Jeremiah 31
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “At that time,” declares the LORD, “I will be the God of all the families of Israel, and they will be My people.” | HINIRV 1 “उन दिनों में मैं सारे इस्राएली कुलों का परमेश्वर ठहरूँगा और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 2 This is what the LORD says: “The people who survived the sword found favor in the wilderness when Israel went to find rest.” | HINIRV 2 यहोवा यह कहता है: “जो प्रजा तलवार से बच निकली, उन पर जंगल में अनुग्रह हुआ; मैं इस्राएल को विश्राम देने के लिये तैयार हुआ।” |
| BSB 3 The LORD appeared to us in the past, saying: “I have loved you with an everlasting love; therefore I have drawn you with loving devotion. | HINIRV 3 “यहोवा ने मुझे दूर से दर्शन देकर कहा है। मैं तुझ से सदा प्रेम रखता आया हूँ; इस कारण मैंने तुझ पर अपनी करुणा बनाए रखी है। |
| BSB 4 Again I will build you, and you will be rebuilt, O Virgin Israel. Again you will take up your tambourines and go out in joyful dancing. | HINIRV 4 हे इस्राएली कुमारी कन्या! मैं तुझे फिर बनाऊँगा; वहाँ तू फिर श्रृंगार करके डफ बजाने लगेगी, और आनन्द करनेवालों के बीच में नाचती हुई निकलेगी। |
| BSB 5 Again you will plant vineyards on the hills of Samaria; the farmers will plant and enjoy the fruit. | HINIRV 5 तू सामरिया के पहाड़ों पर अंगूर की बारियाँ फिर लगाएगी; और जो उन्हें लगाएँगे, वे उनके फल भी खाने पाएँगे। |
| BSB 6 For there will be a day when watchmen will call out on the hills of Ephraim, ‘Arise, let us go up to Zion, to the LORD our God!’” | HINIRV 6 क्योंकि ऐसा दिन आएगा, जिसमें एप्रैम के पहाड़ी देश के पहरुए पुकारेंगे: ‘उठो, हम अपने परमेश्वर यहोवा के पास सिय्योन को चलें।’” |
| BSB 7 For this is what the LORD says: “Sing with joy for Jacob; shout for the foremost of the nations! Make your praises heard, and say, ‘O LORD, save Your people, the remnant of Israel!’ | HINIRV 7 क्योंकि यहोवा यह कहता है: “याकूब के कारण आनन्द से जयजयकार करो: जातियों में जो श्रेष्ठ है उसके लिये ऊँचे शब्द से स्तुति करो, और कहो, ‘हे यहोवा, अपनी प्रजा इस्राएल के बचे हुए लोगों का भी उद्धार कर।’ |
| BSB 8 Behold, I will bring them from the land of the north and gather them from the farthest parts of the earth, including the blind and the lame, expectant mothers and women in labor. They will return as a great assembly! | HINIRV 8 देखो, मैं उनको उत्तर देश से ले आऊँगा, और पृथ्वी के कोने-कोने से इकट्ठे करूँगा, और उनके बीच अंधे, लँगड़े, गर्भवती, और जच्चा स्त्रियाँ भी आएँगी; एक बड़ी मण्डली यहाँ लौट आएगी। |
| BSB 9 They will come with weeping, and by their supplication I will lead them; I will make them walk beside streams of waters, on a level path where they will not stumble. For I am Israel’s Father, and Ephraim is My firstborn.” | HINIRV 9 वे आँसू बहाते हुए आएँगे और गिड़गिड़ाते हुए मेरे द्वारा पहुँचाए जाएँगे, मैं उन्हें नदियों के किनारे-किनारे से और ऐसे चौरस मार्ग से ले आऊँगा, जिससे वे ठोकर न खाने पाएँगे; क्योंकि मैं इस्राएल का पिता हूँ, और एप्रैम मेरा जेठा है । (1 कुरि. 6:18) |
| BSB 10 Hear, O nations, the word of the LORD, and proclaim it in distant coastlands: “The One who scattered Israel will gather them and keep them as a shepherd keeps his flock. | HINIRV 10 “हे जाति-जाति के लोगों, यहोवा का वचन सुनो, और दूर-दूर के द्वीपों में भी इसका प्रचार करो; कहो, ‘जिसने इस्राएलियों को तितर- बितर किया था, वही उन्हें इकट्ठे भी करेगा, और उनकी ऐसी रक्षा करेगा जैसी चरवाहा अपने झुण्ड की करता है।’ |
| BSB 11 For the LORD has ransomed Jacob and redeemed him from the hand that had overpowered him. | HINIRV 11 क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया, और उस शत्रु के पंजे से जो उससे अधिक बलवन्त है, उसे छुटकारा दिया है। |
| BSB 12 They will come and shout for joy on the heights of Zion; they will be radiant over the bounty of the LORD—the grain, new wine, and oil, and the young of the flocks and herds. Their life will be like a well-watered garden, and never again will they languish. | HINIRV 12 इसलिए वे सिय्योन की चोटी पर आकर जयजयकार करेंगे, और यहोवा से अनाज, नया दाखमधु, टटका तेल, भेड़-बकरियाँ और गाय-बैलों के बच्चे आदि उत्तम-उत्तम दान पाने के लिये ताँता बाँधकर चलेंगे; और उनका प्राण सींची हुई बारी के समान होगा, और वे फिर कभी उदास न होंगे। |
| BSB 13 Then the maidens will rejoice with dancing, young men and old as well. I will turn their mourning into joy, and give them comfort and joy for their sorrow. | HINIRV 13 उस समय उनकी कुमारियाँ नाचती हुई हर्ष करेंगी, और जवान और बूढ़े एक संग आनन्द करेंगे। क्योंकि मैं उनके शोक को दूर करके उन्हें आनन्दित करूँगा, मैं उन्हें शान्ति दूँगा, और दुःख के बदले आनन्द दूँगा। |
| BSB 14 I will fill the souls of the priests abundantly, and will fill My people with My goodness,” declares the LORD. | HINIRV 14 मैं याजकों को चिकनी वस्तुओं से अति तृप्त करूँगा, और मेरी प्रजा मेरे उत्तम दानों से सन्तुष्ट होगी,” यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 15 This is what the LORD says: “A voice is heard in Ramah, mourning and great weeping, Rachel weeping for her children and refusing to be comforted, because they are no more.” | HINIRV 15 यहोवा यह भी कहता है: “सुन, रामाह नगर में विलाप और बिलक-बिलककर रोने का शब्द सुनने में आता है। राहेल अपने बालकों के लिये रो रही है; और अपने बालकों के कारण शान्त नहीं होती, क्योंकि वे नहीं रहे।” (मत्ती 2:18) |
| BSB 16 This is what the LORD says: “Keep your voice from weeping and your eyes from tears, for the reward for your work will come, declares the LORD. Then your children will return from the land of the enemy. | HINIRV 16 यहोवा यह कहता है: “रोने-पीटने और आँसू बहाने से रुक जा; क्योंकि तेरे परिश्रम का फल मिलनेवाला है, और वे शत्रुओं के देश से लौट आएँगे। (प्रका. 21:4, होशे 1:11) |
| BSB 17 So there is hope for your future, declares the LORD, and your children will return to their own land. | HINIRV 17 अन्त में तेरी आशा पूरी होगी, यहोवा की यह वाणी है, तेरे वंश के लोग अपने देश में लौट आएँगे। |
| BSB 18 I have surely heard Ephraim’s moaning: ‘You disciplined me severely, like an untrained calf. Restore me, that I may return, for You are the LORD my God. | HINIRV 18 निश्चय मैंने एप्रैम को ये बातें कहकर विलाप करते सुना है, ‘तूने मेरी ताड़ना की, और मेरी ताड़ना ऐसे बछड़े की सी हुई जो निकाला न गया हो; परन्तु अब तू मुझे फेर, तब मैं फिरूँगा, क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है। |
| BSB 19 After I returned, I repented; and after I was instructed, I struck my thigh in grief. I was ashamed and humiliated because I bore the disgrace of my youth.’ | HINIRV 19 भटक जाने के बाद मैं पछताया; और सिखाए जाने के बाद मैंने छाती पीटी; पुराने पापों को स्मरण कर मैं लज्जित हुआ और मेरा मुँह काला हो गया।’ |
| BSB 20 Is not Ephraim a precious son to Me, a delightful child? Though I often speak against him, I still remember him. Therefore My heart yearns for him; I have great compassion for him,” declares the LORD. | HINIRV 20 क्या एप्रैम मेरा प्रिय पुत्र नहीं है? क्या वह मेरा दुलारा लड़का नहीं है? जब जब मैं उसके विरुद्ध बातें करता हूँ, तब-तब मुझे उसका स्मरण हो आता है। इसलिए मेरा मन उसके कारण भर आता है; और मैं निश्चय उस पर दया करूँगा, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 21 “Set up the road markers, put up the signposts. Keep the highway in mind, the road you have traveled. Return, O Virgin Israel, return to these cities of yours. | HINIRV 21 “हे इस्राएली कुमारी, जिस राजमार्ग से तू गई थी, उसी में खम्भे और झण्डे खड़े कर; और अपने इन नगरों में लौट आने पर मन लगा। |
| BSB 22 How long will you wander, O faithless daughter? For the LORD has created a new thing in the land—a woman will shelter a man.” | HINIRV 22 हे भटकनेवाली कन्या, तू कब तक इधर-उधर फिरती रहेगी? यहोवा की एक नई सृष्टि पृथ्वी पर प्रगट होगी, अर्थात् नारी पुरुष की सहायता करेगी ।” |
| BSB 23 This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “When I restore them from captivity, they will once again speak this word in the land of Judah and in its cities: ‘May the LORD bless you, O righteous dwelling place, O holy mountain.’ | HINIRV 23 इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है “जब मैं यहूदी बन्दियों को उनके देश के नगरों में लौटाऊँगा, तब उनमें यह आशीर्वाद फिर दिया जाएगाः ‘हे धर्मभरे वासस्थान, हे पवित्र पर्वत, यहोवा तुझे आशीष दे!’ |
| BSB 24 And Judah and all its cities will dwell together in the land, the farmers and those who move with the flocks, | HINIRV 24 यहूदा और उसके सब नगरों के लोग और किसान और चरवाहे भी उसमें इकट्ठे बसेंगे। |
| BSB 25 for I will refresh the weary soul and replenish all who are weak.” | HINIRV 25 क्योंकि मैंने थके हुए लोगों का प्राण तृप्त किया, और उदास लोगों के प्राण को भर दिया है।” (मत्ती 11:28, लूका 6:21) |
| BSB 26 At this I awoke and looked around. My sleep had been most pleasant to me. | HINIRV 26 इस पर मैं जाग उठा, और देखा, और मेरी नींद मुझे मीठी लगी। |
| BSB 27 “The days are coming,” declares the LORD, “when I will sow the house of Israel and the house of Judah with the seed of man and of beast. | HINIRV 27 “देख, यहोवा की यह वाणी है, कि ऐसे दिन आनेवाले हैं जिनमें मैं इस्राएल और यहूदा के घरानों के बाल-बच्चों और पशु दोनों को बहुत बढ़ाऊँगा। |
| BSB 28 Just as I watched over them to uproot and tear down, to demolish, destroy, and bring disaster, so I will watch over them to build and to plant,” declares the LORD. | HINIRV 28 जिस प्रकार से मैं सोच-सोचकर उनको गिराता और ढाता, नष्ट करता, काट डालता और सत्यानाश ही करता था, उसी प्रकार से मैं अब सोच-सोचकर उनको रोपूँगा और बढ़ाऊँगा, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 29 “In those days, it will no longer be said: ‘The fathers have eaten sour grapes, and the teeth of the children are set on edge.’ | HINIRV 29 उन दिनों में वे फिर न कहेंगे: ‘पिताओं ने तो खट्टे अंगूर खाए, परन्तु उनके वंश के दाँत खट्टे हो गए हैं।’ |
| BSB 30 Instead, each will die for his own iniquity. If anyone eats the sour grapes, his own teeth will be set on edge. | HINIRV 30 क्योंकि जो कोई खट्टे अंगूर खाए उसी के दाँत खट्टे हो जाएँगे, और हर एक मनुष्य अपने ही अधर्म के कारण मारा जाएगा। |
| BSB 31 Behold, the days are coming, declares the LORD, when I will make a new covenant with the house of Israel and with the house of Judah. | HINIRV 31 “फिर यहोवा की यह भी वाणी है, सुन, ऐसे दिन आनेवाले हैं जब मैं इस्राएल और यहूदा के घरानों से नई वाचा बाँधूँगा । (मत्ती 26:28, लूका 22:20, 1 कुरि. 11:25,2 कुरि. 3:6, इब्रा. 8:8,9) |
| BSB 32 It will not be like the covenant I made with their fathers when I took them by the hand to lead them out of the land of Egypt—a covenant they broke, though I was a husband to them,” declares the LORD. | HINIRV 32 वह उस वाचा के समान न होगी जो मैंने उनके पुरखाओं से उस समय बाँधी थी जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तो भी उन्होंने मेरी वह वाचा तोड़ डाली। |
| BSB 33 “But this is the covenant I will make with the house of Israel after those days, declares the LORD. I will put My law in their minds and inscribe it on their hearts. And I will be their God, and they will be My people. | HINIRV 33 परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने से बाँधूँगा, वह यह है: मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में समवाऊँगा, और उसे उनके हृदय पर लिखूँगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा, और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, यहोवा की यह वाणी है। (2 कुरि. 3:3, इब्रा. 8:10,11, रोम. 11:26,27) |
| BSB 34 No longer will each man teach his neighbor or his brother, saying, ‘Know the LORD,’ because they will all know Me, from the least of them to the greatest, declares the LORD. For I will forgive their iniquities and will remember their sins no more.” | HINIRV 34 और तब उन्हें फिर एक दूसरे से यह न कहना पड़ेगा कि यहोवा को जानो, क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है कि छोटे से लेकर बड़े तक, सब के सब मेरा ज्ञान रखेंगे; क्योंकि मैं उनका अधर्म क्षमा करूँगा, और उनका पाप फिर स्मरण न करूँगा।” (1 थिस्स. 4:9, प्रेरि. 10:43, 1 थिस्स. 4:9, इब्रा. 10:17) |
| BSB 35 Thus says the LORD, who gives the sun for light by day, who sets in order the moon and stars for light by night, who stirs up the sea so that its waves roar—the LORD of Hosts is His name: | HINIRV 35 जिसने दिन को प्रकाश देने के लिये सूर्य को और रात को प्रकाश देने के लिये चन्द्रमा और तारागण के नियम ठहराए हैं, जो समुद्र को उछालता और उसकी लहरों को गरजाता है, और जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, वही यहोवा यह कहता है: |
| BSB 36 “Only if this fixed order departed from My presence, declares the LORD, would Israel’s descendants ever cease to be a nation before Me.” | HINIRV 36 “यदि ये नियम मेरे सामने से टल जाएँ तब ही यह हो सकेगा कि इस्राएल का वंश मेरी दृष्टि में सदा के लिये एक जाति ठहरने की अपेक्षा मिट सकेगा।” |
| BSB 37 This is what the LORD says: “Only if the heavens above could be measured and the foundations of the earth below searched out would I reject all of Israel’s descendants because of all they have done,” declares the LORD. | HINIRV 37 यहोवा यह भी कहता है, “यदि ऊपर से आकाश मापा जाए और नीचे से पृथ्वी की नींव खोद खोदकर पता लगाया जाए, तब ही मैं इस्राएल के सारे वंश को उनके सब पापों के कारण उनसे हाथ उठाऊँगा।” |
| BSB 38 “The days are coming,” declares the LORD, “when this city will be rebuilt for Me, from the tower of Hananel to the Corner Gate. | HINIRV 38 “देख, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आ रहे हैं जिनमें यह नगर हननेल के गुम्मट से लेकर कोने के फाटक तक यहोवा के लिये बनाया जाएगा। |
| BSB 39 The measuring line will once again stretch out straight to the hill of Gareb and then turn toward Goah. | HINIRV 39 मापने की रस्सी फिर आगे बढ़कर सीधी गारेब पहाड़ी तक, और वहाँ से घूमकर गोआ को पहुँचेगी। |
| BSB 40 The whole valley of the dead bodies and ashes, and all the fields as far as the Kidron Valley, to the corner of the Horse Gate to the east, will be holy to the LORD. It will never again be uprooted or demolished.” | HINIRV 40 शवों और राख की सब तराई और किद्रोन नाले तक जितने खेत हैं, घोड़ों के पूर्वी फाटक के कोने तक जितनी भूमि है, वह सब यहोवा के लिये पवित्र ठहरेगी। सदा तक वह नगर फिर कभी न तो गिराया जाएगा और न ढाया जाएगा।” |
Questions about Jeremiah 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.