James 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Not many of you should become teachers, my brothers, because you know that we who teach will be judged more strictly. | HINIRV 1 हे मेरे भाइयों, तुम में से बहुत उपदेशक न बनें, क्योंकि तुम जानते हो, कि हम उपदेशकों का और भी सख्ती से न्याय किया जाएगा। |
| BSB 2 We all stumble in many ways. If anyone is never at fault in what he says, he is a perfect man, able to control his whole body. | HINIRV 2 इसलिए कि हम सब बहुत बार चूक जाते हैं जो कोई वचन में नहीं चूकता, वही तो सिद्ध मनुष्य है; और सारी देह पर भी लगाम लगा सकता है। |
| BSB 3 When we put bits into the mouths of horses to make them obey us, we can guide the whole animal. | HINIRV 3 जब हम अपने वश में करने के लिये घोड़ों के मुँह में लगाम लगाते हैं, तो हम उनकी सारी देह को भी घुमा सकते हैं। |
| BSB 4 Consider ships as well. Although they are so large and are driven by strong winds, they are steered by a very small rudder wherever the pilot is inclined. | HINIRV 4 देखो, जहाज भी, यद्यपि ऐसे बड़े होते हैं, और प्रचण्ड वायु से चलाए जाते हैं, तो भी एक छोटी सी पतवार के द्वारा माँझी की इच्छा के अनुसार घुमाए जाते हैं। |
| BSB 5 In the same way, the tongue is a small part of the body, but it boasts of great things. Consider how small a spark sets a great forest ablaze. | HINIRV 5 वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी-बड़ी डींगे मारती है; देखो कैसे, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है। |
| BSB 6 The tongue also is a fire, a world of wickedness among the parts of the body. It pollutes the whole person, sets the course of his life on fire, and is itself set on fire by hell. | HINIRV 6 जीभ भी एक आग है; जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है और सारी देह पर कलंक लगाती है, और भवचक्र में आग लगा देती है और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है। |
| BSB 7 All kinds of animals, birds, reptiles, and creatures of the sea are being tamed and have been tamed by man, | HINIRV 7 क्योंकि हर प्रकार के वन-पशु, पक्षी, और रेंगनेवाले जन्तु और जलचर तो मनुष्यजाति के वश में हो सकते हैं और हो भी गए हैं। |
| BSB 8 but no man can tame the tongue. It is a restless evil, full of deadly poison. | HINIRV 8 पर जीभ को मनुष्यों में से कोई वश में नहीं कर सकता; वह एक ऐसी बला है जो कभी रुकती ही नहीं; वह प्राणनाशक विष से भरी हुई है। (भज. 140:3) |
| BSB 9 With the tongue we bless our Lord and Father, and with it we curse men, who have been made in God’s likeness. | HINIRV 9 इसी से हम प्रभु और पिता की स्तुति करते हैं; और इसी से मनुष्यों को जो परमेश्वर के स्वरूप में उत्पन्न हुए हैं श्राप देते हैं। |
| BSB 10 Out of the same mouth come blessing and cursing. My brothers, this should not be! | HINIRV 10 एक ही मुँह से स्तुति और श्राप दोनों निकलते हैं। हे मेरे भाइयों, ऐसा नहीं होना चाहिए। |
| BSB 11 Can both fresh water and salt water flow from the same spring? | HINIRV 11 क्या सोते के एक ही मुँह से मीठा और खारा जल दोनों निकलते हैं? |
| BSB 12 My brothers, can a fig tree grow olives, or a grapevine bear figs? Neither can a salt spring produce fresh water. | HINIRV 12 हे मेरे भाइयों, क्या अंजीर के पेड़ में जैतून, या दाख की लता में अंजीर लग सकते हैं? वैसे ही खारे सोते से मीठा पानी नहीं निकल सकता। |
| BSB 13 Who is wise and understanding among you? Let him show it by his good conduct, by deeds done in the humility that comes from wisdom. | HINIRV 13 तुम में ज्ञानवान और समझदार कौन है? जो ऐसा हो वह अपने कामों को अच्छे चाल-चलन से उस नम्रता सहित प्रगट करे जो ज्ञान से उत्पन्न होती है । |
| BSB 14 But if you harbor bitter jealousy and selfish ambition in your hearts, do not boast in it or deny the truth. | HINIRV 14 पर यदि तुम अपने-अपने मन में कड़वी ईर्ष्या और स्वार्थ रखते हो, तो डींग न मारना और न ही सत्य के विरुद्ध झूठ बोलना। |
| BSB 15 Such wisdom does not come from above, but is earthly, unspiritual, demonic. | HINIRV 15 यह ज्ञान वह नहीं, जो ऊपर से उतरता है वरन् सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है। |
| BSB 16 For where jealousy and selfish ambition exist, there will be disorder and every evil practice. | HINIRV 16 इसलिए कि जहाँ ईर्ष्या और विरोध होता है, वहाँ बखेड़ा और हर प्रकार का दुष्कर्म भी होता है। |
| BSB 17 But the wisdom from above is first of all pure, then peace-loving, gentle, accommodating, full of mercy and good fruit, impartial, and sincere. | HINIRV 17 पर जो ज्ञान ऊपर से आता है वह पहले तो पवित्र होता है फिर मिलनसार, कोमल और मृदुभाव और दया, और अच्छे फलों से लदा हुआ और पक्षपात और कपटरहित होता है। |
| BSB 18 Peacemakers who sow in peace reap the fruit of righteousness. | HINIRV 18 और मिलाप करानेवालों के लिये धार्मिकता का फल शान्ति के साथ बोया जाता है। (यशा. 32:17) |
Questions about James 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.