Isaiah 57
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 The righteous perish, and no one takes it to heart; devout men are taken away, while no one considers that the righteous are taken away from the presence of evil. | HINCV 1 धर्मी व्यक्ति नाश होते हैं, और कोई इस बात की चिंता नहीं करता; भक्त उठा लिये जाते हैं, परंतु कोई नहीं सोचता. धर्मी जन आनेवाली परेशानी से बचने के लिये उठा लिये जाते हैं. |
| BSB 2 Those who walk uprightly enter into peace; they find rest, lying down in death. | HINCV 2 वे शांति पहचानते हैं, वे अपने बिछौने पर आराम पाते हैं; जो सीधी चाल चलते हैं. |
| BSB 3 “But come here, you sons of a sorceress, you offspring of adulterers and prostitutes! | HINCV 3 “परंतु हे जादूगरनी, व्यभिचारी और उसकी संतान यहां आओ! |
| BSB 4 Whom are you mocking? At whom do you sneer and stick out your tongue? Are you not children of transgression, offspring of deceit, | HINCV 4 तुम किस पर हंसते हो? किसके लिए तुम्हारा मुंह ऐसा खुल रहा है किस पर जीभ निकालते हो? क्या तुम अत्याचार व झूठ की संतान नहीं हो? |
| BSB 5 who burn with lust among the oaks, under every luxuriant tree, who slaughter your children in the valleys, under the clefts of the rocks? | HINCV 5 सब हरे वृक्ष के नीचे कामातुर होते हो और नालों में तथा चट्टानों की गुफाओं में अपने बालकों का वध करते रहते हो. |
| BSB 6 Your portion is among the smooth stones of the valley; indeed, they are your lot. Even to them you have poured out a drink offering and offered a grain offering. Should I relent because of these? | HINCV 6 तुम्हारा संबंध तो चट्टान के उन चिकने पत्थरों से है; वही तुम्हारा भाग और अंश है. तुम उन्हीं को अन्नबलि और पेय बलि चढ़ाते हो. क्या इन सबसे मेरा मन शांत हो जाएगा? |
| BSB 7 On a high and lofty hill you have made your bed, and there you went up to offer sacrifices. | HINCV 7 ऊंचे पर्वत पर तुमने अपना बिछौना लगाया है; और तुमने वहीं जाकर बलि चढ़ाई है. |
| BSB 8 Behind the door and doorpost you have set up your memorial. Forsaking Me, you uncovered your bed; you climbed up and opened it wide. And you have made a pact with those whose bed you have loved; you have gazed upon their nakedness. | HINCV 8 द्वार तथा द्वार के चौखट के पीछे तुमने अपने अन्य देवताओं का चिन्ह बनाया है, तुमने अपने आपको मुझसे दूर कर लिया है. तुमने वहां अपनी देह दिखाई, तब तुमने अपने बिछौने के स्थान को बढ़ा लिया; तुमने उनके साथ अपने लिए एक संबंध बना लिया, तुम्हारे लिए उनका बिछौना प्रिय हो गया, और उनकी नग्न शरीरों पर आसक्ति से नज़र डाली! |
| BSB 9 You went to Molech with oil and multiplied your perfumes. You have sent your envoys a great distance; you have descended even to Sheol itself. | HINCV 9 राजा से मिलने के लिए तुमने यात्रा की तथा सुगंध द्रव्य से श्रृंगार कर उसे तेल भेंट किया. तुमने दूर देशों और अधोलोक में अपना दूत भेजा! |
| BSB 10 You are wearied by your many journeys, but you did not say, “There is no hope!” You found renewal of your strength; therefore you did not grow weak. | HINCV 10 तुम तो लंबे मार्ग के कारण थक चुके थे, फिर भी तुमने यह न कहा कि, ‘व्यर्थ ही है यह.’ तुममें नए बल का संचार हुआ, तब तुम थके नहीं. |
| BSB 11 Whom have you dreaded and feared, so that you lied and failed to remember Me or take this to heart? Is it not because I have long been silent that you do not fear Me? | HINCV 11 “कौन था वह जिससे तुम डरती थी जब तुमने मुझसे झूठ कहा, तथा मुझे भूल गई, तुमने तो मेरे बारे में सोचना ही छोड़ दिया था? क्या मैं बहुत समय तक चुप न रहा तुम इस कारण मेरा भय नहीं मानती? |
| BSB 12 I will expose your righteousness and your works, and they will not profit you. | HINCV 12 मैं तुम्हारे धर्म एवं कामों को बता दूंगा, लेकिन यह तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा. |
| BSB 13 When you cry out, let your companies of idols deliver you! Yet the wind will carry off all of them, a breath will take them away. But he who seeks refuge in Me will inherit the land and possess My holy mountain.” | HINCV 13 बुलाने पर, तुम्हारी मूर्तियां ही तुम्हारी रक्षा करें! किंतु होगा यह कि हवा उन्हें उड़ा ले जाएगी, केवल श्वास उन्हें दूर कर देगी. परंतु वे जो मुझ पर भरोसा रखते हैं, वह देश के अधिकारी होंगे, तथा वह मेरे पवित्र पर्वत का स्वामी हो जाएगा.” |
| BSB 14 And it will be said, “Build it up, build it up, prepare the way, take every obstacle out of the way of My people.” | HINCV 14 तब यह कहा जाएगा: “निर्माण करो, निर्माण करो, पांति बांधकर राजमार्ग बनाओ! हर एक रुकावट मेरी प्रजा के मार्ग से हटाई जाए.” |
| BSB 15 For thus says the One who is high and lifted up, who inhabits eternity, whose name is Holy: “I dwell in a high and holy place, and with the oppressed and humble in spirit, to restore the spirit of the lowly and revive the heart of the contrite. | HINCV 15 क्योंकि जो महान, उत्तम और सदा-सर्वदा जीवित रहते हैं— जिनका नाम ही पवित्र है, वे यों कहते हैं: “मैं ऊंचे एवं पवित्र स्थान में निवास करता हूं, और दुःखी तथा नम्र लोगों के साथ भी रहता हूं, ताकि मैं नम्र और दुःखी लोगों के मन को खुशी दूं. |
| BSB 16 For I will not accuse you forever, nor will I always be angry; for then the spirit of man would grow weak before Me—the breath of life I have made. | HINCV 16 क्योंकि मैं सदा-सर्वदा वाद-विवाद करता न रहूंगा, न ही मैं सर्वदा रुठा रहूंगा, क्योंकि वे आत्माएं मेरी बनायी हुई हैं— और जीव मेरे सामने मूर्छित हो जाते हैं. |
| BSB 17 I was enraged by his sinful greed, so I struck him and hid My face in anger; yet he kept turning back to the desires of his heart. | HINCV 17 उसके लालच के कारण मैं उससे क्रोधित होकर; उसको दुःख दिया और मुंह छिपाया था, पर वह अपनी इच्छा से दूर चला गया था. |
| BSB 18 I have seen his ways, but I will heal him; I will guide him and restore comfort to him and his mourners, | HINCV 18 मैंने उसका चालचलन देखा है, फिर भी अब उसको चंगा करूंगा; मैं उसे ले चलूंगा तथा उसके शोक करनेवालों को शांति दूंगा, |
| BSB 19 bringing praise to their lips. Peace, peace to those far and near,” says the LORD, “and I will heal them.” | HINCV 19 मैं उनके होंठों के फल का रचनेवाला हूं. जो दूर हैं उन्हें शांति, और पास हैं उन्हें भी मैं शांति दूंगा,” यह याहवेह का वचन है, “मैं उसे चंगा करूंगा.” |
| BSB 20 But the wicked are like the storm-tossed sea, for it cannot be still, and its waves churn up mire and muck. | HINCV 20 परंतु दुष्ट लहराते हुए सागर समान है, जो स्थिर रह ही नहीं सकता, उसकी तरंगें कचरे और कीचड़ को उछालती रहती हैं. |
| BSB 21 “There is no peace,” says my God, “for the wicked.” | HINCV 21 मेरे परमेश्वर का वचन है, “दुष्टों के लिए शांति नहीं.” |
Questions about Isaiah 57? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.