Isaiah 63

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Who is this coming from Edom, from Bozrah with crimson-stained garments? Who is this robed in splendor, marching in the greatness of His strength? “It is I, proclaiming vindication, mighty to save.”

HINCV

1 कौन है वह जो एदोम के बोज़राह से चला आ रहा है, जो बैंगनी रंग के कपड़े पहने हुए हैं? जो बलवान और बहुत भड़कीला वस्त्र पहने हुए आ रहा है? “मैं वही हूं, जो नीति से बोलता, और उद्धार करने की शक्ति रखता हूं.”

BSB

2 Why are Your clothes red, and Your garments like one who treads the winepress?

HINCV

2 तुम्हारे वस्त्र लाल क्यों है, तुम्हारे वस्त्र हौद में दाख रौंदने वाले के समान क्यों है?

BSB

3 “I have trodden the winepress alone, and no one from the nations was with Me. I trampled them in My anger and trod them down in My fury; their blood spattered My garments, and all My clothes were stained.

HINCV

3 “मैंने अकेले ही दाख को रौंदा; जनताओं से कोई भी मेरे साथ न था. अपने क्रोध में ही मैंने दाख रौंदा और उन्हें कुचल दिया था; उनके लहू का छींटा मेरे वस्त्रों पर पड़ा, और मेरे वस्त्र में दाग लग गया.

BSB

4 For the day of vengeance was in My heart, and the year of My redemption had come.

HINCV

4 मेरे मन में बदला लेने का दिन निश्चय था; मेरी छुड़ाई हुई प्रजा का वर्ष आ गया है.

BSB

5 I looked, but there was no one to help; I was appalled that no one assisted. So My arm brought Me salvation, and My own wrath upheld Me.

HINCV

5 मैंने ढूंढ़ा, तब कोई नहीं मिला सहायता के लिए, कोई संभालने वाला भी; तब मैंने अपने ही हाथों से उद्धार किया, और मेरी जलजलाहट ने ही मुझे संभाला.

BSB

6 I trampled the nations in My anger; in My wrath I made them drunk and poured out their blood on the ground.”

HINCV

6 मैंने अपने क्रोध में जनताओं को कुचल डाला; तथा अपने गुस्से में उन्हें मतवाला कर दिया और उनके लहू को भूमि पर बहा दिया.”

BSB

7 I will make known the LORD’s loving devotion and His praiseworthy acts, because of all that the LORD has done for us—the many good things for the house of Israel according to His great compassion and loving devotion.

HINCV

7 जितनी दया याहवेह ने हम पर की, अर्थात् इस्राएल के घराने पर, दया और अत्यंत करुणा करके जितनी भलाई हम पर दिखाई— उन सबके कारण मैं याहवेह के करुणामय कामों का वर्णन और उसका गुण गाऊंगा.

BSB

8 For He said, “They are surely My people, sons who will not be disloyal.” So He became their Savior.

HINCV

8 क्योंकि याहवेह ही ने उनसे कहा, “वे मेरी प्रजा हैं, वे धोखा न देंगे”; और वह उनका उद्धारकर्ता हो गए.

BSB

9 In all their distress, He too was afflicted, and the Angel of His Presence saved them. In His love and compassion He redeemed them; He lifted them up and carried them all the days of old.

HINCV

9 उनके संकट में उसने भी कष्ट उठाया, उनकी उपस्थिति के स्वर्गदूत ने ही उनका उद्धार किया. अपने प्रेम एवं अपनी कृपा से उन्होंने उन्हें छुड़ाया; और पहले से उन्हें उठाए रखा.

BSB

10 But they rebelled and grieved His Holy Spirit. So He turned and became their enemy, and He Himself fought against them.

HINCV

10 तो भी उन्होंने विद्रोह किया और पवित्रात्मा को दुःखी किया. इस कारण वे उनके शत्रु हो गए और खुद उनसे लड़ने लगे.

BSB

11 Then His people remembered the days of old, the days of Moses. Where is He who brought them through the sea with the shepherds of His flock? Where is the One who set His Holy Spirit among them,

HINCV

11 तब उनकी प्रजा को बीते दिन, अर्थात् मोशेह के दिन याद आए: कहां हैं वह, जिन्होंने उन्हें सागर पार करवाया था, जो उनकी भेड़ों को चरवाहे समेत पार करवाया? कहां हैं वह जिन्होंने अपना पवित्रात्मा उनके बीच में डाला,

BSB

12 who sent His glorious arm to lead them by the right hand of Moses, who divided the waters before them to gain for Himself everlasting renown,

HINCV

12 जिन्होंने अपने प्रतापी हाथों को मोशेह के दाएं हाथ में कर दिया, जिन्होंने सागर को दो भाग कर दिया, और अपना नाम सदा का कर दिया,

BSB

13 who led them through the depths like a horse in the wilderness, so that they did not stumble?

HINCV

13 जो उन्हें सागर तल की गहराई पर से दूसरे पार ले गए? वे बिलकुल भी नहीं घबराए, जिस प्रकार मरुस्थल में घोड़े हैं;

BSB

14 Like cattle going down to the valley, the Spirit of the LORD gave them rest. You led Your people this way to make for Yourself a glorious name.

HINCV

14 याहवेह के आत्मा ने उन्हें इस प्रकार शांति दी, जिस प्रकार पशु घाटी से उतरते हैं. आपने इस प्रकार अपनी प्रजा की अगुवाई की कि आपकी महिमा हो क्योंकि आप हमारे पिता हैं.

BSB

15 Look down from heaven and see, from Your holy and glorious habitation. Where are Your zeal and might? Your yearning and compassion for me are restrained.

HINCV

15 स्वर्ग से अपने पवित्र एवं वैभवशाली उन्‍नत निवास स्थान से नीचे देखिए. कहां है आपकी वह खुशी तथा आपके पराक्रम के काम? आपके दिल का उत्साह तथा आपकी कृपा मेरे प्रति अब नहीं रह गई.

BSB

16 Yet You are our Father, though Abraham does not know us and Israel does not acknowledge us. You, O LORD, are our Father; our Redeemer from Everlasting is Your name.

HINCV

16 आप हमारे पिता हैं, यद्यपि अब्राहाम हमें नहीं जानता और इस्राएल भी हमें ग्रहण नहीं करता; तो भी, हे याहवेह, आप ही हमारे पिता हैं, हमारा छुड़ानेवाले हैं, प्राचीन काल से यही आपका नाम है.

BSB

17 Why, O LORD, do You make us stray from Your ways and harden our hearts from fearing You? Return, for the sake of Your servants, the tribes of Your heritage.

HINCV

17 हे याहवेह आपने क्यों हमें आपके मार्गों से भटक जाने के लिए छोड़ दिया हैं, आप क्यों हमारे दिल को कठोर हो जाने देते हैं कि हम आपका भय नहीं मानते? अपने दास के लिए लौट आइए, जो आप ही की निज प्रजा है.

BSB

18 For a short while Your people possessed Your holy place, but our enemies have trampled Your sanctuary.

HINCV

18 आपका पवित्र स्थान आपके लोगों को कुछ समय के लिये ही मिला था, लेकिन हमारे शत्रुओं ने इसे रौंद डाला.

BSB

19 We have become like those You never ruled, like those not called by Your name.

HINCV

19 अब तो हमारी स्थिति ऐसी हो गई है; मानो हम पर कभी आपका अधिकार था ही नहीं, और जो आपके नाम से कभी जाने ही नहीं गए थे.

Questions about Isaiah 63? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.