Isaiah 45

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is what the LORD says to Cyrus His anointed, whose right hand I have grasped to subdue nations before him, to disarm kings, to open the doors before him, so that the gates will not be shut:

HINCV

1 “परमेश्वर के अभिषिक्त कोरेश को याहवेह ने कहा, मैंने उसका दायां हाथ थाम रखा है कि मैं उसके सामने जनताओं को उसके अधीन कर दूं और राजाओं की कमर ढीली कर दूं, कि इसके लिए फाटक खोल दूं ताकि फाटक बंद ही न हो सकें:

BSB

2 “I will go before you and level the mountains; I will break down the gates of bronze and cut through the bars of iron.

HINCV

2 मैं तेरे आगे-आगे चलूंगा ऊंची-ऊंची भूमि को सीधा बना दूंगा; मैं कांस्य के दरवाजों को चूर-चूर कर दूंगा लोहे के जंजीर को काटता हुआ निकल जाऊंगा.

BSB

3 I will give you the treasures of darkness and the riches hidden in secret places, so that you may know that I am the LORD, the God of Israel, who calls you by name.

HINCV

3 मैं तुम्हें अंधकार से छिपा हुआ, और गुप्‍त स्थानों में गढ़ा हुआ धन दूंगा, कि तुम्हें यह मालूम हो जाये कि यह मैं ही वह याहवेह, इस्राएल का परमेश्वर हूं, जो तुम्हें तुम्हारा नाम लेकर बुलाता है.

BSB

4 For the sake of Jacob My servant and Israel My chosen one, I call you by name; I have given you a title of honor, though you have not known Me.

HINCV

4 मेरे सेवक याकोब के हित में, तथा मेरे चुने हुए इस्राएल के हित में, तुम्हारा नाम लेकर मैंने बुलाया है, मैंने तुम्हें ऊंचा पद दिया है, परंतु तुम तो मुझे जानते भी न थे.

BSB

5 I am the LORD, and there is no other; there is no God but Me. I will equip you for battle, though you have not known Me,

HINCV

5 मैं ही वह याहवेह हूं और कोई नहीं; मेरे सिवाय परमेश्वर कोई नहीं. मैं तुम्हें विषमता के लिए सुसज्जित कर दूंगा, परंतु तुम मुझे जानते ही नहीं थे तो भी मैं तुम्हारी कमर कसूंगा,

BSB

6 so that all may know, from where the sun rises to where it sets, that there is none but Me; I am the LORD, and there is no other.

HINCV

6 यह इसलिये कि पूर्व से पश्चिम तक सभी को यह मालूम हो जाए, कि मेरे सिवाय कोई भी नहीं है. याहवेह मैं ही हूं, दूसरा और कोई नहीं.

BSB

7 I form the light and create the darkness; I bring prosperity and create calamity. I, the LORD, do all these things.

HINCV

7 मैं वह हूं जो उजियाला और अंधियारे का सृजन करता हूं, मैं सुख-शांति का दाता और विपत्ति को भी रचता हूं; मैं वह याहवेह हूं, जो इन सबका नाश करता हूं.

BSB

8 Drip down, O heavens, from above, and let the skies pour down righteousness. Let the earth open up that salvation may sprout and righteousness spring up with it; I, the LORD, have created it.

HINCV

8 “हे आकाश, अपनी ऊंचाई से धार्मिकता बरसा और बादल से धार्मिकता की बारिश हो. पृथ्वी खुल जाए, जिससे उद्धार हो, और नीति भी उसके साथ उगे; मैं, याहवेह ने ही इसकी सृष्टि की है.

BSB

9 Woe to him who quarrels with his Maker—one clay pot among many. Does the clay ask the potter, ‘What are you making?’ Does your work say, ‘He has no hands’?

HINCV

9 “हाय उस व्यक्ति पर जो अपने रचनेवाले से झगड़ता है, वह तो मिट्टी के बर्तनों के बीच मिट्टी का एक बर्तन है. क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी कि, ‘यह क्या कर रहे हो तुम मेरे साथ?’ क्या कारीगर की बनाई हुई वस्तु यह कहेगी कि, ‘उसके तो हाथ ही नहीं हैं’?

BSB

10 Woe to him who says to his father, ‘What have you begotten?’ or to his mother, ‘What have you brought forth?’”

HINCV

10 हाय उस व्यक्ति पर जो अपने पिता से पूछे, ‘किसे जन्म दे रहे हैं आप?’ और अपनी माता से पूछे, ‘तू किसकी माता है?’

BSB

11 Thus says the LORD, the Holy One of Israel, and its Maker: “Concerning things to come, do you question Me about My sons, or instruct Me in the work of My hands?

HINCV

11 “याहवेह जो इस्राएल का पवित्र और उसका बनानेवाला है, वे यों कहते हैं: क्या तुम होनेवाली घटनाओं के बारे में मुझसे पूछोगे, क्या मेरे पुत्रों और मेरे कामों के लिए मुझसे कहोगे?

BSB

12 It is I who made the earth and created man upon it. It was My hands that stretched out the heavens, and I ordained all their host.

HINCV

12 मैं ही हूं वह जिसने पृथ्वी को बनाया तथा मनुष्य की रचना की. अपने ही हाथों से मैंने आकाश को फैलाया; और उसके सारे तारों को आज्ञा दी है.

BSB

13 I will raise up Cyrus in righteousness, and I will make all his ways straight. He will rebuild My city and set My exiles free, but not for payment or reward, says the LORD of Hosts.”

HINCV

13 मैंने उसे धार्मिकता में जगाया: तथा अब मैं उसका मार्ग सीधा बनाऊंगा. वह मेरे नगरों को बसायेगा तथा मेरे बंधक को, बिना किसी दाम अथवा बदला लिये छुड़ा लेगा, यह सर्वशक्तिमान याहवेह की घोषणा है.”

BSB

14 This is what the LORD says: “The products of Egypt and the merchandise of Cush, along with the Sabeans, men of stature, will come over to you and will be yours; they will trudge behind you; they will come over in chains and bow down to you. They will confess to you: ‘God is indeed with you, and there is no other; there is no other God.’”

HINCV

14 याहवेह का संदेश है: “मिस्र देश की कमाई तथा कूश देश के व्यापार की लाभ सामग्री तथा सीबा के लोग स्वयं तुमसे मिलने आएंगे तथा तुम्हारे अधीन हो जाएंगे; वे झुककर दंडवत करेंगे, वे तुमसे विनती करेंगे और कहेंगे. ‘परमेश्वर आपके साथ हैं, और दूसरा कोई नहीं उसके सिवाय; कोई और परमेश्वर नहीं.’”

BSB

15 Truly You are a God who hides Himself, O God of Israel, the Savior.

HINCV

15 हे इस्राएल के परमेश्वर, हे उद्धारकर्ता, सच तो यह है कि आप अपरंपार परमेश्वर हैं, जो स्वयं को अदृश्य कर लेते हैं.

BSB

16 They will all be put to shame and humiliated; the makers of idols will depart together in disgrace.

HINCV

16 वे लज्जित किए जाएंगे यहां तक कि वे अपमानित हो जाएंगे, वे सभी; वे जो मूर्तियों को बनानेवाले सब लज्जित और अपमानित किए जाएंगे.

BSB

17 But Israel will be saved by the LORD with an everlasting salvation; you will not be put to shame or humiliated, to ages everlasting.

HINCV

17 इस्राएल याहवेह द्वारा छुड़ा दिया गया है, उनका यह छुटकारा सदा तक स्थिर रहेगा; फिर न तो वे लज्जित किए जाएंगे, और न ही अपमानित होंगे.

BSB

18 For thus says the LORD, who created the heavens—He is God; He formed the earth and fashioned it; He established it; He did not create it to be empty, but formed it to be inhabited: “I am the LORD, and there is no other.

HINCV

18 आकाश का रचनेवाला याहवेह, वही परमेश्वर; जिन्होंने पृथ्वी की रचना कर उसे रूप दिया, और उन्होंने इसे स्थिर किया; तथा इसमें एक भी स्थान ऐसा नहीं जो बसाया गया न हो, लेकिन इसको इसलिये बनाया कि इसे बसाया जाये— वह यों कहता है: “मैं ही वह याहवेह हूं, अन्य कोई भी नहीं.

BSB

19 I have not spoken in secret, from a place in a land of darkness. I did not say to the descendants of Jacob, ‘Seek Me in a wasteland.’ I, the LORD, speak the truth; I say what is right.

HINCV

19 मैंने जो कुछ कहा है वह गुप्‍त में नहीं कहा है, न ही अंधकार में; मैंने याकोब के वंश को यह नहीं कहा कि, ‘मेरी खोज व्यर्थ में करो.’ मैं, याहवेह, सत्य ही कहता हूं; मैं सही बातें ही बताता आया हूं.

BSB

20 Come, gather together, and draw near, you fugitives from the nations. Ignorant are those who carry idols of wood and pray to a god that cannot save.

HINCV

20 “हे अन्यजातियों में से बचे हुए लोगो, एक साथ पास आओ; वे जो लकड़ी की खुदी हुई मूर्ति लेकर फिरते हैं. जिससे उद्धार नहीं हो सकता, वे अनजान है इसलिये प्रार्थना करते हैं.

BSB

21 Speak up and present your case—yes, let them take counsel together. Who foretold this long ago? Who announced it from ancient times? Was it not I, the LORD? There is no other God but Me, a righteous God and Savior; there is none but Me.

HINCV

21 प्रचार करके उनको लाओ, कि वे आपस में मिलें, किसने पहले ये बताया और सब प्रकट किया. क्या मैं याहवेह ही ने यह सब नहीं किया? इसी लिये मुझे छोड़ और कोई दूसरा परमेश्वर नहीं है, धर्मी और उद्धारकर्ता; परमेश्वर मैं ही हूं.

BSB

22 Turn to Me and be saved, all the ends of the earth; for I am God, and there is no other.

HINCV

22 “हे सारी पृथ्वी के लोगो, मेरी ओर फिरो; क्योंकि परमेश्वर मैं ही हूं, कोई नहीं है मेरे सिवाय.

BSB

23 By Myself I have sworn; truth has gone out from My mouth, a word that will not be revoked: Every knee will bow before Me, every tongue will swear allegiance.

HINCV

23 मैंने अपनी ही शपथ ली है, धर्म के अनुसार मेरे मुंह से यह वचन निकला है यह नहीं बदलेगा: हर एक घुटना मेरे सामने झुकेगा; और मुंह से मेरी शपथ खाई जाएगी.

BSB

24 Surely they will say of Me, ‘In the LORD alone are righteousness and strength.’” All who rage against Him will come to Him and be put to shame.

HINCV

24 मेरे विषय में लोग कहेंगे कि, ‘केवल याहवेह में ही नीति और शक्ति है.’” मनुष्य उनकी ओर चले आएंगे, वे सभी जिन्होंने उन पर क्रोध किया वे लज्जित किए जाएंगे.

BSB

25 In the LORD all descendants of Israel will be justified and will exult.

HINCV

25 इस्राएल के सारे लोग याहवेह ही के कारण धर्मी ठहरेंगे और उसकी महिमा करेंगे.

Questions about Isaiah 45? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.