Isaiah 59
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Surely the arm of the LORD is not too short to save, nor His ear too dull to hear. | HINIRV 1 सुनो, यहोवा का हाथ ऐसा छोटा नहीं हो गया कि उद्धार न कर सके, न वह ऐसा बहरा हो गया है कि सुन न सके; |
| BSB 2 But your iniquities have built barriers between you and your God, and your sins have hidden His face from you, so that He does not hear. | HINIRV 2 परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुम को तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है, और तुम्हारे पापों के कारण उसका मुँह तुम से ऐसा छिपा है कि वह नहीं सुनता। |
| BSB 3 For your hands are stained with blood, and your fingers with iniquity; your lips have spoken lies, and your tongue mutters injustice. | HINIRV 3 क्योंकि तुम्हारे हाथ हत्या से और तुम्हारी अंगुलियाँ अधर्म के कर्मों से अपवित्र हो गईं हैं, तुम्हारे मुँह से तो झूठ और तुम्हारी जीभ से कुटिल बातें निकलती हैं। |
| BSB 4 No one calls for justice; no one pleads his case honestly. They rely on empty pleas; they tell lies; they conceive mischief and give birth to iniquity. | HINIRV 4 कोई धर्म के साथ नालिश नहीं करता, न कोई सच्चाई से मुकद्दमा लड़ता है; वे मिथ्या पर भरोसा रखते हैं और झूठी बातें बकते हैं; उसको मानो उत्पात का गर्भ रहता, और वे अनर्थ को जन्म देते हैं। |
| BSB 5 They hatch the eggs of vipers and weave a spider’s web. Whoever eats their eggs will die; crack one open, and a viper is hatched. | HINIRV 5 वे साँपिन के अण्डे सेते और मकड़ी के जाले बनाते हैं; जो कोई उनके अण्डे खाता वह मर जाता है, और जब कोई एक को फोड़ता तब उसमें से सपोला निकलता है। |
| BSB 6 Their cobwebs cannot be made into clothing, and they cannot cover themselves with their works. Their deeds are sinful deeds, and acts of violence are in their hands. | HINIRV 6 उनके जाले कपड़े का काम न देंगे, न वे अपने कामों से अपने को ढाँप सकेंगे। क्योंकि उनके काम अनर्थ ही के होते हैं, और उनके हाथों से उपद्रव का काम होता है। |
| BSB 7 Their feet run to evil; they are swift to shed innocent blood. Their thoughts are sinful thoughts; ruin and destruction lie in their wake. | HINIRV 7 वे बुराई करने को दौड़ते हैं, और निर्दोष की हत्या करने को तत्पर रहते हैं; उनकी युक्तियाँ व्यर्थ हैं, उजाड़ और विनाश ही उनके मार्गों में हैं। |
| BSB 8 The way of peace they have not known, and there is no justice in their tracks. They have turned them into crooked paths; no one who treads on them will know peace. | HINIRV 8 शान्ति का मार्ग वे जानते ही नहीं; और न उनके व्यवहार में न्याय है; उनके पथ टेढ़े हैं, जो कोई उन पर चले वह शान्ति न पाएगा। (रोम. 3:15-17) |
| BSB 9 Therefore justice is far from us, and righteousness does not reach us. We hope for light, but there is darkness; for brightness, but we walk in gloom. | HINIRV 9 इस कारण न्याय हम से दूर है, और धर्म हमारे समीप ही नहीं आता; हम उजियाले की बाट तो जोहते हैं, परन्तु, देखो अंधियारा ही बना रहता है, हम प्रकाश की आशा तो लगाए हैं, परन्तु, घोर अंधकार ही में चलते हैं। |
| BSB 10 Like the blind, we feel our way along the wall, groping like those without eyes. We stumble at midday as in the twilight; among the vigorous we are like the dead. | HINIRV 10 हम अंधों के समान दीवार टटोलते हैं, हाँ, हम बिना आँख के लोगों के समान टटोलते हैं; हम दिन दोपहर रात के समान ठोकर खाते हैं, हष्टपुष्टों के बीच हम मुर्दों के समान हैं। |
| BSB 11 We all growl like bears and moan like doves. We hope for justice, but find none, for salvation, but it is far from us. | HINIRV 11 हम सब के सब रीछों के समान चिल्लाते हैं और पिण्डुकों के समान च्यूं-च्यूं करते हैं; हम न्याय की बाट तो जोहते हैं, पर वह कहीं नहीं; और उद्धार की बाट जोहते हैं पर वह हम से दूर ही रहता है। |
| BSB 12 For our transgressions are multiplied before You, and our sins testify against us. Our transgressions are indeed with us, and we know our iniquities: | HINIRV 12 क्योंकि हमारे अपराध तेरे सामने बहुत हुए हैं, हमारे पाप हमारे विरुद्ध साक्षी दे रहे हैं; हमारे अपराध हमारे संग हैं और हम अपने अधर्म के काम जानते हैं: |
| BSB 13 rebelling and denying the LORD, turning away from our God, speaking oppression and revolt, conceiving and uttering lies from the heart. | HINIRV 13 हमने यहोवा का अपराध किया है, हम उससे मुकर गए और अपने परमेश्वर के पीछे चलना छोड़ दिया, हम अंधेर करने लगे और उलट-फेर की बातें कहीं, हमने झूठी बातें मन में गढ़ीं और कही भी हैं। |
| BSB 14 So justice is turned away, and righteousness stands at a distance. For truth has stumbled in the public square, and honesty cannot enter. | HINIRV 14 न्याय तो पीछे हटाया गया और धर्म दूर खड़ा रह गया; सच्चाई बाजार में गिर पड़ी, और सिधाई प्रवेश नहीं करने पाती। |
| BSB 15 Truth is missing, and whoever turns from evil becomes prey. The LORD looked and was displeased that there was no justice. | HINIRV 15 हाँ, सच्चाई खो गई, और जो बुराई से भागता है वह शिकार हो जाता है। यह देखकर यहोवा ने बुरा माना, क्योंकि न्याय जाता रहा। |
| BSB 16 He saw that there was no man; He was amazed that there was no one to intercede. So His own arm brought salvation, and His own righteousness sustained Him. | HINIRV 16 उसने देखा कि कोई भी पुरुष नहीं, और इससे अचम्भा किया कि कोई विनती करनेवाला नहीं; तब उसने अपने ही भुजबल से उद्धार किया, और अपने धर्मी होने के कारण वह सम्भल गया। (यहे. 22:30, इब्रा. 7:25, प्रका. 5:1-5, भज. 98:1) |
| BSB 17 He put on righteousness like a breastplate, and the helmet of salvation on His head; He put on garments of vengeance and wrapped Himself in a cloak of zeal. | HINIRV 17 उसने धार्मिकता को झिलम के समान पहन लिया, और उसके सिर पर उद्धार का टोप रखा गया; उसने बदला लेने का वस्त्र धारण किया, और जलजलाहट को बागे के समान पहन लिया है। (इफि. 6:14, इफि. 6:17,1 थिस्स. 5:8) |
| BSB 18 So He will repay according to their deeds: fury to His enemies, retribution to His foes, and recompense to the islands. | HINIRV 18 उनके कर्मों के अनुसार वह उनको फल देगा, अपने द्रोहियों पर वह अपना क्रोध भड़काएगा और अपने शत्रुओं को उनकी कमाई देगा; वह द्वीपवासियों को भी उनकी कमाई भर देगा। (जक. 17:10, प्रका. 20:12,13, नहू. 1:2, प्रका. 22:12) |
| BSB 19 So shall they fear the name of the LORD where the sun sets, and His glory where it rises. For He will come like a raging flood, driven by the breath of the LORD. | HINIRV 19 तब पश्चिम की ओर लोग यहोवा के नाम का, और पूर्व की ओर उसकी महिमा का भय मानेंगे; क्योंकि जब शत्रु महानद के समान चढ़ाई करेंगे तब यहोवा का आत्मा उसके विरुद्ध झण्डा खड़ा करेगा। (मत्ती 8:11, लूका 13:29, भज. 102:15-16, 113:3) |
| BSB 20 “The Redeemer will come to Zion, to those in Jacob who turn from transgression,” declares the LORD. | HINIRV 20 “याकूब में जो अपराध से मन फिराते हैं उनके लिये सिय्योन में एक छुड़ानेवाला आएगा,” यहोवा की यही वाणी है। (रोम. 11:26) |
| BSB 21 “As for Me, this is My covenant with them,” says the LORD. “My Spirit will not depart from you, and My words that I have put in your mouth will not depart from your mouth or from the mouths of your children and grandchildren, from now on and forevermore,” says the LORD. | HINIRV 21 यहोवा यह कहता है, “जो वाचा मैंने उनसे बाँधी है वह यह है, कि मेरा आत्मा तुझ पर ठहरा है, और अपने वचन जो मैंने तेरे मुँह में डाले हैं अब से लेकर सर्वदा तक वे तेरे मुँह से, और तेरे पुत्रों और पोतों के मुँह से भी कभी न हटेंगे।” (इब्रा. 10:16, रोम. 11:27) |
Questions about Isaiah 59? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.