Jeremiah 46
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the word of the LORD about the nations—the word that came to Jeremiah the prophet | HINCV 1 भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को याहवेह की ओर से राष्ट्रों से संबंधित प्राप्त संदेश: |
| BSB 2 concerning Egypt and the army of Pharaoh Neco king of Egypt, which was defeated at Carchemish on the Euphrates River by Nebuchadnezzar king of Babylon in the fourth year of Jehoiakim the son of Josiah king of Judah: | HINCV 2 मिस्र के संबंध में: यह मिस्र के राजा फ़रोह नेको की सेना से संबंधित है, जिसे फरात नदी के तट पर कर्कमीश नामक स्थान पर बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने योशियाह के पुत्र यहूदिया के राजा यहोइयाकिम के राज्य-काल के चौथे वर्ष में पराजित किया था: |
| BSB 3 “Deploy your shields, small and large; advance for battle! | HINCV 3 “अपनी सभी छोटी-बड़ी ढालों को तैयार कर लो, और युद्ध के लिए प्रस्थान करो! |
| BSB 4 Harness the horses; mount the steeds; take your positions with helmets on! Polish your spears; put on armor! | HINCV 4 घोड़ों को सुसज्जित करो! उन पर बैठ जाओ और टोप पहन लो! अपनी बर्छियों पर धार लगा लो और झिलम धारण कर लो! |
| BSB 5 Why am I seeing this? They are terrified, they are retreating; their warriors are defeated, they flee in haste without looking back; terror is on every side!” declares the LORD. | HINCV 5 यह मेरी दृष्टि में क्यों आ गया? वे भयभीत हैं वे पीछे हट रहे हैं, उनके शूर योद्धा पराजित हो चुके हैं, और अब वे अपने प्राणों की रक्षा के लिए भाग रहे हैं. वे तो मुड़कर भी नहीं देख रहे, आतंक सर्वत्र व्याप्त हो चुका है,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 6 “The swift cannot flee, and the warrior cannot escape! In the north by the River Euphrates they stumble and fall. | HINCV 6 “न तो द्रुत धावक भागने पाए, न शूर योद्धा बच निकले. फरात के उत्तरी तट पर वे लड़खड़ा कर गिर चुके हैं. |
| BSB 7 Who is this, rising like the Nile, like rivers whose waters churn? | HINCV 7 “यह कौन है, जो बाढ़ के समय की नील नदी के सदृश उफान रहा है, उस नदी के सदृश जिसका जल महानदों में है? |
| BSB 8 Egypt rises like the Nile, and its waters churn like rivers, boasting, ‘I will rise and cover the earth; I will destroy the cities and their people.’ | HINCV 8 मिस्र नील नदी सदृश बढ़ता जा रहा है, वैसे ही, जैसे नदी का जल उफनता है. उसने घोषणा कर दी है, ‘मैं उफनकर संपूर्ण देश पर छा जाऊंगी; निःसंदेह मैं इस नगर को तथा नगरवासियों को नष्ट कर दूंगी.’ |
| BSB 9 Advance, O horses! Race furiously, O chariots! Let the warriors come forth—Cush and Put carrying their shields, men of Lydia drawing the bow. | HINCV 9 घोड़ो, आगे बढ़ जाओ! रथो, द्रुत गति से दौड़ पड़ो! कि शूर योद्धा आगे बढ़ सकें: कूश तथा पूट देश के ढाल ले जानेवाले योद्धा, तथा लीदिया के योद्धा, जो धनुष लेकर बढ़ रहे हैं. |
| BSB 10 For that day belongs to the Lord GOD of Hosts, a day of vengeance against His foes. The sword will devour until it is satisfied, until it is quenched with their blood. For the Lord GOD of Hosts will hold a sacrifice in the land of the north by the River Euphrates. | HINCV 10 वह दिन प्रभु सेनाओं के याहवेह का दिन है— बदला लेने का दिन, कि वह अपने शत्रुओं से बदला लें. तलवार तब तक चलेगी, जब तक संतुष्ट न हो जाए, जब तक उसकी तलवार रक्त पीकर तृप्त न हो जाए. क्योंकि यह नरसंहार प्रभु सेनाओं के याहवेह के लिए फरात के ऊपरी तट पर स्थित देश में बलि अर्पण होगा. |
| BSB 11 Go up to Gilead for balm, O Virgin Daughter of Egypt! In vain you try many remedies, but for you there is no healing. | HINCV 11 “मिस्र की कुंवारी कन्या, गिलआद जाकर औषधि ले आओ. निरर्थक ही रहा तुम्हारी औषधियों का संचय करना; तुम्हारे लिए तो पुनःअच्छे हो जाना निर्धारित ही नहीं है. |
| BSB 12 The nations have heard of your shame, and your outcry fills the earth, because warrior stumbles over warrior and both of them have fallen together.” | HINCV 12 राष्ट्रों ने तुम्हारी लज्जा का समाचार सुन लिया है; पृथ्वी तुम्हारे विलाप से पूर्ण है. भागते हुए सैनिक एक दूसरे पर गिरे पड़ रहे हैं; और दोनों ही एक साथ गिर गये हैं.” |
| BSB 13 This is the word that the LORD spoke to Jeremiah the prophet about the coming of Nebuchadnezzar king of Babylon to strike the land of Egypt: | HINCV 13 मिस्र पर बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र के आक्रमण के विषय में याहवेह ने भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को यह संदेश प्रगट किया: |
| BSB 14 “Announce it in Egypt, and proclaim it in Migdol; proclaim it in Memphis and Tahpanhes: ‘Take your positions and prepare yourself, for the sword devours those around you.’ | HINCV 14 “यह घोषणा मिस्र में तथा प्रचार मिगदोल में किया जाए; हां, प्रचार मैमफिस तथा ताहपनहेस में भी किया जाए: यह कहना: ‘तैयार होकर मोर्चे पर खड़े हो जाओ, क्योंकि तलवार तुम्हारे निकटवर्ती लोगों को निगल चुकी है.’ |
| BSB 15 Why have your warriors been laid low? They cannot stand, for the LORD has thrust them down. | HINCV 15 तुम्हारे शूर योद्धा पृथ्वी पर कैसे गिर गए? पुनः खड़े होना उनके लिए असंभव हो गया है, क्योंकि उन्हें याहवेह ने ही भूमि पर पटका है. |
| BSB 16 They continue to stumble; indeed, they have fallen over one another. They say, ‘Get up! Let us return to our people and to the land of our birth, away from the sword of the oppressor.’ | HINCV 16 फिर बार-बार वे पृथ्वी पर गिराए जा रहे हैं; भागते हुए वे एक दूसरे पर गिराए जा रहे हैं. तब उन्होंने कहा, ‘चलो उठो, हम लौट चलें हम अपने उत्पीड़क की तलवार से दूर अपने लोगों में, अपने देश लौट चलें.’ |
| BSB 17 There they will cry out: ‘Pharaoh king of Egypt was all noise; he has let the appointed time pass him by.’ | HINCV 17 वहां वे चिल्लाते रहे, ‘मिस्र का राजा आवाज मात्र है; उसने सुअवसर को हाथ से निकल जाने दिया है.’ |
| BSB 18 As surely as I live, declares the King, whose name is the LORD of Hosts, there will come one who is like Tabor among the mountains and like Carmel by the sea. | HINCV 18 “जिनका नाम है सेनाओं के याहवेह, जो राजा है, उनकी वाणी है, मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, यह सुनिश्चित है कि जो पर्वतों में ताबोर-सदृश प्रभावशाली, अथवा सागर तट के कर्मेल पर्वत सदृश है, वह आएगा. |
| BSB 19 Pack your bags for exile, O daughter dwelling in Egypt! For Memphis will be laid waste, destroyed and uninhabited. | HINCV 19 मिस्र में निवास कर रही पुत्री, बंधुआई में जाने के लिए सामान तैयार कर लो, क्योंकि मैमफिस का उजड़ जाना निश्चित है और इसका दहन कर दिया जाएगा तथा यहां कोई भी निवासी न रह जाएगा. |
| BSB 20 Egypt is a beautiful heifer, but a gadfly from the north is coming against her. | HINCV 20 “मिस्र एक सुंदर कलोर है, किंतु उत्तर की ओर से एक गोमक्खी आ रही है वह बढ़ी चली आ रही है. |
| BSB 21 Even the mercenaries among her are like fattened calves. They too will turn back; together they will flee, they will not stand their ground, for the day of calamity is coming upon them—the time of their punishment. | HINCV 21 मिस्र में निवास कर रहे भाड़े के सैनिक पुष्ट हो रहे बछड़ों के सदृश हैं. वे सभी एक साथ मुड़कर भाग गए हैं, उनके पैर उखड़ गए हैं, क्योंकि उनके विनाश का दिन उन पर आ पड़ा है, उनके दंड का समय. |
| BSB 22 Egypt will hiss like a fleeing serpent, for the enemy will advance in force; with axes they will come against her like woodsmen cutting down trees. | HINCV 22 और उसके भागने की ध्वनि रेंगते हुए सर्प के सदृश हो रही है; क्योंकि वे सेना के सदृश आगे बढ़ रहे हैं, और वे उसके समक्ष कुल्हाड़ी लिए हुए लक्कड़हारे के समान पहुंचे जाते हैं. |
| BSB 23 They will chop down her forest, declares the LORD, dense though it may be, for they are more numerous than locusts; they cannot be counted. | HINCV 23 उन्होंने मिस्र के वन को नष्ट कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “इसमें कोई संदेह नहीं कि उसका अस्तित्व मिट ही जाएगा, यद्यपि इस समय वे टिड्डियों-सदृश असंख्य हैं, अगण्य हैं. |
| BSB 24 The Daughter of Egypt will be put to shame; she will be delivered into the hands of the people of the north.” | HINCV 24 मिस्र की पुत्री को लज्जा का सामना करना पड़ रहा है, उसे उत्तर की ओर से आए हुए लोगों के अधीन कर दिया गया है.” |
| BSB 25 The LORD of Hosts, the God of Israel, says: “Behold, I am about to punish Amon god of Thebes, along with Pharaoh, Egypt with her gods and kings, and those who trust in Pharaoh. | HINCV 25 सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश है: “यह देख लेना, मैं थेबेस के अमोन को तथा फ़रोह और मिस्र को उनके देवताओं एवं राजाओं के साथ दंड देने पर हूं, हां, फ़रोह तथा उन सबको, जो उस पर भरोसा किए हुए हैं. |
| BSB 26 I will deliver them into the hands of those who seek their lives—of Nebuchadnezzar king of Babylon and his officers. But after this, Egypt will be inhabited as in days of old, declares the LORD. | HINCV 26 मैं उन्हें उनके अधीन कर दूंगा, जो उनके प्राण लेने पर तैयार हैं—हां, बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र तथा उसके अधिकारियों के अधीन. किंतु कुछ समय बाद यह देश पहले जैसा बस जाएगा,” यह याहवेह की वाणी है. |
| BSB 27 But you, O Jacob My servant, do not be afraid, and do not be dismayed, O Israel. For I will surely save you out of a distant place, your descendants from the land of their captivity! Jacob will return to quiet and ease, with no one to make him afraid. | HINCV 27 “किंतु तुम, याकोब, मेरे सेवक; तुम भयभीत न होना; इस्राएल, तुम हताश न हो जाना. तुम्हारी बंधुआई के दूर देश में से, मैं तुम्हें एवं तुम्हारे वंशजों को विमुक्त करूंगा. तब याकोब लौट आएगा और शांतिपूर्वक सुरक्षा में ऐसे निवास करेगा, कि उसे कोई भी भयभीत न कर सकेगा. |
| BSB 28 And you, My servant Jacob, do not be afraid, declares the LORD, for I am with you. Though I will completely destroy all the nations to which I have banished you, I will not completely destroy you. Yet I will discipline you justly, and will by no means leave you unpunished.” | HINCV 28 याकोब, मेरे सेवक, भयभीत न होओ, यह याहवेह का आश्वासन है, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूं. क्योंकि मैं उन सभी राष्ट्रों का पूर्ण विनाश कर दूंगा जहां-जहां मैंने तुम्हें बंदी किया था, फिर भी मैं तुम्हारा पूरा विनाश नहीं करूंगा. तुम्हें दी गई मेरी ताड़ना सही तरीके से होगी; यह न समझ लेना कि मैं तुम्हें दंड दिए बिना ही छोड़ दूंगा.” |
Questions about Jeremiah 46? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.