Isaiah 57
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 The righteous perish, and no one takes it to heart; devout men are taken away, while no one considers that the righteous are taken away from the presence of evil. | HINIRV 1 धर्मी जन नाश होता है, और कोई इस बात की चिन्ता नहीं करता; भक्त मनुष्य उठा लिए जाते हैं, परन्तु कोई नहीं सोचता। धर्मी जन इसलिए उठा लिया गया कि आनेवाली आपत्ति से बच जाए, |
| BSB 2 Those who walk uprightly enter into peace; they find rest, lying down in death. | HINIRV 2 वह शान्ति को पहुँचता है; जो सीधी चाल चलता है वह अपनी खाट पर विश्राम करता है। |
| BSB 3 “But come here, you sons of a sorceress, you offspring of adulterers and prostitutes! | HINIRV 3 परन्तु तुम, हे जादूगरनी के पुत्रों, हे व्यभिचारी और व्यभिचारिणी की सन्तान, यहाँ निकट आओ। |
| BSB 4 Whom are you mocking? At whom do you sneer and stick out your tongue? Are you not children of transgression, offspring of deceit, | HINIRV 4 तुम किस पर हँसी करते हो? तुम किस पर मुँह खोलकर जीभ निकालते हो? क्या तुम पाखण्डी और झूठे के वंश नहीं हो, |
| BSB 5 who burn with lust among the oaks, under every luxuriant tree, who slaughter your children in the valleys, under the clefts of the rocks? | HINIRV 5 तुम, जो सब हरे वृक्षों के तले देवताओं के कारण कामातुर होते और नालों में और चट्टानों ही दरारों के बीच बाल-बच्चों को वध करते हो? |
| BSB 6 Your portion is among the smooth stones of the valley; indeed, they are your lot. Even to them you have poured out a drink offering and offered a grain offering. Should I relent because of these? | HINIRV 6 नालों के चिकने पत्थर ही तेरा भाग और अंश ठहरे; तूने उनके लिये तपावन दिया और अन्नबलि चढ़ाया है। क्या मैं इन बातों से शान्त हो जाऊँ? |
| BSB 7 On a high and lofty hill you have made your bed, and there you went up to offer sacrifices. | HINIRV 7 एक बड़े ऊँचे पहाड़ पर तूने अपना बिछौना बिछाया है, वहीं तू बलि चढ़ाने को चढ़ गई। |
| BSB 8 Behind the door and doorpost you have set up your memorial. Forsaking Me, you uncovered your bed; you climbed up and opened it wide. And you have made a pact with those whose bed you have loved; you have gazed upon their nakedness. | HINIRV 8 तूने अपनी निशानी अपने द्वार के किवाड़ और चौखट की आड़ ही में रखी; मुझे छोड़कर तू औरों को अपने आपको दिखाने के लिये चढ़ी, तूने अपनी खाट चौड़ी की और उनसे वाचा बाँध ली, तूने उनकी खाट को जहाँ देखा, पसन्द किया। |
| BSB 9 You went to Molech with oil and multiplied your perfumes. You have sent your envoys a great distance; you have descended even to Sheol itself. | HINIRV 9 तू तेल लिए हुए राजा के पास गई और बहुत सुगन्धित तेल अपने काम में लाई; अपने दूत तूने दूर तक भेजे और अधोलोक तक अपने को नीचा किया। |
| BSB 10 You are wearied by your many journeys, but you did not say, “There is no hope!” You found renewal of your strength; therefore you did not grow weak. | HINIRV 10 तू अपनी यात्रा की लम्बाई के कारण थक गई, तो भी तूने न कहा कि यह व्यर्थ है; तेरा बल कुछ अधिक हो गया, इसी कारण तू नहीं थकी। |
| BSB 11 Whom have you dreaded and feared, so that you lied and failed to remember Me or take this to heart? Is it not because I have long been silent that you do not fear Me? | HINIRV 11 तूने किसके डर से झूठ कहा, और किसका भय मानकर ऐसा किया कि मुझ को स्मरण नहीं रखा न मुझ पर ध्यान दिया? क्या मैं बहुत काल से चुप नहीं रहा? इस कारण तू मेरा भय नहीं मानती। |
| BSB 12 I will expose your righteousness and your works, and they will not profit you. | HINIRV 12 मैं आप तेरी धार्मिकता और कर्मों का वर्णन करूँगा, परन्तु उनसे तुझे कुछ लाभ न होगा। |
| BSB 13 When you cry out, let your companies of idols deliver you! Yet the wind will carry off all of them, a breath will take them away. But he who seeks refuge in Me will inherit the land and possess My holy mountain.” | HINIRV 13 जब तू दुहाई दे, तब जिन मूर्तियों को तूने जमा किया है वे ही तुझे छुड़ाएँ! वे तो सब की सब वायु से वरन् एक ही फूँक से उड़ जाएँगी। परन्तु जो मेरी शरण लेगा वह देश का अधिकारी होगा, और मेरे पवित्र पर्वत का भी अधिकारी होगा। |
| BSB 14 And it will be said, “Build it up, build it up, prepare the way, take every obstacle out of the way of My people.” | HINIRV 14 यह कहा जाएगा, “पाँति बाँध बाँधकर राजमार्ग बनाओ, मेरी प्रजा के मार्ग में से हर एक ठोकर दूर करो।” |
| BSB 15 For thus says the One who is high and lifted up, who inhabits eternity, whose name is Holy: “I dwell in a high and holy place, and with the oppressed and humble in spirit, to restore the spirit of the lowly and revive the heart of the contrite. | HINIRV 15 क्योंकि जो महान और उत्तम और सदैव स्थिर रहता, और जिसका नाम पवित्र है, वह यह कहता है, “मैं ऊँचे पर और पवित्रस्थान में निवास करता हूँ, और उसके संग भी रहता हूँ, जो खेदित और नम्र हैं, कि, नम्र लोगों के हृदय और खेदित लोगों के मन को हर्षित करूँ। |
| BSB 16 For I will not accuse you forever, nor will I always be angry; for then the spirit of man would grow weak before Me—the breath of life I have made. | HINIRV 16 मैं सदा मुकद्दमा न लड़ता रहूँगा, न सर्वदा क्रोधित रहूँगा; क्योंकि आत्मा मेरे बनाए हुए हैं और जीव मेरे सामने मूर्छित हो जाते हैं। |
| BSB 17 I was enraged by his sinful greed, so I struck him and hid My face in anger; yet he kept turning back to the desires of his heart. | HINIRV 17 उसके लोभ के पाप के कारण मैंने क्रोधित होकर उसको दुःख दिया था, और क्रोध के मारे उससे मुँह छिपाया था; परन्तु वह अपने मनमाने मार्ग में दूर भटकता चला गया था। |
| BSB 18 I have seen his ways, but I will heal him; I will guide him and restore comfort to him and his mourners, | HINIRV 18 मैं उसकी चाल देखता आया हूँ, तो भी अब उसको चंगा करूँगा; मैं उसे ले चलूँगा और विशेष करके उसके शोक करनेवालों को शान्ति दूँगा। |
| BSB 19 bringing praise to their lips. Peace, peace to those far and near,” says the LORD, “and I will heal them.” | HINIRV 19 मैं मुँह के फल का सृजनहार हूँ; यहोवा ने कहा है, जो दूर और जो निकट हैं, दोनों को पूरी शान्ति मिले; और मैं उसको चंगा करूँगा। (इफि. 2:13,17, रोम. 2:39, इब्रा. 13:15) |
| BSB 20 But the wicked are like the storm-tossed sea, for it cannot be still, and its waves churn up mire and muck. | HINIRV 20 परन्तु दुष्ट तो लहराते हुए समुद्र के समान है जो स्थिर नहीं रह सकता; और उसका जल मैल और कीच उछालता है। (यहू. 1:13) |
| BSB 21 “There is no peace,” says my God, “for the wicked.” | HINIRV 21 दुष्टों के लिये शान्ति नहीं है, मेरे परमेश्वर का यही वचन है।” |
Questions about Isaiah 57? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.