Isaiah 42

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Here is My Servant, whom I uphold, My Chosen One, in whom My soul delights. I will put My Spirit on Him, and He will bring justice to the nations.

HINCV

1 “मेरे इस सेवक को देखो, जिससे मैं खुश हूं, वह मेरा चुना हुआ है मेरा प्रिय; उस पर मैंने अपना आत्मा रखा है, वही देशों का निष्पक्ष न्याय करेगा.

BSB

2 He will not cry out or raise His voice, nor make His voice heard in the streets.

HINCV

2 वह न तो चिल्लाएगा और न ऊंचे शब्द से बोलेगा, और न सड़क में उसका शब्द सुनाई देगा.

BSB

3 A bruised reed He will not break and a smoldering wick He will not extinguish; He will faithfully bring forth justice.

HINCV

3 कुचले हुए नरकट को वह तोड़ न फेंकेगा, और न ही वह टिमटिमाती बत्ती को बुझा देगा. वह सच्चाई से न्याय करेगा;

BSB

4 He will not grow weak or discouraged before He has established justice on the earth. In His law the islands will put their hope.”

HINCV

4 जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे वह न तो निराश होगा न थकेगा. द्वीप उसकी व्यवस्था की प्रतीक्षा करेंगे.”

BSB

5 This is what God the LORD says—He who created the heavens and stretched them out, who spread out the earth and its offspring, who gives breath to the people on it and life to those who walk in it:

HINCV

5 परमेश्वर, जो याहवेह हैं— जिन्होंने आकाश बनाया तथा पृथ्वी को बढ़ाया और फैलाया, जो पृथ्वी पर पाए जाते हैं, जिन्होंने पृथ्वी के लोगों को श्वास और जीवन उस पर चलने वालों को दिया:

BSB

6 “I, the LORD, have called you for a righteous purpose, and I will take hold of your hand. I will keep you and appoint you to be a covenant for the people and a light to the nations,

HINCV

6 “मैं ही, वह याहवेह हूं, मैंने धर्म से तुम्हें बुलाया है; मैं तुम्हारा हाथ थाम कर तुम्हारी देखभाल करूंगा. मैं तुम्हें लोगों के लिए वाचा और देशों के लिए ज्योति ठहराऊंगा,

BSB

7 to open the eyes of the blind, to bring prisoners out of the dungeon and those sitting in darkness out from the prison house.

HINCV

7 ताकि अंधे देख पाएं, बंदी कारागार से बाहर लाया जाए जो कारागार के अंधकार में रहता है.

BSB

8 I am the LORD; that is My name! I will not yield My glory to another or My praise to idols.

HINCV

8 “मैं ही वह याहवेह हूं; यही मेरा नाम है! किसी और को मैं अपनी महिमा न दूंगा, और मेरी स्तुति खुदी हुई मूर्ति को न दूंगा.

BSB

9 Behold, the former things have happened, and now I declare new things. Before they spring forth I proclaim them to you.”

HINCV

9 देखो, पुरानी बातें बीत चुकी हैं, अब मैं नई बात बताता हूं. अब वे बातें पहले ही बताऊंगा जो आगे चलकर घटने वालीं हैं.”

BSB

10 Sing to the LORD a new song—His praise from the ends of the earth—you who go down to the sea, and all that is in it, you islands, and all who dwell in them.

HINCV

10 हे समुद्र पर चलने वालो, हे समुद्र के रहनेवालो, हे द्वीपो और उनमें रहनेवालो, तुम सब याहवेह की स्तुति में एक नया गीत गाओ, पृथ्वी के छोर से उनकी स्तुति करो.

BSB

11 Let the desert and its cities raise their voices; let the villages of Kedar cry aloud. Let the people of Sela sing for joy; let them cry out from the mountaintops.

HINCV

11 मरुस्थल एवं उसमें स्थित नगर नारे लगाओ; बस्तियां और गुफा में भी बसे हुए जय जयकार करो. सेला के निवासी नारे लगाओ; पर्वत शिखरों पर से खुशी के नारे लगाएं.

BSB

12 Let them give glory to the LORD and declare His praise in the islands.

HINCV

12 वे याहवेह की महिमा को प्रकट करें तथा द्वीपों में उसका गुणगान करें.

BSB

13 The LORD goes forth like a mighty one; He stirs up His zeal like a warrior. He shouts; yes, He roars in triumph over His enemies:

HINCV

13 याहवेह वीर के समान निकलेगा, योद्धा के समान अपनी जलन दिखाएगा; वह ऊंचे शब्द से ललकारेगा और शत्रुओं पर विजयी होगा.

BSB

14 “I have kept silent from ages past; I have remained quiet and restrained. But now I will groan like a woman in labor; I will at once gasp and pant.

HINCV

14 “बहुत समय से मैंने अपने आपको चुप रखा, अपने आपको रोकता रहा. अब जच्चा के समान चिल्लाऊंगा, अब मैं हांफ रहा हूं और मेरा श्वास फूल रहा है.

BSB

15 I will lay waste the mountains and hills and dry up all their vegetation. I will turn the rivers into dry land and drain the marshes.

HINCV

15 मैं पर्वतों तथा घाटियों को उजाड़ दूंगा सब हरियाली को सुखा दूंगा; नदियों को द्वीपों में बदल दूंगा तथा नालों को सुखा दूंगा.

BSB

16 I will lead the blind by a way they did not know; I will guide them on unfamiliar paths. I will turn darkness into light before them and rough places into level ground. These things I will do for them, and I will not forsake them.

HINCV

16 अंधों को मैं ऐसे मार्ग से ले जाऊंगा जिसे वे जानते नहीं, उन अनजान रास्तों पर मैं उन्हें अपने साथ साथ ले चलूंगा; मैं उनके अंधियारे को दूर करूंगा उनके टेढ़े रास्ते को सीधा कर दूंगा. मैं यह सब कर दिखाऊंगा; इसमें कोई कमी न होगी.

BSB

17 But those who trust in idols and say to molten images, ‘You are our gods!’ will be turned back in utter shame.

HINCV

17 वे बहुत लज्जित होंगे, जो मूर्तियों पर भरोसा रखते, और खुदी हुई मूर्तियों से कहते हैं, ‘तुम ही हमारे ईश्वर हो.’

BSB

18 Listen, you deaf ones; look, you blind ones, that you may see!

HINCV

18 “हे बहरो सुनो; हे अंधो, इधर देखो, तुम समझ सको!

BSB

19 Who is blind but My servant, or deaf like the messenger I am sending? Who is blind like My covenant partner, or blind like the servant of the LORD?

HINCV

19 कौन है अंधा, किंतु सिवाय मेरे सेवक के, अथवा कौन है बहरा, सिवाय मेरे उस भेजे हुए दूत के? अंधा कौन है जिसके साथ मैंने वाचा बांधी, अंधा कौन है सिवाय याहवेह का दास?

BSB

20 Though seeing many things, you do not keep watch. Though your ears are open, you do not hear.”

HINCV

20 अनेक परिस्थितियां तुम्हारे आंखों के सामने हुईं अवश्य, किंतु तुमने उन पर ध्यान नहीं दिया; तुम्हारे कान खुले तो थे, किंतु तुमने सुना ही नहीं.”

BSB

21 The LORD was pleased, for the sake of His righteousness, to magnify His law and make it glorious.

HINCV

21 याहवेह अपनी धार्मिकता के लिये अपनी व्यवस्था की प्रशंसा ज्यादा करवाना चाहा.

BSB

22 But this is a people plundered and looted, all trapped in caves or imprisoned in dungeons. They have become plunder with no one to rescue them, and loot with no one to say, “Send them back!”

HINCV

22 किंतु ये ऐसे लोग हैं जो लूट लिए गए हैं, तथा जिनकी वस्तुएं छीनी जा चुकी हैं और सभी गड्ढों में जा फंसे हैं, तथा सभी को जेल में बंद कर दिया गया है. वे ऐसे फंस चुके हैं, जिन्हें कोई निकाल नहीं सकता; और उनसे जो सामान लूटा गया है, उसे लौटाने को कोई नहीं कहता.

BSB

23 Who among you will pay attention to this? Who will listen and obey hereafter?

HINCV

23 तुममें से ऐसा कौन है, जो यह सब सुनने के लिए तैयार है? और कौन सुलझाएगा?

BSB

24 Who gave Jacob up for spoil, and Israel to the plunderers? Was it not the LORD, against whom we have sinned? They were unwilling to walk in His ways, and they would not obey His law.

HINCV

24 किसने याकोब को लुटेरों के हाथों में सौंप दिया, तथा इस्राएल को लुटेरों के अधीन कर दिया? क्या याहवेह ने यह नहीं किया, जिनके विरुद्ध हमने पाप किया है? जिसके मार्ग पर उन्होंने चलना न चाहा; और उनकी व्यवस्था का उन्होंने पालन नहीं किया.

BSB

25 So He poured out on them His furious anger and the fierceness of battle. It enveloped them in flames, but they did not understand; it consumed them, but they did not take it to heart.

HINCV

25 इस कारण याहवेह ने उन्हें अपने क्रोध की आग में, और युद्ध की भीड़ में डाल दिया. उसे चारों ओर से आग ने घेर लिया! फिर भी वह यह सब समझ न सका; इसने उसे भस्म कर दिया, तब भी उसने ध्यान नहीं दिया.

Questions about Isaiah 42? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.