Isaiah 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to me, “Take a large scroll and write on it with an ordinary stylus: Maher-shalal-hash-baz. | HINCV 1 याहवेह ने मुझसे कहा, “एक बड़ी पटिया में बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिखो: महेर-शालाल-हाश-बाज़ अर्थात् त्वरित लूट, द्रुत डाका.” |
| BSB 2 And I will appoint for Myself trustworthy witnesses—Uriah the priest and Zechariah son of Jeberekiah.” | HINCV 2 मैं पुरोहित उरियाह और यबेरेकयाह के पुत्र ज़करयाह को अपने साथ दो विश्वासयोग्य गवाह के रूप में रखूंगा. |
| BSB 3 And I had relations with the prophetess, and she conceived and gave birth to a son. The LORD said to me, “Name him Maher-shalal-hash-baz. | HINCV 3 तब मैं नबिया के पास गया और उसने गर्भवती होकर एक पुत्र को जन्म दिया. तब याहवेह ने मुझसे कहा, “उसका नाम महेर-शालाल-हाश-बाज़ रखो. |
| BSB 4 For before the boy knows how to cry ‘Father’ or ‘Mother,’ the wealth of Damascus and the plunder of Samaria will be carried off by the king of Assyria.” | HINCV 4 और इससे पहले कि वह पिता और माता बुलाए, दमेशेक की संपत्ति और शमरिया की लूट अश्शूर के राजा के द्वारा ले जाई जाएगी.” |
| BSB 5 And the LORD spoke to me further: | HINCV 5 फिर याहवेह ने मुझसे कहा: |
| BSB 6 “Because this people has rejected the gently flowing waters of Shiloah and rejoiced in Rezin and the son of Remaliah, | HINCV 6 “इसलिये कि इस प्रजा ने शिलोह के धीरे धीरे बहने वाले सोते को छोड़ दिया और रेमालियाह के पुत्र और वे रेज़िन से मिलकर खुश हैं, |
| BSB 7 the Lord will surely bring against them the mighty floodwaters of the Euphrates—the king of Assyria and all his pomp. It will overflow its channels and overrun its banks. | HINCV 7 इसलिये अब प्रभु उन पर अर्थात् अश्शूर के राजा और उसके समस्त वैभव पर फरात का कष्ट लाने पर हैं. उसका जल उसकी समस्त नहरों, और तटों पर से उमड़ पड़ेगा. |
| BSB 8 It will pour into Judah, swirling and sweeping over it, reaching up to the neck; its spreading streams will cover your entire land, O Immanuel! | HINCV 8 तब पानी यहूदिया पर भी चढ़ जाएगा और बढ़ता जाएगा. और इम्मानुएल का पूरा देश उसके पंखों से ढंक जाएगा!” |
| BSB 9 Huddle together, O peoples, and be shattered; pay attention, all you distant lands; prepare for battle, and be shattered; prepare for battle, and be shattered! | HINCV 9 हे दूर-दूर देश के सब लोगों, चिल्लाओ अपनी-अपनी कमर कसो. परंतु तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े किए जाएंगे और तुम नाश किए जाओगे! |
| BSB 10 Devise a plan, but it will be thwarted; state a proposal, but it will not happen. For God is with us.” | HINCV 10 तुम चाहे कुछ भी करो, कोई फायदा नहीं; और तुम्हारी सब बात झूठी होगी, क्योंकि परमेश्वर तो हमारे साथ हैं. |
| BSB 11 For this is what the LORD has spoken to me with a strong hand, instructing me not to walk in the way of this people: | HINCV 11 और याहवेह का मजबूत हाथ मेरे ऊपर था, और उन लोगों के समान न बनने के लिए याहवेह ने कहा: |
| BSB 12 “Do not call conspiracy everything these people regard as conspiracy. Do not fear what they fear; do not live in dread. | HINCV 12 “जिससे ये सब लोग नफरत करे तुम उससे नफरत न करना; और जिससे वे डरे हैं, तुम उससे डरो मत. |
| BSB 13 The LORD of Hosts is the One you shall regard as holy. Only He should be feared; only He should be dreaded. | HINCV 13 सर्वशक्तिमान याहवेह ही पवित्र परमेश्वर हैं, उन्ही का भय मानना, और उन्ही से डरना. |
| BSB 14 And He will be a sanctuary—but to both houses of Israel a stone of stumbling and a rock of offense, to the dwellers of Jerusalem a trap and a snare. | HINCV 14 तब वे तुम्हारे शरणस्थान होंगे; लेकिन इस्राएल के दोनों परिवारों के लिए वे ठोकर का पत्थर और लड़खड़ाने की चट्टान. तथा येरूशलेम वासियों के लिए वे एक जाल और एक फंदा होंगे. |
| BSB 15 Many will stumble over these; they will fall and be broken; they will be ensnared and captured.” | HINCV 15 कई लोग उनसे ठोकर खाकर गिरेंगे; और टूट जाएंगे, वे फंदे में फंसेंगे और पकड़े जाएंगे.” |
| BSB 16 Bind up the testimony and seal the law among my disciples. | HINCV 16 इस चेतावनी को बंद कर दो और मेरे चेलों के सामने इस व्यवस्था पर छाप लगा दो. |
| BSB 17 I will wait for the LORD, who is hiding His face from the house of Jacob. I will put my trust in Him. | HINCV 17 मैं याहवेह की प्रतीक्षा करता रहूंगा, जो याकोब वंश से अपना मुख छिपाए हुए हैं. मैं उन्हीं पर आशा लगाए रहूंगा. |
| BSB 18 Here am I, and the children the LORD has given me as signs and symbols in Israel from the LORD of Hosts, who dwells on Mount Zion. | HINCV 18 देख: मैं यहां हूं, और याहवेह ने जो संतान मुझे दिये हैं! ज़ियोन पर्वत पर रहनेवाला जो सर्वशक्तिमान याहवेह हैं, उनकी ओर से हम चिन्ह और चमत्कार होंगे. |
| BSB 19 When men tell you to consult mediums and spiritists who whisper and mutter, shouldn’t a people consult their God instead? Why consult the dead on behalf of the living? | HINCV 19 जब वे तुमसे कहें कि, बुदबुदानेवाले और गुनगुनानेवाले तंत्र मंत्र करनेवालों से पूछो, तो क्या वे जीवित परमेश्वर से नहीं पूछ सकते, क्या जीवित लोग मरे हुओं से पूछेंगे? |
| BSB 20 To the law and to the testimony! If they do not speak according to this word, they have no light of dawn. | HINCV 20 परमेश्वर की शिक्षा और उनकी चेतावनी से पूछताछ करें. यदि वे लोग सच्चाई की बातों को नहीं मानते तो उनके लिए सुबह का नया दिन नहीं. |
| BSB 21 They will roam the land, dejected and hungry. When they are famished, they will become enraged; and looking upward, they will curse their king and their God. | HINCV 21 वे इस देश से बहुत दुःखी और भूखे होकर निकलेंगे और जब वे भूखे होंगे वे क्रोधित हो जाएंगे, वे क्रोध में अपना मुंह आकाश की ओर उठाकर अपने राजा और अपने परमेश्वर को शाप देंगे. |
| BSB 22 Then they will look to the earth and see only distress and darkness and the gloom of anguish. And they will be driven into utter darkness. | HINCV 22 तब वे पृथ्वी की ओर देखेंगे और उन्हें धुंधलापन संकट, और अंधकार दिखाई देगा और वे घोर अंधकार में फेंक दिए जाएंगे. |
Questions about Isaiah 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.