़े-लिखे मनुष्य को यह कहकर दे, “इसे पढ़”, और वह कहे, “मैं नहीं पढ़ सकता क्योंकि इस पर मुहरबन्द की हुई है।” (प्रका. 5:1-3)

BSB

12 Or if the scroll is handed to one unable to read, he will say, “I cannot read.”

HINIRV

12 तब वही पुस्तक अनपढ़ को यह कहकर दी जाए, “इसे पढ़,” और वह कहे, “मैं तो अनपढ़ हूँ।”

BSB

13 Therefore the Lord said: “These people draw near to Me with their mouths and honor Me with their lips, but their hearts are far from Me. Their worship of Me is but rules taught by men.

HINIRV

13 प्रभु ने कहा, “ये लोग जो मुँह से मेरा आदर करते हुए समीप आते परन्तु अपना मन मुझसे दूर रखते हैं, और जो केवल मनुष्यों की आज्ञा सुन सुनकर मेरा भय मानते हैं, (मत्ती 15:8,9, मर. 7:6,7)

BSB

14 Therefore I will again confound these people with wonder upon wonder. The wisdom of the wise will vanish, and the intelligence of the intelligent will be hidden.”

HINIRV

14 इस कारण सुन, मैं इनके साथ अद्भुत काम वरन् अति अद्भुत और अचम्भे का काम करूँगा; तब इनके बुद्धिमानों की बुद्धि नष्ट होगी, और इनके प्रवीणों की प्रवीणता जाती रहेगी।” (1 कुरि. 1:19)

BSB

15 Woe to those who dig deep to hide their plans from the LORD. In darkness they do their works and say, “Who sees us, and who will know?”

HINIRV

15 हाय उन पर जो अपनी युक्ति को यहोवा से छिपाने का बड़ा यत्न करते, और अपने काम अंधेरे में करके कहते हैं, “हमको कौन देखता है? हमको कौन जानता है?”

BSB

16 You have turned things upside down, as if the potter were regarded as clay. Shall what is formed say to him who formed it, “He did not make me”? Can the pottery say of the potter, “He has no understanding”?

HINIRV

16 तुम्हारी कैसी उलटी समझ है! क्या कुम्हार मिट्टी के तुल्य गिना जाएगा? क्या बनाई हुई वस्तु अपने कर्ता के विषय कहे “उसने मुझे नहीं बनाया,” या रची हुई वस्तु अपने रचनेवाले के विषय कहे, “वह कुछ समझ नहीं रखता?” (रोम. 9:20,21)

BSB

17 In a very short time, will not Lebanon become an orchard, and the orchard seem like a forest?

HINIRV

17 क्या अब थोड़े ही दिनों के बीतने पर लबानोन फिर फलदाई बारी न बन जाएगा, और फलदाई बारी जंगल न गिनी जाएगी?

BSB

18 On that day the deaf will hear the words of the scroll, and out of the deep darkness the eyes of the blind will see.

HINIRV

18 उस समय बहरे पुस्तक की बातें सुनने लगेंगे, और अंधे जिन्हें अभी कुछ नहीं सूझता, वे देखने लगेंगे। (मत्ती 11:5, प्रेरि. 26:18)

BSB

19 The humble will increase their joy in the LORD, and the poor among men will rejoice in the Holy One of Israel.

HINIRV

19 नम्र लोग यहोवा के कारण फिर आनन्दित होंगे, और दरिद्र मनुष्य इस्राएल के पवित्र के कारण मगन होंगे।

BSB

20 For the ruthless will vanish, the mockers will disappear, and all who look for evil will be cut down—

HINIRV

20 क्योंकि उपद्रवी फिर न रहेंगे और ठट्ठा करनेवालों का अन्त होगा, और जो अनर्थ करने के लिये जागते रहते हैं,

BSB

21 those who indict a man with a word, who ensnare the mediator at the gate, and who with false charges deprive the innocent of justice.

HINIRV

21 जो मनुष्यों को बातों में फँसाते हैं, और जो सभा में उलाहना देते उनके लिये फंदा लगाते, और धर्म को व्यर्थ बात के द्वारा बिगाड़ देते हैं, वे सब मिट जाएँगे।

BSB

22 Therefore the LORD who redeemed Abraham says of the house of Jacob: “No longer will Jacob be ashamed and no more will his face grow pale.

HINIRV

22 इस कारण अब्राहम का छुड़ानेवाला यहोवा, याकूब के घराने के विषय यह कहता है, “याकूब को फिर लज्जित होना न पड़ेगा, उसका मुख फिर नीचा न होगा।

BSB

23 For when he sees his children around him, the work of My hands, they will honor My name, they will sanctify the Holy One of Jacob, and they will stand in awe of the God of Israel.

HINIRV

23 क्योंकि जब उसके सन्तान मेरा काम देखेंगे, जो मैं उनके बीच में करूँगा, तब वे मेरे नाम को पवित्र ठहराएँगे, वे याकूब के पवित्र को पवित्र मानेंगे, और इस्राएल के परमेश्वर का अति भय मानेंगे।

BSB

24 Then the wayward in spirit will come to understanding, and those who grumble will accept instruction.”

HINIRV

24 उस समय जिनका मन भटका हो वे बुद्धि प्राप्त करेंगे, और जो कुड़कुड़ाते हैं वह शिक्षा ग्रहण करेंगे।”

Questions about Isaiah 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.