Isaiah 60
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Arise, shine, for your light has come, and the glory of the LORD rises upon you. | HINIRV 1 उठ, प्रकाशमान हो; क्योंकि तेरा प्रकाश आ गया है, और यहोवा का तेज तेरे ऊपर उदय हुआ है। (इफि. 5:14) |
| BSB 2 For behold, darkness covers the earth, and thick darkness is over the peoples; but the LORD will rise upon you, and His glory will appear over you. | HINIRV 2 देख, पृथ्वी पर तो अंधियारा और राज्य-राज्य के लोगों पर घोर अंधकार छाया हुआ है; परन्तु तेरे ऊपर यहोवा उदय होगा, और उसका तेज तुझ पर प्रगट होगा। (यूह. 1:14, प्रका. 21:23) |
| BSB 3 Nations will come to your light, and kings to the brightness of your dawn. | HINIRV 3 जाति-जाति तेरे पास प्रकाश के लिये और राजा तेरे आरोहण के प्रताप की ओर आएँगे। (प्रका. 21:24) |
| BSB 4 Lift up your eyes and look around: They all gather and come to you; your sons will come from afar, and your daughters will be carried on the arm. | HINIRV 4 अपनी आँखें चारों ओर उठाकर देख; वे सब के सब इकट्ठे होकर तेरे पास आ रहे हैं; तेरे पुत्र दूर से आ रहे हैं, और तेरी पुत्रियाँ हाथों-हाथ पहुँचाई जा रही हैं। |
| BSB 5 Then you will look and be radiant, and your heart will tremble and swell with joy, because the riches of the sea will be brought to you, and the wealth of the nations will come to you. | HINIRV 5 तब तू इसे देखेगी और तेरा मुख चमकेगा, तेरा हृदय थरथराएगा और आनन्द से भर जाएगा; क्योंकि समुद्र का सारा धन और जाति-जाति की धन-सम्पत्ति तुझको मिलेगी। (यिर्म. 33:9, योए. 2:26, यशा. 61:6) |
| BSB 6 Caravans of camels will cover your land, young camels of Midian and Ephah, and all from Sheba will come, bearing gold and frankincense and proclaiming the praises of the LORD. | HINIRV 6 तेरे देश में ऊँटों के झुण्ड और मिद्यान और एपा देशों की साँड़नियाँ इकट्ठी होंगी; शेबा के सब लोग आकर सोना और लोबान भेंट लाएँगे और यहोवा का गुणानुवाद आनन्द से सुनाएँगे। (भज. 72:10, मत्ती 2:11) |
| BSB 7 All the flocks of Kedar will be gathered to you; the rams of Nebaioth will serve you and go up on My altar with acceptance; I will adorn My glorious house. | HINIRV 7 केदार की सब भेड़-बकरियाँ इकट्ठी होकर तेरी हो जाएँगी, नबायोत के मेढ़े तेरी सेवा टहल के काम में आएँगे; मेरी वेदी पर वे ग्रहण किए जाएँगे और मैं अपने शोभायमान भवन को और भी प्रतापी कर दूँगा। (मत्ती 21:13) |
| BSB 8 Who are these who fly like clouds, like doves to their shelters? | HINIRV 8 ये कौन हैं जो बादल के समान और अपने दरबों की ओर उड़ते हुए कबूतरों के समान चले आते हैं? |
| BSB 9 Surely the islands will wait for Me, with the ships of Tarshish in the lead, to bring your children from afar, with their silver and gold, to the honor of the LORD your God, the Holy One of Israel, for He has glorified you. | HINIRV 9 निश्चय द्वीप मेरी ही बाट देखेंगे, पहले तो तर्शीश के जहाज आएँगे, कि तेरे पुत्रों को सोने- चाँदी समेत तेरे परमेश्वर यहोवा अर्थात् इस्राएल के पवित्र के नाम के निमित्त दूर से पहुँचाए, क्योंकि उसने तुझे शोभायमान किया है। |
| BSB 10 Foreigners will rebuild your walls, and their kings will serve you. Although I struck you in anger, yet in favor I will show you mercy. | HINIRV 10 परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएँगे, और उनके राजा तेरी सेवा टहल करेंगे; क्योंकि मैंने क्रोध में आकर तुझे दुःख दिया था, परन्तु अब तुझ से प्रसन्न होकर तुझ पर दया की है। |
| BSB 11 Your gates will always stand open; they will never be shut, day or night, so that the wealth of the nations may be brought into you, with their kings being led in procession. | HINIRV 11 तेरे फाटक सदैव खुले रहेंगे; दिन और रात वे बन्द न किए जाएँगे जिससे जाति-जाति की धन-सम्पत्ति और उनके राजा बन्दी होकर तेरे पास पहुँचाए जाएँ। (प्रका. 21:24,26) |
| BSB 12 For the nation or kingdom that will not serve you will perish; it will be utterly destroyed. | HINIRV 12 क्योंकि जो जाति और राज्य के लोग तेरी सेवा न करें वे नष्ट हो जाएँगे; हाँ ऐसी जातियाँ पूरी रीति से सत्यानाश हो जाएँगी। |
| BSB 13 The glory of Lebanon will come to you—its cypress, elm, and boxwood together—to adorn the place of My sanctuary, and I will glorify the place of My feet. | HINIRV 13 लबानोन का वैभव अर्थात् सनोवर और देवदार और चीड़ के पेड़ एक साथ तेरे पास आएँगे कि मेरे पवित्रस्थान को सुशोभित करें; और मैं अपने चरणों के स्थान को महिमा दूँगा। |
| BSB 14 The sons of your oppressors will come and bow down to you; all who reviled you will fall facedown at your feet and call you the City of the LORD, Zion of the Holy One of Israel. | HINIRV 14 तेरे दुःख देनेवालों की सन्तान तेरे पास सिर झुकाए हुए आएँगी; और जिन्होंने तेरा तिरस्कार किया सब तेरे पाँवों पर गिरकर दण्डवत् करेंगे; वे तेरा नाम यहोवा का नगर, इस्राएल के पवित्र का सिय्योन रखेंगे। |
| BSB 15 Whereas you have been forsaken and despised, with no one passing through, I will make you an everlasting pride, a joy from age to age. | HINIRV 15 तू जो त्यागी गई और घृणित ठहरी, यहाँ तक कि कोई तुझ में से होकर नहीं जाता था, इसके बदले मैं तुझे सदा के घमण्ड का और पीढ़ी-पीढ़ी के हर्ष का कारण ठहराऊँगा। |
| BSB 16 You will drink the milk of nations and nurse at the breasts of royalty; you will know that I, the LORD, am your Savior and your Redeemer, the Mighty One of Jacob. | HINIRV 16 तू जाति-जाति का दूध पी लेगी, तू राजाओं की छातियाँ चूसेगी; और तू जान लेगी कि मैं यहोवा तेरा उद्धारकर्ता और तेरा छुड़ानेवाला, याकूब का सर्वशक्तिमान हूँ। |
| BSB 17 Instead of bronze I will bring you gold; I will bring silver in place of iron, bronze instead of wood, and iron instead of stones. I will appoint peace as your governor and righteousness as your ruler. | HINIRV 17 मैं पीतल के बदले सोना, लोहे के बदले चाँदी, लकड़ी के बदले पीतल और पत्थर के बदले लोहा लाऊँगा। मैं तेरे हाकिमों को मेल-मिलाप और तेरे चौधरियों को धार्मिकता ठहराऊँगा। |
| BSB 18 No longer will violence be heard in your land, nor ruin or destruction within your borders. But you will name your walls Salvation and your gates Praise. | HINIRV 18 तेरे देश में फिर कभी उपद्रव और तेरी सीमाओं के भीतर उत्पात या अंधेर की चर्चा न सुनाई पड़ेगी; परन्तु तू अपनी शहरपनाह का नाम उद्धार और अपने फाटकों का नाम यश रखेगी। |
| BSB 19 No longer will the sun be your light by day, nor the brightness of the moon shine on your night; for the LORD will be your everlasting light, and your God will be your splendor. | HINIRV 19 फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चाँदनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा। (प्रका. 21:123, प्रका. 22:5) |
| BSB 20 Your sun will no longer set, and your moon will not wane; for the LORD will be your everlasting light, and the days of your sorrow will cease. | HINIRV 20 तेरा सूर्य फिर कभी अस्त न होगा और न तेरे चन्द्रमा की ज्योति मलिन होगी; क्योंकि यहोवा तेरी सदैव की ज्योति होगा और तेरे विलाप के दिन समाप्त हो जाएँगे। |
| BSB 21 Then all your people will be righteous; they will possess the land forever; they are the branch of My planting, the work of My hands, so that I may be glorified. | HINIRV 21 तेरे लोग सब के सब धर्मी होंगे; वे सर्वदा देश के अधिकारी रहेंगे, वे मेरे लगाए हुए पौधे और मेरे हाथों का काम ठहरेंगे, जिससे मेरी महिमा प्रगट हो। (प्रका. 21:27, इफि. 2:10, 2 पत. 3:13) |
| BSB 22 The least of you will become a thousand, and the smallest a mighty nation. I am the LORD; in its time I will accomplish it quickly. | HINIRV 22 छोटे से छोटा एक हजार हो जाएगा और सबसे दुर्बल एक सामर्थी जाति बन जाएगा। मैं यहोवा हूँ; ठीक समय पर यह सब कुछ शीघ्रता से पूरा करूँगा। |
Questions about Isaiah 60? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.