Isaiah 40
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Comfort, comfort My people,” says your God. | HINIRV 1 तुम्हारा परमेश्वर यह कहता है, मेरी प्रजा को शान्ति दो, शान्ति दो! (भज. 85:8, 2 कुरि. 1:4) |
| BSB 2 “Speak tenderly to Jerusalem, and proclaim to her that her forced labor has been completed; her iniquity has been pardoned. For she has received from the hand of the LORD double for all her sins.” | HINIRV 2 यरूशलेम से शान्ति की बातें कहो; और उससे पुकारकर कहो कि तेरी कठिन सेवा पूरी हुई है, तेरे अधर्म का दण्ड अंगीकार किया गया है: यहोवा के हाथ से तू अपने सब पापों का दूना दण्ड पा चुका है। (प्रका. 1:5) |
| BSB 3 A voice of one calling: “Prepare the way for the LORD in the wilderness; make a straight highway for our God in the desert. | HINIRV 3 किसी की पुकार सुनाई देती है, “जंगल में यहोवा का मार्ग सुधारो, हमारे परमेश्वर के लिये अराबा में एक राजमार्ग चौरस करो। (मत्ती 3:3, मर. 1:3, मला. 3:1, यूह. 1:23) |
| BSB 4 Every valley shall be lifted up, and every mountain and hill made low; the uneven ground will become smooth, and the rugged land a plain. | HINIRV 4 हर एक तराई भर दी जाए और हर एक पहाड़ और पहाड़ी गिरा दी जाए; जो टेढ़ा है वह सीधा और जो ऊँचा नीचा है वह चौरस किया जाए। |
| BSB 5 And the glory of the LORD will be revealed, and all humanity together will see it.” For the mouth of the LORD has spoken. | HINIRV 5 तब यहोवा का तेज प्रगट होगा और सब प्राणी उसको एक संग देखेंगे; क्योंकि यहोवा ने आप ही ऐसा कहा है।” (भज. 72:19, लूका 3:6) |
| BSB 6 A voice says, “Cry out!” And I asked, “What should I cry out?” “All flesh is like grass, and all its glory like the flowers of the field. | HINIRV 6 बोलनेवाले का वचन सुनाई दिया, “प्रचार कर!” मैंने कहा, “मैं क्या प्रचार करूँ?” सब प्राणी घास हैं, उनकी शोभा मैदान के फूल के समान है। |
| BSB 7 The grass withers and the flowers fall when the breath of the LORD blows on them; indeed, the people are grass. | HINIRV 7 जब यहोवा की साँस उस पर चलती है, तब घास सूख जाती है, और फूल मुर्झा जाता है; निःसन्देह प्रजा घास है। (याकू. 1:10,11) |
| BSB 8 The grass withers and the flowers fall, but the word of our God stands forever.” | HINIRV 8 घास तो सूख जाती, और फूल मुर्झा जाता है; परन्तु हमारे परमेश्वर का वचन सदैव अटल रहेगा । (1 पत. 1:24,25) |
| BSB 9 Go up on a high mountain, O Zion, herald of good news. Raise your voice loudly, O Jerusalem, herald of good news. Lift it up, do not be afraid! Say to the cities of Judah, “Here is your God!” | HINIRV 9 हे सिय्योन को शुभ समाचार सुनानेवाली, ऊँचे पहाड़ पर चढ़ जा; हे यरूशलेम को शुभ समाचार सुनानेवाली, बहुत ऊँचे शब्द से सुना, ऊँचे शब्द से सुना, मत डर; यहूदा के नगरों से कह, “अपने परमेश्वर को देखो!” (यशा. 52:7,8) |
| BSB 10 Behold, the Lord GOD comes with might, and His arm establishes His rule. His reward is with Him, and His recompense accompanies Him. | HINIRV 10 देखो, प्रभु यहोवा सामर्थ्य दिखाता हुआ आ रहा है, वह अपने भुजबल से प्रभुता करेगा; देखो, जो मजदूरी देने की है वह उसके पास है और जो बदला देने का है वह उसके हाथ में है। (प्रका. 22:7-12) |
| BSB 11 He tends His flock like a shepherd; He gathers the lambs in His arms and carries them close to His heart. He gently leads the nursing ewes. | HINIRV 11 वह चरवाहे के समान अपने झुण्ड को चराएगा, वह भेड़ों के बच्चों को अँकवार में लिए रहेगा और दूध पिलानेवालियों को धीरे धीरे ले चलेगा। (यहे. 34:23, मीका 5:4) |
| BSB 12 Who has measured the waters in the hollow of his hand, or marked off the heavens with the span of his hand? Who has held the dust of the earth in a basket, or weighed the mountains on a scale and the hills with a balance? | HINIRV 12 किसने महासागर को चुल्लू से मापा और किसके बित्ते से आकाश का नाप हुआ, किसने पृथ्वी की मिट्टी को नपुए में भरा और पहाड़ों को तराजू में और पहाड़ियों को काँटे में तौला है? |
| BSB 13 Who has directed the Spirit of the LORD, or informed Him as His counselor? | HINIRV 13 किसने यहोवा की आत्मा को मार्ग बताया या उसका सलाहकार होकर उसको ज्ञान सिखाया है? (1 कुरि. 2:16) |
| BSB 14 Whom did He consult to enlighten Him, and who taught Him the paths of justice? Who imparted knowledge to Him and showed Him the way of understanding? | HINIRV 14 उसने किस से सम्मति ली और किसने उसे समझाकर न्याय का पथ बता दिया और ज्ञान सिखाकर बुद्धि का मार्ग जता दिया है? (रोम. 11:34,35) |
| BSB 15 Surely the nations are like a drop in a bucket; they are considered a speck of dust on the scales; He lifts up the islands like fine dust. | HINIRV 15 देखो, जातियाँ तो डोल की एक बूँद या पलड़ों पर की धूल के तुल्य ठहरीं; देखो, वह द्वीपों को धूल के किनकों सरीखे उठाता है। |
| BSB 16 Lebanon is not sufficient for fuel, nor its animals enough for a burnt offering. | HINIRV 16 लबानोन भी ईंधन के लिये थोड़ा होगा और उसमें के जीव-जन्तु होमबलि के लिये बस न होंगे। |
| BSB 17 All the nations are as nothing before Him; He regards them as nothingness and emptiness. | HINIRV 17 सारी जातियाँ उसके सामने कुछ नहीं हैं, वे उसकी दृष्टि में लेश और शून्य से भी घट ठहरीं हैं। |
| BSB 18 To whom will you liken God? To what image will you compare Him? | HINIRV 18 तुम परमेश्वर को किसके समान बताओगे और उसकी उपमा किस से दोगे? |
| BSB 19 To an idol that a craftsman casts and a metalworker overlays with gold and fits with silver chains? | HINIRV 19 मूरत! कारीगर ढालता है, सुनार उसको सोने से मढ़ता और उसके लिये चाँदी की साँकलें ढालकर बनाता है। |
| BSB 20 One lacking such an offering chooses wood that will not rot. He seeks a skilled craftsman to set up an idol that will not topple. | HINIRV 20 जो कंगाल इतना अर्पण नहीं कर सकता, वह ऐसा वृक्ष चुन लेता है जो न घुने; तब एक निपुण कारीगर ढूँढ़कर मूरत खुदवाता और उसे ऐसा स्थिर कराता है कि वह हिल न सके। (प्रेरि. 17:29) |
| BSB 21 Do you not know? Have you not heard? Has it not been declared to you from the beginning? Have you not understood since the foundation of the earth? | HINIRV 21 क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? क्या तुम को आरम्भ ही से नहीं बताया गया? क्या तुम ने पृथ्वी की नींव पड़ने के समय ही से विचार नहीं किया? |
| BSB 22 He sits enthroned above the circle of the earth; its dwellers are like grasshoppers. He stretches out the heavens like a curtain, and spreads them out like a tent to dwell in. | HINIRV 22 यह वह है जो पृथ्वी के घेरे के ऊपर आकाशमण्डल पर विराजमान है; और पृथ्वी के रहनेवाले टिड्डी के तुल्य है; जो आकाश को मलमल के समान फैलाता और ऐसा तान देता है जैसा रहने के लिये तम्बू ताना जाता है; |
| BSB 23 He brings the princes to nothing and makes the rulers of the earth meaningless. | HINIRV 23 जो बड़े-बड़े हाकिमों को तुच्छ कर देता है, और पृथ्वी के अधिकारियों को शून्य के समान कर देता है। |
| BSB 24 No sooner are they planted, no sooner are they sown, no sooner have their stems taken root in the ground, than He blows on them and they wither, and a whirlwind sweeps them away like stubble. | HINIRV 24 वे रोपे ही जाते, वे बोए ही जाते, उनके ठूँठ भूमि में जड़ ही पकड़ पाते कि वह उन पर पवन बहाता और वे सूख जाते, और आँधी उन्हें भूसे के समान उड़ा ले जाती है। |
| BSB 25 “To whom will you liken Me, or who is My equal?” asks the Holy One. | HINIRV 25 इसलिए तुम मुझे किसके समान बताओगे कि मैं उसके तुल्य ठहरूँ? उस पवित्र का यही वचन है। |
| BSB 26 Lift up your eyes on high: Who created all these? He leads forth the starry host by number; He calls each one by name. Because of His great power and mighty strength, not one of them is missing. | HINIRV 26 अपनी आँखें ऊपर उठाकर देखो, किसने इनको सिरजा? वह इन गणों को गिन-गिनकर निकालता, उन सब को नाम ले लेकर बुलाता है? वह ऐसा सामर्थी और अत्यन्त बलवन्त है कि उनमें से कोई बिना आए नहीं रहता। |
| BSB 27 Why do you say, O Jacob, and why do you assert, O Israel, “My way is hidden from the LORD, and my claim is ignored by my God”? | HINIRV 27 हे याकूब, तू क्यों कहता है, हे इस्राएल तू क्यों बोलता है, “मेरा मार्ग यहोवा से छिपा हुआ है, मेरा परमेश्वर मेरे न्याय की कुछ चिन्ता नहीं करता?” |
| BSB 28 Do you not know? Have you not heard? The LORD is the everlasting God, the Creator of the ends of the earth. He will not grow tired or weary; His understanding is beyond searching out. | HINIRV 28 क्या तुम नहीं जानते? क्या तुम ने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सृजनहार है, वह न थकता, न श्रमित होता है, उसकी बुद्धि अगम है। |
| BSB 29 He gives power to the faint and increases the strength of the weak. | HINIRV 29 वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ्य देता है। |
| BSB 30 Even youths grow tired and weary, and young men stumble and fall. | HINIRV 30 तरूण तो थकते और श्रमित हो जाते हैं, और जवान ठोकर खाकर गिरते हैं; |
| BSB 31 But those who wait upon the LORD will renew their strength; they will mount up with wings like eagles; they will run and not grow weary, they will walk and not faint. | HINIRV 31 परन्तु जो यहोवा की बाट जोहते हैं, वे नया बल प्राप्त करते जाएँगे, वे उकाबों के समान उड़ेंगे, वे दौड़ेंगे और श्रमित न होंगे, चलेंगे और थकित न होंगे। |
Questions about Isaiah 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.