Jeremiah 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “If a man divorces his wife and she leaves him to marry another, can he ever return to her? Would not such a land be completely defiled? But you have played the harlot with many lovers—and you would return to Me?” declares the LORD. | HINIRV 1 “वे कहते हैं, ‘यदि कोई अपनी पत्नी को त्याग दे, और वह उसके पास से जाकर दूसरे पुरुष की हो जाए, तो वह पहला क्या उसके पास फिर जाएगा?’ क्या वह देश अति अशुद्ध न हो जाएगा? यहोवा की यह वाणी है कि तूने बहुत से प्रेमियों के साथ व्यभिचार किया है, क्या तू अब मेरी ओर फिरेगी? |
| BSB 2 “Lift up your eyes to the barren heights and see. Is there any place where you have not been violated? You sat beside the highways waiting for your lovers, like a nomad in the desert. You have defiled the land with your prostitution and wickedness. | HINIRV 2 मुँण्ड़े टीलों की ओर आँखें उठाकर देख! ऐसा कौन सा स्थान है जहाँ तूने कुकर्म न किया हो? मार्गों में तू ऐसी बैठी जैसे एक अरबी जंगल में। तूने देश को अपने व्यभिचार और दुष्टता से अशुद्ध कर दिया है। |
| BSB 3 Therefore the showers have been withheld, and no spring rains have fallen. Yet you have the brazen look of a prostitute; you refuse to be ashamed. | HINIRV 3 इसी कारण वर्षा रोक दी गई और पिछली बरसात नहीं होती; तो भी तेरा माथा वेश्या के समान है, तू लज्जित होना ही नहीं चाहती। |
| BSB 4 Have you not just called to Me, ‘My Father, You are my friend from youth. | HINIRV 4 क्या तू अब मुझे पुकारकर कहेगी, ‘हे मेरे पिता, तू ही मेरी जवानी का साथी है? |
| BSB 5 Will He be angry forever? Will He be indignant to the end?’ This you have spoken, but you keep doing all the evil you can.” | HINIRV 5 क्या वह सदा क्रोधित रहेगा? क्या वह उसको सदा बनाए रहेगा?’ तूने ऐसा कहा तो है, परन्तु तूने बुरे काम प्रबलता के साथ किए हैं।” |
| BSB 6 Now in the days of King Josiah, the LORD said to me, “Have you seen what faithless Israel has done? She has gone up on every high hill and under every green tree to prostitute herself there. | HINIRV 6 फिर योशिय्याह राजा के दिनों में यहोवा ने मुझसे यह भी कहा, “क्या तूने देखा कि भटकनेवाली इस्राएल ने क्या किया है? उसने सब ऊँचे पहाड़ों पर और सब हरे पेड़ों के तले जा जाकर व्यभिचार किया है। |
| BSB 7 I thought that after she had done all these things, she would return to Me. But she did not return, and her unfaithful sister Judah saw it. | HINIRV 7 तब मैंने सोचा, जब ये सब काम वह कर चुके तब मेरी ओर फिरेगी; परन्तु वह न फिरी, और उसकी विश्वासघाती बहन यहूदा ने यह देखा। |
| BSB 8 She saw that because faithless Israel had committed adultery, I gave her a certificate of divorce and sent her away. Yet that unfaithful sister Judah had no fear and prostituted herself as well. | HINIRV 8 फिर मैंने देखा, जब मैंने भटकनेवाली इस्राएल को उसके व्यभिचार करने के कारण त्याग कर उसे त्यागपत्र दे दिया; तो भी उसकी विश्वासघाती बहन यहूदा न डरी, वरन् जाकर वह भी व्यभिचारिणी बन गई। |
| BSB 9 Indifferent to her own infidelity, Israel had defiled the land and committed adultery with stones and trees. | HINIRV 9 उसके निर्लज्ज-व्यभिचारिणी होने के कारण देश भी अशुद्ध हो गया, उसने पत्थर और काठ के साथ भी व्यभिचार किया। |
| BSB 10 Yet in spite of all this, her unfaithful sister Judah did not return to Me with all her heart, but only in pretense,” declares the LORD. | HINIRV 10 इतने पर भी उसकी विश्वासघाती बहन यहूदा पूर्ण मन से मेरी ओर नहीं फिरी, परन्तु कपट से, यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 11 And the LORD said to me, “Faithless Israel has shown herself more righteous than unfaithful Judah. | HINIRV 11 यहोवा ने मुझसे कहा, “भटकनेवाली इस्राएल, विश्वासघातिन यहूदा से कम दोषी निकली है। |
| BSB 12 Go, proclaim this message toward the north: ‘Return, O faithless Israel,’ declares the LORD. ‘I will no longer look on you with anger, for I am merciful,’ declares the LORD. ‘I will not be angry forever. | HINIRV 12 तू जाकर उत्तर दिशा में ये बातें प्रचार कर, ‘यहोवा की यह वाणी है, हे भटकनेवाली इस्राएल लौट आ, मैं तुझ पर क्रोध की दृष्टि न करूँगा; क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, मैं करुणामय हूँ; मैं सर्वदा क्रोध न रखे रहूँगा। |
| BSB 13 Only acknowledge your guilt, that you have rebelled against the LORD your God. You have scattered your favors to foreign gods under every green tree and have not obeyed My voice,’” declares the LORD. | HINIRV 13 केवल अपना यह अधर्म मान ले कि तू अपने परमेश्वर यहोवा से फिर गई और सब हरे पेड़ों के तले इधर-उधर दूसरों के पास गई, और मेरी बातों को नहीं माना, यहोवा की यह वाणी है। |
| BSB 14 “Return, O faithless children,” declares the LORD, “for I am your master, and I will take you—one from a city and two from a family—and bring you to Zion. | HINIRV 14 “हे भटकनेवाले बच्चों, लौट आओ, क्योंकि मैं तुम्हारा स्वामी हूँ; यहोवा की यह वाणी है। तुम्हारे प्रत्येक नगर से एक, और प्रत्येक कुल से दो को लेकर मैं सिय्योन में पहुँचा दूँगा। |
| BSB 15 Then I will give you shepherds after My own heart, who will feed you with knowledge and understanding.” | HINIRV 15 “मैं तुम्हें अपने मन के अनुकूल चरवाहे दूँगा, जो ज्ञान और बुद्धि से तुम्हें चराएँगे। |
| BSB 16 “In those days, when you multiply and increase in the land,” declares the LORD, “they will no longer discuss the ark of the covenant of the LORD. It will never come to mind, and no one will remember it or miss it, nor will another one be made. | HINIRV 16 उन दिनों में जब तुम इस देश में बढ़ो, और फूलो-फलो, तब लोग फिर ऐसा न कहेंगे, यहोवा की वाचा का सन्दूक; यहोवा की यह भी वाणी है। उसका विचार भी उनके मन में न आएगा, न लोग उसके न रहने से चिन्ता करेंगे; और न उसकी मरम्मत होगी। |
| BSB 17 At that time they will call Jerusalem The Throne of the LORD, and all the nations will be gathered in Jerusalem to honor the name of the LORD. They will no longer follow the stubbornness of their evil hearts. | HINIRV 17 उस समय यरूशलेम यहोवा का सिंहासन कहलाएगा, और सब जातियाँ उसी यरूशलेम में मेरे नाम के निमित्त इकट्ठी हुआ करेंगी, और, वे फिर अपने बुरे मन के हठ पर न चलेंगी। |
| BSB 18 In those days the house of Judah will walk with the house of Israel, and they will come together from the land of the north to the land that I gave to your fathers as an inheritance. | HINIRV 18 उन दिनों में यहूदा का घराना इस्राएल के घराने के साथ चलेगा और वे दोनों मिलकर उत्तर के देश से इस देश में आएँगे जिसे मैंने उनके पूर्वजों को निज भाग करके दिया था। |
| BSB 19 Then I said, ‘How I long to make you My sons and give you a desirable land, the most beautiful inheritance of all the nations!’ I thought you would call Me ‘Father’ and never turn away from following Me. | HINIRV 19 “मैंने सोचा था, मैं कैसे तुझे लड़कों में गिनकर वह मनभावना देश दूँ जो सब जातियों के देशों का शिरोमणि है। मैंने सोचा कि तू मुझे पिता कहेगी, और मुझसे फिर न भटकेगी। (1 पत. 1:3-7) |
| BSB 20 But as a woman may betray her husband, so you have betrayed Me, O house of Israel,” declares the LORD. | HINIRV 20 इसमें तो सन्देह नहीं कि जैसे विश्वासघाती स्त्री अपने प्रिय से मन फेर लेती है, वैसे ही हे इस्राएल के घराने, तू मुझसे फिर गया है, यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 21 A voice is heard on the barren heights, the children of Israel weeping and begging for mercy, because they have perverted their ways and forgotten the LORD their God. | HINIRV 21 मुँण्ड़े टीलों पर से इस्राएलियों के रोने और गिड़गिड़ाने का शब्द सुनाई दे रहा है, क्योंकि वे टेढ़ी चाल चलते रहे हैं और अपने परमेश्वर यहोवा को भूल गए हैं। |
| BSB 22 “Return, O faithless children, and I will heal your faithlessness.” “Here we are. We come to You, for You are the LORD our God. | HINIRV 22 “हे भटकनेवाले बच्चों, लौट आओ, मैं तुम्हारा भटकना सुधार दूँगा। देख, हम तेरे पास आए हैं; क्योंकि तू ही हमारा परमेश्वर यहोवा है। |
| BSB 23 Surely deception comes from the hills, and commotion from the mountains. Surely the salvation of Israel is in the LORD our God. | HINIRV 23 निश्चय पहाड़ों और पहाड़ियों पर का कोलाहल व्यर्थ ही है। इस्राएल का उद्धार निश्चय हमारे परमेश्वर यहोवा ही के द्वारा है। |
| BSB 24 From our youth, that shameful god has consumed what our fathers have worked for—their flocks and herds, their sons and daughters. | HINIRV 24 परन्तु हमारी जवानी ही से उस बदनामी की वस्तु ने हमारे पुरखाओं की कमाई अर्थात् उनकी भेड़-बकरी और गाय-बैल और उनके बेटे-बेटियों को निगल लिया है। |
| BSB 25 Let us lie down in our shame; let our disgrace cover us. We have sinned against the LORD our God, both we and our fathers; from our youth even to this day we have not obeyed the voice of the LORD our God.” | HINIRV 25 हम लज्जित होकर लेट जाएँ, और हमारा संकोच हमारी ओढ़नी बन जाए; क्योंकि हमारे पुरखा और हम भी युवा अवस्था से लेकर आज के दिन तक अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध पाप करते आए हैं; और हमने अपने परमेश्वर यहोवा की बातों को नहीं माना है।” |
Questions about Jeremiah 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.