Jeremiah 25

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the word that came to Jeremiah concerning all the people of Judah in the fourth year of Jehoiakim son of Josiah king of Judah, which was the first year of Nebuchadnezzar king of Babylon.

HINIRV

1 योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के राज्य के चौथे वर्ष में जो बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के राज्य का पहला वर्ष था, यहोवा का जो वचन यिर्मयाह नबी के पास पहुँचा,

BSB

2 So the prophet Jeremiah spoke to all the people of Judah and all the residents of Jerusalem as follows:

HINIRV

2 उसे यिर्मयाह नबी ने सब यहूदियों और यरूशलेम के सब निवासियों को बताया, वह यह है:

BSB

3 “From the thirteenth year of Josiah son of Amon king of Judah until this very day—twenty-three years—the word of the LORD has come to me, and I have spoken to you again and again, but you have not listened.

HINIRV

3 “आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के राज्य के तेरहवें वर्ष से लेकर आज के दिन तक अर्थात् तेईस वर्ष से यहोवा का वचन मेरे पास पहुँचता आया है; और मैं उसे बड़े यत्न के साथ तुम से कहता आया हूँ; परन्तु तुम ने उसे नहीं सुना।

BSB

4 And the LORD has sent all His servants the prophets to you again and again, but you have not listened or inclined your ear to hear.

HINIRV

4 यद्यपि यहोवा तुम्हारे पास अपने सारे दासों अथवा भविष्यद्वक्ताओं को भी यह कहने के लिये बड़े यत्न से भेजता आया है

BSB

5 The prophets told you, ‘Turn now, each of you, from your evil ways and deeds, and you can dwell in the land that the LORD has given to you and your fathers forever and ever.

HINIRV

5 कि ‘अपनी-अपनी बुरी चाल और अपने-अपने बुरे कामों से फिरो: तब जो देश यहोवा ने प्राचीनकाल में तुम्हारे पितरों को और तुम को भी सदा के लिये दिया है उस पर बसे रहने पाओगे; परन्तु तुम ने न तो सुना और न कान लगाया है।

BSB

6 Do not follow other gods to serve and worship them, and do not provoke Me to anger with the works of your hands. Then I will do you no harm.’

HINIRV

6 और दूसरे देवताओं के पीछे होकर उनकी उपासना और उनको दण्डवत् मत करो, और न अपनी बनाई हुई वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाओ; तब मैं तुम्हारी कुछ हानि न करूँगा।’

BSB

7 ‘But to your own harm, you have not listened to Me,’ declares the LORD, ‘so you have provoked Me to anger with the works of your hands.’

HINIRV

7 यह सुनने पर भी तुम ने मेरी नहीं मानी, वरन् अपनी बनाई हुई वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाते आए हो जिससे तुम्हारी हानि ही हो सकती है, यहोवा की यही वाणी है।

BSB

8 Therefore this is what the LORD of Hosts says: ‘Because you have not obeyed My words,

HINIRV

8 “इसलिए सेनाओं का यहोवा यह कहता है: तुम ने जो मेरे वचन नहीं माने,

BSB

9 behold, I will summon all the families of the north, declares the LORD, and I will send for My servant Nebuchadnezzar king of Babylon, whom I will bring against this land, against its residents, and against all the surrounding nations. So I will devote them to destruction and make them an object of horror and contempt, an everlasting desolation.

HINIRV

9 इसलिए सुनो, मैं उत्तर में रहनेवाले सब कुलों को बुलाऊँगा, और अपने दास बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर को बुलवा भेजूँगा; और उन सभी को इस देश और इसके निवासियों के विरुद्ध और इसके आस-पास की सब जातियों के विरुद्ध भी ले आऊँगा; और इन सब देशों का मैं सत्यानाश करके उन्हें ऐसा उजाड़ दूँगा कि लोग इन्हें देखकर ताली बजाएँगे; वरन् ये सदा उजड़े ही रहेंगे, यहोवा की यही वाणी है।

BSB

10 Moreover, I will banish from them the sounds of joy and gladness, the voices of the bride and bridegroom, the sound of the millstones, and the light of the lamp.

HINIRV

10 और मैं ऐसा करूँगा कि इनमें न तो हर्ष और न आनन्द का शब्द सुनाई पड़ेगा, और न दुल्हे या दुल्हन का, और न चक्की का भी शब्द सुनाई पड़ेगा और न इनमें दिया जलेगा। (प्रका. 18:22,23)

BSB

11 And this whole land will become a desolate wasteland, and these nations will serve the king of Babylon for seventy years.

HINIRV

11 सारी जातियों का यह देश उजाड़ ही उजाड़ होगा, और ये सब जातियाँ सत्तर वर्ष तक बाबेल के राजा के अधीन रहेंगी।

BSB

12 But when seventy years are complete, I will punish the king of Babylon and that nation, the land of the Chaldeans, for their guilt, declares the LORD, and I will make it an everlasting desolation.

HINIRV

12 जब सत्तर वर्ष बीत चुकें, तब मैं बाबेल के राजा और उस जाति के लोगों और कसदियों के देश के सब निवासियों को अधर्म का दण्ड दूँगा, यहोवा की यह वाणी है; और उस देश को सदा के लिये उजाड़ दूँगा।

BSB

13 I will bring upon that land all the words I have pronounced against it, all that is written in this book, which Jeremiah has prophesied against all the nations.

HINIRV

13 मैं उस देश में अपने वे सब वचन पूरे करूँगा जो मैंने उसके विषय में कहे हैं, और जितने वचन यिर्मयाह ने सारी जातियों के विरुद्ध भविष्यद्वाणी करके पुस्तक में लिखे हैं।

BSB

14 For many nations and great kings will enslave them, and I will repay them according to their deeds and according to the work of their hands.’”

HINIRV

14 क्योंकि बहुत सी जातियों के लोग और बड़े-बड़े राजा भी उनसे अपनी सेवा कराएँगे; और मैं उनको उनकी करनी का फल भुगतवाऊँगा।”

BSB

15 This is what the LORD, the God of Israel, said to me: “Take from My hand this cup of the wine of wrath, and make all the nations to whom I send you drink from it.

HINIRV

15 इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मुझसे यह कहा, “मेरे हाथ से इस जलजलाहट के दाखमधु का कटोरा लेकर उन सब जातियों को पिला दे जिनके पास मैं तुझे भेजता हूँ। (प्रका. 14:10, प्रका. 15:7 प्रका. 16:19)

BSB

16 And they will drink and stagger and go out of their minds, because of the sword that I will send among them.”

HINIRV

16 वे उसे पीकर उस तलवार के कारण जो मैं उनके बीच में चलाऊँगा लड़खड़ाएँगे और बावले हो जाएँगे।”

BSB

17 So I took the cup from the LORD’s hand and made all the nations drink from it, each one to whom the LORD had sent me,

HINIRV

17 इसलिए मैंने यहोवा के हाथ से वह कटोरा लेकर उन सब जातियों को जिनके पास यहोवा ने मुझे भेजा, पिला दिया।

BSB

18 to make them a ruin, an object of horror and contempt and cursing, as they are to this day—Jerusalem and the cities of Judah, its kings and officials;

HINIRV

18 अर्थात् यरूशलेम और यहूदा के नगरों के निवासियों को, और उनके राजाओं और हाकिमों को पिलाया, ताकि उनका देश उजाड़ हो जाए और लोग ताली बजाएँ, और उसकी उपमा देकर श्राप दिया करें; जैसा आजकल होता है।

BSB

19 Pharaoh king of Egypt, his officials, his leaders, and all his people;

HINIRV

19 और मिस्र के राजा फ़िरौन और उसके कर्मचारियों, हाकिमों, और सारी प्रजा को;

BSB

20 all the mixed tribes; all the kings of Uz; all the kings of the Philistines: Ashkelon, Gaza, Ekron, and the remnant of Ashdod;

HINIRV

20 और सब विदेशी मनुष्यों की जातियों को और ऊस देश के सब राजाओं को; और पलिश्तियों के देश के सब राजाओं को और अश्कलोन, गाज़ा और एक्रोन के और अश्दोद के बचे हुए लोगों को;

BSB

21 Edom, Moab, and the Ammonites;

HINIRV

21 और एदोमियों, मोआबियों और अम्मोनियों के सारे राजाओं को;

BSB

22 all the kings of Tyre and Sidon; the kings of the coastlands across the sea;

HINIRV

22 और सोर के और सीदोन के सब राजाओं को, और समुद्र पार के देशों के राजाओं को;

BSB

23 Dedan, Tema, Buz, and all who cut the corners of their hair;

HINIRV

23 फिर ददानियों, तेमाइयों और बूजियों को और जितने अपने गाल के बालों को मुँण्डा डालते हैं, उन सभी को भी;

BSB

24 all the kings of Arabia, and all the kings of the mixed tribes who dwell in the desert;

HINIRV

24 और अरब के सब राजाओं को और जंगल में रहनेवाले दोगले मनुष्यों के सब राजाओं को;

BSB

25 all the kings of Zimri, Elam, and Media;

HINIRV

25 और जिम्री, एलाम और मादै के सब राजाओं को;

BSB

26 all the kings of the north, both near and far, one after another—all the kingdoms on the face of the earth. And after all of them, the king of Sheshach will drink it too.

HINIRV

26 और क्या निकट क्या दूर के उत्तर दिशा के सब राजाओं को एक संग पिलाया, इस प्रकार धरती भर में रहनेवाले जगत के राज्यों के सब लोगों को मैंने पिलाया। और इन सब के बाद शेशक के राजा को भी पीना पड़ेगा।

BSB

27 “Then you are to tell them that this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: ‘Drink, get drunk, and vomit. Fall down and never get up again, because of the sword I will send among you.’

HINIRV

27 “तब तू उनसे यह कहना, ‘सेनाओं का यहोवा जो इस्राएल का परमेश्वर है, यह कहता है, पीओ, और मतवाले हो और उलटी करो, गिर पड़ो और फिर कभी न उठो, क्योंकि यह उस तलवार के कारण से होगा जो मैं तुम्हारे बीच में चलाऊँगा।’ (प्रका. 18:3)

BSB

28 If they refuse to take the cup from your hand and drink it, you are to tell them that this is what the LORD of Hosts says: ‘You most certainly must drink it!

HINIRV

28 “यदि वे तेरे हाथ से यह कटोरा लेकर पीने से इन्कार करें तो उनसे कहना, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि तुम को निश्चय पीना पड़ेगा।

BSB

29 For behold, I am beginning to bring disaster on the city that bears My Name, so how could you possibly go unpunished? You will not go unpunished, for I am calling down a sword upon all the inhabitants of the earth, declares the LORD of Hosts.’

HINIRV

29 देखो, जो नगर मेरा कहलाता है, मैं पहले उसी में विपत्ति डालने लगूँगा, फिर क्या तुम लोग निर्दोष ठहरके बचोगे? तुम निर्दोष ठहरके न बचोगे, क्योंकि मैं पृथ्वी के सब रहनेवालों पर तलवार चलाने पर हूँ, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।’ (1 पत. 4:17)

BSB

30 So you are to prophesy all these words against them and say to them: ‘The LORD will roar from on high; He will raise His voice from His holy habitation. He will roar loudly over His pasture; like those who tread the grapes, He will call out with a shout against all the inhabitants of the earth.

HINIRV

30 “इतनी बातें भविष्यद्वाणी की रीति पर उनसे कहकर यह भी कहना, ‘यहोवा ऊपर से गरजेगा, और अपने उसी पवित्र धाम में से अपना शब्द सुनाएगा; वह अपनी चराई के स्थान के विरुद्ध जोर से गरजेगा; वह पृथ्वी के सारे निवासियों के विरुद्ध भी दाख लताड़नेवालों के समान ललकारेगा। (प्रका. 10:11)

BSB

31 The tumult will resound to the ends of the earth because the LORD brings a charge against the nations. He brings judgment on all mankind and puts the wicked to the sword,’” declares the LORD.

HINIRV

31 पृथ्वी की छोर तक भी कोलाहल होगा, क्योंकि सब जातियों से यहोवा का मुकद्दमा है; वह सब मनुष्यों से वाद-विवाद करेगा, और दुष्टों को तलवार के वश में कर देगा।’

BSB

32 This is what the LORD of Hosts says: “Behold! Disaster is spreading from nation to nation; a mighty storm is rising from the ends of the earth.”

HINIRV

32 “सेनाओं का यहोवा यह कहता है: देखो, विपत्ति एक जाति से दूसरी जाति में फैलेगी, और बड़ी आँधी पृथ्वी की छोर से उठेगी!

BSB

33 Those slain by the LORD on that day will be spread from one end of the earth to the other. They will not be mourned, gathered, or buried. They will be like dung lying on the ground.

HINIRV

33 उस समय यहोवा के मारे हुओं की लोथें पृथ्वी की एक छोर से दूसरी छोर तक पड़ी रहेंगी। उनके लिये कोई रोने-पीटनेवाला न रहेगा, और उनकी लोथें न तो बटोरी जाएँगी और न कब्रों में रखी जाएँगी; वे भूमि के ऊपर खाद के समान पड़ी रहेंगी।

BSB

34 Wail, you shepherds, and cry out; roll in the dust, you leaders of the flock. For the days of your slaughter have come; you will fall and be shattered like fine pottery.

HINIRV

34 हे चरवाहों, हाय-हाय करो और चिल्लाओ, हे बलवन्त मेढ़ों और बकरो, राख में लौटो, क्योंकि तुम्हारे वध होने के दिन आ पहुँचे हैं, और मैं मनोहर बर्तन के समान तुम्हारा सत्यानाश करूँगा। (याकू. 5:5)

BSB

35 Flight will evade the shepherds, and escape will elude the leaders of the flock.

HINIRV

35 उस समय न तो चरवाहों के भागने के लिये कोई स्थान रहेगा, और न बलवन्त मेढ़े और बकरे भागने पाएँगे।

BSB

36 Hear the cry of the shepherds, the wailing of the leaders of the flock, for the LORD is destroying their pasture.

HINIRV

36 चरवाहों की चिल्लाहट और बलवन्त मेढ़ों और बकरों के मिमियाने का शब्द सुनाई पड़ता है! क्योंकि यहोवा उनकी चराई को नाश करेगा,

BSB

37 The peaceful meadows have been silenced because of the LORD’s burning anger.

HINIRV

37 और यहोवा के क्रोध भड़कने के कारण शान्ति के स्थान नष्ट हो जाएँगे, जिन वासस्थानों में अब शान्ति है, वे नष्ट हो जाएँगे।

BSB

38 He has left His den like a lion, for their land has been made a desolation by the sword of the oppressor, and because of the fierce anger of the LORD.

HINIRV

38 युवा सिंह के समान वह अपने ठौर को छोड़कर निकलता है, क्योंकि अंधेर करनेवाली तलवार और उसके भड़के हुए कोप के कारण उनका देश उजाड़ हो गया है।”

Questions about Jeremiah 25? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.