Jeremiah 30
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the word that came to Jeremiah from the LORD: | HINIRV 1 यहोवा का जो वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा वह यह है: |
| BSB 2 “This is what the LORD, the God of Israel, says: ‘Write in a book all the words that I have spoken to you. | HINIRV 2 “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुझ से यह कहता है, जो वचन मैंने तुझ से कहे हैं उन सभी को पुस्तक में लिख ले। |
| BSB 3 For behold, the days are coming, declares the LORD, when I will restore from captivity My people Israel and Judah, declares the LORD. I will restore them to the land that I gave to their fathers, and they will possess it.’” | HINIRV 3 क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आते हैं कि मैं अपनी इस्राएली और यहूदी प्रजा को बँधुआई से लौटा लाऊँगा; और जो देश मैंने उनके पितरों को दिया था उसमें उन्हें फेर ले आऊँगा, और वे फिर उसके अधिकारी होंगे, यहोवा का यही वचन है।” |
| BSB 4 These are the words that the LORD spoke concerning Israel and Judah. | HINIRV 4 जो वचन यहोवा ने इस्राएलियों और यहूदियों के विषय कहे थे, वे ये हैं |
| BSB 5 Yes, this is what the LORD says: “A cry of panic is heard—a cry of terror, not of peace. | HINIRV 5 यहोवा यह कहता है: थरथरा देनेवाला शब्द सुनाई दे रहा है, शान्ति नहीं, भय ही का है। |
| BSB 6 Ask now, and see: Can a male give birth? Why then do I see every man with his hands on his stomach like a woman in labor and every face turned pale? | HINIRV 6 पूछो तो भला, और देखो, क्या पुरुष को भी कहीं जनने की पीड़ा उठती है? फिर क्या कारण है कि सब पुरुष जच्चा के समान अपनी-अपनी कमर अपने हाथों से दबाए हुए देख पड़ते हैं? क्यों सब के मुख फीके रंग के हो गए हैं? |
| BSB 7 How awful that day will be! None will be like it! It is the time of Jacob’s distress, but he will be saved out of it. | HINIRV 7 हाय, हाय, वह दिन क्या ही भारी होगा! उसके समान और कोई दिन नहीं; वह याकूब के संकट का समय होगा; परन्तु वह उससे भी छुड़ाया जाएगा। |
| BSB 8 On that day, declares the LORD of Hosts, I will break the yoke off their necks and tear off their bonds, and no longer will strangers enslave them. | HINIRV 8 सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस दिन मैं उसका रखा हुआ जूआ तुम्हारी गर्दन पर से तोड़ दूँगा, और तुम्हारे बन्धनों को टुकड़े-टुकड़े कर डालूँगा; और परदेशी फिर उनसे अपनी सेवा न कराने पाएँगे । |
| BSB 9 Instead, they will serve the LORD their God and David their king, whom I will raise up for them. | HINIRV 9 परन्तु वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद की सेवा करेंगे जिसको मैं उन पर राज्य करने के लिये ठहराऊँगा। (लूका 1:69, प्रेरि. 2:30) |
| BSB 10 As for you, O Jacob My servant, do not be afraid, declares the LORD, and do not be dismayed, O Israel. For I will surely save you out of a distant place, your descendants from the land of their captivity! Jacob will return to quiet and ease, with no one to make him afraid. | HINIRV 10 “इसलिए हे मेरे दास याकूब, तेरे लिये यहोवा की यह वाणी है, मत डर; हे इस्राएल, विस्मित न हो; क्योंकि मैं दूर देश से तुझे और तेरे वंश को बँधुआई के देश से छुड़ा ले आऊँगा। तब याकूब लौटकर, चैन और सुख से रहेगा, और कोई उसको डराने न पाएगा। |
| BSB 11 For I am with you to save you, declares the LORD. Though I will completely destroy all the nations to which I have scattered you, I will not completely destroy you. Yet I will discipline you justly, and will by no means leave you unpunished.” | HINIRV 11 क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, तुम्हारा उद्धार करने के लिये मैं तुम्हारे संग हूँ; इसलिए मैं उन सब जातियों का अन्त कर डालूँगा, जिनमें मैंने उन्हें तितर-बितर किया है, परन्तु तुम्हारा अन्त न करूँगा। तुम्हारी ताड़ना मैं विचार करके करूँगा, और तुम्हें किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराऊँगा। |
| BSB 12 For this is what the LORD says: “Your injury is incurable; your wound is grievous. | HINIRV 12 “यहोवा यह कहता है: तेरे दुःख की कोई औषध नहीं, और तेरी चोट गहरी और दुःखदाई है। |
| BSB 13 There is no one to plead your cause, no remedy for your sores, no recovery for you. | HINIRV 13 तेरा मुकद्दमा लड़ने के लिये कोई नहीं, तेरा घाव बाँधने के लिये न पट्टी, न मलहम है। |
| BSB 14 All your lovers have forgotten you; they no longer seek you, for I have struck you as an enemy would, with the discipline of someone cruel, because of your great iniquity and your numerous sins. | HINIRV 14 तेरे सब मित्र तुझे भूल गए; वे तुम्हारी सुधि नहीं लेते; क्योंकि तेरे बड़े अधर्म और भारी पापों के कारण, मैंने शत्रु बनकर तुझे मारा है; मैंने क्रूर बनकर ताड़ना दी है। |
| BSB 15 Why do you cry out over your wound? Your pain has no cure! Because of your great iniquity and your numerous sins I have done these things to you. | HINIRV 15 तू अपने घाव के मारे क्यों चिल्लाती है? तेरी पीड़ा की कोई औषध नहीं। तेरे बड़े अधर्म और भारी पापों के कारण मैंने तुझ से ऐसा व्यवहार किया है। |
| BSB 16 Nevertheless, all who devour you will be devoured, and all your adversaries—every one of them—will go off into exile. Those who plundered you will be plundered, and all who raided you will be raided. | HINIRV 16 परन्तु जितने तुझे अब खाए लेते हैं, वे आप ही खाए जाएँगे, और तेरे द्रोही आप सब के सब बँधुआई में जाएँगे; और तेरे लूटनेवाले आप लुटेंगे और जितने तेरा धन छीनते हैं, उनका धन मैं छिनवाऊँगा। |
| BSB 17 But I will restore your health and heal your wounds, declares the LORD, because they call you an outcast, Zion, for whom no one cares.” | HINIRV 17 मैं तेरा इलाज करके तेरे घावों को चंगा करूँगा, यहोवा की यह वाणी है; क्योंकि तेरा नाम ठुकराई हुई पड़ा है: वह तो सिय्योन है, उसकी चिन्ता कौन करता है? |
| BSB 18 This is what the LORD says: “I will restore the fortunes of Jacob’s tents and have compassion on his dwellings. And the city will be rebuilt on her own ruins, and the palace will stand in its rightful place. | HINIRV 18 “यहोवा कहता है: मैं याकूब के तम्बू को बँधुआई से लौटाता हूँ और उसके घरों पर दया करूँगा; और नगर अपने ही खण्डहर पर फिर बसेगा, और राजभवन पहले के अनुसार फिर बन जाएगा। |
| BSB 19 Thanksgiving will proceed from them, a sound of celebration. I will multiply them, and they will not be decreased; I will honor them, and they will not be belittled. | HINIRV 19 तब उनमें से धन्य कहने, और आनन्द करने का शब्द सुनाई पड़ेगा। |
| BSB 20 Their children will be as in days of old, and their congregation will be established before Me; and I will punish all their oppressors. | HINIRV 20 मैं उनका वैभव बढ़ाऊँगा, और वे थोड़े न होंगे। उनके बच्चे प्राचीनकाल के समान होंगे, और उनकी मण्डली मेरे सामने स्थिर रहेगी; और जितने उन पर अंधेर करते हैं उनको मैं दण्ड दूँगा। |
| BSB 21 Their leader will be one of their own, and their ruler will arise from their midst. And I will bring him near, and he will approach Me, for who would dare on his own to approach Me?” declares the LORD. | HINIRV 21 उनका महापुरुष उन्हीं में से होगा, और जो उन पर प्रभुता करेगा, वह उन्हीं में से उत्पन्न होगा; मैं उसे अपने निकट बुलाऊँगा, और वह मेरे समीप आ भी जाएगा, क्योंकि कौन है जो अपने आप मेरे समीप आ सकता है? यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 22 “And you will be My people, and I will be your God.” | HINIRV 22 उस समय तुम मेरी प्रजा ठहरोगे, और मैं तुम्हारा परमेश्वर ठहरूँगा।” |
| BSB 23 Behold, the storm of the LORD has gone out with fury, a whirlwind swirling down upon the heads of the wicked. | HINIRV 23 देखो, यहोवा की जलजलाहट की आँधी चल रही है! वह अति प्रचण्ड आँधी है; दुष्टों के सिर पर वह जोर से लगेगी। |
| BSB 24 The fierce anger of the LORD will not turn back until He has fully accomplished the purposes of His heart. In the days to come you will understand this. | HINIRV 24 जब तक यहोवा अपना काम न कर चुके और अपनी युक्तियों को पूरी न कर चुके, तब तक उसका भड़का हुआ क्रोध शान्त न होगा। अन्त के दिनों में तुम इस बात को समझ सकोगे। |
Questions about Jeremiah 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.