Isaiah 60

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Arise, shine, for your light has come, and the glory of the LORD rises upon you.

HINCV

1 “उठो, प्रकाशमान हो, क्योंकि तुम्हारा प्रकाश आया है, तथा याहवेह का तेज तुम्हारे ऊपर उदय हुआ है.

BSB

2 For behold, darkness covers the earth, and thick darkness is over the peoples; but the LORD will rise upon you, and His glory will appear over you.

HINCV

2 देख, पृथ्वी पर तो अंधकार और राज्य-राज्य के लोगों पर घोर अंधकार है, परंतु तुम्हारे ऊपर याहवेह उदय होगा और उनका तेज तुम्हारे ऊपर प्रकट होगा.

BSB

3 Nations will come to your light, and kings to the brightness of your dawn.

HINCV

3 अन्य जातियां तुम्हारे पास प्रकाश के लिये, और राजा तुम्हारे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे.

BSB

4 Lift up your eyes and look around: They all gather and come to you; your sons will come from afar, and your daughters will be carried on the arm.

HINCV

4 “अपने आस-पास दृष्टि उठाकर देख: वे सभी इकट्‍ठे हो रहे हैं और वे तुम्हारे पास आ रहे हैं; दूर स्थानों से तुम्हारे पुत्र आ जाएंगे, तुम्हारी पुत्रियां गोद में उठाकर लाई जाएंगी.

BSB

5 Then you will look and be radiant, and your heart will tremble and swell with joy, because the riches of the sea will be brought to you, and the wealth of the nations will come to you.

HINCV

5 तब तुम देखोगे तथा आनंदित होओगे, तुम्हारा हृदय आनंद से भर जाएगा; क्योंकि सागर का सारा धन तुम्हारा हो जायेगा, और देशों की धन-संपत्ति तुम्हारी हो जाएगी.

BSB

6 Caravans of camels will cover your land, young camels of Midian and Ephah, and all from Sheba will come, bearing gold and frankincense and proclaiming the praises of the LORD.

HINCV

6 तुम्हारे देश असंख्य ऊंटों से भर जाएंगे, जो मिदियान तथा एफाह और शीबा देश से आएंगे. वे अपने साथ सोना तथा लोबान लाएंगे, वे याहवेह का आनंद से गुणगान करेंगे.

BSB

7 All the flocks of Kedar will be gathered to you; the rams of Nebaioth will serve you and go up on My altar with acceptance; I will adorn My glorious house.

HINCV

7 केदार की सब भेड़-बकरियां तुम्हारी हो जायेंगी, नेबाइयोथ के मेढ़े सेवा टहल के काम आएंगे; मेरी वेदी पर वे ग्रहण योग्य होंगे, मैं अपने घर को और प्रतापी कर दूंगा.

BSB

8 Who are these who fly like clouds, like doves to their shelters?

HINCV

8 “कौन हैं ये जो बादल समान उड़ते हैं, और कबूतर समान अपने घर को पहुंच जाते हैं?

BSB

9 Surely the islands will wait for Me, with the ships of Tarshish in the lead, to bring your children from afar, with their silver and gold, to the honor of the LORD your God, the Holy One of Israel, for He has glorified you.

HINCV

9 निश्चय द्वीप मेरी प्रतीक्षा करेंगे; तरशीश के जहाज़ पहले पहुंचेंगे, वे अपने साथ दूर देशों से तुम्हारे पुत्रों को लाएंगे, उनके साथ उनका सोना एवं उनकी चांदी होगी, यह याहवेह तुम्हारे परमेश्वर की महिमा में होगा, क्योंकि उन्होंने ही तुम्हें प्रताप से शोभायमान किया है.

BSB

10 Foreigners will rebuild your walls, and their kings will serve you. Although I struck you in anger, yet in favor I will show you mercy.

HINCV

10 “परदेशी लोग तेरी शहरपनाह को उठाएंगे, उनके राजा तेरी सेवा करेंगे. क्योंकि क्रोध में आकर मैंने तुझे दुःख दिया था, परंतु अब तुझसे प्रसन्‍न होकर दया करूंगा.

BSB

11 Your gates will always stand open; they will never be shut, day or night, so that the wealth of the nations may be brought into you, with their kings being led in procession.

HINCV

11 तुम्हारे फाटक निरंतर खुले रहेंगे, दिन हो या रात, वे बंद नहीं किए जाएंगे, देश की धन-संपत्ति और उनके राजा बंधुए होकर तेरे पास आएंगे.

BSB

12 For the nation or kingdom that will not serve you will perish; it will be utterly destroyed.

HINCV

12 वे लोग तथा वे राज्य जो तुम्हारी सेवा करना अस्वीकार करेंगे, नष्ट हो जाएंगे; ये देश पूर्णतः नष्ट हो जाएंगे.

BSB

13 The glory of Lebanon will come to you—its cypress, elm, and boxwood together—to adorn the place of My sanctuary, and I will glorify the place of My feet.

HINCV

13 “लबानोन का वैभव तुम्हारा हो जाएगा, सनोवर व देवदार तथा चीड़ वृक्ष, मेरे पवित्र स्थान के सौंदर्य को बढ़ाएंगे; मैं अपने चरणों के स्थान को भी महिमा का रूप दूंगा.

BSB

14 The sons of your oppressors will come and bow down to you; all who reviled you will fall facedown at your feet and call you the City of the LORD, Zion of the Holy One of Israel.

HINCV

14 जिन्होंने तुम पर अत्याचार किया है, उनके पुत्र तुम्हारे सामने झुक जाएंगे; तथा वे सभी जिन्होंने तुमसे घृणा की है वे सब तुम्हारे सामने झुक जाएंगे! वे तुम्हारा नाम ‘याहवेह का नगर, इस्राएल के पवित्र का ज़ियोन’ बुलाएंगे.

BSB

15 Whereas you have been forsaken and despised, with no one passing through, I will make you an everlasting pride, a joy from age to age.

HINCV

15 “जब तुम त्यागी हुई घृणा के नगर थे, कोई भी तुममें से होकर नहीं जाता था, लेकिन अब मैं तुम्हें स्थिर गौरव का स्थान बना दूंगा और पीढ़ी दर पीढ़ी आनंद का कारण ठहराऊंगा.

BSB

16 You will drink the milk of nations and nurse at the breasts of royalty; you will know that I, the LORD, am your Savior and your Redeemer, the Mighty One of Jacob.

HINCV

16 तू अन्य जनताओं का दूध पी लेगी तुम्हें राजा दूध पिलाएंगे. तब तुम जान लोगे कि मैं, याहवेह ही, तुम्हारा उद्धारकर्ता, और याकोब का वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर, तुम्हारा छुड़ाने वाला हूं.

BSB

17 Instead of bronze I will bring you gold; I will bring silver in place of iron, bronze instead of wood, and iron instead of stones. I will appoint peace as your governor and righteousness as your ruler.

HINCV

17 कांस्य के स्थान पर मैं सोना, लोहे के स्थान पर चांदी. लकड़ी के स्थान पर कांस्य, तथा पत्थरों के स्थान पर लोहा लेकर आऊंगा. तब मैं शांति को तेरा हाकिम तथा धार्मिकता को तेरा अधिकारी नियुक्त कर दूंगा.

BSB

18 No longer will violence be heard in your land, nor ruin or destruction within your borders. But you will name your walls Salvation and your gates Praise.

HINCV

18 अब तुम्हारे देश में फिर हिंसा न होगी, न ही तुम्हारी सीमाओं में हलचल या विनाश बिखर जायेगा, परंतु तुम अपनी शहरपनाह का नाम उद्धार और अपने फाटकों का नाम यश रखोगे.

BSB

19 No longer will the sun be your light by day, nor the brightness of the moon shine on your night; for the LORD will be your everlasting light, and your God will be your splendor.

HINCV

19 तब दिन के समय तुम्हें प्रकाश के लिए, न तो सूर्य की आवश्यकता होगी और न रात को चांद की, परंतु याहवेह तुम्हारे लिए सदा का प्रकाश होंगे, और तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारा वैभव होगा.

BSB

20 Your sun will no longer set, and your moon will not wane; for the LORD will be your everlasting light, and the days of your sorrow will cease.

HINCV

20 तुम्हारा सूर्य कभी अस्त न होगा, न ही तुम्हारे चांद की ज्योति कम होगी; क्योंकि याहवेह तेरी सदैव की ज्योति होंगे, और तुम्हारे विलाप के दिन समाप्‍त हो जाएंगे.

BSB

21 Then all your people will be righteous; they will possess the land forever; they are the branch of My planting, the work of My hands, so that I may be glorified.

HINCV

21 तब तुम्हारे लोग धर्मी हो जाएंगे वे सदा-सर्वदा के लिए देश के अधिकारी हो जाएंगे. मेरे लगाये हुए पौधे, और मेरे हाथों का काम ठहरेंगे, जिससे मेरी महिमा प्रकट हो.

BSB

22 The least of you will become a thousand, and the smallest a mighty nation. I am the LORD; in its time I will accomplish it quickly.

HINCV

22 सबसे छोटा एक हजार हो जायेगा, और सबसे कमजोर एक सामर्थ्यी जाति बन जायेगा. मैं याहवेह हूं; ठीक समय पर सब कुछ पूरा करूंगा.”

Questions about Isaiah 60? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.