Jeremiah 29
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the text of the letter that Jeremiah the prophet sent from Jerusalem to the surviving elders among the exiles and to the priests, the prophets, and all the others Nebuchadnezzar had carried into exile from Jerusalem to Babylon. | HINCV 1 नबूकदनेज्ज़र द्वारा येरूशलेम से बाबेल बंदी उत्तरजीवी प्राचीनों, पुरोहितों, भविष्यवक्ताओं तथा सारे लोगों को संबोधित येरेमियाह द्वारा लिखित पत्र की विषय-वस्तु यह है. |
| BSB 2 (This was after King Jeconiah, the queen mother, the court officials, the officials of Judah and Jerusalem, the craftsmen, and the metalsmiths had been exiled from Jerusalem.) | HINCV 2 (यह उस समय का उल्लेख है जब राजा यकोनियाह, राजमाता, सांसद तथा यहूदिया तथा येरूशलेम के प्रशासक, कुशल मजदूर और शिल्पकार येरूशलेम से पलायन कर चुके थे.) |
| BSB 3 The letter was entrusted to Elasah son of Shaphan and Gemariah son of Hilkiah, whom Zedekiah king of Judah sent to King Nebuchadnezzar in Babylon. It stated: | HINCV 3 यह पत्र शापान के पुत्र एलासाह तथा हिलकियाह के पुत्र गेमारियाह के हाथों में सौंप दिया गया, कि यह पत्र यहूदिया के राजा सीदकियाहू ने बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र को इन शब्दों में संबोधित करते हुए बाबेल में भेजा: |
| BSB 4 This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says to all the exiles who were carried away from Jerusalem to Babylon: | HINCV 4 सभी बंदियों के लिए, जिन्हें मैंने येरूशलेम से बाबेल में बंधुआई में भेजा है, सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है: |
| BSB 5 “Build houses and settle down. Plant gardens and eat their produce. | HINCV 5 “आवासों का निर्माण करो तथा उनमें निवास करो; वाटिकाएं रोपित करो तथा उनके उत्पाद का उपभोग करो. |
| BSB 6 Take wives and have sons and daughters. Take wives for your sons and give your daughters in marriage, so that they too may have sons and daughters. Multiply there; do not decrease. | HINCV 6 विवाह करो और पुत्र-पुत्रियों के जनक हो जाओ; तब अपने पुत्रों के लिए पत्नियां ले आओ तथा अपनी पुत्रियों का विवाह कर उन्हें विदा करो, कि वे संतान पैदा करें-उनका बढ़ना ही होता रहे, कमी नहीं. |
| BSB 7 Seek the prosperity of the city to which I have sent you as exiles. Pray to the LORD on its behalf, for if it prospers, you too will prosper.” | HINCV 7 जिस नगर में मैंने तुम्हें बंदी बनाकर रखा है, तुम उस नगर के हित का यत्न करते रहना. उसकी ओर से तुम याहवेह से बिनती भी करते रहना, क्योंकि उस नगर की समृद्धि में ही तुम्हारा हित निहित होगा.” |
| BSB 8 For this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “Do not be deceived by the prophets and diviners among you, and do not listen to the dreams you elicit from them. | HINCV 8 क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह का आदेश यह है: “सावधान रहना कि तुम अपने मध्य विद्यमान भविष्यवक्ताओं तथा पूर्वघोषकों के धोखे में न आ जाओ. वे अपने जिन स्वप्नों का उल्लेख करते हैं, उनकी ओर भी ध्यान न देना. |
| BSB 9 For they are falsely prophesying to you in My name; I have not sent them, declares the LORD.” | HINCV 9 क्योंकि वे मेरे नाम में तुमसे झूठी भविष्यवाणी कर रहे होंगे. वे मेरे द्वारा भेजे गये बर्तन नहीं हैं,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 10 For this is what the LORD says: “When Babylon’s seventy years are complete, I will attend to you and confirm My promise to restore you to this place. | HINCV 10 क्योंकि याहवेह की वाणी यह है: “जब बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे हो जायेंगे, तब मैं तुम्हारी ओर आकर तुमसे की गई बात, तुम्हें इसी स्थान पर लौटा ले आने की वह रुचिर प्रतिज्ञा पूर्ण करूंगा. |
| BSB 11 For I know the plans I have for you, declares the LORD, plans to prosper you and not to harm you, to give you a future and a hope. | HINCV 11 इसलिये कि मेरे द्वारा तुम्हारे लिए योजित अभिप्राय स्पष्ट हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “तुम्हें एक प्रत्याशित भविष्य प्रदान करने के निमित, मैंने समृद्धि की योजना का विन्यास किया है, संकट का नहीं. |
| BSB 12 Then you will call upon Me and come and pray to Me, and I will listen to you. | HINCV 12 उस समय तुम मेरी ओर उन्मुख होकर मुझे पुकारोगे, मुझसे बिनती करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा. |
| BSB 13 You will seek Me and find Me when you search for Me with all your heart. | HINCV 13 तुम मेरी खोज करोगे और मुझे प्राप्त कर लोगे, जब तुम अपने संपूर्ण हृदय से मेरी खोज करोगे. |
| BSB 14 I will be found by you, declares the LORD, and I will restore you from captivity and gather you from all the nations and places to which I have banished you, declares the LORD. I will restore you to the place from which I sent you into exile.” | HINCV 14 यह याहवेह की वाणी है, मैं तुम्हें उपलब्ध हो जाऊंगा, मैं तुम्हारे ऐश्वर्य को लौटाकर दूंगा तथा तुम्हें उन सभी राष्ट्रों तथा स्थानों से एकत्र करूंगा, जहां मैंने तुम्हें बंदी कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “तब मैं तुम्हें उसी स्थान पर लौटा ले आऊंगा, जहां से मैंने तुम्हें बंधुआई में भेज दिया था.” |
| BSB 15 Because you may say, “The LORD has raised up for us prophets in Babylon,” | HINCV 15 इसलिये कि तुम्हारा यह दावा है, “बाबेल में हमारे निमित्त भविष्यवक्ताओं का उद्भव याहवेह द्वारा किया गया है,” |
| BSB 16 this is what the LORD says about the king who sits on David’s throne and all the people who remain in this city, your brothers who did not go with you into exile— | HINCV 16 यह याहवेह का संदेश है, उस राजा के विषय में जो दावीद के सिंहासन पर विराजमान होता है तथा उन लोगों के विषय में, जो इस नगर में निवास कर रहे हैं, जो सहनागरिक तुम्हारे साथ बंधुआई में नहीं गए हैं— |
| BSB 17 this is what the LORD of Hosts says: “I will send against them sword and famine and plague, and I will make them like rotten figs, so bad they cannot be eaten. | HINCV 17 सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “यह देख लेना मैं उन पर तलवार का प्रहार करवाऊंगा, अकाल तथा महामारी भेजूंगा. मैं उनका स्वरूप ऐसे फटे हुए अंजीरों के सदृश बना दूंगा, जो सड़न के कारण सेवन के योग्य ही नहीं रह गए हैं. |
| BSB 18 I will pursue them with sword and famine and plague. I will make them a horror to all the kingdoms of the earth—a curse, a desolation, and an object of scorn and reproach among all the nations to which I banish them. | HINCV 18 मैं तलवार, अकाल तथा महामारी लेकर उनका पीछा करूंगा. मैं उन्हें पृथ्वी के सारे राज्यों के समक्ष भयावह बना दूंगा, कि वे उन राष्ट्रों के मध्य शाप, भय तथा उपहास का विषय बनकर रह जाएं, जहां मैंने उन्हें दूर किया है. |
| BSB 19 I will do this because they have not listened to My words, declares the LORD, which I sent to them again and again through My servants the prophets. And neither have you exiles listened, declares the LORD.” | HINCV 19 क्योंकि उन्होंने मेरे आदेशों की ओर ध्यान नहीं दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “जो मैं अपने सेवकों, भविष्यवक्ताओं के द्वारा बार-बार भेज रहा हूं. किंतु तुमने उनकी सुनी ही नहीं,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 20 So hear the word of the LORD, all you exiles I have sent away from Jerusalem to Babylon. | HINCV 20 इसलिये तुम याहवेह का आदेश सुनो, तुम सभी बंदियों, जिन्हें मैंने येरूशलेम से बाबेल बंदी किया है. |
| BSB 21 This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says about Ahab son of Kolaiah and Zedekiah son of Maaseiah, who are prophesying to you lies in My name: “I will deliver them to Nebuchadnezzar king of Babylon, and he will kill them before your very eyes. | HINCV 21 यह इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की कोलाइयाह के पुत्र अहाब तथा मआसेइयाह के पुत्र सीदकियाहू के विषय में, जो मेरे नाम में झूठी भविष्यवाणी कर रहे हैं यह वाणी है: “यह देखना कि मैं उन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के हाथों में सौंप दूंगा, जो तुम्हारे देखते-देखते उनका वध कर देगा. |
| BSB 22 Because of them, all the exiles of Judah who are in Babylon will use this curse: ‘May the LORD make you like Zedekiah and Ahab, whom the king of Babylon roasted in the fire!’ | HINCV 22 उनके कारण उन सभी बंदी द्वारा, जिन्हें यहूदिया से बाबेल ले जाया गया है, इस प्रकार शाप दिया जाएगा: ‘याहवेह तुम्हें सीदकियाहू तथा अहाब सदृश बना दें, जिन्हें बाबेल के राजा ने अग्नि में झोंक दिया था.’ |
| BSB 23 For they have committed an outrage in Israel by committing adultery with the wives of their neighbors and speaking lies in My name, which I did not command them to do. I am He who knows, and I am a witness, declares the LORD.” | HINCV 23 इस्राएल में उन्होंने जो किया है, वह मूर्खतापूर्ण था; उन्होंने अपने पड़ोसियों की पत्नियों के साथ व्यभिचार किया, उन्होंने मेरे नाम में झूठे वचन दिए हैं, जिनके विषय में मेरी ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया था. मैं वह हूं, जिसे संज्ञान है, मैं प्रत्यक्षदर्शी हूं,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 24 You are to tell Shemaiah the Nehelamite that | HINCV 24 नेहेलामी शेमायाह से तुम्हें कहना होगा, |
| BSB 25 this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “In your own name you have sent out letters to all the people of Jerusalem, to the priest Zephaniah son of Maaseiah, and to all the priests. You said to Zephaniah: | HINCV 25 “इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की वाणी यह है: इसलिये कि तुमने स्वयं अपने ही नाम में येरूशलेम में निवास कर रहे लोगों को, मआसेइयाह के पुत्र पुरोहित ज़ेफनियाह को तथा अन्य सभी पुरोहितों को पत्र प्रगट किए हैं, जिनमें यह लिखा गया था, |
| BSB 26 ‘The LORD has appointed you priest in place of Jehoiada, to be the chief officer in the house of the LORD, responsible for any madman who acts like a prophet—you must put him in stocks and neck irons. | HINCV 26 ‘याहवेह ने आपको पुरोहित यहोइयादा के स्थान पर पुरोहित नियुक्त किया है, कि आप याहवेह के भवन में भविष्यवाणी कर रहे हर एक विक्षिप्त व्यक्ति पर पर्यवेक्षक हो जाएं; कि उसे बेड़ी में तथा उसके गले को लौह गली में जकड़ दिया जाए. |
| BSB 27 So now, why have you not rebuked Jeremiah of Anathoth, who poses as a prophet among you? | HINCV 27 इसलिये आपने अनाथोथवासी येरेमियाह को फटकार क्यों नहीं लगाई, जो आपके समक्ष भविष्यवाणी करता रहता है? |
| BSB 28 For he has sent to us in Babylon, claiming: Since the exile will be lengthy, build houses and settle down; plant gardens and eat their produce.’” | HINCV 28 क्योंकि उसी ने तो हमें बाबेल में यह संदेश भेजा किया था: दीर्घकालीन होगी यह बंधुआई; अपने लिए आवास निर्मित करो और उनमें निवास करो, वाटिकाएं रोपित करो तथा उनके उत्पाद का उपभोग करो.’” |
| BSB 29 (Zephaniah the priest, however, had read this letter to Jeremiah the prophet.) | HINCV 29 पुरोहित ज़ेफनियाह ने यह पत्र भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को पढ़ सुनाया. |
| BSB 30 Then the word of the LORD came to Jeremiah: | HINCV 30 यह होते ही येरेमियाह को याहवेह का यह संदेश प्राप्त हुआ: |
| BSB 31 “Send a message telling all the exiles what the LORD says concerning Shemaiah the Nehelamite. Because Shemaiah has prophesied to you—though I did not send him—and has made you trust in a lie, | HINCV 31 “सभी बंदियों को यह संदेश प्रगट कर दो: ‘नेहेलामी शेमायाह के विषय में याहवेह का संदेश यह है: इसलिये कि शेमायाह ने तुम्हारे समक्ष भविष्यवाणी की है यद्यपि उसे मैंने प्रगट किया ही न था तथा उसने तुम्हें असत्य पर विश्वास करने के लिए उकसा दिया, |
| BSB 32 this is what the LORD says: ‘I will surely punish Shemaiah the Nehelamite and his descendants. He will have no one left among this people, nor will he see the good that I will bring to My people, declares the LORD, for he has preached rebellion against the LORD.’” | HINCV 32 इसलिये याहवेह का संदेश यह है: यह देखना कि मैं नेहेलामी शेमायाह तथा उसके वंशजों को दंड देने पर हूं. इन लोगों के मध्य में उसका कोई भी शेष न रह जाएगा, वह उस हित को देख न सकेगा, जो मैं अपनी प्रजा के निमित्त करने पर हूं, यह याहवेह की वाणी है, क्योंकि उसने याहवेह के विरुद्ध विद्रोह करना सिखाया था.’” |
Questions about Jeremiah 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.