Jeremiah 13
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is what the LORD said to me: “Go and buy yourself a linen loincloth and put it around your waist, but do not let it touch water.” | HINCV 1 याहवेह ने मुझे यह आदेश दिया: “जाकर अपने लिए सन के सूत का बना एक कमरबंध ले आओ और उससे अपनी कमर कस लो, किंतु उसे जल में न डुबोना.” |
| BSB 2 So I bought a loincloth in accordance with the word of the LORD, and I put it around my waist. | HINCV 2 याहवेह के आदेश के अनुसार मैंने एक कमरबंध मोल लिया, और उससे अपनी कमर कस ली. |
| BSB 3 Then the word of the LORD came to me a second time: | HINCV 3 तब दूसरी बार मेरे लिए याहवेह का यह आदेश प्राप्त किया गया: |
| BSB 4 “Take the loincloth that you bought and are wearing, and go at once to Perath and hide it there in a crevice of the rocks.” | HINCV 4 “तुमने जो कमरबंध मोल लिया है जिससे तुमने अपनी कमर कसी हुई है, उसे लेकर फरात नदी के तट पर जाओ और उसे चट्टान के छिद्र में छिपा दो.” |
| BSB 5 So I went and hid it at Perath, as the LORD had commanded me. | HINCV 5 इसलिये मैं फरात नदी के तट पर गया, जैसा याहवेह का आदेश था और उस कमरबंध को वहां छिपा दिया. |
| BSB 6 Many days later the LORD said to me, “Arise, go to Perath, and get the loincloth that I commanded you to hide there.” | HINCV 6 अनेक दिन व्यतीत हो जाने पर याहवेह ने मुझे आदेश दिया, “उठो, फरात तट पर जाओ और उस कमरबंध को उस स्थान से निकालो जहां मैंने तुम्हें उसे छिपाने का आदेश दिया था.” |
| BSB 7 So I went to Perath and dug up the loincloth, and I took it from the place where I had hidden it. But now it was ruined—of no use at all. | HINCV 7 मैं फरात नदी के तट पर गया और उस स्थान को खोदा, जहां मैंने उस कमरबंध को छिपाया था. जब मैंने उस कमरबंध को वहां से निकाला तो मैंने देखा कि वह कमरबंध नष्ट हो चुका था. अब वह किसी योग्य न रह गया था. |
| BSB 8 Then the word of the LORD came to me: | HINCV 8 तब मुझे याहवेह का यह संदेश प्राप्त हुआ था: |
| BSB 9 “This is what the LORD says: In the same way I will ruin the pride of Judah and the great pride of Jerusalem. | HINCV 9 “याहवेह का यह कहना है: ‘ठीक इसी प्रकार मैं यहूदिया का अहंकार नष्ट कर दूंगा तथा येरूशलेम का उच्चतर अहंकार भी. |
| BSB 10 These evil people, who refuse to listen to My words, who follow the stubbornness of their own hearts, and who go after other gods to serve and worship them, they will be like this loincloth—of no use at all. | HINCV 10 इन बुरे लोगों की नियति भी वही हो जाए, जो इस कमरबंध की हुई है, जो अब पूर्णतः अयोग्य हो चुका है. इन लोगों ने मेरे आदेश की अवहेलना की है, वे अपने हठी हृदय के अनुरूप आचरण करते हैं, वे परकीय देवताओं का अनुसरण करते हुए उनकी उपासना करते हैं तथा उन्हीं के समक्ष नतमस्तक होते हैं. |
| BSB 11 For just as a loincloth clings to a man’s waist, so I have made the whole house of Israel and the whole house of Judah cling to Me, declares the LORD, so that they might be My people for My renown and praise and glory. But they did not listen. | HINCV 11 क्योंकि जिस प्रकार कमरबंध मनुष्य की कमर से बंधा हुआ रहता है, ठीक उसी प्रकार मैंने सारे इस्राएल वंश तथा सारे यहूदाह गोत्र को स्वयं से बांधे रखा,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘वे मेरी कीर्ति, स्तवन तथा गौरव के लिए मेरी प्रजा हो जाएं; किंतु उन्होंने इसे महत्व ही न दिया.’ |
| BSB 12 Therefore you are to tell them that this is what the LORD, the God of Israel, says: ‘Every wineskin shall be filled with wine.’ And when they reply, ‘Don’t we surely know that every wineskin should be filled with wine?’ | HINCV 12 “इसलिये तुम्हें उनसे यह कहना होगा: ‘याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का, यह आदेश है: हर एक मश्कों में द्राक्षारस भरा जाए.’ जब वे तुमसे यह पूछें, ‘क्या हमें यह ज्ञात नहीं कि हर एक मश्कों को द्राक्षारस से भरा जाना अपेक्षित है?’ |
| BSB 13 then you are to tell them that this is what the LORD says: ‘I am going to fill with drunkenness all who live in this land—the kings who sit on David’s throne, the priests, the prophets, and all the people of Jerusalem. | HINCV 13 तब तुम उन्हें उत्तर देना, ‘याहवेह का संदेश यह है: यह देखना कि मैं इस देश के हर एक नागरिक को कोपरूपी दाखमधु से भरने पर हूं, राजा जो दावीद के सिंहासन पर विराजमान है, पुरोहित, भविष्यद्वक्ता एवं येरूशलेम के सभी निवासी. |
| BSB 14 I will smash them against one another, fathers and sons alike, declares the LORD. I will allow no mercy or pity or compassion to keep Me from destroying them.’” | HINCV 14 मैं उन्हें एक दूसरे से टकराऊंगा; पिताओं को पुत्रों से तथा पुत्रों को पिताओं से, यह याहवेह की वाणी है. उन्हें नष्ट करते हुए न तो मुझे उन पर दया आएगी न खेद होगा और न ही उन पर तरस आएगा.’” |
| BSB 15 Listen and give heed. Do not be arrogant, for the LORD has spoken. | HINCV 15 सुनो और ध्यान दो, अहंकारी न बनो, क्योंकि याहवेह का आदेश प्रसारित हो चुका है. |
| BSB 16 Give glory to the LORD your God before He brings darkness, before your feet stumble on the dusky mountains. You wait for light, but He turns it into deep gloom and thick darkness. | HINCV 16 याहवेह, अपने परमेश्वर को सम्मान दो इसके पूर्व कि वह अंधकार प्रभावी कर दें, और इसके पूर्व कि अंधकारमय पर्वतों पर तुम्हारे कदम लड़खड़ा जाएं. इसके पूर्व कि जब तुम प्रकाश का कल्याण कर रहे हो, वह इसे और भी अधिक गहन अंधकार बना दें तथा यह छाया में परिवर्तित हो जाए. |
| BSB 17 But if you do not listen, I will weep in secret because of your pride. My eyes will overflow with tears, because the LORD’s flock has been taken captive. | HINCV 17 किंतु यदि तुम मेरे आदेश की अवहेलना करो, तुम्हारे इस अहंकार के कारण मेरा प्राण भीतर ही भीतर विलाप करता रहेगा; मेरे नेत्र घोर रुदन करेंगे, मानो वे अश्रुओं के साथ ही बह जाएंगे, क्योंकि याहवेह की भेड़-बकरियों को बंदी बना लिया गया है. |
| BSB 18 Say to the king and to the queen mother: “Take a lowly seat, for your glorious crowns have fallen from your heads.” | HINCV 18 राजा तथा राजमाता से अनुरोध करो, “सिंहासन छोड़ नीचे बैठ जाइए, क्योंकि आपका वैभवपूर्ण मुकुट आपके सिर से उतार लिया गया है.” |
| BSB 19 The cities of the Negev have been shut tight, and no one can open them. All Judah has been carried into exile, wholly taken captive. | HINCV 19 नेगेव क्षेत्र के नगर अब घेर लिए गये हैं, कोई उनमें प्रवेश नहीं कर सकता. संपूर्ण यहूदिया को निर्वासन में ले जाया गया है, पूरा यहूदिया ही बंदी हो चुका है. |
| BSB 20 Lift up your eyes and see those coming from the north. Where is the flock entrusted to you, the sheep that were your pride? | HINCV 20 अपने नेत्र ऊंचे उठाकर उन्हें देखो जो उत्तर दिशा से आ रहे हैं. वे भेड़-बकरियां कहां हैं, जो तुम्हें दी गई थी, वे पुष्ट भेड़ें? |
| BSB 21 What will you say when He sets over you close allies whom you yourself trained? Will not pangs of anguish grip you, as they do a woman in labor? | HINCV 21 क्या प्रतिक्रिया होगी तुम्हारी जब याहवेह तुम्हारे ऊपर उन्हें अधिकारी नियुक्त कर देंगे, जिन्हें स्वयं तुमने अपने साथी होने के लिए शिक्षित किया था? क्या इससे तुम्हें पीड़ा न होगी वैसी ही जैसी प्रसूता को होती है? |
| BSB 22 And if you ask yourself, “Why has this happened to me?” It is because of the magnitude of your iniquity that your skirts have been stripped off and your body has been exposed. | HINCV 22 यदि तुम अपने हृदय में यह विचार करो, “क्या कारण है कि मेरे साथ यह सब घटित हुआ है?” तुम्हारी पापिष्ठता के परिमाण के फलस्वरूप तुम्हें निर्वस्त्र कर दिया गया तथा तुम्हारे अंग अनावृत कर दिए गए. |
| BSB 23 Can the Ethiopian change his skin, or the leopard his spots? Neither are you able to do good—you who are accustomed to doing evil. | HINCV 23 क्या कूश देशवासी अपनी त्वचा के रंग को परिवर्तित कर सकता है, अथवा क्या चीता अपनी चित्तियां परिवर्तित कर सकता है? यदि हां तो तुम भी जो दुष्टता करने के अभ्यस्त हो चुके हो, हितकार्य कर सकते हो. |
| BSB 24 “I will scatter you like chaff driven by the desert wind. | HINCV 24 “इसलिये मैं उन्हें इस प्रकार बिखरा दूंगा, जैसे पवन द्वारा भूसी मरुभूमि में उड़ा दी जाती है. |
| BSB 25 This is your lot, the portion I have measured to you,” declares the LORD, “because you have forgotten Me and trusted in falsehood. | HINCV 25 यही तुम्हारे लिए ठहराया अंश है, जो माप कर मेरे द्वारा दिया गया है,” यह याहवेह की वाणी है, “क्योंकि तुम मुझे भूल चुके हो और झूठे देवताओं पर भरोसा करते हो. |
| BSB 26 So I will pull your skirts up over your face, that your shame may be seen. | HINCV 26 इसलिये स्वयं मैंने ही तुम्हें निर्वस्त्र किया है कि तुम्हारी निर्लज्जता सर्वज्ञात हो जाए. |
| BSB 27 Your adulteries and lustful neighings, your shameless prostitution on the hills and in the fields—I have seen your detestable acts. Woe to you, O Jerusalem! How long will you remain unclean?” | HINCV 27 धिक्कार है तुम पर येरूशलेम! मैं तुम्हारे घृणास्पद कार्य, तुम्हारे द्वारा किए गए व्यभिचार, तुम्हारी कामोत्तेजना, अनैतिक कुकर्म में कामुकतापूर्ण कार्य, जो तुम पर्वतों एवं खेतों में करते रहे हो देखता रहा हूं. येरूशलेम, धिक्कार है तुम पर! तुम कब तक अशुद्ध बने रहोगे?” |
Questions about Jeremiah 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.