Isaiah 42
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Here is My Servant, whom I uphold, My Chosen One, in whom My soul delights. I will put My Spirit on Him, and He will bring justice to the nations. | HINIRV 1 मेरे दास को देखो जिसे मैं सम्भाले हूँ, मेरे चुने हुए को, जिससे मेरा जी प्रसन्न है; मैंने उस पर अपना आत्मा रखा है, वह जाति-जाति के लिये न्याय प्रगट करेगा। (मत्ती 3:17, लूका 9:35, 2 पत. 1:17) |
| BSB 2 He will not cry out or raise His voice, nor make His voice heard in the streets. | HINIRV 2 न वह चिल्लाएगा और न ऊँचे शब्द से बोलेगा, न सड़क में अपनी वाणी सुनाएगा। |
| BSB 3 A bruised reed He will not break and a smoldering wick He will not extinguish; He will faithfully bring forth justice. | HINIRV 3 कुचले हुए नरकट को वह न तोड़ेगा और न टिमटिमाती बत्ती को बुझाएगा; वह सच्चाई से न्याय चुकाएगा। |
| BSB 4 He will not grow weak or discouraged before He has established justice on the earth. In His law the islands will put their hope.” | HINIRV 4 वह न थकेगा और न हियाव छोड़ेगा जब तक वह न्याय को पृथ्वी पर स्थिर न करे; और द्वीपों के लोग उसकी व्यवस्था की बाट जोहेंगे। |
| BSB 5 This is what God the LORD says—He who created the heavens and stretched them out, who spread out the earth and its offspring, who gives breath to the people on it and life to those who walk in it: | HINIRV 5 परमेश्वर जो आकाश का सृजने और ताननेवाला है, जो उपज सहित पृथ्वी का फैलानेवाला और उस पर के लोगों को साँस और उस पर के चलनेवालों को आत्मा देनेवाला यहोवा है, वह यह कहता है: |
| BSB 6 “I, the LORD, have called you for a righteous purpose, and I will take hold of your hand. I will keep you and appoint you to be a covenant for the people and a light to the nations, | HINIRV 6 “मुझ यहोवा ने तुझको धार्मिकता से बुला लिया है, मैं तेरा हाथ थाम कर तेरी रक्षा करूँगा; मैं तुझे प्रजा के लिये वाचा और जातियों के लिये प्रकाश ठहराऊँगा; (लूका 2:32, प्रेरि. 13:47) |
| BSB 7 to open the eyes of the blind, to bring prisoners out of the dungeon and those sitting in darkness out from the prison house. | HINIRV 7 कि तू अंधों की आँखें खोले, बन्दियों को बन्दीगृह से निकाले और जो अंधियारे में बैठे हैं उनको कालकोठरी से निकाले। (यशा. 61:1, प्रेरि. 26:18) |
| BSB 8 I am the LORD; that is My name! I will not yield My glory to another or My praise to idols. | HINIRV 8 मैं यहोवा हूँ, मेरा नाम यही है; अपनी महिमा मैं दूसरे को न दूँगा और जो स्तुति मेरे योग्य है वह खुदी हुई मूरतों को न दूँगा । |
| BSB 9 Behold, the former things have happened, and now I declare new things. Before they spring forth I proclaim them to you.” | HINIRV 9 देखो, पहली बातें तो हो चुकी है, अब मैं नई बातें बताता हूँ; उनके होने से पहले मैं तुम को सुनाता हूँ।” |
| BSB 10 Sing to the LORD a new song—His praise from the ends of the earth—you who go down to the sea, and all that is in it, you islands, and all who dwell in them. | HINIRV 10 हे समुद्र पर चलनेवालों, हे समुद्र के सब रहनेवालों, हे द्वीपों, तुम सब अपने रहनेवालों समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो। (भज. 96:1-3, भज. 97:1) |
| BSB 11 Let the desert and its cities raise their voices; let the villages of Kedar cry aloud. Let the people of Sela sing for joy; let them cry out from the mountaintops. | HINIRV 11 जंगल और उसमें की बस्तियाँ और केदार के बसे हुए गाँव जयजयकार करें; सेला के रहनेवाले जयजयकार करें, वे पहाड़ों की चोटियों पर से ऊँचे शब्द से ललकारें। |
| BSB 12 Let them give glory to the LORD and declare His praise in the islands. | HINIRV 12 वे यहोवा की महिमा प्रगट करें और द्वीपों में उसका गुणानुवाद करें। |
| BSB 13 The LORD goes forth like a mighty one; He stirs up His zeal like a warrior. He shouts; yes, He roars in triumph over His enemies: | HINIRV 13 यहोवा वीर के समान निकलेगा और योद्धा के समान अपनी जलन भड़काएगा, वह ऊँचे शब्द से ललकारेगा और अपने शत्रुओं पर जयवन्त होगा। |
| BSB 14 “I have kept silent from ages past; I have remained quiet and restrained. But now I will groan like a woman in labor; I will at once gasp and pant. | HINIRV 14 बहुत काल से तो मैं चुप रहा और मौन साधे अपने को रोकता रहा; परन्तु अब जच्चा के समान चिल्लाऊँगा मैं हाँफ-हाँफकर साँस भरूँगा। |
| BSB 15 I will lay waste the mountains and hills and dry up all their vegetation. I will turn the rivers into dry land and drain the marshes. | HINIRV 15 पहाड़ों और पहाड़ियों को मैं सूखा डालूँगा और उनकी सब हरियाली झुलसा दूँगा; मैं नदियों को द्वीप कर दूँगा और तालों को सूखा डालूँगा। |
| BSB 16 I will lead the blind by a way they did not know; I will guide them on unfamiliar paths. I will turn darkness into light before them and rough places into level ground. These things I will do for them, and I will not forsake them. | HINIRV 16 मैं अंधों को एक मार्ग से ले चलूँगा जिसे वे नहीं जानते और उनको ऐसे पथों से चलाऊँगा जिन्हें वे नहीं जानते। उनके आगे मैं अंधियारे को उजियाला करूँगा और टेढ़े मार्गों को सीधा करूँगा। मैं ऐसे-ऐसे काम करूँगा और उनको न त्यागूँगा। (लूका 3:5, यशा. 29:18) |
| BSB 17 But those who trust in idols and say to molten images, ‘You are our gods!’ will be turned back in utter shame. | HINIRV 17 जो लोग खुदी हुई मूरतों पर भरोसा रखते और ढली हुई मूरतों से कहते हैं, “तुम हमारे ईश्वर हो,” उनको पीछे हटना और अत्यन्त लज्जित होना पड़ेगा। |
| BSB 18 Listen, you deaf ones; look, you blind ones, that you may see! | HINIRV 18 हे बहरों, सुनो; हे अंधों, आँख खोलो कि तुम देख सको! (मत्ती 11:5) |
| BSB 19 Who is blind but My servant, or deaf like the messenger I am sending? Who is blind like My covenant partner, or blind like the servant of the LORD? | HINIRV 19 मेरे दास के सिवाय कौन अंधा है? मेरे भेजे हुए दूत के तुल्य कौन बहरा है? मेरे मित्र के समान कौन अंधा या यहोवा के दास के तुल्य अंधा कौन है? |
| BSB 20 Though seeing many things, you do not keep watch. Though your ears are open, you do not hear.” | HINIRV 20 तू बहुत सी बातों पर दृष्टि करता है परन्तु उन्हें देखता नहीं है; कान तो खुले हैं परन्तु सुनता नहीं है । |
| BSB 21 The LORD was pleased, for the sake of His righteousness, to magnify His law and make it glorious. | HINIRV 21 यहोवा को अपनी धार्मिकता के निमित्त ही यह भाया है कि व्यवस्था की बड़ाई अधिक करे। (मत्ती 5:17,18, रोम. 7:12; 10:4) |
| BSB 22 But this is a people plundered and looted, all trapped in caves or imprisoned in dungeons. They have become plunder with no one to rescue them, and loot with no one to say, “Send them back!” | HINIRV 22 परन्तु ये लोग लुट गए हैं, ये सब के सब गड्ढों में फँसे हुए और कालकोठरियों में बन्द किए हुए हैं; ये पकड़े गए और कोई इन्हें नहीं छुड़ाता; ये लुट गए और कोई आज्ञा नहीं देता कि उन्हें लौटा ले आओ। |
| BSB 23 Who among you will pay attention to this? Who will listen and obey hereafter? | HINIRV 23 तुम में से कौन इस पर कान लगाएगा? कौन ध्यान करके होनहार के लिये सुनेगा? |
| BSB 24 Who gave Jacob up for spoil, and Israel to the plunderers? Was it not the LORD, against whom we have sinned? They were unwilling to walk in His ways, and they would not obey His law. | HINIRV 24 किसने याकूब को लुटवाया और इस्राएल को लुटेरों के वश में कर दिया? क्या यहोवा ने यह नहीं किया जिसके विरुद्ध हमने पाप किया, जिसके मार्गों पर उन्होंने चलना न चाहा और न उसकी व्यवस्था को माना? |
| BSB 25 So He poured out on them His furious anger and the fierceness of battle. It enveloped them in flames, but they did not understand; it consumed them, but they did not take it to heart. | HINIRV 25 इस कारण उस पर उसने अपने क्रोध की आग भड़काई और युद्ध का बल चलाया; और यद्यपि आग उसके चारों ओर लग गई, तो भी वह न समझा; वह जल भी गया, तो भी न चेता। |
Questions about Isaiah 42? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.