Jeremiah 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Go up and down the streets of Jerusalem. Look now and take note; search her squares. If you can find a single person, anyone who acts justly, anyone who seeks the truth, then I will forgive the city. | HINIRV 1 यरूशलेम की सड़कों में इधर-उधर दौड़कर देखो! उसके चौकों में ढूँढ़ो यदि कोई ऐसा मिल सके जो न्याय से काम करे और सच्चाई का खोजी हो; तो मैं उसका पाप क्षमा करूँगा। |
| BSB 2 Although they say, ‘As surely as the LORD lives,’ they are swearing falsely.” | HINIRV 2 यद्यपि उसके निवासी यहोवा के जीवन की शपथ भी खाएँ, तो भी निश्चय वे झूठी शपथ खाते हैं। |
| BSB 3 O LORD, do not Your eyes look for truth? You struck them, but they felt no pain. You finished them off, but they refused to accept discipline. They have made their faces harder than stone and refused to repent. | HINIRV 3 हे यहोवा, क्या तेरी दृष्टि सच्चाई पर नहीं है? तूने उनको दुःख दिया, परन्तु वे शोकित नहीं हुए; तूने उनको नाश किया, परन्तु उन्होंने ताड़ना से भी नहीं माना। उन्होंने अपना मन चट्टान से भी अधिक कठोर किया है; उन्होंने पश्चाताप करने से इन्कार किया है। |
| BSB 4 Then I said, “They are only the poor; they have played the fool, for they do not know the way of the LORD, the justice of their God. | HINIRV 4 फिर मैंने सोचा, “ये लोग तो कंगाल और मूर्ख ही हैं; क्योंकि ये यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम नहीं जानते। |
| BSB 5 I will go to the powerful and speak to them. Surely they know the way of the LORD, the justice of their God.” But they too, with one accord, had broken the yoke and torn off the chains. | HINIRV 5 इसलिए मैं बड़े लोगों के पास जाकर उनको सुनाऊँगा; क्योंकि वे तो यहोवा का मार्ग और अपने परमेश्वर का नियम जानते हैं।” परन्तु उन सभी ने मिलकर जूए को तोड़ दिया है और बन्धनों को खोल डाला है। |
| BSB 6 Therefore a lion from the forest will strike them down, a wolf from the desert will ravage them. A leopard will lie in wait near their cities, and everyone who ventures out will be torn to pieces. For their rebellious acts are many, and their unfaithful deeds are numerous. | HINIRV 6 इस कारण वन में से एक सिंह आकर उन्हें मार डालेगा, निर्जल देश का एक भेड़िया उनको नाश करेगा। और एक चीता उनके नगरों के पास घात लगाए रहेगा, और जो कोई उनमें से निकले वह फाड़ा जाएगा; क्योंकि उनके अपराध बहुत बढ़ गए हैं और वे मुझसे बहुत ही दूर हट गए हैं। |
| BSB 7 “Why should I forgive you? Your children have forsaken Me and sworn by gods that are not gods. I satisfied their needs, yet they committed adultery and assembled at the houses of prostitutes. | HINIRV 7 “मैं क्यों तेरा पाप क्षमा करूँ? तेरे लड़कों ने मुझ को छोड़कर उनकी शपथ खाई है जो परमेश्वर नहीं है। जब मैंने उनका पेट भर दिया, तब उन्होंने व्यभिचार किया और वेश्याओं के घरों में भीड़ की भीड़ जाते थे। |
| BSB 8 They are well-fed, lusty stallions, each neighing after his neighbor’s wife. | HINIRV 8 वे खिलाए-पिलाए बे-लगाम घोड़ों के समान हो गए, वे अपने-अपने पड़ोसी की स्त्री पर हिनहिनाने लगे। |
| BSB 9 Should I not punish them for these things?” declares the LORD. “Should I not avenge Myself on such a nation as this? | HINIRV 9 क्या मैं ऐसे कामों का उन्हें दण्ड न दूँ? यहोवा की यह वाणी है; क्या मैं ऐसी जाति से अपना पलटा न लूँ? |
| BSB 10 Go up through her vineyards and ravage them, but do not finish them off. Strip off her branches, for they do not belong to the LORD. | HINIRV 10 “शहरपनाह पर चढ़कर उसका नाश तो करो, तो भी उसका अन्त मत कर डालो; उसकी जड़ रहने दो परन्तु उसकी डालियों को तोड़कर फेंक दो, क्योंकि वे यहोवा की नहीं हैं। |
| BSB 11 For the house of Israel and the house of Judah have been utterly unfaithful to Me,” declares the LORD. | HINIRV 11 यहोवा की यह वाणी है कि इस्राएल और यहूदा के घरानों ने मुझसे बड़ा विश्वासघात किया है। |
| BSB 12 They have lied about the LORD and said: “He will not do anything; harm will not come to us; we will not see sword or famine. | HINIRV 12 “उन्होंने यहोवा की बातें झुठलाकर कहा, ‘वह ऐसा नहीं है; विपत्ति हम पर न पड़ेगी, न हम तलवार को और न अकाल को देखेंगे। |
| BSB 13 The prophets are but wind, for the word is not in them. So let their own predictions befall them.” | HINIRV 13 भविष्यद्वक्ता हवा हो जाएँगे; उनमें परमेश्वर का वचन नहीं है। उनके साथ ऐसा ही किया जाएगा!’” |
| BSB 14 Therefore this is what the LORD God of Hosts says: “Because you have spoken this word, I will make My words a fire in your mouth and this people the wood it consumes. | HINIRV 14 इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यह कहता है: “ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिए देख, मैं अपना वचन तेरे मुँह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊँगा, और वह उनको भस्म करेगी। (यिर्म. 23:29) |
| BSB 15 Behold, I am bringing a distant nation against you, O house of Israel,” declares the LORD. “It is an established nation, an ancient nation, a nation whose language you do not know and whose speech you do not understand. | HINIRV 15 यहोवा की यह वाणी है, हे इस्राएल के घराने, देख, मैं तुम्हारे विरुद्ध दूर से ऐसी जाति को चढ़ा लाऊँगा जो सामर्थी और प्राचीन है, उसकी भाषा तुम न समझोगे, और न यह जानोगे कि वे लोग क्या कह रहे हैं। |
| BSB 16 Their quivers are like open graves; they are all mighty men. | HINIRV 16 उनका तरकश खुली कब्र है और वे सब के सब शूरवीर हैं। |
| BSB 17 They will devour your harvest and food; they will consume your sons and daughters; they will eat up your flocks and herds; they will feed on your vines and fig trees. With the sword they will destroy the fortified cities in which you trust.” | HINIRV 17 तुम्हारे पके खेत और भोजनवस्तुएँ जो तुम्हारे बेटे-बेटियों के खाने के लिये हैं उन्हें वे खा जाएँगे। वे तुम्हारी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को खा डालेंगे; वे तुम्हारी दाखों और अंजीरों को खा जाएँगे; और जिन गढ़वाले नगरों पर तुम भरोसा रखते हो उन्हें वे तलवार के बल से नाश कर देंगे।” |
| BSB 18 “Yet even in those days,” declares the LORD, “I will not make a full end of you. | HINIRV 18 “तो भी, यहोवा की यह वाणी है, उन दिनों में भी मैं तुम्हारा अन्त न कर डालूँगा। |
| BSB 19 And when the people ask, ‘For what offense has the LORD our God done all these things to us?’ You are to tell them, ‘Just as you have forsaken Me and served foreign gods in your land, so will you serve foreigners in a land that is not your own.’” | HINIRV 19 जब तुम पूछोगे, ‘हमारे परमेश्वर यहोवा ने हम से ये सब काम किस लिये किए हैं,’ तब तुम उनसे कहना, ‘जिस प्रकार से तुम ने मुझ को त्याग कर अपने देश में दूसरे देवताओं की सेवा की है, उसी प्रकार से तुम को पराए देश में परदेशियों की सेवा करनी पड़ेगी।’” |
| BSB 20 Declare this in the house of Jacob and proclaim it in Judah: | HINIRV 20 याकूब के घराने में यह प्रचार करो, और यहूदा में यह सुनाओ |
| BSB 21 “Hear this, O foolish and senseless people, who have eyes but do not see, who have ears but do not hear. | HINIRV 21 “हे मूर्ख और निर्बुद्धि लोगों, तुम जो आँखें रहते हुए नहीं देखते, जो कान रहते हुए नहीं सुनते, यह सुनो। (प्रेरि. 28:26, मर. 8:18) |
| BSB 22 Do you not fear Me?” declares the LORD. “Do you not tremble before Me, the One who set the sand as the boundary for the sea, an enduring barrier it cannot cross? The waves surge, but they cannot prevail. They roar but cannot cross it. | HINIRV 22 यहोवा की यह वाणी है, क्या तुम लोग मेरा भय नहीं मानते? क्या तुम मेरे सम्मुख नहीं थरथराते? मैंने रेत को समुद्र की सीमा ठहराकर युग-युग का ऐसा बाँध ठहराया कि वह उसे पार न कर सके; और चाहे उसकी लहरें भी उठें, तो भी वे प्रबल न हो सके, या जब वे गरजें तो भी उसको न पार कर सके। |
| BSB 23 But these people have stubborn and rebellious hearts. They have turned aside and gone away. | HINIRV 23 पर इस प्रजा का हठीला और बलवा करनेवाला मन है; इन्होंने बलवा किया और दूर हो गए हैं। |
| BSB 24 They have not said in their hearts, ‘Let us fear the LORD our God, who gives the rains, both autumn and spring, in season, who keeps for us the appointed weeks of harvest.’ | HINIRV 24 वे मन में इतना भी नहीं सोचते कि हमारा परमेश्वर यहोवा तो बरसात के आरम्भ और अन्त दोनों समयों का जल समय पर बरसाता है, और कटनी के नियत सप्ताहों को हमारे लिये रखता है, इसलिए हम उसका भय मानें। (प्रेरि. 14:17) |
| BSB 25 Your iniquities have diverted these from you; your sins have deprived you of My bounty. | HINIRV 25 परन्तु तुम्हारे अधर्म के कामों ही के कारण वे रुक गए, और तुम्हारे पापों ही के कारण तुम्हारी भलाई नहीं होती । |
| BSB 26 For among My people are wicked men; they watch like fowlers lying in wait; they set a trap to catch men. | HINIRV 26 मेरी प्रजा में दुष्ट लोग पाए जाते हैं; जैसे चिड़ीमार ताक में रहते हैं, वैसे ही वे भी घात लगाए रहते हैं। वे फंदा लगाकर मनुष्यों को अपने वश में कर लेते हैं। |
| BSB 27 Like cages full of birds, so their houses are full of deceit. Therefore they have become powerful and rich. | HINIRV 27 जैसा पिंजड़ा चिड़ियों से भरा हो, वैसे ही उनके घर छल से भरे रहते हैं; इसी प्रकार वे बढ़ गए और धनी हो गए हैं। |
| BSB 28 They have grown fat and sleek, and have excelled in the deeds of the wicked. They have not taken up the cause of the fatherless, that they might prosper; nor have they defended the rights of the needy. | HINIRV 28 वे मोटे और चिकने हो गए हैं। बुरे कामों में वे सीमा को पार कर गए हैं; वे न्याय, विशेष करके अनाथों का न्याय नहीं चुकाते; इससे उनका काम सफल नहीं होता वे कंगालों का हक़ भी नहीं दिलाते। |
| BSB 29 Should I not punish them for these things?” declares the LORD. “Should I not avenge Myself on such a nation as this? | HINIRV 29 इसलिए, यहोवा की यह वाणी है, क्या मैं इन बातों का दण्ड न दूँ? क्या मैं ऐसी जाति से पलटा न लूँ?” |
| BSB 30 A horrible and shocking thing has happened in the land. | HINIRV 30 देश में ऐसा काम होता है जिससे चकित और रोमांचित होना चाहिये। |
| BSB 31 The prophets prophesy falsely, and the priests rule by their own authority. My people love it so, but what will you do in the end? | HINIRV 31 भविष्यद्वक्ता झूठमूठ भविष्यद्वाणी करते हैं; और याजक उनके सहारे से प्रभुता करते हैं; मेरी प्रजा को यह भाता भी है, परन्तु अन्त के समय तुम क्या करोगे? |
Questions about Jeremiah 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.