Isaiah 53
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Who has believed our message? And to whom has the arm of the LORD been revealed? | HINIRV 1 जो समाचार हमें दिया गया, उसका किसने विश्वास किया? और यहोवा का भुजबल किस पर प्रगट हुआ? (यूह. 12:38, रोम. 10:16) |
| BSB 2 He grew up before Him like a tender shoot, and like a root out of dry ground. He had no stately form or majesty to attract us, no beauty that we should desire Him. | HINIRV 2 क्योंकि वह उसके सामने अंकुर के समान, और ऐसी जड़ के समान उगा जो निर्जल भूमि में फूट निकले; उसकी न तो कुछ सुन्दरता थी कि हम उसको देखते, और न उसका रूप ही हमें ऐसा दिखाई पड़ा कि हम उसको चाहते। (मत्ती 2:23) |
| BSB 3 He was despised and rejected by men, a man of sorrows, acquainted with grief. Like one from whom men hide their faces, He was despised, and we esteemed Him not. | HINIRV 3 वह तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दुःखी पुरुष था, रोग से उसकी जान-पहचान थी; और लोग उससे मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हमने उसका मूल्य न जाना। (मर. 9:12) |
| BSB 4 Surely He took up our infirmities and carried our sorrows; yet we considered Him stricken, struck down by God, and afflicted. | HINIRV 4 निश्चय उसने हमारे रोगों को सह लिया और हमारे ही दुःखों को उठा लिया; तो भी हमने उसे परमेश्वर का मारा-कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा। (मत्ती 8:17, 1 पत. 2:24) |
| BSB 5 But He was pierced for our transgressions, He was crushed for our iniquities; the punishment that brought us peace was upon Him, and by His stripes we are healed. | HINIRV 5 परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के कारण कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम लोग चंगे हो जाएँ। (रोम. 4:25, 1 पत. 2:24) |
| BSB 6 We all like sheep have gone astray, each one has turned to his own way; and the LORD has laid upon Him the iniquity of us all. | HINIRV 6 हम तो सब के सब भेड़ों के समान भटक गए थे; हम में से हर एक ने अपना-अपना मार्ग लिया; और यहोवा ने हम सभी के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया। (प्रेरि. 10:43, 1 पत. 2:25) |
| BSB 7 He was oppressed and afflicted, yet He did not open His mouth. He was led like a lamb to the slaughter, and as a sheep before her shearers is silent, so He did not open His mouth. | HINIRV 7 वह सताया गया, तो भी वह सहता रहा और अपना मुँह न खोला; जिस प्रकार भेड़ वध होने के समय और भेड़ी ऊन कतरने के समय चुपचाप शान्त रहती है, वैसे ही उसने भी अपना मुँह न खोला। (यूह. 1:29, मत्ती 27:12,14, मर. 15:4,5, 1 कुरि. 5:7, प्रका. 5:6,12) |
| BSB 8 By oppression and judgment He was taken away, and who can recount His descendants? For He was cut off from the land of the living; He was stricken for the transgression of My people. | HINIRV 8 अत्याचार करके और दोष लगाकर वे उसे ले गए; उस समय के लोगों में से किसने इस पर ध्यान दिया कि वह जीवितों के बीच में से उठा लिया गया? मेरे ही लोगों के अपराधों के कारण उस पर मार पड़ी। (प्रेरि. 8:32,33) |
| BSB 9 He was assigned a grave with the wicked, and with a rich man in His death, although He had done no violence, nor was any deceit in His mouth. | HINIRV 9 उसकी कब्र भी दुष्टों के संग ठहराई गई, और मृत्यु के समय वह धनवान का संगी हुआ, यद्यपि उसने किसी प्रकार का उपद्रव न किया था और उसके मुँह से कभी छल की बात नहीं निकली थी। (1 कुरि. 15:3, 1 पत. 2:22, 1 यूह. 3:5, यूह. 19:38-42) |
| BSB 10 Yet it was the LORD’s will to crush Him and to cause Him to suffer; and when His soul is made a guilt offering, He will see His offspring, He will prolong His days, and the good pleasure of the LORD will prosper in His hand. | HINIRV 10 तो भी यहोवा को यही भाया कि उसे कुचले; उसी ने उसको रोगी कर दिया; जब वह अपना प्राण दोषबलि करे, तब वह अपना वंश देखने पाएगा, वह बहुत दिन जीवित रहेगा; उसके हाथ से यहोवा की इच्छा पूरी हो जाएगी। |
| BSB 11 After the anguish of His soul, He will see the light of life and be satisfied. By His knowledge My righteous Servant will justify many, and He will bear their iniquities. | HINIRV 11 वह अपने प्राणों का दुःख उठाकर उसे देखेगा और तृप्त होगा; अपने ज्ञान के द्वारा मेरा धर्मी दास बहुतेरों को धर्मी ठहराएगा; और उनके अधर्म के कामों का बोझ आप उठा लेगा। (रोम. 5:19) |
| BSB 12 Therefore I will allot Him a portion with the great, and He will divide the spoils with the strong, because He has poured out His life unto death, and He was numbered with the transgressors. Yet He bore the sin of many and made intercession for the transgressors. | HINIRV 12 इस कारण मैं उसे महान लोगों के संग भाग दूँगा, और, वह सामर्थियों के संग लूट बाँट लेगा; क्योंकि उसने अपना प्राण मृत्यु के लिये उण्डेल दिया, वह अपराधियों के संग गिना गया, तो भी उसने बहुतों के पाप का बोझ उठा लिया, और, अपराधी के लिये विनती करता है। (मत्ती 27:38, मर. 15:27, लूका 22:37, इब्रा. 9:28) |
Questions about Isaiah 53? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.