Jeremiah 25
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the word that came to Jeremiah concerning all the people of Judah in the fourth year of Jehoiakim son of Josiah king of Judah, which was the first year of Nebuchadnezzar king of Babylon. | HINCV 1 योशियाह के पुत्र यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के राज्य-काल के चौथे वर्ष में यह बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के राज्य-काल का पहला वर्ष था, येरेमियाह को याहवेह का संदेश भेजा गया जो यहूदिया की सारी प्रजा से संबंधित था. |
| BSB 2 So the prophet Jeremiah spoke to all the people of Judah and all the residents of Jerusalem as follows: | HINCV 2 जो भविष्यद्वक्ता येरेमियाह ने यहूदिया के सारे निवासियों तथा येरूशलेम के सारे निवासियों को प्रगट किया: |
| BSB 3 “From the thirteenth year of Josiah son of Amon king of Judah until this very day—twenty-three years—the word of the LORD has come to me, and I have spoken to you again and again, but you have not listened. | HINCV 3 अमोन के पुत्र यहूदिया के राजा योशियाह के राज्य-काल के तेरहवें वर्ष से आज तक इन तेईस वर्षों में मुझे याहवेह का संदेश प्राप्त होता आया है, जो मैं बार-बार तुम्हारे समक्ष प्रस्तुत भी करता रहा हूं, किंतु तुमने इसकी अनसुनी ही की है. |
| BSB 4 And the LORD has sent all His servants the prophets to you again and again, but you have not listened or inclined your ear to hear. | HINCV 4 याहवेह ने बार-बार अपने भविष्यवक्ताओं को भेजा जो सभी याहवेह के सेवक थे, किंतु न तो तुमने उनकी और ध्यान दिया और न ही उनकी सुनी. |
| BSB 5 The prophets told you, ‘Turn now, each of you, from your evil ways and deeds, and you can dwell in the land that the LORD has given to you and your fathers forever and ever. | HINCV 5 भविष्यवक्ताओं का संदेश था, “तुम सभी अपने-अपने अनाचार तथा अपने-अपने दुष्कर्मों को त्याग कर लौट आओ, तथा उस देश में निवास करो जो याहवेह ने तुम्हें तथा तुम्हारे पूर्वजों को सदा-सर्वदा के लिए दे दिया है. |
| BSB 6 Do not follow other gods to serve and worship them, and do not provoke Me to anger with the works of your hands. Then I will do you no harm.’ | HINCV 6 उन परकीय देवताओं का अनुसरण मत करो न उनकी सेवा करो न उनकी उपासना; अपनी हस्तकृतियों के द्वारा मेरे कोप को मत भड़काओ कि मैं तुम्हारी कोई हानि करूं.” |
| BSB 7 ‘But to your own harm, you have not listened to Me,’ declares the LORD, ‘so you have provoked Me to anger with the works of your hands.’ | HINCV 7 “फिर भी तुमने मेरी न सुनी,” यह याहवेह की वाणी है, “तुमने यह सब स्वयं अपनी ही हानि के लिए अपनी हस्तकृतियों के द्वारा मेरे कोप को भड़काने के उद्देश्य से किया है.” |
| BSB 8 Therefore this is what the LORD of Hosts says: ‘Because you have not obeyed My words, | HINCV 8 इसलिये सेनाओं के याहवेह का कहना यह है: “इसलिये कि तुमने मेरे आदेशों का पालन नहीं किया है, |
| BSB 9 behold, I will summon all the families of the north, declares the LORD, and I will send for My servant Nebuchadnezzar king of Babylon, whom I will bring against this land, against its residents, and against all the surrounding nations. So I will devote them to destruction and make them an object of horror and contempt, an everlasting desolation. | HINCV 9 यह देख लेना कि मैं उत्तर दिशा के सारे परिवारों को बुलाऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है, “साथ ही मैं अपने सेवक बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र को भी बुलाऊंगा कि वह इस देश पर इसके निवासियों तथा इस देश के निकटवर्ती इन सारे देशों पर आक्रमण करे. मैं इन्हें पूर्णतः नष्ट कर दूंगा कि वे आतंक तथा व्यंग्य का प्रतीक बन जाएं, कि उनमें स्थायी उजाड़ व्याप्त हो जाए. |
| BSB 10 Moreover, I will banish from them the sounds of joy and gladness, the voices of the bride and bridegroom, the sound of the millstones, and the light of the lamp. | HINCV 10 इसके सिवा मैं इन देशों से आनंद का स्वर एवं हर्षोल्लास की ध्वनि ही मिटा दूंगा, न वहां वर का स्वर सुना जा सकेगा न वधू का, न वहां चक्की की ध्वनि होगी न दीप की ज्योति. |
| BSB 11 And this whole land will become a desolate wasteland, and these nations will serve the king of Babylon for seventy years. | HINCV 11 यह संपूर्ण देश एक उजाड़ तथा भयावहता में परिवर्तित हो जाएगा, ये जनता सत्तर वर्षों तक बाबेल के राजा की सेवा करते रहेंगे. |
| BSB 12 But when seventy years are complete, I will punish the king of Babylon and that nation, the land of the Chaldeans, for their guilt, declares the LORD, and I will make it an everlasting desolation. | HINCV 12 “तत्पश्चात यह होगा: जब सत्तर वर्ष बीत जाएंगे, मैं बाबेल के राजा एवं राष्ट्र को तथा कसदियों के देश को उनके अधर्म के लिए दंड दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है, “मैं उसे चिरस्थायी उजाड़ में परिवर्तित कर दूंगा. |
| BSB 13 I will bring upon that land all the words I have pronounced against it, all that is written in this book, which Jeremiah has prophesied against all the nations. | HINCV 13 उस देश से संबंधित मेरे द्वारा उच्चारित सारे शब्द सत्य प्रमाणित होंगे, वे सब जो इस ग्रंथ में बताए गए है जिनकी भविष्यवाणी येरेमियाह ने इन सभी राष्ट्रों के विरुद्ध की थी. |
| BSB 14 For many nations and great kings will enslave them, and I will repay them according to their deeds and according to the work of their hands.’” | HINCV 14 क्योंकि अनेक राष्ट्र एवं प्रतिष्ठित राजा उन्हें भी अपने दास बना लेंगे; हां, बाबेलवासियों को भी मैं उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुरूप ही प्रतिफल दूंगा.” |
| BSB 15 This is what the LORD, the God of Israel, said to me: “Take from My hand this cup of the wine of wrath, and make all the nations to whom I send you drink from it. | HINCV 15 क्योंकि याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का, मेरे लिए आदेश यह है: “मेरे हाथ से मेरे कोप के द्राक्षारस का प्याला ले लो और उन सभी देशों को जहां मैं तुम्हें भेजने पर हूं, इसे पीने के लिए प्रेरित करो. |
| BSB 16 And they will drink and stagger and go out of their minds, because of the sword that I will send among them.” | HINCV 16 वे उस तलवार के कारण जो मैं उनके मध्य भेजने पर हूं, इसे पिएंगे, लड़खड़ाने लगेंगे तथा उन्मत्त हो जाएंगे.” |
| BSB 17 So I took the cup from the LORD’s hand and made all the nations drink from it, each one to whom the LORD had sent me, | HINCV 17 मैंने याहवेह के हाथ से वह प्याला ले लिया और याहवेह ने मुझे जिन-जिन राष्ट्रों में भेजा उन्हें पिला दिया: |
| BSB 18 to make them a ruin, an object of horror and contempt and cursing, as they are to this day—Jerusalem and the cities of Judah, its kings and officials; | HINCV 18 येरूशलेम तथा यहूदिया के नगर, उनके राजा एवं उनके उच्चाधिकारियों को वे अवशेष, आतंक, उपहास तथा शाप बने रह जाएं, जैसा कि आज भी देखा जा सकता है; |
| BSB 19 Pharaoh king of Egypt, his officials, his leaders, and all his people; | HINCV 19 मिस्र का राजा फ़रोह, उसके सेवक, उसके उच्च अधिकारी तथा उसकी सारी प्रजा, |
| BSB 20 all the mixed tribes; all the kings of Uz; all the kings of the Philistines: Ashkelon, Gaza, Ekron, and the remnant of Ashdod; | HINCV 20 सभी विदेशी नागरिक; उज़ देश के सभी राजा; फिलिस्तिया देश के सभी राजा, यहां तक कि अश्कलोन, अज्जाह, एक्रोन, तथा अशदोद के लोग; |
| BSB 21 Edom, Moab, and the Ammonites; | HINCV 21 एदोम, मोआब तथा अम्मोन के वंशज; |
| BSB 22 all the kings of Tyre and Sidon; the kings of the coastlands across the sea; | HINCV 22 सोर के सभी राजा, सीदोन के सभी राजा, तथा उन तटवर्ती क्षेत्रों के राजा जो सागर के परे हैं; |
| BSB 23 Dedan, Tema, Buz, and all who cut the corners of their hair; | HINCV 23 देदान, तेमा, बुज़ तथा वे सभी जो अपनी कनपटी के बाल क़तर लेते हैं; |
| BSB 24 all the kings of Arabia, and all the kings of the mixed tribes who dwell in the desert; | HINCV 24 अरेबिया के सभी राजा तथा विदेशियों के सभी राजा जो मरुस्थल में निवास करते हैं; |
| BSB 25 all the kings of Zimri, Elam, and Media; | HINCV 25 ज़िमरी के सभी राजा, एलाम के सभी राजा, मेदिया के सभी राजा; |
| BSB 26 all the kings of the north, both near and far, one after another—all the kingdoms on the face of the earth. And after all of them, the king of Sheshach will drink it too. | HINCV 26 उत्तर के सभी राजा दूर अथवा निकट के, एक के बाद एक, तथा पृथ्वी के सभी राज्य, जो पृथ्वी तल पर हैं, और इन सबके बाद शेशाख का राजा भी यह द्राक्षारस पिएगा. |
| BSB 27 “Then you are to tell them that this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: ‘Drink, get drunk, and vomit. Fall down and never get up again, because of the sword I will send among you.’ | HINCV 27 “तुम्हें उनसे कहना होगा, ‘इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह का आदेश यह है: पियो, मतवाले हो जाओ, उल्टी करो, गिर पड़ो, फिर खड़े ही न होओ, उस तलवार के कारण जो मैं तुम्हारे मध्य तैयार करने पर हूं.’ |
| BSB 28 If they refuse to take the cup from your hand and drink it, you are to tell them that this is what the LORD of Hosts says: ‘You most certainly must drink it! | HINCV 28 यदि वे तुम्हारे हाथ से वह प्याला लेकर पीना अस्वीकार कर दें, तब तुम्हें उनसे यह कहना होगा, ‘सेनाओं के याहवेह का संदेश यह है: निश्चयतः पीना तो तुम्हें पड़ेगा ही! |
| BSB 29 For behold, I am beginning to bring disaster on the city that bears My Name, so how could you possibly go unpunished? You will not go unpunished, for I am calling down a sword upon all the inhabitants of the earth, declares the LORD of Hosts.’ | HINCV 29 क्योंकि यह देखना, इस नगर में जो मेरे नाम से प्रतिष्ठित हैं, मैं घोर संकट प्रारंभ करने पर हूं, कैसे संभव है कि तुम दंड से बचे रहोगे? तुम दंड से बच न सकोगे, क्योंकि मैंने सारी पृथ्वी के निवासियों के विरुद्ध तलवार का आह्वान किया हुआ है, यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है.’ |
| BSB 30 So you are to prophesy all these words against them and say to them: ‘The LORD will roar from on high; He will raise His voice from His holy habitation. He will roar loudly over His pasture; like those who tread the grapes, He will call out with a shout against all the inhabitants of the earth. | HINCV 30 “इसलिये तुम्हें उन सबके विरुद्ध यह भविष्यवाणी करनी होगी और तुम उनसे यह कहोगे: “ ‘याहवेह की गर्जना उनके उच्च स्थान से होगी; तथा उनके पवित्र आवास से उनका स्वरोच्चार होगा वह अपनी भेड़-बकरियों पर उच्च स्वर में गरजेंगे. उनका उच्च स्वर पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध, उनके सदृश होगा जो द्राक्षा को रौंद रहे हैं. |
| BSB 31 The tumult will resound to the ends of the earth because the LORD brings a charge against the nations. He brings judgment on all mankind and puts the wicked to the sword,’” declares the LORD. | HINCV 31 पृथ्वी के छोर तक यह आवाज गूंज उठेगी, क्योंकि याहवेह ने राष्ट्रों पर आरोप लगाया है; वह सारे मनुष्यों का न्याय करने पर हैं, जहां तक बुराइयों का प्रश्न है, याहवेह ने उन्हें तलवार से घात होने के लिए तैयार कर दिया है,’” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 32 This is what the LORD of Hosts says: “Behold! Disaster is spreading from nation to nation; a mighty storm is rising from the ends of the earth.” | HINCV 32 सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “इस ओर ध्यान दो एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र में घोर विपत्ति प्रसारित होती चली जा रही है; और पृथ्वी के दूर-दूर के क्षेत्रों से एक विशाल बवंडर स्वरूप ले रहा है.” |
| BSB 33 Those slain by the LORD on that day will be spread from one end of the earth to the other. They will not be mourned, gathered, or buried. They will be like dung lying on the ground. | HINCV 33 उस अवसर पर याहवेह द्वारा घात किए हुए लोग पृथ्वी के एक छोर से दूसरे छोर तक देखे जाएंगे. उनके लिए विलाप नहीं किया जाएगा न ही उन्हें एकत्र करके गाड़ा जाएगा, वे भूमि के ऊपर मल सदृश पड़े रहेंगे. |
| BSB 34 Wail, you shepherds, and cry out; roll in the dust, you leaders of the flock. For the days of your slaughter have come; you will fall and be shattered like fine pottery. | HINCV 34 चरवाहो, विलाप करो, विलाप करो; तुम जो भेड़-बकरियों के स्वामी हो, भस्म में लोटते रहो. क्योंकि तुम्हारे मारे जाने तथा तुम्हारे तितर-बितर होने के दिन आ पहुंचे हैं; तुम उत्कृष्ट बर्तन के सदृश गिरकर चूर-चूर हो जाओगे. |
| BSB 35 Flight will evade the shepherds, and escape will elude the leaders of the flock. | HINCV 35 चरवाहों के समक्ष पलायन करने का कोई स्थान न होगा, वही स्थिति होगी पशुओं के झुंड के स्वामियों की. |
| BSB 36 Hear the cry of the shepherds, the wailing of the leaders of the flock, for the LORD is destroying their pasture. | HINCV 36 चरवाहों के रोने की ध्वनि सुन लो, साथ ही भेड़-बकरियों के स्वामियों का विलाप भी, क्योंकि याहवेह उनके चरवाहों को नष्ट कर रहे हैं. |
| BSB 37 The peaceful meadows have been silenced because of the LORD’s burning anger. | HINCV 37 उनकी शान्तिपूर्ण चरागाहें याहवेह के प्रचंड कोप के कारण निस्तब्ध हो गई हैं. |
| BSB 38 He has left His den like a lion, for their land has been made a desolation by the sword of the oppressor, and because of the fierce anger of the LORD. | HINCV 38 सिंह के सदृश याहवेह अपनी मांद से निकल पड़े हैं, याहवेह के प्रचंड कोप के कारण तथा दमनकारी तलवार की प्रचंडता के कारण उनका देश भयावह हो चुका है. |
Questions about Jeremiah 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.