Jeremiah 47

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the word of the LORD that came to Jeremiah the prophet about the Philistines before Pharaoh struck down Gaza.

HINCV

1 इसके पूर्व कि फ़रोह अज्जाह को पराजित करता, भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को फिलिस्तीनियों से संबंधित यह संदेश प्राप्‍त हुआ:

BSB

2 This is what the LORD says: “See how the waters are rising from the north and becoming an overflowing torrent. They will overflow the land and its fullness, the cities and their inhabitants. The people will cry out, and all who dwell in the land will wail

HINCV

2 यह याहवेह का संदेश है: “यह देखना कि उत्तर से जल स्तर ऊंचा होने लगेगा; और यह बढ़कर प्रचंड प्रवाह में परिवर्तित हो जाएगा. यह संपूर्ण भूमि को आच्छादित कर लेगा वह सब भी जो भूमि के ऊपर है, नगर को तथा नगरवासियों को भी. पुरुष चिल्लायेंगे; तथा देश का हर एक निवासी विलाप करेगा.

BSB

3 at the sound of the galloping hooves of stallions, the rumbling of chariots, and the clatter of their wheels. The fathers will not turn back for their sons; their hands will hang limp.

HINCV

3 घोड़ों की टापों की ध्वनि के कारण, उसके रथों की आवाज सुनकर, उनके पहियों की गड़गड़ाहट के कारण. पिता मुड़कर अपने बालकों को देखेंगे; क्योंकि उनके हाथ ढीले हो चुके हैं.

BSB

4 For the day has come to destroy all the Philistines, to cut off from Tyre and Sidon every remaining ally. Indeed, the LORD is about to destroy the Philistines, the remnant from the coasts of Caphtor.

HINCV

4 यह इसलिये कि सारे फिलिस्तीनियों के विनाश का तथा सोर और सीदोन में हर एक शेष रह गए सहायक को नष्ट करने का दिन आया है. स्वयं याहवेह ही फिलिस्तीनियों तथा काफ़तोर के तटवर्ती क्षेत्रों के बचे हुए लोगों को नष्ट करने के लिए तैयार हैं.

BSB

5 The people of Gaza will shave their heads in mourning; Ashkelon will be silenced. O remnant of their valley, how long will you gash yourself?

HINCV

5 अज्जाह को सिर मुंडाना पड़ा है; अश्कलोन नष्ट किया जा चुका है. उनकी घाटी के बचे हुए लोगो, तुम कब तक अपनी देह को घायल करते रहोगे?

BSB

6 ‘Alas, O sword of the LORD, how long until you rest? Return to your sheath; cease and be still!’

HINCV

6 “ ‘आह, याहवेह की तलवार, और कब तक प्रतीक्षा की जाए तुम्हारे शांत होने की? अब तो अपनी म्यान में जा बैठो; विश्राम करो और चुपचाप रहो.’

BSB

7 How can it rest when the LORD has commanded it? He has appointed it against Ashkelon and the shore of its coastland.”

HINCV

7 यह शांत रह भी कैसे सकती है जब इसे आदेश ही याहवेह ने दिया है, उसे अश्कलोन तथा समुद्रतट के क्षेत्रों के विरुद्ध ही नियत किया गया है?”

Questions about Jeremiah 47? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.