Jeremiah 29
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the text of the letter that Jeremiah the prophet sent from Jerusalem to the surviving elders among the exiles and to the priests, the prophets, and all the others Nebuchadnezzar had carried into exile from Jerusalem to Babylon. | HINIRV 1 उसी वर्ष यिर्मयाह नबी ने इस आशय की पत्री, उन पुरनियों और भविष्यद्वक्ताओं और साधारण लोगों के पास भेजी जो बन्दियों में से बचे थे, जिनको नबूकदनेस्सर यरूशलेम से बाबेल को ले गया था। |
| BSB 2 (This was after King Jeconiah, the queen mother, the court officials, the officials of Judah and Jerusalem, the craftsmen, and the metalsmiths had been exiled from Jerusalem.) | HINIRV 2 यह पत्री उस समय भेजी गई, जब यकोन्याह राजा और राजमाता, खोजे, यहूदा और यरूशलेम के हाकिम, लोहार और अन्य कारीगर यरूशलेम से चले गए थे। |
| BSB 3 The letter was entrusted to Elasah son of Shaphan and Gemariah son of Hilkiah, whom Zedekiah king of Judah sent to King Nebuchadnezzar in Babylon. It stated: | HINIRV 3 यह पत्री शापान के पुत्र एलासा और हिल्किय्याह के पुत्र गमर्याह के हाथ भेजी गई, जिन्हें यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के पास बाबेल को भेजा। |
| BSB 4 This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says to all the exiles who were carried away from Jerusalem to Babylon: | HINIRV 4 उसमें लिखा था: “जितने लोगों को मैंने यरूशलेम से बन्दी करके बाबेल में पहुँचवा दिया है, उन सभी से इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है। |
| BSB 5 “Build houses and settle down. Plant gardens and eat their produce. | HINIRV 5 घर बनाकर उनमें बस जाओ; बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ। |
| BSB 6 Take wives and have sons and daughters. Take wives for your sons and give your daughters in marriage, so that they too may have sons and daughters. Multiply there; do not decrease. | HINIRV 6 ब्याह करके बेटे-बेटियाँ जन्माओ; और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ ब्याह लो और अपनी बेटियाँ पुरुषों को ब्याह दो, कि वे भी बेटे-बेटियाँ जन्माएँ; और वहाँ घटो नहीं वरन् बढ़ते जाओ। |
| BSB 7 Seek the prosperity of the city to which I have sent you as exiles. Pray to the LORD on its behalf, for if it prospers, you too will prosper.” | HINIRV 7 परन्तु जिस नगर में मैंने तुम को बन्दी कराके भेज दिया है, उसके कुशल का यत्न किया करो, और उसके हित के लिये यहोवा से प्रार्थना किया करो। क्योंकि उसके कुशल से तुम भी कुशल के साथ रहोगे। |
| BSB 8 For this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “Do not be deceived by the prophets and diviners among you, and do not listen to the dreams you elicit from them. | HINIRV 8 क्योंकि इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा तुम से यह कहता है कि तुम्हारे जो भविष्यद्वक्ता और भावी कहनेवाले तुम्हारे बीच में हैं, वे तुम को बहकाने न पाएँ, और जो स्वप्न वे तुम्हारे निमित्त देखते हैं उनकी ओर कान मत लगाओ, |
| BSB 9 For they are falsely prophesying to you in My name; I have not sent them, declares the LORD.” | HINIRV 9 क्योंकि वे मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं; मैंने उन्हें नहीं भेजा, मुझ यहोवा की यह वाणी है। |
| BSB 10 For this is what the LORD says: “When Babylon’s seventy years are complete, I will attend to you and confirm My promise to restore you to this place. | HINIRV 10 “यहोवा यह कहता है कि बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे होने पर मैं तुम्हारी सुधि लूँगा, और अपना यह मनभावना वचन कि मैं तुम्हें इस स्थान में लौटा ले आऊँगा, पूरा करूँगा। |
| BSB 11 For I know the plans I have for you, declares the LORD, plans to prosper you and not to harm you, to give you a future and a hope. | HINIRV 11 क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि जो कल्पनाएँ मैं तुम्हारे विषय करता हूँ उन्हें मैं जानता हूँ, वे हानि की नहीं, वरन् कुशल ही की हैं, और अन्त में तुम्हारी आशा पूरी करूँगा। |
| BSB 12 Then you will call upon Me and come and pray to Me, and I will listen to you. | HINIRV 12 तब उस समय तुम मुझ को पुकारोगे और आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूँगा। |
| BSB 13 You will seek Me and find Me when you search for Me with all your heart. | HINIRV 13 तुम मुझे ढूँढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे। |
| BSB 14 I will be found by you, declares the LORD, and I will restore you from captivity and gather you from all the nations and places to which I have banished you, declares the LORD. I will restore you to the place from which I sent you into exile.” | HINIRV 14 मैं तुम्हें मिलूँगा, यहोवा की यह वाणी है, और बँधुआई से लौटा ले आऊँगा; और तुम को उन सब जातियों और स्थानों में से जिनमें मैंने तुम को जबरन निकाल दिया है, और तुम्हें इकट्ठा करके इस स्थान में लौटा ले आऊँगा जहाँ से मैंने तुम्हें बँधुआ करवाकर निकाल दिया था, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 15 Because you may say, “The LORD has raised up for us prophets in Babylon,” | HINIRV 15 “तुम कहते तो हो कि यहोवा ने हमारे लिये बाबेल में भविष्यद्वक्ता प्रगट किए हैं। |
| BSB 16 this is what the LORD says about the king who sits on David’s throne and all the people who remain in this city, your brothers who did not go with you into exile— | HINIRV 16 परन्तु जो राजा दाऊद की गद्दी पर विराजमान है, और जो प्रजा इस नगर में रहती है, अर्थात् तुम्हारे जो भाई तुम्हारे संग बँधुआई में नहीं गए, उन सभी के विषय सेनाओं का यहोवा यह कहता है, |
| BSB 17 this is what the LORD of Hosts says: “I will send against them sword and famine and plague, and I will make them like rotten figs, so bad they cannot be eaten. | HINIRV 17 सुनो, मैं उनके बीच तलवार चलाऊँगा, अकाल, और मरी फैलाऊँगा; और उन्हें ऐसे घिनौने अंजीरों के समान करूँगा जो निकम्मे होने के कारण खाए नहीं जाते। |
| BSB 18 I will pursue them with sword and famine and plague. I will make them a horror to all the kingdoms of the earth—a curse, a desolation, and an object of scorn and reproach among all the nations to which I banish them. | HINIRV 18 मैं तलवार, अकाल और मरी लिए हुए उनका पीछा करूँगा, और ऐसा करूँगा कि वे पृथ्वी के राज्य-राज्य में मारे-मारे फिरेंगे, और उन सब जातियों में जिनके बीच मैं उन्हें जबरन कर दूँगा, उनकी ऐसी दशा करूँगा कि लोग उन्हें देखकर चकित होंगे और ताली बजाएँगे और उनका अपमान करेंगे, और उनकी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे। |
| BSB 19 I will do this because they have not listened to My words, declares the LORD, which I sent to them again and again through My servants the prophets. And neither have you exiles listened, declares the LORD.” | HINIRV 19 क्योंकि जो वचन मैंने अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा उनके पास बड़ा यत्न करके कहला भेजे हैं, उनको उन्होंने नहीं सुना, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 20 So hear the word of the LORD, all you exiles I have sent away from Jerusalem to Babylon. | HINIRV 20 “इसलिए हे सारे बन्दियों, जिन्हें मैंने यरूशलेम से बाबेल को भेजा है, तुम उसका यह वचन सुनो |
| BSB 21 This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says about Ahab son of Kolaiah and Zedekiah son of Maaseiah, who are prophesying to you lies in My name: “I will deliver them to Nebuchadnezzar king of Babylon, and he will kill them before your very eyes. | HINIRV 21 ‘कोलायाह का पुत्र अहाब और मासेयाह का पुत्र सिदकिय्याह जो मेरे नाम से तुम को झूठी भविष्यद्वाणी सुनाते हैं, उनके विषय इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि सुनो, मैं उनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दूँगा, और वह उनको तुम्हारे सामने मार डालेगा। |
| BSB 22 Because of them, all the exiles of Judah who are in Babylon will use this curse: ‘May the LORD make you like Zedekiah and Ahab, whom the king of Babylon roasted in the fire!’ | HINIRV 22 सब यहूदी बन्दी जो बाबेल में रहते हैं, उनकी उपमा देकर यह श्राप दिया करेंगे: यहोवा तुझे सिदकिय्याह और अहाब के समान करे, जिन्हें बाबेल के राजा ने आग में भून डाला, |
| BSB 23 For they have committed an outrage in Israel by committing adultery with the wives of their neighbors and speaking lies in My name, which I did not command them to do. I am He who knows, and I am a witness, declares the LORD.” | HINIRV 23 क्योंकि उन्होंने इस्राएलियों में मूर्खता के काम किए, अर्थात् अपने पड़ोसियों की स्त्रियों के साथ व्यभिचार किया, और बिना मेरी आज्ञा पाए मेरे नाम से झूठे वचन कहे। इसका जाननेवाला और गवाह मैं आप ही हूँ, यहोवा की यही वाणी है।’” |
| BSB 24 You are to tell Shemaiah the Nehelamite that | HINIRV 24 नेहेलामी शमायाह से तू यह कह, “इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह कहा है: |
| BSB 25 this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “In your own name you have sent out letters to all the people of Jerusalem, to the priest Zephaniah son of Maaseiah, and to all the priests. You said to Zephaniah: | HINIRV 25 इसलिए कि तूने यरूशलेम के सब रहनेवालों और सब याजकों को और मासेयाह के पुत्र सपन्याह याजक को अपने ही नाम की इस आशय की पत्री भेजी, |
| BSB 26 ‘The LORD has appointed you priest in place of Jehoiada, to be the chief officer in the house of the LORD, responsible for any madman who acts like a prophet—you must put him in stocks and neck irons. | HINIRV 26 कि, ‘यहोवा ने यहोयादा याजक के स्थान पर तुझे याजक ठहरा दिया ताकि तू यहोवा के भवन में रखवाला होकर जितने वहाँ पागलपन करते और भविष्यद्वक्ता बन बैठे हैं उन्हें काठ में ठोंके और उनके गले में लोहे के पट्टे डाले। |
| BSB 27 So now, why have you not rebuked Jeremiah of Anathoth, who poses as a prophet among you? | HINIRV 27 इसलिए यिर्मयाह अनातोती जो तुम्हारा भविष्यद्वक्ता बन बैठा है, उसको तूने क्यों नहीं घुड़का? |
| BSB 28 For he has sent to us in Babylon, claiming: Since the exile will be lengthy, build houses and settle down; plant gardens and eat their produce.’” | HINIRV 28 उसने तो हम लोगों के पास बाबेल में यह कहला भेजा है कि बँधुआई तो बहुत काल तक रहेगी, इसलिए घर बनाकर उनमें रहो, और बारियाँ लगाकर उनके फल खाओ।’” |
| BSB 29 (Zephaniah the priest, however, had read this letter to Jeremiah the prophet.) | HINIRV 29 यह पत्री सपन्याह याजक ने यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता को पढ़ सुनाई। |
| BSB 30 Then the word of the LORD came to Jeremiah: | HINIRV 30 तब यहोवा का यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा “सब बंधुओं के पास यह कहला भेज, |
| BSB 31 “Send a message telling all the exiles what the LORD says concerning Shemaiah the Nehelamite. Because Shemaiah has prophesied to you—though I did not send him—and has made you trust in a lie, | HINIRV 31 यहोवा नेहेलामी शमायाह के विषय यह कहता है: ‘शमायाह ने मेरे बिना भेजे तुम से जो भविष्यद्वाणी की और तुम को झूठ पर भरोसा दिलाया है, |
| BSB 32 this is what the LORD says: ‘I will surely punish Shemaiah the Nehelamite and his descendants. He will have no one left among this people, nor will he see the good that I will bring to My people, declares the LORD, for he has preached rebellion against the LORD.’” | HINIRV 32 इसलिए यहोवा यह कहता है: सुनो, मैं उस नेहेलामी शमायाह और उसके वंश को दण्ड देना चाहता हूँ; उसके घर में से कोई इन प्रजाओं में न रह जाएगा। और जो भलाई मैं अपनी प्रजा की करनेवाला हूँ, उसको वह देखने न पाएगा, क्योंकि उसने यहोवा से फिर जाने की बातें कही हैं, यहोवा की यही वाणी है।’” |
Questions about Jeremiah 29? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.