Jeremiah 31
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “At that time,” declares the LORD, “I will be the God of all the families of Israel, and they will be My people.” | HINCV 1 “उस समय,” यह याहवेह की वाणी है, “मैं इस्राएल के सारे परिवारों का परमेश्वर हो जाऊंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगी.” |
| BSB 2 This is what the LORD says: “The people who survived the sword found favor in the wilderness when Israel went to find rest.” | HINCV 2 यह याहवेह की वाणी है: “वे लोग, जो तलवार प्रहार से उत्तरजीवित रह गए, जब इस्राएल ने चैन की खोज की; उन्हें निर्जन क्षेत्र में आश्रय प्राप्त हो गया.” |
| BSB 3 The LORD appeared to us in the past, saying: “I have loved you with an everlasting love; therefore I have drawn you with loving devotion. | HINCV 3 सुदूर देश में याहवेह उसके समक्ष प्रकट हुए, याहवेह ने उससे यह बात की: “मैंने तुम्हें, मेरे लोगों को, अनश्वर प्रेम से प्रेम किया है, इसलिये मैंने तुम्हें अत्यंत प्रेमपूर्वक अपनी ओर आकर्षित किया है. |
| BSB 4 Again I will build you, and you will be rebuilt, O Virgin Israel. Again you will take up your tambourines and go out in joyful dancing. | HINCV 4 तब मैं पुनः तुम्हारा निर्माण करूंगा, और तुम निर्मित हो जाओगी, कुंवारी इस्राएल तुम पुनः खंजरी उठाओगी तथा उनमें सम्मिलित हो जाओगी, जो आनन्दमग्न हो रहे होंगे. |
| BSB 5 Again you will plant vineyards on the hills of Samaria; the farmers will plant and enjoy the fruit. | HINCV 5 शमरिया की पहाड़ियों पर पुनः द्राक्षालता रोपण प्रारंभ हो जाएगा; रोपक इन्हें रोपेंगे ओर उनका सेवन करेंगे. |
| BSB 6 For there will be a day when watchmen will call out on the hills of Ephraim, ‘Arise, let us go up to Zion, to the LORD our God!’” | HINCV 6 क्योंकि एक दिन ऐसा भी आएगा जब एफ्राईम के पर्वतों से प्रहरी पुकारेंगे, ‘चलो-चलो, हमें याहवेह हमारे परमेश्वर के समक्ष ज़ियोन को जाना है.’” |
| BSB 7 For this is what the LORD says: “Sing with joy for Jacob; shout for the foremost of the nations! Make your praises heard, and say, ‘O LORD, save Your people, the remnant of Israel!’ | HINCV 7 क्योंकि अब याहवेह का यह आदेश है: “हर्षोल्लास में याकोब के लिए गायन किया जाए; तथा राष्ट्रों के प्रमुख के लिए जयघोष किया जाए. स्तवन के साथ यह वाणी की जाए, ‘याहवेह, अपनी प्रजा को उद्धार प्रदान कीजिए, उनको, जो इस्राएल के बचे हुए लोग हैं.’ |
| BSB 8 Behold, I will bring them from the land of the north and gather them from the farthest parts of the earth, including the blind and the lame, expectant mothers and women in labor. They will return as a great assembly! | HINCV 8 यह देखना, कि मैं उन्हें उत्तरी देश से लेकर आऊंगा, मैं उन्हें पृथ्वी के दूर क्षेत्रों से एकत्र करूंगा. उनमें ये सभी होंगे: नेत्रहीन, अपंग, गर्भवती स्त्री तथा वह जो प्रसूता है; एक साथ यह विशाल जनसमूह होगा, जो यहां लौट आएगा. |
| BSB 9 They will come with weeping, and by their supplication I will lead them; I will make them walk beside streams of waters, on a level path where they will not stumble. For I am Israel’s Father, and Ephraim is My firstborn.” | HINCV 9 वे रोते हुए लौटेंगे; तथा वे प्रार्थना करेंगे और मैं उनका मार्गदर्शन करूंगा. मैं उन्हें जलधाराओं के निकट से लेकर आऊंगा, उनका मार्ग सीधा समतल होगा, जिस पर उन्हें ठोकर नहीं लगेगी, क्योंकि मैं इस्राएल के लिए पिता हूं, तथा एफ्राईम मेरा पहलौठा पुत्र है. |
| BSB 10 Hear, O nations, the word of the LORD, and proclaim it in distant coastlands: “The One who scattered Israel will gather them and keep them as a shepherd keeps his flock. | HINCV 10 “राष्ट्रों, याहवेह का संदेश सुनो, दूर तटवर्ती क्षेत्रों में घोषणा करो; जिसने इस्राएल को छिन्न-भिन्न कर दिया है: वही उन्हें एकत्र भी करेगा, वह उन्हें इस प्रकार सहेजेगा, जिस प्रकार चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों को. |
| BSB 11 For the LORD has ransomed Jacob and redeemed him from the hand that had overpowered him. | HINCV 11 क्योंकि याहवेह ने मूल्य चुका कर याकोब को छुड़ा लिया है तथा उसे उसके बंधन से विमुक्त कर दिया है, जो उससे सशक्त था. |
| BSB 12 They will come and shout for joy on the heights of Zion; they will be radiant over the bounty of the LORD—the grain, new wine, and oil, and the young of the flocks and herds. Their life will be like a well-watered garden, and never again will they languish. | HINCV 12 वे लौटेंगे तथा ज़ियोन की ऊंचाइयों पर आकर हर्षोल्लास करेंगे; याहवेह की कृपादृष्टि के कारण वे आनंदित हो जाएंगे— अन्न, नई दाखमधु तथा प्रचूर तेल के कारण, भेड़ों एवं पशुओं के बच्चों के कारण. उनका जीवन सिंचित उद्यान सदृश होगा, वे पुनः अंत न होंगे. |
| BSB 13 Then the maidens will rejoice with dancing, young men and old as well. I will turn their mourning into joy, and give them comfort and joy for their sorrow. | HINCV 13 तब कुंवारी कन्या का हर्ष नृत्य में फूट पड़ेगा इसमें जवान एवं प्रौढ़, दोनों ही सम्मिलित हो जाएंगे. क्योंकि मैं उनकी छाया को उल्लास में परिवर्तित कर दूंगा; मैं उनके शोक को आनंद में ढाल कर उन्हें सांत्वना प्रदान करूंगा. |
| BSB 14 I will fill the souls of the priests abundantly, and will fill My people with My goodness,” declares the LORD. | HINCV 14 मेजवानी ऐसी होगी कि पुरोहितों के प्राण तृप्त हो जाएंगे, तथा मेरी प्रजा मेरे द्वारा किए गए कल्याण पर संतुष्ट हो जाएगी,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 15 This is what the LORD says: “A voice is heard in Ramah, mourning and great weeping, Rachel weeping for her children and refusing to be comforted, because they are no more.” | HINCV 15 याहवेह की बात यह है: “रामाह नगर में एक शब्द सुना गया, रोना तथा घोर विलाप! राहेल अपने बालकों के लिए रो रही है. धीरज उसे स्वीकार नहीं क्योंकि अब वे हैं ही नहीं.” |
| BSB 16 This is what the LORD says: “Keep your voice from weeping and your eyes from tears, for the reward for your work will come, declares the LORD. Then your children will return from the land of the enemy. | HINCV 16 याहवेह का आदेश है: “अपने रुदन स्वर को नियंत्रित करो तथा अपनी अश्रुधारा को प्रतिबद्ध करो, क्योंकि तुम्हारे श्रम को पुरस्कृत किया जाएगा,” यह याहवेह की वाणी है. “वे शत्रु के देश से लौट आएंगे. |
| BSB 17 So there is hope for your future, declares the LORD, and your children will return to their own land. | HINCV 17 तुम्हारा सुखद भविष्य संभव है,” यह याहवेह की वाणी है. “तुम्हारे वंशज निज भूमि में लौट आएंगे. |
| BSB 18 I have surely heard Ephraim’s moaning: ‘You disciplined me severely, like an untrained calf. Restore me, that I may return, for You are the LORD my God. | HINCV 18 “वस्तुस्थिति यह है कि मैंने एफ्राईम का विलाप करना सुना है: ‘जिस प्रकार उद्दंड बछड़े को प्रताड़ित किया जाता है उसी प्रकार आपने मुझे भी प्रताड़ित किया है, और मैंने इससे शिक्षा ग्रहण की है. मुझे अपनी उपस्थिति में ले आइए, कि मैं पूर्ववत हो जाऊं, क्योंकि याहवेह, आप ही मेरे परमेश्वर हैं. |
| BSB 19 After I returned, I repented; and after I was instructed, I struck my thigh in grief. I was ashamed and humiliated because I bore the disgrace of my youth.’ | HINCV 19 जब मैं आपसे दूर हो गया था, तब मैंने लौटकर पश्चात्ताप किया; जब मेरी समझ में आ गया, तब मैंने अपनी छाती पीटी; मुझे लज्जित होना पड़ा. तथा मेरी प्रतिष्ठा भी भंग हो गई क्योंकि मैं अपनी जवानी की लांछना लिए हुए चल रहा था.’ |
| BSB 20 Is not Ephraim a precious son to Me, a delightful child? Though I often speak against him, I still remember him. Therefore My heart yearns for him; I have great compassion for him,” declares the LORD. | HINCV 20 क्या एफ्राईम मेरा प्रिय पुत्र है, क्या वह सुखदायक संतान है? वस्तुतः जब-जब मैंने उसके विरोध में कुछ कहा, मैंने उसे प्रेम के साथ ही स्मरण किया. इसलिये मेरा हृदय उसकी लालसा करता रहता है; इसमें कोई संदेह नहीं कि मैं उस पर अनुकम्पा करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 21 “Set up the road markers, put up the signposts. Keep the highway in mind, the road you have traveled. Return, O Virgin Israel, return to these cities of yours. | HINCV 21 “अब अपने लिए मार्ग निर्देश नियत कर लो; अपने लिए तोड़ सूचक खड़े कर लो. तुम्हारा ध्यान राजपथ की ओर लगा रहे, उसी मार्ग पर, जिससे तुम गए थे. कुंवारी इस्राएल, लौट आओ, लौट आओ अपने इन्हीं नगरों में. |
| BSB 22 How long will you wander, O faithless daughter? For the LORD has created a new thing in the land—a woman will shelter a man.” | HINCV 22 हे भटकने वाली कन्या, कब तक तुम यहां वहां भटकती रहोगी? याहवेह ने पृथ्वी पर एक अपूर्व परिपाटी प्रचलित कर दी है— अब पुरुष के लिए स्त्री सुरक्षा घेरा बनेगी.” |
| BSB 23 This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “When I restore them from captivity, they will once again speak this word in the land of Judah and in its cities: ‘May the LORD bless you, O righteous dwelling place, O holy mountain.’ | HINCV 23 इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “जब मैं उनकी समृद्धि लौटा दूंगा, तब यहूदिया देश में तथा उसके नगरों में पुनः ‘उनके मुख से ये वचन निकलेंगे, पवित्र पर्वत, पूर्वजों के आश्रय, याहवेह तुम्हें आशीष दें.’ |
| BSB 24 And Judah and all its cities will dwell together in the land, the farmers and those who move with the flocks, | HINCV 24 यहूदिया के सभी नगरों के निवासी, किसान तथा चरवाहे अपने पशुओं सहित वहां एक साथ निवास करेंगे. |
| BSB 25 for I will refresh the weary soul and replenish all who are weak.” | HINCV 25 क्योंकि मैं थके हुए व्यक्ति में संतोष, तथा हताश व्यक्ति में उत्साह का पुनःसंचार करता हूं.” |
| BSB 26 At this I awoke and looked around. My sleep had been most pleasant to me. | HINCV 26 यह सुन मैं जाग पड़ा. उस समय मुझे यह बोध हुआ कि मेरी निद्रा मेरे लिए सुखद अनुभूति छोड़ गई है. |
| BSB 27 “The days are coming,” declares the LORD, “when I will sow the house of Israel and the house of Judah with the seed of man and of beast. | HINCV 27 “यह देखना, वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं इस्राएल के परिवार में तथा यहूदिया के परिवार में मनुष्य का तथा पशु का बीज रोपित करूंगा. |
| BSB 28 Just as I watched over them to uproot and tear down, to demolish, destroy, and bring disaster, so I will watch over them to build and to plant,” declares the LORD. | HINCV 28 जिस प्रकार मैं उनके उखाड़ने में, उनके तोड़ने में, उनके पराभव करने में, उनके नष्ट करने में तथा उन पर सर्वनाश लाने में मैं उन पर नजर रखता आया, उसी प्रकार मैं उनका परिरक्षण भी करता रहूंगा, जब वे निर्माण करेंगे तथा रोपण करेंगे,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 29 “In those days, it will no longer be said: ‘The fathers have eaten sour grapes, and the teeth of the children are set on edge.’ | HINCV 29 “उन दिनों में उनके मुख से ये शब्द पुनः सुने नहीं जाएंगे, “ ‘खट्टे अंगूर तो पूर्वजों ने खाए थे, किंतु दांत खट्टे हुए वंशजों के.’ |
| BSB 30 Instead, each will die for his own iniquity. If anyone eats the sour grapes, his own teeth will be set on edge. | HINCV 30 किंतु हर एक की मृत्यु का कारण होगा स्वयं उसी की पापिष्ठता; हर एक व्यक्ति, जो खट्टे अंगूर खाएगा, दांत उसी के खट्टे होंगे. |
| BSB 31 Behold, the days are coming, declares the LORD, when I will make a new covenant with the house of Israel and with the house of Judah. | HINCV 31 “यह देख लेना, वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं इस्राएल वंश के साथ तथा यहूदिया वंश के साथ एक नयी वाचा स्थापित करूंगा. |
| BSB 32 It will not be like the covenant I made with their fathers when I took them by the hand to lead them out of the land of Egypt—a covenant they broke, though I was a husband to them,” declares the LORD. | HINCV 32 उस वाचा के सदृश नहीं, जो मैंने उस समय उनके पूर्वजों के साथ स्थापित की थी, जब मैंने उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से उनका निकास किया था, यद्यपि मैं उनके लिए पति-सदृश था, उन्होंने मेरी वाचा भंग कर दी,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 33 “But this is the covenant I will make with the house of Israel after those days, declares the LORD. I will put My law in their minds and inscribe it on their hearts. And I will be their God, and they will be My people. | HINCV 33 “किंतु उन दिनों के बाद इस्राएल वंश के साथ मैं इस वाचा की स्थापना करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है. “उनके अंतर्मन में मैं अपना व्यवस्था-विधान संस्थापित कर दूंगा तथा उनके हृदय पर मैं इसे लिख दूंगा. मैं उनका परमेश्वर हो जाऊंगा, तथा वे मेरी प्रजा. |
| BSB 34 No longer will each man teach his neighbor or his brother, saying, ‘Know the LORD,’ because they will all know Me, from the least of them to the greatest, declares the LORD. For I will forgive their iniquities and will remember their sins no more.” | HINCV 34 तब हर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी को, हर एक व्यक्ति अपने सजातीय को पुनः यह कहते हुए यह शिक्षा नहीं देने लगेगा, ‘याहवेह को जान लो,’ क्योंकि वे सभी मुझे जान जाएंगे, छोटे से बड़े तक,” यह याहवेह की वाणी है. “क्योंकि मैं उनकी पापिष्ठता क्षमा कर दूंगा तथा इसके बाद उनका पाप मैं पुनः स्मरण ही न करूंगा.” |
| BSB 35 Thus says the LORD, who gives the sun for light by day, who sets in order the moon and stars for light by night, who stirs up the sea so that its waves roar—the LORD of Hosts is His name: | HINCV 35 यह याहवेह की वाणी है, जिन्होंने दिन को प्रकाशित करने के लिए सूर्य को स्थित किया है, जिन्होंने चंद्रमा तथा तारों के क्रम को रात्रि के प्रकाश के लिए निर्धारित कर दिया, जो समुद्र को हिलाते हैं कि उसकी लहरों में गर्जन आए— उनका नाम है सेनाओं के याहवेह: |
| BSB 36 “Only if this fixed order departed from My presence, declares the LORD, would Israel’s descendants ever cease to be a nation before Me.” | HINCV 36 “यदि यह व्यवस्थित विन्यास मेरे समक्ष से विघटित होता है,” यह याहवेह की वाणी है, “तब एक राष्ट्र के रूप में इस्राएल के वंशजों का अस्तित्व भी मेरे समक्ष से सदा-सर्वदा के लिए समाप्त हो जाएगा.” |
| BSB 37 This is what the LORD says: “Only if the heavens above could be measured and the foundations of the earth below searched out would I reject all of Israel’s descendants because of all they have done,” declares the LORD. | HINCV 37 यह याहवेह की वाणी है: “यदि हमारे ऊपर विस्तीर्ण आकाशमंडल का मापा जाना संभव हो जाए तथा भूतल में पृथ्वी की नीवों की खोज निकालना संभव हो जाए, तो मैं भी इस्राएल द्वारा किए गए उन सारे कार्यों के कारण इस्राएल के सभी वंशजों का परित्याग कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 38 “The days are coming,” declares the LORD, “when this city will be rebuilt for Me, from the tower of Hananel to the Corner Gate. | HINCV 38 देखना, “वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब हनानेल स्तंभ से लेकर कोने के प्रवेश द्वार तक याहवेह के लिए नगर को पुनर्निर्माण किया जाएगा. |
| BSB 39 The measuring line will once again stretch out straight to the hill of Gareb and then turn toward Goah. | HINCV 39 मापक डोर आगे बढ़ती हुई सीधी गारेब पर्वत तक पहुंच जाएगी, तत्पश्चात वह और आगे बढ़कर गोआह की ओर मुड़ जाएगी. |
| BSB 40 The whole valley of the dead bodies and ashes, and all the fields as far as the Kidron Valley, to the corner of the Horse Gate to the east, will be holy to the LORD. It will never again be uprooted or demolished.” | HINCV 40 शवों तथा भस्म से आच्छादित संपूर्ण घाटी तथा किद्रोन सरिता तक विस्तृत खेत, पूर्व तोड़ के घोड़े-द्वार के कोण तक का क्षेत्र याहवेह के निमित्त पवित्र ठहरेगा. यह क्षेत्र तब सदा-सर्वदा के लिए न तो उखाड़ा जाएगा और न ही ध्वस्त किया जाएगा.” |
Questions about Jeremiah 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.