Isaiah 63
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Who is this coming from Edom, from Bozrah with crimson-stained garments? Who is this robed in splendor, marching in the greatness of His strength? “It is I, proclaiming vindication, mighty to save.” | HINIRV 1 यह कौन है जो एदोम देश के बोस्रा नगर से लाल वस्त्र पहने हुए चला आता है, जो अति बलवान और भड़कीला पहरावा पहने हुए झूमता चला आता है? “यह मैं ही हूँ, जो धार्मिकता से बोलता और पूरा उद्धार करने की शक्ति रखता हूँ।” |
| BSB 2 Why are Your clothes red, and Your garments like one who treads the winepress? | HINIRV 2 तेरा पहरावा क्यों लाल है? और क्या कारण है कि तेरे वस्त्र हौद में दाख रौंदनेवाले के समान हैं? |
| BSB 3 “I have trodden the winepress alone, and no one from the nations was with Me. I trampled them in My anger and trod them down in My fury; their blood spattered My garments, and all My clothes were stained. | HINIRV 3 “मैंने तो अकेले ही हौद में दाखें रौंदी हैं, और देश के लोगों में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया; हाँ, मैंने अपने क्रोध में आकर उन्हें रौंदा और जलकर उन्हें लताड़ा; उनके लहू के छींटे मेरे वस्त्रों पर पड़े हैं, इससे मेरा सारा पहरावा धब्बेदार हो गया है। (प्रका. 19:15, प्रका. 14:20) |
| BSB 4 For the day of vengeance was in My heart, and the year of My redemption had come. | HINIRV 4 क्योंकि बदला लेने का दिन मेरे मन में था, और मेरी छुड़ाई हुई प्रजा का वर्ष आ पहुँचा है। |
| BSB 5 I looked, but there was no one to help; I was appalled that no one assisted. So My arm brought Me salvation, and My own wrath upheld Me. | HINIRV 5 मैंने खोजा, पर कोई सहायक न दिखाई पड़ा; मैंने इससे अचम्भा भी किया कि कोई सम्भालनेवाला नहीं था; तब मैंने अपने ही भुजबल से उद्धार किया, और मेरी जलजलाहट ही ने मुझे सम्भाला। |
| BSB 6 I trampled the nations in My anger; in My wrath I made them drunk and poured out their blood on the ground.” | HINIRV 6 हाँ, मैंने अपने क्रोध में आकर देश-देश के लोगों को लताड़ा, अपनी जलजलाहट से मैंने उन्हें मतवाला कर दिया, और उनके लहू को भूमि पर बहा दिया।” |
| BSB 7 I will make known the LORD’s loving devotion and His praiseworthy acts, because of all that the LORD has done for us—the many good things for the house of Israel according to His great compassion and loving devotion. | HINIRV 7 जितना उपकार यहोवा ने हम लोगों का किया अर्थात् इस्राएल के घराने पर दया और अत्यन्त करुणा करके उसने हम से जितनी भलाई कि, उस सब के अनुसार मैं यहोवा के करुणामय कामों का वर्णन और उसका गुणानुवाद करूँगा। |
| BSB 8 For He said, “They are surely My people, sons who will not be disloyal.” So He became their Savior. | HINIRV 8 क्योंकि उसने कहा, निःसन्देह ये मेरी प्रजा के लोग हैं, ऐसे लड़के हैं जो धोखा न देंगे; और वह उनका उद्धारकर्ता हो गया। |
| BSB 9 In all their distress, He too was afflicted, and the Angel of His Presence saved them. In His love and compassion He redeemed them; He lifted them up and carried them all the days of old. | HINIRV 9 उनके सारे संकट में उसने भी कष्ट उठाया, और उसके सम्मुख रहनेवाले दूत ने उनका उद्धार किया; प्रेम और कोमलता से उसने आप ही उनको छुड़ाया; उसने उन्हें उठाया और प्राचीनकाल से सदा उन्हें लिए फिरा। |
| BSB 10 But they rebelled and grieved His Holy Spirit. So He turned and became their enemy, and He Himself fought against them. | HINIRV 10 तो भी उन्होंने बलवा किया और उसके पवित्र आत्मा को खेदित किया; इस कारण वह पलटकर उनका शत्रु हो गया, और स्वयं उनसे लड़ने लगा। (प्रेरि. 7:51, इफि. 4:30) |
| BSB 11 Then His people remembered the days of old, the days of Moses. Where is He who brought them through the sea with the shepherds of His flock? Where is the One who set His Holy Spirit among them, | HINIRV 11 तब उसके लोगों को उनके प्राचीन दिन अर्थात् मूसा के दिन स्मरण आए, वे कहने लगे कि जो अपनी भेड़ों को उनके चरवाहे समेत समुद्र में से निकाल लाया वह कहाँ है? जिसने उनके बीच अपना पवित्र आत्मा डाला, वह कहाँ है? |
| BSB 12 who sent His glorious arm to lead them by the right hand of Moses, who divided the waters before them to gain for Himself everlasting renown, | HINIRV 12 जिसने अपने प्रतापी भुजबल को मूसा के दाहिने हाथ के साथ कर दिया, जिसने उनके सामने जल को दो भाग करके अपना सदा का नाम कर लिया, |
| BSB 13 who led them through the depths like a horse in the wilderness, so that they did not stumble? | HINIRV 13 जो उनको गहरे समुद्र में से ले चला; जैसा घोड़े को जंगल में वैसे ही उनको भी ठोकर न लगी, वह कहाँ है? |
| BSB 14 Like cattle going down to the valley, the Spirit of the LORD gave them rest. You led Your people this way to make for Yourself a glorious name. | HINIRV 14 जैसे घरेलू पशु तराई में उतर जाता है, वैसे ही यहोवा के आत्मा ने उनको विश्राम दिया। इसी प्रकार से तूने अपनी प्रजा की अगुआई की ताकि अपना नाम महिमायुक्त बनाए। |
| BSB 15 Look down from heaven and see, from Your holy and glorious habitation. Where are Your zeal and might? Your yearning and compassion for me are restrained. | HINIRV 15 स्वर्ग से, जो तेरा पवित्र और महिमापूर्ण वासस्थान है, दृष्टि कर । तेरी जलन और पराक्रम कहाँ रहे? तेरी दया और करुणा मुझ पर से हट गई हैं। |
| BSB 16 Yet You are our Father, though Abraham does not know us and Israel does not acknowledge us. You, O LORD, are our Father; our Redeemer from Everlasting is Your name. | HINIRV 16 निश्चय तू हमारा पिता है, यद्यपि अब्राहम हमें नहीं पहचानता, और इस्राएल हमें ग्रहण नहीं करता; तो भी, हे यहोवा, तू हमारा पिता और हमारा छुड़ानेवाला है; प्राचीनकाल से यही तेरा नाम है। (यूह. 8:41) |
| BSB 17 Why, O LORD, do You make us stray from Your ways and harden our hearts from fearing You? Return, for the sake of Your servants, the tribes of Your heritage. | HINIRV 17 हे यहोवा, तू क्यों हमको अपने मार्गों से भटका देता, और हमारे मन ऐसे कठोर करता है कि हम तेरा भय नहीं मानते? अपने दास, अपने निज भाग के गोत्रों के निमित्त लौट आ। |
| BSB 18 For a short while Your people possessed Your holy place, but our enemies have trampled Your sanctuary. | HINIRV 18 तेरी पवित्र प्रजा तो थोड़े ही समय तक तेरे पवित्रस्थान की अधिकारी रही; हमारे द्रोहियों ने उसे लताड़ दिया है। (लूका 21:24, प्रका. 11:2) |
| BSB 19 We have become like those You never ruled, like those not called by Your name. | HINIRV 19 हम लोग तो ऐसे हो गए हैं, मानो तूने हम पर कभी प्रभुता नहीं की, और उनके समान जो कभी तेरे न कहलाए। |
Questions about Isaiah 63? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.