Jeremiah 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “If a man divorces his wife and she leaves him to marry another, can he ever return to her? Would not such a land be completely defiled? But you have played the harlot with many lovers—and you would return to Me?” declares the LORD.

HINCV

1 “यदि कोई व्यक्ति किसी स्त्री से तलाक कर लेता है और वह उसे त्याग कर चली जाती है और वह किसी अन्य पुरुष के साथ रहने लगती है, क्या वह पहला पुरुष फिर भी उसके पास लौटेगा? क्या वह देश पूर्णतः अशुद्ध नहीं हो जाएगा? किंतु तुम वह व्यभिचारी हो जिसके बर्तन अनेक हैं— यह होने पर भी तुम अब मेरे पास लौट आए हो?” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

2 “Lift up your eyes to the barren heights and see. Is there any place where you have not been violated? You sat beside the highways waiting for your lovers, like a nomad in the desert. You have defiled the land with your prostitution and wickedness.

HINCV

2 “अपनी दृष्टि वनस्पतिहीन पर्वतों की ओर उठाओ और देखो. कौन सा ऐसा स्थान है जहां तुम्हारे साथ कुकर्म नहीं हुआ है? मरुभूमि में चलवासी के सदृश, तुम मार्ग के किनारे उनकी प्रतीक्षा करती रही. अपनी दुर्वृत्ति से तथा अपने स्वच्छंद कुकर्म के द्वारा तुमने देश को अशुद्ध कर दिया है.

BSB

3 Therefore the showers have been withheld, and no spring rains have fallen. Yet you have the brazen look of a prostitute; you refuse to be ashamed.

HINCV

3 तब वृष्टि अशुद्ध रखी गई है, वसन्त काल में वृष्टि हुई नहीं. फिर भी तुम्हारा माथा व्यभिचारी सदृश झलकता रहा; तुमने लज्जा को स्थान ही न दिया.

BSB

4 Have you not just called to Me, ‘My Father, You are my friend from youth.

HINCV

4 क्या तुमने अभी-अभी मुझे इस प्रकार संबोधित नहीं किया: ‘मेरे पिता; आप तो बचपन से मेरे साथी रहे हैं,

BSB

5 Will He be angry forever? Will He be indignant to the end?’ This you have spoken, but you keep doing all the evil you can.”

HINCV

5 क्या आप मुझसे सदैव ही नाराज बने रहेंगे? क्या यह आक्रोश चिरस्थायी बना रहेगा?’ स्मरण रहे, यह तुम्हारा वचन है और तुमने कुकर्म भी किए हैं, तुमने जितनी चाही उतनी मनमानी कर ली है.”

BSB

6 Now in the days of King Josiah, the LORD said to me, “Have you seen what faithless Israel has done? She has gone up on every high hill and under every green tree to prostitute herself there.

HINCV

6 तत्पश्चात राजा योशियाह के राज्य-काल में, याहवेह ने मुझसे बात की, “देखा तुमने, विश्वासहीन इस्राएल ने क्या किया है? उसने हर एक उच्च पर्वत पर तथा हर एक हरे वृक्ष के नीचे वेश्या-सदृश मेरे साथ विश्वासघात किया है.

BSB

7 I thought that after she had done all these things, she would return to Me. But she did not return, and her unfaithful sister Judah saw it.

HINCV

7 मेरा विचार था यह सब करने के बाद इस्राएली प्रजा मेरे पास लौट आएगी किंतु वह नहीं लौटी, उसकी विश्वासघाती बहन यहूदिया यह सब देख रही थी.

BSB

8 She saw that because faithless Israel had committed adultery, I gave her a certificate of divorce and sent her away. Yet that unfaithful sister Judah had no fear and prostituted herself as well.

HINCV

8 मैं देख रहा था कि विश्वासहीन इस्राएल के सारे स्वच्छंद कुकर्म के कारण मैंने उसे निराश कर तलाक पत्र भी दे दिया था. फिर भी उसकी विश्वासघाती बहन यहूदिया भयभीत न हुई; बल्कि वह भी व्यभिचारी बन गई.

BSB

9 Indifferent to her own infidelity, Israel had defiled the land and committed adultery with stones and trees.

HINCV

9 इसलिये कि उसकी दृष्टि में यह स्वच्छंद कुकर्म कोई गंभीर विषय न था, उसने सारे देश को अशुद्ध कर दिया और पत्थरों एवं वृक्षों के साथ व्यभिचार किया.

BSB

10 Yet in spite of all this, her unfaithful sister Judah did not return to Me with all her heart, but only in pretense,” declares the LORD.

HINCV

10 यह सब होने पर भी, यह घोर विश्वासघाती बहन यहूदिया अपने संपूर्ण हृदय से मेरे पास नहीं लौटी, वह मात्र कपट ही करती रही,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

11 And the LORD said to me, “Faithless Israel has shown herself more righteous than unfaithful Judah.

HINCV

11 याहवेह ने मुझसे कहा, “विश्वासहीन इस्राएल ने स्वयं को विश्वासघाती यहूदिया से अधिक कम दोषी प्रमाणित कर दिया है.

BSB

12 Go, proclaim this message toward the north: ‘Return, O faithless Israel,’ declares the LORD. ‘I will no longer look on you with anger, for I am merciful,’ declares the LORD. ‘I will not be angry forever.

HINCV

12 जाओ, उत्तर दिशा की ओर यह संदेश वाणी घोषित करो: “ ‘विश्वासहीन इस्राएल, लौट आओ,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘मैं तुम पर क्रोधपूर्ण दृष्टि नहीं डालूंगा, क्योंकि मैं कृपालु हूं,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘मैं सर्वदा क्रोधी नहीं रहूंगा.

BSB

13 Only acknowledge your guilt, that you have rebelled against the LORD your God. You have scattered your favors to foreign gods under every green tree and have not obeyed My voice,’” declares the LORD.

HINCV

13 तुम मात्र इतना ही करो: अपना अधर्म स्वीकार कर लो— कि तुमने याहवेह, अपने परमेश्वर के प्रति अतिक्रमण का अपराध किया है, तुम हर एक हरे वृक्ष के नीचे अपरिचितों को प्रसन्‍न करती रही हो, यह भी, कि तुमने मेरे आदेश की अवज्ञा की है,’” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

14 “Return, O faithless children,” declares the LORD, “for I am your master, and I will take you—one from a city and two from a family—and bring you to Zion.

HINCV

14 “विश्वासहीनो, लौट आओ,” यह याहवेह का आदेश है, “क्योंकि तुम्हारे प्रति मैं एक स्वामी हूं. तब मैं तुम्हें, नगर में से एक को तथा परिवार में से दो को ज़ियोन में ले आऊंगा.

BSB

15 Then I will give you shepherds after My own heart, who will feed you with knowledge and understanding.”

HINCV

15 तब मैं तुम्हें ऐसे चरवाहे प्रदान करूंगा जो मेरे हृदय के अनुरूप होंगे, जो तुम्हें ज्ञान और समझ से प्रेषित करेंगे.

BSB

16 “In those days, when you multiply and increase in the land,” declares the LORD, “they will no longer discuss the ark of the covenant of the LORD. It will never come to mind, and no one will remember it or miss it, nor will another one be made.

HINCV

16 यह उस समय होगा, जब तुम उस देश में असंख्य और समृद्ध हो जाओगे,” यह याहवेह की वाणी है, “तब वे यह कहना छोड़ देंगे, ‘याहवेह की वाचा का संदूक.’ तब उनके हृदय में न तो इसका विचार आएगा न वे इसका स्मरण करेंगे; यहां तक कि उन्हें इसकी आवश्यकता तक न होगी, वे एक और संदूक का निर्माण भी नहीं करेंगे.

BSB

17 At that time they will call Jerusalem The Throne of the LORD, and all the nations will be gathered in Jerusalem to honor the name of the LORD. They will no longer follow the stubbornness of their evil hearts.

HINCV

17 उस समय वे येरूशलेम को याहवेह का सिंहासन नाम देंगे, सभी जनता यहां एकत्र होंगे. वे याहवेह की प्रतिष्ठा के लिए येरूशलेम में एकत्र होंगे तब वे अपने बुरे हृदय की कठोरता के अनुरूप आचरण नहीं करेंगे.

BSB

18 In those days the house of Judah will walk with the house of Israel, and they will come together from the land of the north to the land that I gave to your fathers as an inheritance.

HINCV

18 उन दिनों में यहूदाह गोत्रज इस्राएल वंशज के साथ संयुक्त हो जाएगा, वे एक साथ उत्तर के देश से उस देश में आ जाएंगे जो मैंने तुम्हारे पूर्वजों को निज भाग स्वरूप में प्रदान किया है.

BSB

19 Then I said, ‘How I long to make you My sons and give you a desirable land, the most beautiful inheritance of all the nations!’ I thought you would call Me ‘Father’ and never turn away from following Me.

HINCV

19 “तब मैंने कहा, “ ‘मेरी अभिलाषा रही कि मैं तुम्हें अपनी सन्तति पुत्रों में सम्मिलित करूं और तुम्हें एक सुखद देश प्रदान करूं, राष्ट्रों में सबसे अधिक मनोहर यह निज भाग.’ और मैंने यह भी कहा तुम मुझे ‘मेरे पिता’ कहकर संबोधित करोगे, और मेरा अनुसरण करना न छोड़ोगे.

BSB

20 But as a woman may betray her husband, so you have betrayed Me, O house of Israel,” declares the LORD.

HINCV

20 इस्राएल वंशजों निश्चय तुमने मुझसे वैसे ही विश्वासघात किया है, जैसे स्त्री अपने बर्तन से विश्वासघात कर अलग हो जाती है,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

21 A voice is heard on the barren heights, the children of Israel weeping and begging for mercy, because they have perverted their ways and forgotten the LORD their God.

HINCV

21 वनस्पतिहीन उच्च पर्वतों पर एक स्वर सुनाई दे रहा है, इस्राएल वंशजों का विलाप एवं उनके गिड़गिड़ाने का, वे अपने विश्वासमत से दूर हो चुके हैं और उन्होंने याहवेह अपने परमेश्वर को भूलना पसंद किया है.

BSB

22 “Return, O faithless children, and I will heal your faithlessness.” “Here we are. We come to You, for You are the LORD our God.

HINCV

22 “विश्वासविहीन वंशजों, लौट आओ; तुम्हारी विश्वासहीनता का उपचार मैं करूंगा.” “देखिए, हम आपके निकट आ रहे हैं, क्योंकि आप याहवेह हमारे परमेश्वर हैं.

BSB

23 Surely deception comes from the hills, and commotion from the mountains. Surely the salvation of Israel is in the LORD our God.

HINCV

23 यह सुनिश्चित है कि पहाड़ियों पर छल है और पर्वतों पर उपद्रव है; निःसंदेह याहवेह हमारे परमेश्वर में ही इस्राएल की सुरक्षा है.

BSB

24 From our youth, that shameful god has consumed what our fathers have worked for—their flocks and herds, their sons and daughters.

HINCV

24 हमारे बचपन से इस लज्जास्पद आचरण ने हमारे पूर्वजों के उपक्रम को— उनके पशुओं को तथा उनकी संतान को निगल कर रखा है.

BSB

25 Let us lie down in our shame; let our disgrace cover us. We have sinned against the LORD our God, both we and our fathers; from our youth even to this day we have not obeyed the voice of the LORD our God.”

HINCV

25 उपयुक्त होगा कि हमारी लज्जा में समावेश हो जाएं, कि हमारी लज्जा हमें ढांप ले. क्योंकि हमने अपने बाल्यकाल से आज तक याहवेह हमारे परमेश्वर के विरुद्ध पाप ही किया है; हमने याहवेह, हमारे परमेश्वर की अवज्ञा की है.”

Questions about Jeremiah 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.