Jeremiah 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “If you will return, O Israel, return to Me,” declares the LORD. “If you will remove your detestable idols from My sight and no longer waver, | HINIRV 1 यहोवा की यह वाणी है, “हे इस्राएल, यदि तू लौट आए, तो मेरे पास लौट आ। यदि तू घिनौनी वस्तुओं को मेरे सामने से दूर करे, तो तुझे आवारा फिरना न पड़ेगा, |
| BSB 2 and if you can swear, ‘As surely as the LORD lives,’ in truth, in justice, and in righteousness, then the nations will be blessed by Him, and in Him they will glory.” | HINIRV 2 और यदि तू सच्चाई और न्याय और धार्मिकता से यहोवा के जीवन की शपथ खाए, तो जाति-जाति उसके कारण अपने आपको धन्य कहेंगी, और उसी पर घमण्ड करेंगी।” |
| BSB 3 For this is what the LORD says to the men of Judah and Jerusalem: “Break up your unplowed ground, and do not sow among the thorns. | HINIRV 3 क्योंकि यहूदा और यरूशलेम के लोगों से यहोवा ने यह कहा है, “अपनी पड़ती भूमि को जोतो, और कटीले झाड़ों में बीज मत बोओ । |
| BSB 4 Circumcise yourselves to the LORD, and remove the foreskins of your hearts, O men of Judah and people of Jerusalem. Otherwise, My wrath will break out like fire and burn with no one to extinguish it, because of your evil deeds.” | HINIRV 4 हे यहूदा के लोगों और यरूशलेम के निवासियों, यहोवा के लिये अपना खतना करो; हाँ, अपने मन का खतना करो; नहीं तो तुम्हारे बुरे कामों के कारण मेरा क्रोध आग के समान भड़केगा, और ऐसा होगा की कोई उसे बुझा न सकेगा।” (व्यव. 10:16, व्यव. 30:6) |
| BSB 5 Announce in Judah, proclaim in Jerusalem, and say: “Blow the ram’s horn throughout the land. Cry aloud and say, ‘Assemble yourselves and let us flee to the fortified cities.’ | HINIRV 5 यहूदा में प्रचार करो और यरूशलेम में यह सुनाओ: “पूरे देश में नरसिंगा फूँको; गला खोलकर ललकारो और कहो, ‘आओ, हम इकट्ठे हों और गढ़वाले नगरों में जाएँ!’ |
| BSB 6 Raise a signal flag toward Zion. Seek refuge! Do not delay! For I am bringing disaster from the north, and terrible destruction. | HINIRV 6 सिय्योन के मार्ग में झण्डा खड़ा करो, खड़े मत रहो, क्योंकि मैं उत्तर की दिशा से विपत्ति और सत्यानाश ला रहा हूँ। |
| BSB 7 A lion has gone up from his thicket, and a destroyer of nations has set out. He has left his lair to lay waste your land. Your cities will be reduced to ruins and lie uninhabited. | HINIRV 7 एक सिंह अपनी झाड़ी से निकला, जाति-जाति का नाश करनेवाला चढ़ाई करके आ रहा है; वह कूच करके अपने स्थान से इसलिए निकला है कि तुम्हारे देश को उजाड़ दे और तुम्हारे नगरों को ऐसा सुनसान कर दे कि उनमें कोई बसनेवाला न रहने पाए। |
| BSB 8 So put on sackcloth, mourn and wail, for the fierce anger of the LORD has not turned away from us.” | HINIRV 8 इसलिए कमर में टाट बाँधो, विलाप और हाय-हाय करो; क्योंकि यहोवा का भड़का हुआ कोप हम पर से टला नहीं है।” |
| BSB 9 “In that day,” declares the LORD, “the king and officials will lose their courage. The priests will tremble in fear, and the prophets will be astounded.” | HINIRV 9 “उस समय राजा और हाकिमों का कलेजा काँप उठेगा; याजक चकित होंगे और नबी अचम्भित हो जाएँगे,” यहोवा की यह वाणी है। |
| BSB 10 Then I said, “Ah, Lord GOD, how completely You have deceived this people and Jerusalem by saying, ‘You will have peace,’ while a sword is at our throats.” | HINIRV 10 तब मैंने कहा, “हाय, प्रभु यहोवा, तूने तो यह कहकर कि तुम को शान्ति मिलेगी निश्चय अपनी इस प्रजा को और यरूशलेम को भी बड़ा धोखा दिया है; क्योंकि तलवार प्राणों को मिटाने पर है।” |
| BSB 11 At that time it will be said to this people and to Jerusalem, “A searing wind from the barren heights in the desert blows toward the daughter of My people, but not to winnow or to sift; | HINIRV 11 उस समय तेरी इस प्रजा से और यरूशलेम से भी कहा जाएगा, “जंगल के मुँण्ड़े टीलों पर से प्रजा के लोगों की ओर लू बह रही है, वह ऐसी वायु नहीं जिससे ओसाना या फरछाना हो, |
| BSB 12 a wind too strong for that comes from Me. Now I also pronounce judgments against them.” | HINIRV 12 परन्तु मेरी ओर से ऐसे कामों के लिये अधिक प्रचण्ड वायु बहेगी। अब मैं उनको दण्ड की आज्ञा दूँगा।” |
| BSB 13 Behold, he advances like the clouds, his chariots like the whirlwind. His horses are swifter than eagles. Woe to us, for we are ruined! | HINIRV 13 देखो, वह बादलों के समान चढ़ाई करके आ रहा है, उसके रथ बवण्डर के समान और उसके घोड़े उकाबों से भी अधिक वेग से चलते हैं। हम पर हाय, हम नाश हुए! |
| BSB 14 Wash the evil from your heart, O Jerusalem, so that you may be saved. How long will you harbor wicked thoughts within you? | HINIRV 14 हे यरूशलेम, अपना हृदय बुराई से धो, कि तुम्हारा उद्धार हो जाए। तुम कब तक व्यर्थ कल्पनाएँ करते रहोगे? |
| BSB 15 For a voice resounds from Dan, proclaiming disaster from the hills of Ephraim. | HINIRV 15 क्योंकि दान से शब्द सुन पड़ रहा है और एप्रैम के पहाड़ी देश से विपत्ति का समाचार आ रहा है। |
| BSB 16 Warn the nations now! Proclaim to Jerusalem: “A besieging army comes from a distant land; they raise their voices against the cities of Judah. | HINIRV 16 जाति-जाति में सुना दो, यरूशलेम के विरुद्ध भी इसका समाचार दो, “आक्रमणकारी दूर देश से आकर यहूदा के नगरों के विरुद्ध ललकार रहे हैं। |
| BSB 17 They surround her like men guarding a field, because she has rebelled against Me,” declares the LORD. | HINIRV 17 वे खेत के रखवालों के समान उसको चारों ओर से घेर रहे हैं, क्योंकि उसने मुझसे बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 18 “Your ways and deeds have brought this upon you. This is your punishment; how bitter it is, because it pierces to the heart!” | HINIRV 18 यह तेरी चाल और तेरे कामों ही का फल हैं। यह तेरी दुष्टता है और अति दुःखदाई है; इससे तेरा हृदय छिद जाता है।” |
| BSB 19 My anguish, my anguish! I writhe in pain! Oh, the pain in my chest! My heart pounds within me; I cannot be silent. For I have heard the sound of the horn, the alarm of battle. | HINIRV 19 हाय! हाय! मेरा हृदय भीतर ही भीतर तड़पता है! और मेरा मन घबराता है! मैं चुप नहीं रह सकता; क्योंकि हे मेरे प्राण, नरसिंगे का शब्द और युद्ध की ललकार तुझ तक पहुँची है। |
| BSB 20 Disaster after disaster is proclaimed, for the whole land is laid waste. My tents are destroyed in an instant, my curtains in a moment. | HINIRV 20 नाश पर नाश का समाचार आ रहा है, सारा देश नाश हो गया है। मेरे डेरे अचानक और मेरे तम्बू एकाएक लूटे गए हैं। |
| BSB 21 How long must I see the signal flag and hear the sound of the horn? | HINIRV 21 और कितने दिन तक मुझे उनका झण्डा देखना और नरसिंगे का शब्द सुनना पड़ेगा? |
| BSB 22 “For My people are fools; they have not known Me. They are foolish children, without understanding. They are skilled in doing evil, but they know not how to do good.” | HINIRV 22 “क्योंकि मेरी प्रजा मूर्ख है, वे मुझे नहीं जानते; वे ऐसे मूर्ख बच्चें हैं जिनमें कुछ भी समझ नहीं। बुराई करने को तो वे बुद्धिमान हैं, परन्तु भलाई करना वे नहीं जानते।” |
| BSB 23 I looked at the earth, and it was formless and void; I looked to the heavens, and they had no light. | HINIRV 23 मैंने पृथ्वी पर देखा, वह सूनी और सुनसान पड़ी थी; और आकाश को, और उसमें कोई ज्योति नहीं थी। |
| BSB 24 I looked at the mountains, and behold, they were quaking; all the hills were swaying. | HINIRV 24 मैंने पहाड़ों को देखा, वे हिल रहे थे, और सब पहाड़ियों को कि वे डोल रही थीं। |
| BSB 25 I looked, and no man was left; all the birds of the air had fled. | HINIRV 25 फिर मैंने क्या देखा कि कोई मनुष्य भी न था और सब पक्षी भी उड़ गए थे। |
| BSB 26 I looked, and the fruitful land was a desert. All its cities were torn down before the LORD, before His fierce anger. | HINIRV 26 फिर मैं क्या देखता हूँ कि यहोवा के प्रताप और उस भड़के हुए प्रकोप के कारण उपजाऊ देश जंगल, और उसके सारे नगर खण्डहर हो गए थे। |
| BSB 27 For this is what the LORD says: “The whole land will be desolate, but I will not finish its destruction. | HINIRV 27 क्योंकि यहोवा ने यह बताया, “सारा देश उजाड़ हो जाएगा; तो भी मैं उसका अन्त न करूँगा । |
| BSB 28 Therefore the earth will mourn and the heavens above will grow dark. I have spoken, I have planned, and I will not relent or turn back.” | HINIRV 28 इस कारण पृथ्वी विलाप करेगी, और आकाश शोक का काला वस्त्र पहनेगा; क्योंकि मैंने ऐसा ही करने को ठाना और कहा भी है; मैं इससे नहीं पछताऊँगा और न अपने प्राण को छोड़ूँगा।” |
| BSB 29 Every city flees at the sound of the horseman and archer. They enter the thickets and climb among the rocks. Every city is abandoned; no inhabitant is left. | HINIRV 29 नगर के सारे लोग सवारों और धनुर्धारियों का कोलाहल सुनकर भागे जाते हैं; वे झाड़ियों में घुसते और चट्टानों पर चढ़े जाते हैं; सब नगर निर्जन हो गए, और उनमें कोई बाकी न रहा। |
| BSB 30 And you, O devastated one, what will you do, though you dress yourself in scarlet, though you adorn yourself with gold jewelry, though you enlarge your eyes with paint? You adorn yourself in vain; your lovers despise you; they want to take your life. | HINIRV 30 और तू जब उजड़ेंगी तब क्या करेगी? चाहे तू लाल रंग के वस्त्र पहने और सोने के आभूषण धारण करे और अपनी आँखों में अंजन लगाए, परन्तु व्यर्थ ही तू अपना श्रृंगार करेगी। क्योंकि तेरे प्रेमी तुझे निकम्मी जानते हैं; वे तेरे प्राण के खोजी हैं। |
| BSB 31 For I hear a cry like a woman in labor, a cry of anguish like one bearing her first child—the cry of the Daughter of Zion gasping for breath, stretching out her hands to say, “Woe is me, for my soul faints before the murderers!” | HINIRV 31 क्योंकि मैंने जच्चा का शब्द, पहलौठा जनती हुई स्त्री की सी चिल्लाहट सुनी है, यह सिय्योन की बेटी का शब्द है, जो हाँफती और हाथ फैलाए हुए यह कहती है, “हाय मुझ पर, मैं हत्यारों के हाथ पड़कर मूर्छित हो चली हूँ।” |
Questions about Jeremiah 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.