Isaiah 52

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Awake, awake, clothe yourself with strength, O Zion! Put on your garments of splendor, O Jerusalem, holy city! For the uncircumcised and unclean will no longer enter you.

HINIRV

1 हे सिय्योन, जाग, जाग! अपना बल धारण कर; हे पवित्र नगर यरूशलेम, अपने शोभायमान वस्त्र पहन ले; क्योंकि तेरे बीच खतनारहित और अशुद्ध लोग फिर कभी प्रवेश न करने पाएँगे। (प्रका. 21:2,10,27)

BSB

2 Shake off your dust! Rise up and sit on your throne, O Jerusalem. Remove the chains from your neck, O captive Daughter of Zion.

HINIRV

2 अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिय्योन की बन्दी बेटी, अपने गले के बन्धन को खोल दे।

BSB

3 For this is what the LORD says: “You were sold for nothing, and without money you will be redeemed.”

HINIRV

3 क्योंकि यहोवा यह कहता है, “तुम जो सेंत-मेंत बिक गए थे, इसलिए अब बिना रुपया दिए छुड़ाए भी जाओगे। (भज. 44:12, 1 पत. 1:18)

BSB

4 For this is what the Lord GOD says: “At first My people went down to Egypt to live, then Assyria oppressed them without cause.

HINIRV

4 प्रभु यहोवा यह कहता है: मेरी प्रजा पहले तो मिस्र में परदेशी होकर रहने को गई थी, और अश्शूरियों ने भी बिना कारण उन पर अत्याचार किया।

BSB

5 And now what have I here? declares the LORD. For My people have been taken without cause; those who rule them taunt, declares the LORD, and My name is blasphemed continually all day long.

HINIRV

5 इसलिए यहोवा की यह वाणी है कि मैं अब यहाँ क्या करूँ जबकि मेरी प्रजा सेंत-मेंत हर ली गई है? यहोवा यह भी कहता है कि जो उन पर प्रभुता करते हैं वे ऊधम मचा रहे हैं, और मेरे नाम कि निन्दा लगातार दिन भर होती रहती है। (यहे. 36:20-23, रोम. 2:24)

BSB

6 Therefore My people will know My name; therefore they will know on that day that I am He who speaks. Here I am!”

HINIRV

6 इस कारण मेरी प्रजा मेरा नाम जान लेगी; वह उस समय जान लेगी कि जो बातें करता है वह यहोवा ही है; देखो, मैं ही हूँ।”

BSB

7 How beautiful on the mountains are the feet of those who bring good news, who proclaim peace, who bring good tidings, who proclaim salvation, who say to Zion, “Your God reigns!”

HINIRV

7 पहाड़ों पर उसके पाँव क्या ही सुहावने हैं जो शुभ समाचार लाता है, जो शान्ति की बातें सुनाता है और कल्याण का शुभ समाचार और उद्धार का सन्देश देता है, जो सिय्योन से कहता हैं, “तेरा परमेश्वर राज्य करता है।” (प्रेरि. 10:36, रोम. 10:15, नहू. 1:15)

BSB

8 Listen! Your watchmen lift up their voices, together they shout for joy. For every eye will see when the LORD returns to Zion.

HINIRV

8 सुन, तेरे पहरुए पुकार रहे हैं, वे एक साथ जयजयकार कर रहें हैं; क्योंकि वे साक्षात् देख रहे हैं कि यहोवा सिय्योन को लौट रहा है।

BSB

9 Break forth in joy, sing together, O ruins of Jerusalem, for the LORD has comforted His people; He has redeemed Jerusalem.

HINIRV

9 हे यरूशलेम के खण्डहरों, एक संग उमंग में आकर जयजयकार करो; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है, उसने यरूशलेम को छुड़ा लिया है।

BSB

10 The LORD has bared His holy arm in the sight of all the nations; all the ends of the earth will see the salvation of our God.

HINIRV

10 यहोवा ने सारी जातियों के सामने अपनी पवित्र भुजा प्रगट की है; और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार निश्चय देख लेंगे। (भज. 98:3, लूका 3:16, लूका 2:30,31)

BSB

11 Depart, depart, go out from there! Touch no unclean thing; come out from it, purify yourselves, you who carry the vessels of the LORD.

HINIRV

11 दूर हो, दूर, वहाँ से निकल जाओ, कोई अशुद्ध वस्तु मत छूओ; उसके बीच से निकल जाओ; हे यहोवा के पात्रों के ढोनेवालों, अपने को शुद्ध करो। (2 कुरि. 6:17, प्रका. 18:4)

BSB

12 For you will not leave in a hurry nor flee in haste, for the LORD goes before you, and the God of Israel is your rear guard.

HINIRV

12 क्योंकि तुम को उतावली से निकलना नहीं, और न भागते हुए चलना पड़ेगा; क्योंकि यहोवा तुम्हारे आगे-आगे अगुआई करता हुआ चलेगा, और इस्राएल का परमेश्वर तुम्हारे पीछे भी रक्षा करता चलेगा।

BSB

13 Behold, My Servant will prosper; He will be raised and lifted up and highly exalted.

HINIRV

13 देखो, मेरा दास बुद्धि से काम करेगा, वह ऊँचा, महान और अति महान हो जाएगा। (यिर्म. 23:5)

BSB

14 Just as many were appalled at Him—His appearance was disfigured beyond that of any man, and His form was marred beyond human likeness—

HINIRV

14 जैसे बहुत से लोग उसे देखकर चकित हुए (क्योंकि उसका रूप यहाँ तक बिगड़ा हुआ था कि मनुष्य का सा न जान पड़ता था और उसकी सुन्दरता भी आदमियों की सी न रह गई थी), (भज. 22:6,7, यशा. 53:2,3)

BSB

15 so He will sprinkle many nations. Kings will shut their mouths because of Him. For they will see what they have not been told, and they will understand what they have not heard.

HINIRV

15 वैसे ही वह बहुत सी जातियों को पवित्र करेगा और उसको देखकर राजा शान्त रहेंगे; क्योंकि वे ऐसी बात देखेंगे जिसका वर्णन उनके सुनने में भी नहीं आया, और ऐसी बात उनकी समझ में आएगी जो उन्होंने अभी तक सुनी भी न थी। (रोम. 15:21, 1 कुरि. 2:9)

Questions about Isaiah 52? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.