Jeremiah 13
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is what the LORD said to me: “Go and buy yourself a linen loincloth and put it around your waist, but do not let it touch water.” | HINIRV 1 यहोवा ने मुझसे यह कहा, “जाकर सनी की एक कमरबन्द मोल ले, उसे कमर में बाँध और जल में मत भीगने दे।” |
| BSB 2 So I bought a loincloth in accordance with the word of the LORD, and I put it around my waist. | HINIRV 2 तब मैंने एक कमरबन्द मोल लेकर यहोवा के वचन के अनुसार अपनी कमर में बाँध ली। |
| BSB 3 Then the word of the LORD came to me a second time: | HINIRV 3 तब दूसरी बार यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, |
| BSB 4 “Take the loincloth that you bought and are wearing, and go at once to Perath and hide it there in a crevice of the rocks.” | HINIRV 4 “जो कमरबन्द तूने मोल लेकर कमर में कस ली है, उसे फरात के तट पर ले जा और वहाँ उसे चट्टान की एक दरार में छिपा दे।” |
| BSB 5 So I went and hid it at Perath, as the LORD had commanded me. | HINIRV 5 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मैंने उसको फरात के तट पर ले जाकर छिपा दिया। |
| BSB 6 Many days later the LORD said to me, “Arise, go to Perath, and get the loincloth that I commanded you to hide there.” | HINIRV 6 बहुत दिनों के बाद यहोवा ने मुझसे कहा, “उठ, फिर फरात के पास जा, और जिस कमरबन्द को मैंने तुझे वहाँ छिपाने की आज्ञा दी उसे वहाँ से ले ले।” |
| BSB 7 So I went to Perath and dug up the loincloth, and I took it from the place where I had hidden it. But now it was ruined—of no use at all. | HINIRV 7 तब मैं फरात के पास गया और खोदकर जिस स्थान में मैंने कमरबन्द को छिपाया था, वहाँ से उसको निकाल लिया। और देखो, कमरबन्द बिगड़ गई थी; वह किसी काम की न रही। |
| BSB 8 Then the word of the LORD came to me: | HINIRV 8 तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा, “यहोवा यह कहता है, |
| BSB 9 “This is what the LORD says: In the same way I will ruin the pride of Judah and the great pride of Jerusalem. | HINIRV 9 इसी प्रकार से मैं यहूदियों का घमण्ड, और यरूशलेम का बड़ा गर्व नष्ट कर दूँगा। |
| BSB 10 These evil people, who refuse to listen to My words, who follow the stubbornness of their own hearts, and who go after other gods to serve and worship them, they will be like this loincloth—of no use at all. | HINIRV 10 इस दुष्ट जाति के लोग जो मेरे वचन सुनने से इन्कार करते हैं जो अपने मन के हठ पर चलते, दूसरे देवताओं के पीछे चलकर उनकी उपासना करते और उनको दण्डवत् करते हैं, वे इस कमरबन्द के समान हो जाएँगे जो किसी काम की नहीं रही। |
| BSB 11 For just as a loincloth clings to a man’s waist, so I have made the whole house of Israel and the whole house of Judah cling to Me, declares the LORD, so that they might be My people for My renown and praise and glory. But they did not listen. | HINIRV 11 यहोवा की यह वाणी है कि जिस प्रकार से कमरबन्द मनुष्य की कमर में कसी जाती है, उसी प्रकार से मैंने इस्राएल के सारे घराने और यहूदा के सारे घराने को अपनी कमर में बाँध लिया था कि वे मेरी प्रजा बनें और मेरे नाम और कीर्ति और शोभा का कारण हों, परन्तु उन्होंने न माना। |
| BSB 12 Therefore you are to tell them that this is what the LORD, the God of Israel, says: ‘Every wineskin shall be filled with wine.’ And when they reply, ‘Don’t we surely know that every wineskin should be filled with wine?’ | HINIRV 12 “इसलिए तू उनसे यह वचन कह, ‘इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे।’ तब वे तुझ से कहेंगे, ‘क्या हम नहीं जानते कि दाखमधु के सब कुप्पे दाखमधु से भर दिए जाएँगे?’ |
| BSB 13 then you are to tell them that this is what the LORD says: ‘I am going to fill with drunkenness all who live in this land—the kings who sit on David’s throne, the priests, the prophets, and all the people of Jerusalem. | HINIRV 13 तब तू उनसे कहना, ‘यहोवा यह कहता है, देखो, मैं इस देश के सब रहनेवालों को, विशेष करके दाऊदवंश की गद्दी पर विराजमान राजा और याजक और भविष्यद्वक्ता आदि यरूशलेम के सब निवासियों को अपनी कोपरूपी मदिरा पिलाकर अचेत कर दूँगा। |
| BSB 14 I will smash them against one another, fathers and sons alike, declares the LORD. I will allow no mercy or pity or compassion to keep Me from destroying them.’” | HINIRV 14 तब मैं उन्हें एक दूसरे से टकरा दूँगा; अर्थात् बाप को बेटे से, और बेटे को बाप से, यहोवा की यह वाणी है। मैं उन पर कोमलता नहीं दिखाऊँगा, न तरस खाऊँगा और न दया करके उनको नष्ट होने से बचाऊँगा।’” |
| BSB 15 Listen and give heed. Do not be arrogant, for the LORD has spoken. | HINIRV 15 देखो, और कान लगाओ, गर्व मत करो, क्योंकि यहोवा ने यह कहा है। |
| BSB 16 Give glory to the LORD your God before He brings darkness, before your feet stumble on the dusky mountains. You wait for light, but He turns it into deep gloom and thick darkness. | HINIRV 16 अपने परमेश्वर यहोवा की बड़ाई करो, इससे पहले कि वह अंधकार लाए और तुम्हारे पाँव अंधेरे पहाड़ों पर ठोकर खाएँ, और जब तुम प्रकाश का आसरा देखो, तब वह उसको मृत्यु की छाया में बदल दे और उसे घोर अंधकार बना दे। |
| BSB 17 But if you do not listen, I will weep in secret because of your pride. My eyes will overflow with tears, because the LORD’s flock has been taken captive. | HINIRV 17 पर यदि तुम इसे न सुनो, तो मैं अकेले में तुम्हारे गर्व के कारण रोऊँगा, और मेरी आँखों से आँसुओं की धारा बहती रहेगी, क्योंकि यहोवा की भेड़ें बँधुआ कर ली गई हैं। |
| BSB 18 Say to the king and to the queen mother: “Take a lowly seat, for your glorious crowns have fallen from your heads.” | HINIRV 18 राजा और राजमाता से कह, “नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं। |
| BSB 19 The cities of the Negev have been shut tight, and no one can open them. All Judah has been carried into exile, wholly taken captive. | HINIRV 19 दक्षिण देश के नगर घेरे गए हैं, कोई उन्हें बचा न सकेगा; सम्पूर्ण यहूदी जाति बन्दी हो गई है, वह पूरी रीति से बँधुआई में चली गई है। |
| BSB 20 Lift up your eyes and see those coming from the north. Where is the flock entrusted to you, the sheep that were your pride? | HINIRV 20 “अपनी आँखें उठाकर उनको देख जो उत्तर दिशा से आ रहे हैं। वह सुन्दर झुण्ड जो तुझे सौंपा गया था कहाँ है? |
| BSB 21 What will you say when He sets over you close allies whom you yourself trained? Will not pangs of anguish grip you, as they do a woman in labor? | HINIRV 21 जब वह तेरे उन मित्रों को तेरे ऊपर प्रधान ठहराएगा जिन्हें तूने अपनी हानि करने की शिक्षा दी है, तब तू क्या कहेगी? क्या उस समय तुझे जच्चा की सी पीड़ाएँ न उठेंगी? |
| BSB 22 And if you ask yourself, “Why has this happened to me?” It is because of the magnitude of your iniquity that your skirts have been stripped off and your body has been exposed. | HINIRV 22 यदि तू अपने मन में सोचे कि ये बातें किस कारण मुझ पर पड़ी हैं, तो तेरे बड़े अधर्म के कारण तेरा आँचल उठाया गया है और तेरी एड़ियाँ बलपूर्वक नंगी की गई हैं। |
| BSB 23 Can the Ethiopian change his skin, or the leopard his spots? Neither are you able to do good—you who are accustomed to doing evil. | HINIRV 23 क्या कूशी अपना चमड़ा, या चीता अपने धब्बे बदल सकता है? यदि वे ऐसा कर सके, तो तू भी, जो बुराई करना सीख गई है, भलाई कर सकेगी। |
| BSB 24 “I will scatter you like chaff driven by the desert wind. | HINIRV 24 इस कारण मैं उनको ऐसा तितर-बितर करूँगा, जैसा भूसा जंगल के पवन से तितर-बितर किया जाता है। |
| BSB 25 This is your lot, the portion I have measured to you,” declares the LORD, “because you have forgotten Me and trusted in falsehood. | HINIRV 25 यहोवा की यह वाणी है, तेरा हिस्सा और मुझसे ठहराया हुआ तेरा भाग यही है, क्योंकि तूने मुझे भूलकर झूठ पर भरोसा रखा है। (यिर्म. 2:13) |
| BSB 26 So I will pull your skirts up over your face, that your shame may be seen. | HINIRV 26 इसलिए मैं भी तेरा आँचल तेरे मुँह तक उठाऊँगा, तब तेरी लज्जा जानी जाएगी। |
| BSB 27 Your adulteries and lustful neighings, your shameless prostitution on the hills and in the fields—I have seen your detestable acts. Woe to you, O Jerusalem! How long will you remain unclean?” | HINIRV 27 व्यभिचार और चोचला और छिनालपन आदि तेरे घिनौने काम जो तूने मैदान और टीलों पर किए हैं, वे सब मैंने देखे हैं। हे यरूशलेम, तुझ पर हाय! तू अपने आपको कब तक शुद्ध न करेगी? और कितने दिन तक तू बनी रहेगी?” |
Questions about Jeremiah 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.