Jeremiah 42

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then all the commanders of the forces, along with Johanan son of Kareah, Jezaniah son of Hoshaiah, and all the people from the least to the greatest, approached

HINIRV

1 तब कारेह का पुत्र योहानान, होशायाह का पुत्र याजन्याह, दलों के सब प्रधान और छोटे से लेकर बड़े तक, सब लोग

BSB

2 Jeremiah the prophet and said, “May our petition come before you; pray to the LORD your God on behalf of this entire remnant. For few of us remain of the many, as you can see with your own eyes.

HINIRV

2 यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के निकट आकर कहने लगे, “हमारी विनती ग्रहण करके अपने परमेश्वर यहोवा से हम सब बचे हुओं के लिये प्रार्थना कर, क्योंकि तू अपनी आँखों से देख रहा है कि हम जो पहले बहुत थे, अब थोड़े ही बच गए हैं।

BSB

3 Pray that the LORD your God will tell us the way we should walk and the thing we should do.”

HINIRV

3 इसलिए प्रार्थना कर कि तेरा परमेश्वर यहोवा हमको बताए कि हम किस मार्ग से चलें, और कौन सा काम करें?”

BSB

4 “I have heard you,” replied Jeremiah the prophet. “I will surely pray to the LORD your God as you request, and I will tell you everything that the LORD answers. I will not withhold a word from you.”

HINIRV

4 यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने उनसे कहा, “मैंने तुम्हारी सुनी है; देखो, मैं तुम्हारे वचनों के अनुसार तुम्हारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करूँगा और जो उत्तर यहोवा तुम्हारे लिये देगा मैं तुम को बताऊँगा; मैं तुम से कोई बात न छिपाऊँगा।”

BSB

5 Then they said to Jeremiah, “May the LORD be a true and faithful witness against us if we do not act upon every word that the LORD your God sends you to tell us.

HINIRV

5 तब उन्होंने यिर्मयाह से कहा, “यदि तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे द्वारा हमारे पास कोई वचन पहुँचाए और यदि हम उसके अनुसार न करें, तो यहोवा हमारे बीच में सच्चा और विश्वासयोग्य साक्षी ठहरे।

BSB

6 Whether it is pleasant or unpleasant, we will obey the voice of the LORD our God to whom we are sending you, so that it may go well with us when we obey the voice of the LORD our God!”

HINIRV

6 चाहे वह भली बात हो, चाहे बुरी, तो भी हम अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा, जिसके पास हम तुझे भेजते हैं, मानेंगे, क्योंकि जब हम अपने परमेश्वर यहोवा की बात मानें तब हमारा भला हो।”

BSB

7 After ten days the word of the LORD came to Jeremiah,

HINIRV

7 दस दिन के बीतने पर यहोवा का वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा।

BSB

8 and he summoned Johanan son of Kareah, all the commanders of the forces who were with him, and all the people from the least to the greatest.

HINIRV

8 तब उसने कारेह के पुत्र योहानान को, उसके साथ के दलों के प्रधानों को, और छोटे से लेकर बड़े तक जितने लोग थे, उन सभी को बुलाकर उनसे कहा,

BSB

9 Jeremiah told them, “Thus says the LORD, the God of Israel, to whom you sent me to present your petition:

HINIRV

9 “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा, जिसके पास तुम ने मुझ को इसलिए भेजा कि मैं तुम्हारी विनती उसके आगे कह सुनाऊँ, वह यह कहता है:

BSB

10 ‘If you will indeed stay in this land, then I will build you up and not tear you down; I will plant you and not uproot you, for I will relent of the disaster I have brought upon you.

HINIRV

10 यदि तुम इसी देश में रह जाओ, तब तो मैं तुम को नाश नहीं करूँगा वरन् बनाए रखूँगा; और तुम्हें न उखाड़ूँगा, वरन् रोपे रखूँगा; क्योंकि तुम्हारी जो हानि मैंने की है उससे मैं पछताता हूँ ।

BSB

11 Do not be afraid of the king of Babylon, whom you now fear; do not be afraid of him, declares the LORD, for I am with you to save you and deliver you from him.

HINIRV

11 तुम बाबेल के राजा से डरते हो, अतः उससे मत डरो; यहोवा की यह वाणी है, उससे मत डरो, क्योंकि मैं तुम्हारी रक्षा करने और तुम को उसके हाथ से बचाने के लिये तुम्हारे साथ हूँ।

BSB

12 And I will show you compassion, and he will have compassion on you and restore you to your own land.’

HINIRV

12 मैं तुम पर दया करूँगा, कि वह भी तुम पर दया करके तुम को तुम्हारी भूमि पर फिर से बसा देगा।

BSB

13 But if you say, ‘We will not stay in this land,’ and you thus disobey the voice of the LORD your God,

HINIRV

13 परन्तु यदि तुम यह कहकर कि हम इस देश में न रहेंगे अपने परमेश्वर यहोवा की बात न मानो, और कहो कि हम तो मिस्र देश जाकर वहीं रहेंगे,

BSB

14 and if you say, ‘No, but we will go to the land of Egypt and live there, where we will not see war or hear the sound of the ram’s horn or hunger for bread,’

HINIRV

14 क्योंकि वहाँ न हम युद्ध देखेंगे, न नरसिंगे का शब्द सुनेंगे और न हमको भोजन की घटी होगी, तो, हे बचे हुए यहूदियों, यहोवा का यह वचन सुनो।

BSB

15 then hear the word of the LORD, O remnant of Judah! This is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: ‘If you are determined to go to Egypt and reside there,

HINIRV

15 इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है: यदि तुम सचमुच मिस्र की ओर जाने का मुँह करो, और वहाँ रहने के लिये जाओ,

BSB

16 then the sword you fear will overtake you there, and the famine you dread will follow on your heels into Egypt, and you will die there.

HINIRV

16 तो ऐसा होगा कि जिस तलवार से तुम डरते हो, वही वहाँ मिस्र देश में तुम को जा लेगी, और जिस अकाल का भय तुम खाते हो, वह मिस्र में तुम्हारा पीछा न छोड़ेगी; और वहीं तुम मरोगे।

BSB

17 So all who resolve to go to Egypt to reside there will die by sword and famine and plague. Not one of them will survive or escape the disaster I will bring upon them.’

HINIRV

17 जितने मनुष्य मिस्र में रहने के लिये उसकी ओर मुँह करें, वे सब तलवार, अकाल और मरी से मरेंगे, और जो विपत्ति मैं उनके बीच डालूँगा, उससे कोई बचा न रहेगा।

BSB

18 For this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: ‘Just as My anger and wrath were poured out on the residents of Jerusalem, so will My wrath be poured out on you if you go to Egypt. You will become an object of cursing and horror, of vilification and disgrace, and you will never see this place again.’

HINIRV

18 “इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है: जिस प्रकार से मेरा कोप और जलजलाहट यरूशलेम के निवासियों पर भड़क उठी थी, उसी प्रकार से यदि तुम मिस्र में जाओ, तो मेरी जलजलाहट तुम्हारे ऊपर ऐसी भड़क उठेगी कि लोग चकित होंगे, और तुम्हारी उपमा देकर श्राप दिया करेंगे और तुम्हारी निन्दा किया करेंगे। तुम उस स्थान को फिर न देखने पाओगे।

BSB

19 The LORD has told you, O remnant of Judah, ‘Do not go to Egypt.’ Know for sure that I have warned you today!

HINIRV

19 हे बचे हुए यहूदियों, यहोवा ने तुम्हारे विषय में कहा है: ‘मिस्र में मत जाओ।’ तुम निश्चय जानो कि मैंने आज तुम को चिताकर यह बात बता दी है।

BSB

20 For you have deceived yourselves by sending me to the LORD your God, saying, ‘Pray to the LORD our God on our behalf, and as for all that the LORD our God says, tell it to us and we will do it.’

HINIRV

20 क्योंकि जब तुम ने मुझ को यह कहकर अपने परमेश्वर यहोवा के पास भेज दिया, ‘हमारे निमित्त हमारे परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर और जो कुछ हमारा परमेश्वर यहोवा कहे उसी के अनुसार हमको बता और हम वैसा ही करेंगे,’ तब तुम जान-बूझके अपने ही को धोखा देते थे ।

BSB

21 For I have told you today, but you have not obeyed the voice of the LORD your God in all He has sent me to tell you.

HINIRV

21 देखो, मैं आज तुम को बता देता हूँ, परन्तु, और जो कुछ तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम से कहने के लिये मुझ को भेजा है, उसमें से तुम कोई बात नहीं मानते।

BSB

22 Now therefore, know for sure that by sword and famine and plague you will die in the place where you desire to go to reside.”

HINIRV

22 अब तुम निश्चय जानो, कि जिस स्थान में तुम परदेशी होकर रहने की इच्छा करते हो, उसमें तुम तलवार, अकाल और मरी से मर जाओगे।”

Questions about Jeremiah 42? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.