Isaiah 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Nevertheless, there will be no more gloom for those in distress. In the past He humbled the land of Zebulun and the land of Naphtali, but in the future He will honor the Way of the Sea, beyond the Jordan, Galilee of the nations:

HINCV

1 यद्यपि दुःख का समय हटेगा. पहले उसने ज़ेबुलून और नफताली से घृणा की थी, किंतु भविष्य में वह समुद्र के रास्ते यरदन के उस पार, अन्यजातियों का गलील प्रदेश सम्मानित किया जायेगा—

BSB

2 The people walking in darkness have seen a great light; on those living in the land of the shadow of death, a light has dawned.

HINCV

2 अंधकार में चल रहे लोगों ने एक बड़ी ज्योति को देखा; गहन अंधकार के निवासियों पर ज्योति चमकी.

BSB

3 You have enlarged the nation and increased its joy. The people rejoice before You as they rejoice at harvest time, as men rejoice in dividing the plunder.

HINCV

3 जैसे फसल कटनी के समय आनंदित होती है, और जैसे लोग लूट बांटने के समय मगन होते हैं; वैसे तूने जाति को बढ़ाया और आनंदित किया.

BSB

4 For as in the day of Midian You have shattered the yoke of their burden, the bar across their shoulders, and the rod of their oppressor.

HINCV

4 क्योंकि परमेश्वर ने उनके जूए और भारी बोझ को दूर किया, जो मिदियान के द्वारा दिया गया था.

BSB

5 For every trampling boot of battle and every garment rolled in blood will be burned as fuel for the fire.

HINCV

5 युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के जूते और खून से भरे हुए कपड़े जला दिए जाएंगे.

BSB

6 For unto us a child is born, unto us a son is given, and the government will be upon His shoulders. And He will be called Wonderful Counselor, Mighty God, Everlasting Father, Prince of Peace.

HINCV

6 क्योंकि हमारे लिए एक पुत्र का जन्म हुआ है, प्रभुता उनके कंधों पर स्थित होगी, और उनका नाम होगा अद्भुत युक्ति करनेवाला, पराक्रमी, अनंत काल का पिता, और शांति का राजकुमार होगा.

BSB

7 Of the increase of His government and peace there will be no end. He will reign on the throne of David and over his kingdom, to establish and sustain it with justice and righteousness from that time and forevermore. The zeal of the LORD of Hosts will accomplish this.

HINCV

7 दावीद के सिंहासन और उनके राज्य पर उनके अधिकार तथा उनकी शांति का अंत न होगा. इसलिये दावीद की राजगद्दी हमेशा न्याय और धर्म के साथ स्थिर रहेगी. सेनाओं के याहवेह का जोश इसे पूरा करेगा.

BSB

8 The Lord has sent a message against Jacob, and it has fallen upon Israel.

HINCV

8 याहवेह ने याकोब के पास एक संदेश भेजा; जो इस्राएल पर पूरा हुआ.

BSB

9 All the people will know it—Ephraim and the dwellers of Samaria. With pride and arrogance of heart they will say:

HINCV

9 यह एफ्राईम और शमरिया के सभी लोगों को मालूम हो जाएगा— जो घमंड और कठोरता से बोलते हैं,

BSB

10 “The bricks have fallen, but we will rebuild with finished stone; the sycamores have been felled, but we will replace them with cedars.”

HINCV

10 “ईंटें तो गिर गई हैं, लेकिन हम गिरे हुए पत्थरों से घर बनाएंगे, गूलर-वृक्ष तो काट दिए गए हैं, तब हम उनके स्थान पर देवदार उगाएंगे.”

BSB

11 The LORD has raised up the foes of Rezin against him and joined his enemies together.

HINCV

11 तब याहवेह रेज़िन की ओर से उसके विरुद्ध शत्रु खड़े करेंगे और उसके अन्य शत्रुओं को उकसाएंगे.

BSB

12 Aram from the east and Philistia from the west have devoured Israel with open mouths. Despite all this, His anger is not turned away; His hand is still upraised.

HINCV

12 पूर्व से अरामी और पश्चिम से फिलिस्तीनी जो मुंह खोलकर इस्राएल को निगल जाएंगे. यह सब होने पर भी उनका क्रोध शांत न होगा, और उनका हाथ उठा रहेगा.

BSB

13 But the people did not return to Him who struck them; they did not seek the LORD of Hosts.

HINCV

13 फिर भी लोग उनकी ओर नहीं फिरे, और न ही उन्होंने सर्वशक्तिमान याहवेह की ओर ध्यान दिया.

BSB

14 So the LORD will cut off Israel’s head and tail, both palm branch and reed in a single day.

HINCV

14 इसलिये याहवेह एक ही दिन में इस्राएल से सिर और पूंछ, तथा खजूर के सरकंडे को काट डालेंगे;

BSB

15 The head is the elder and honorable man, and the tail is the prophet who teaches lies.

HINCV

15 सिर तो वह प्रतिष्ठित और बुज़ुर्ग व्यक्ति है, और पूंछ वह भविष्यद्वक्ता जो झूठी बात सिखाता है.

BSB

16 For those who guide this people mislead them, and those they mislead are swallowed up.

HINCV

16 क्योंकि वे ही, उनको मार्ग बताकर भटका देते थे, और जो उनकी अगुवाई करते थे नाश हो गये.

BSB

17 Therefore the Lord takes no pleasure in their young men; He has no compassion on their fatherless and widows. For every one of them is godless and wicked, and every mouth speaks folly. Despite all this, His anger is not turned away; His hand is still upraised.

HINCV

17 इसलिये प्रभु उनके जवानों से खुश नहीं थे, और उनके अनाथ और विधवाओं पर कोई दया नहीं करता, क्योंकि सब श्रद्धाहीन और कुकर्मी थे, उनमें सब की बातें मूर्खता की होती थी. इतना सब होने पर भी उनका क्रोध शांत न हुआ, और उनका हाथ उठा रहा.

BSB

18 For wickedness burns like a fire that consumes the thorns and briers and kindles the forest thickets, which roll upward in billows of smoke.

HINCV

18 दुष्ट आग के समान जलता है; जो ऊंटकटारों तथा कंटीली झाड़ियों को जला देती है, वन के झुरमुट को जला देती है, और उसका धुआं ऊपर उठता है.

BSB

19 By the wrath of the LORD of Hosts the land is scorched, and the people are fuel for the fire. No man even spares his brother.

HINCV

19 सर्वशक्तिमान याहवेह के क्रोध से देश झुलस गया है और प्रजा आग में जल गई है; भाई ने भाई को नहीं छोड़ा.

BSB

20 They carve out what is on the right, but they are still hungry; they eat what is on the left, but they are still not satisfied. Each one devours the flesh of his own offspring.

HINCV

20 वे दायीं ओर से छीन झपटकर खाने पर भी भूखे ही रहते हैं, और वह भी खा जाते हैं; जो बाएं ओर होता है, फिर भी तृप्‍त नहीं होते. उनमें से हर एक अपनी ही बांह के मांस को खा जाता है:

BSB

21 Manasseh devours Ephraim, and Ephraim Manasseh; together they turn against Judah. Despite all this, His anger is not turned away; His hand is still upraised.

HINCV

21 एफ्राईम मनश्शेह को खाता है और मनश्शेह एफ्राईम को; वे एक साथ होकर यहूदाह के विरुद्ध हो गए हैं. इतना सब होने पर भी उनका क्रोध शांत न होगा, और उनका हाथ उठा रहेगा.

Questions about Isaiah 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.