Isaiah 62
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 For Zion’s sake I will not keep silent, and for Jerusalem’s sake I will not keep still, until her righteousness shines like a bright light, her salvation like a blazing torch. | HINCV 1 ज़ियोन के हित में मैं चुप न रहूंगा, येरूशलेम के कल्याण के लिए मैं शांत न रहूंगा, जब तक कि उसकी धार्मिकता के समान, और उसका उद्धार जलते हुए पीतल के समान दिखाई न दे. |
| BSB 2 Nations will see your righteousness, and all kings your glory. You will be called by a new name that the mouth of the LORD will bestow. | HINCV 2 तब अन्य जातियां, तेरा धर्म और सब राजा तेरी महिमा देखेंगे; और तेरा एक नया नाम रखा जायेगा जो याहवेह के मुंह से निकलेगा. |
| BSB 3 You will be a crown of glory in the hand of the LORD, a royal diadem in the palm of your God. | HINCV 3 तुम याहवेह के हाथों में एक सुंदर मुकुट, तथा परमेश्वर की हथेली में राज मुकुट ठहरोगे. |
| BSB 4 No longer will you be called Forsaken, nor your land named Desolate; but you will be called Hephzibah, and your land Beulah; for the LORD will take delight in you, and your land will be His bride. | HINCV 4 इसके बाद तुम्हारी पहचान त्यागी हुई के रूप में न होगी, न ही तुम्हारा देश उजड़ा हुआ कहलायेगा. परंतु तुम हेप्सीबा, और तुम्हारी भूमि ब्यूला कहलाएगी; क्योंकि याहवेह तुमसे प्रसन्न है, और तुम्हारी भूमि अच्छी उपज उपजायेगी. |
| BSB 5 For as a young man marries a young woman, so your sons will marry you; and as a bridegroom rejoices over his bride, so your God will rejoice over you. | HINCV 5 जिस प्रकार एक युवा कुंवारी कन्या से विवाह करता है, उसी प्रकार तुम्हारे निर्माण-कर्ता पुनः तुमसे विवाह करेंगे; जिस प्रकार वर के आनंद का विषय होती है वधू, उसी प्रकार तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे कारण आनंदित होंगे. |
| BSB 6 On your walls, O Jerusalem, I have posted watchmen; they will never be silent day or night. You who call on the LORD shall take no rest for yourselves, | HINCV 6 हे येरूशलेम, मैंने तुम्हारी शहरपनाह पर स्वर्गदूत बिठाए हैं; सारी रात और दिन वे चुप न रहेंगे. हे याहवेह को स्मरण करनेवालो, चुप न रहो. |
| BSB 7 nor give Him any rest until He establishes Jerusalem and makes her the praise of the earth. | HINCV 7 तुम याहवेह को चैन मत देना जब तक वे येरूशलेम को स्थिर करके उसे पृथ्वी की प्रशंसा पात्र न बना दें! |
| BSB 8 The LORD has sworn by His right hand and by His mighty arm: “Never again will I give your grain to your enemies for food, nor will foreigners drink the new wine for which you have toiled. | HINCV 8 याहवेह ने अपने दाएं हाथ: “तथा बलवंत हाथ की शपथ ली है: निश्चय अब मैं कभी भी तुम्हारी उपज को तुम्हारे शत्रुओं का भोजन न होने दूंगा, न ही मैं तुम्हारे मेहनत से लगाये दाखरस को परदेशियों को खाने दूंगा; |
| BSB 9 For those who harvest grain will eat it and praise the LORD, and those who gather grapes will drink the wine in My holy courts.” | HINCV 9 किंतु वे जो इसे जमा करेंगे वे इसे खाकर याहवेह की स्तुति करेंगे, और जिन्होंने दाखमधु भंडार में रखा हो वे ही उसके पवित्र स्थान के आंगनों में पायेंगे.” |
| BSB 10 Go out, go out through the gates; prepare the way for the people! Build it up, build up the highway; clear away the stones; raise a banner for the nations! | HINCV 10 सब फाटकों से होकर निकलो! लोगों के लिए मार्ग सीधा करो. राजमार्ग को बनाओ! सभी पत्थर मार्ग से हटाकर. लोगों के लिए झंडा ऊंचा करो. |
| BSB 11 Behold, the LORD has proclaimed to the ends of the earth, “Say to Daughter Zion: See, your Savior comes! Look, His reward is with Him, and His recompense goes before Him.” | HINCV 11 देखो, याहवेह ने पृथ्वी की छोर तक इस आज्ञा का प्रचार किया है: “ज़ियोन की बेटी से कहो, ‘देख, तेरा उद्धारकर्ता आया है! और मजदूरी उसके पास है, तथा उनका प्रतिफल उन्हें देगा.’” |
| BSB 12 And they will be called the Holy People, the Redeemed of The LORD; and you will be called Sought Out, A City Not Forsaken. | HINCV 12 वे उन्हें पवित्र प्रजा, और याहवेह के छुड़ाए हुए कहेंगे, और तेरा नाम गृहण की हुई, अर्थात् न त्यागी गई नगरी पड़ेगा. |
Questions about Isaiah 62? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.