Jeremiah 49

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Concerning the Ammonites, this is what the LORD says: “Has Israel no sons? Is he without heir? Why then has Milcom taken possession of Gad? Why have his people settled in their cities?

HINCV

1 अम्मोन वंशजों के संबंध में: यह याहवेह का संदेश है: “क्या इस्राएल के पुत्र नहीं हैं? अथवा उसके कोई उत्तराधिकारी ही नहीं हैं? तब क्या हुआ कि अम्मोनी देवता मोलेक ने गाद पर अधिकार कर लिया है? तथा उसकी प्रजा इसके नगरों में जा बसी है?

BSB

2 Therefore, behold, the days are coming, declares the LORD, when I will sound the battle cry against Rabbah of the Ammonites. It will become a heap of ruins, and its villages will be burned. Then Israel will drive out their dispossessors, says the LORD.

HINCV

2 इसलिये यह देखना कि ऐसे दिन आ रहे हैं, कि मैं अम्मोन वंशजों के रब्बाह के विरुद्ध नरसिंगे का आवाज उत्पन्‍न करूंगा; तब यह एक निर्जन ढेर बनकर रह जाएगा, उसके आस-पास के गांवों को भस्म कर दिया जाएगा. तब इस्राएल उन्हें अपने अधीन कर लेगा, जिन्होंने उसे अधीन किया हुआ था,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

3 Wail, O Heshbon, for Ai has been destroyed; cry out, O daughters of Rabbah! Put on sackcloth and mourn; run back and forth within your walls, for Milcom will go into exile together with his priests and officials.

HINCV

3 “हेशबोन, विलाप करो, क्योंकि अय नगर नष्ट हो चुका है! रब्बाह की पुत्रियो, विलाप करो! टाट बांधकर विलाप करो; विस्मित हो इधर-उधर शहरपनाह के भीतर दौड़ती रहो, क्योंकि मोलेक बंधुआई में चला जाएगा, और उसके साथ होंगे उसके पुरोहित तथा अधिकारी.

BSB

4 Why do you boast of your valleys—your valleys so fruitful, O faithless daughter? You trust in your riches and say, ‘Who can come against me?’

HINCV

4 तुम अपनी घाटियों के विषय में कितना अहंकार कर रही हो, भटकने वाली पुत्री, तुम्हारी घाटी बंद हुई जा रही है. अपनी संपदा का भरोसा करके तुम गर्व करती रही हो, ‘कौन कर सकता है मेरा सामना?’

BSB

5 Behold, I am about to bring terror upon you, declares the Lord GOD of Hosts, from all those around you. You will each be driven headlong, with no one to regather the fugitives.

HINCV

5 यह देख लेना, मैं तुम पर आतंक लाने पर हूं यह आतंक तुम्हें चारों ओर से घेर लेगा,” यह सेनाओं के प्रभु याहवेह की वाणी है. मैं तुम्हारे चारों ओर के लोगों से तुम पर आतंक लाऊंगा, हर एक भागकर बिखर जाएगा, शरणार्थियों के एकत्रण के लिए कोई शेष न रहेगा.

BSB

6 Yet afterward I will restore the Ammonites from captivity,” declares the LORD.

HINCV

6 “किंतु तत्पश्चात मैं अम्मोन वंशजों की समृद्धि पुनःस्थापित कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

7 Concerning Edom, this is what the LORD of Hosts says: “Is there no longer wisdom in Teman? Has counsel perished from the prudent? Has their wisdom decayed?

HINCV

7 एदोम के विषय में: सेनाओं के याहवेह की वाणी यह है: “क्या तेमान में अब बुद्धिमत्ता रह ही नहीं गई है? क्या बुद्धिमान उत्तम परामर्श रहित हो गए हैं? क्या उनकी बुद्धिमत्ता का क्षय हो चुका है?

BSB

8 Turn and run! Lie low, O dwellers of Dedan, for I will bring disaster on Esau at the time I punish him.

HINCV

8 देदान वासियों, पीछे मुड़कर भाग जाओ और गहरी गुफाओं में जा छिपो, क्योंकि मैं उस पर एसाव का संकट डालने पर हूं उस समय मैं उसे दंड दूंगा.

BSB

9 If grape gatherers came to you, would they not leave some gleanings? Were thieves to come in the night, would they not steal only what they wanted?

HINCV

9 यदि द्राक्षा तोड़नेवाले तुम्हारे निकट आएं, क्या वे अंगूर न छोड़ेंगे? यदि चोर रात्रि में आएं, क्या वे उतना ही विनाश न करेंगे जितना उनके लिए पर्याप्‍त होगा?

BSB

10 But I will strip Esau bare; I will uncover his hiding places, and he will be unable to conceal himself. His descendants will be destroyed along with his relatives and neighbors, and he will be no more.

HINCV

10 किंतु मैंने तो एसाव को विवस्त्र कर दिया है; उसके छिपने के स्थान मैंने प्रकट कर दिए हैं, अब वह स्वयं को छिपा न सकेगा. तथा उसके पड़ोसियों के साथ उसके संबंधियों, तथा उसकी संतान भी नष्ट हो गई हैं, अब वह भी न रहा.

BSB

11 Abandon your orphans; I will preserve their lives. Let your widows trust in Me.”

HINCV

11 ‘अपने पितृहीनों को यहीं छोड़ दो; मैं उन्हें जीवित रखूंगा. तुम्हारी विधवाएं मुझ पर भरोसा कर सकती हैं.’”

BSB

12 For this is what the LORD says: “If those who do not deserve to drink the cup must drink it, can you possibly remain unpunished? You will not go unpunished, for you must drink it too.

HINCV

12 क्योंकि याहवेह की वाणी यह है: “यह देखना, जिन्हें उस प्याले से पीने का दंड नहीं दिया गया था, निश्चयतः उससे पिएंगे और क्या तुम वह हो, जिसे पूर्णतः सहायकमुक्त छोड़ दिया जाएगा? नहीं तुम्हें सहायकमुक्त नहीं छोड़ा जाएगा, किंतु तुम निश्चयतः उस प्याले में से पियोगे.

BSB

13 For by Myself I have sworn, declares the LORD, that Bozrah will become a desolation, a disgrace, a ruin, and a curse, and all her cities will be in ruins forever.”

HINCV

13 क्योंकि मैंने स्वयं अपनी ही शपथ ली है,” यह याहवेह ही की वाणी है, “कि बोज़राह आतंक का, घृणा का, विध्वंस का तथा शाप का साधन बन जाएगा, इसके सभी नगर स्थायी खंडहर बनकर रह जाएंगे.”

BSB

14 I have heard a message from the LORD; an envoy has been sent to the nations: “Assemble yourselves to march against her! Rise up for battle!”

HINCV

14 याहवेह द्वारा प्रगट एक संदेश मैंने सुना है; राष्ट्रों में एक प्रतिनिधि इस संदेश के साथ भेजा गया है, “तुम सब एकजुट होकर उस पर आक्रमण करो! और युद्ध के लिए तैयार हो जाओ!”

BSB

15 “For behold, I will make you small among nations, despised among men.

HINCV

15 “क्योंकि तब तुम्हें बोध होगा, कि मैंने तुम्हें राष्ट्रों के मध्य लघु बना दिया है, जनसाधारण में तुच्छ कर दिया है.

BSB

16 The terror you cause and the pride of your heart have deceived you, O dwellers in the clefts of the rocks, O occupiers of the mountain summit. Though you elevate your nest like the eagle, even from there I will bring you down,” declares the LORD.

HINCV

16 तुम, जो चट्टानों के मध्य निवास करते हो, तुम, जो पहाड़ियों की ऊंचाइयों को अपनाए बैठे हो, तुम्हारी भय पैदा करनेवाली छवि का कारण है, तुम्हारे हृदय में अवस्थित अहंकार, जिसने तुम्हें भ्रमित कर रखा है. यद्यपि तुम अपने घोंसले को उतनी ही ऊंचाई पर निर्मित करते हो, जितनी ऊंचाई पर गरुड़ निर्मित करते हैं, मैं तुम्हें वहां से भी नीचे उतार लाऊंगा,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

17 “Edom will become an object of horror. All who pass by will be appalled and will scoff at all her wounds.

HINCV

17 “एदोम भय का विषय हो जाएगा; इसके निकट से जाता हुआ हर एक व्यक्ति भयभीत होकर इसके घावों को देखेगा और उसका उपहास करेगा.

BSB

18 As Sodom and Gomorrah were overthrown along with their neighbors,” says the LORD, “no one will dwell there; no man will abide there.

HINCV

18 सोदोम, अमोराह तथा इनके निकटवर्ती क्षेत्रों के प्रलय के सदृश,” यह याहवेह की वाणी है, “कोई भी वहां निवास न करेगा; यह मनुष्यों के निवास के योग्य रह ही न जाएगा.

BSB

19 Behold, one will come up like a lion from the thickets of the Jordan to the watered pasture. For in an instant I will chase Edom from her land. Who is the chosen one I will appoint for this? For who is like Me, and who can challenge Me? What shepherd can stand against Me?”

HINCV

19 “यह देखना, यरदन की झाड़ियों में से कोई सिंह सदृश निकलकर मजबूत चरवाहों पर आक्रमण कर देगा; क्योंकि मैं एक ही क्षण में उसे वहां से पलायन के लिए प्रेरित कर दूंगा तथा इस क्षेत्र पर मैं उसे नियुक्त कर दूंगा, जो इसके लिए समर्थ किया जा चुका है. कौन है मेरे तुल्य तथा किसमें क्षमता है मुझे न्यायालय में बुलाने की? इसके सिवा कौन है वह चरवाहा, जो मेरे समक्ष ठहर सकेगा?”

BSB

20 Therefore hear the plans that the LORD has drawn up against Edom and the strategies He has devised against the people of Teman: Surely the little ones of the flock will be dragged away; certainly their pasture will be made desolate because of them.

HINCV

20 इसलिये अब याहवेह की उस योजना को समझ लो, जो उन्होंने एदोम के प्रति योजित की है, तथा उन लक्ष्यों को भी, जो उन्होंने तेमानवासियों के संकट के लिए निर्धारित किए हैं: इसमें कोई संदेह नहीं कि वे उन्हें खींचकर ले जाएंगे-भले ही वे भेड़-बकरियां मेमने हों; उनके कारण याहवेह उनकी चराइयों को निश्चयतः निर्जन बनाकर छोड़ेंगे.

BSB

21 At the sound of their fall the earth will quake; their cry will resound to the Red Sea.

HINCV

21 उनके पतन की ध्वनि के कारण पृथ्वी कांप उठी है; यह चिल्लाहट है, इस आवाज की ध्वनि लाल सागर तक सुनी गई है.

BSB

22 Look! An eagle will soar and swoop down, spreading its wings over Bozrah. In that day the hearts of Edom’s mighty men will be like the heart of a woman in labor.

HINCV

22 यह देख लेना कि याहवेह ऊंचे उड़कर गरुड़-सदृश झपट्टा मारेंगे, और अपने पंख बोज़राह के विरुद्ध फैला देंगे. तब एदोम के शूर योद्धाओं के हृदय उस दिन प्रसूता के हृदय सदृश हो जाएंगे.

BSB

23 Concerning Damascus: “Hamath and Arpad are put to shame, for they have heard a bad report; they are agitated like the sea; their anxiety cannot be calmed.

HINCV

23 दमेशेक के विषय में: “हामाथ तथा अरपाद को लज्जित किया गया है, क्योंकि उन्हें संकट समाचार दिया गया है. वे हताश हो गए हैं. वहां समुद्र के सदृश अशांति है, इसे शांत करना संभव नहीं.

BSB

24 Damascus has become feeble; she has turned to flee. Panic has gripped her; anguish and pain have seized her like a woman in labor.

HINCV

24 दमेशेक अब निस्सहाय रह गया है, वह मुड़कर भाग जाने पर तैयार है ओर घोर आतंक ने उसे जकड़ लिया है; पीड़ा एवं वेदना ने उसे अपने अधिकार में ले लिया है, जैसे प्रसूता को.

BSB

25 How is the city of praise not forsaken, the town that brings Me joy?

HINCV

25 प्रख्यात नगर कैसे परित्यक्त नहीं छोड़ा गया, वह, जो मेरे आनंद का नगर है.

BSB

26 For her young men will fall in the streets, and all her warriors will be silenced in that day,” declares the LORD of Hosts.

HINCV

26 उस नगर के जवान उसकी सड़कों पर पृथ्वी पर गिरे हुए पाए जाएंगे; उस दिन सभी योद्धा मूक कर दिए जाएंगे,” यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है.

BSB

27 “I will set fire to the walls of Damascus; it will consume the fortresses of Ben-hadad.”

HINCV

27 “मैं दमेशेक की शहरपनाहें भस्म कर दूंगा; और अग्नि बेन-हदद के गढ़-स्तम्भों को भस्म कर देगी.”

BSB

28 Concerning Kedar and the kingdoms of Hazor, which Nebuchadnezzar king of Babylon defeated, this is what the LORD says: “Rise up, advance against Kedar, and destroy the people of the east!

HINCV

28 बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र द्वारा पराजय: केदार, तथा हाज़ोर के राज्यों के विषय में याहवेह की वाणी यह है: “उठो, केदार पहुंच जाओ और पूर्व के लोगों को नष्ट कर दो.

BSB

29 They will take their tents and flocks, their tent curtains and all their goods. They will take their camels for themselves. They will shout to them: ‘Terror is on every side!’

HINCV

29 वे अपने शिविर तथा अपनी भेड़-बकरियां अपने साथ ले जाएंगे; वे अपने लिए अपने शिविर के पर्दे ले जाएंगे, अपनी सारी सामग्री तथा ऊंट भी. तब वे एक दूसरे से पुकार-पुकारकर कहेंगे, ‘चहुंओर आतंक व्याप्‍त है!’

BSB

30 Run! Escape quickly! Lie low, O residents of Hazor,” declares the LORD, “for Nebuchadnezzar king of Babylon has drawn up a plan against you; he has devised a strategy against you.

HINCV

30 “भागो दूर चले जाओ! हाज़ोरवासियो जाकर गहन गुफाओं में जा बसो,” यह याहवेह की वाणी है. “क्योंकि बाबेल के राजा नबूकदनेज्ज़र ने तुम्हारे विरुद्ध एक योजना रची है; तुम्हारे विरुद्ध एक युक्ति गढ़ी है.

BSB

31 Rise up, advance against a nation at ease, one that dwells securely,” declares the LORD. “They have no gates or bars; they live alone.

HINCV

31 “उठकर ऐसे देश पर आक्रमण करो, जो शांति में निवास कर रहा है, जो पूर्णतः सुरक्षित है,” यह याहवेह की वाणी है, “उस नगर के न तो प्रवेश द्वार हैं और न कहीं छड़ों से उसे सुरक्षा प्रदान की गई है; वे अलग, अकेले निवास करते हैं.

BSB

32 Their camels will become plunder, and their large herds will be spoil. I will scatter to the wind in every direction those who shave their temples; I will bring calamity on them from all sides,” declares the LORD.

HINCV

32 उनके ऊंट लूट सामग्री हो जाएंगे, वैसे ही उनके असंख्य पशु भी. मैं प्रचंड वायु में उन सभी को बिखरा दूंगा, जो अपने कनपटी के केश कतरते रहते हैं और उनका विनाश उन पर हर एक ओर से टूट पड़ेगा,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

33 “Hazor will become a haunt for jackals, a desolation forever. No one will dwell there; no man will abide there.”

HINCV

33 “हाज़ोर सियारों का बसेरा बन जाएगा, एक स्थायी निर्जन स्थान. कोई भी वहां निवास न करेगा; न कोई मनुष्य की सन्तति वहां पाई जाएगी.”

BSB

34 This is the word of the LORD that came to Jeremiah the prophet concerning Elam at the beginning of the reign of Zedekiah king of Judah.

HINCV

34 वह संदेश, जो याहवेह की ओर से भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को एलाम के संबंध में यहूदिया के राजा सीदकियाहू के राज्य-काल के प्रारंभ में भेजा गया, यह है:

BSB

35 This is what the LORD of Hosts says: “Behold, I will shatter Elam’s bow, the mainstay of their might.

HINCV

35 सेनाओं के याहवेह की वाणी यह है: “देख लेना, मैं एलाम के धनुष को तोड़ने पर हूं, जो उनकी शक्ति का आधार है.

BSB

36 I will bring the four winds against Elam from the four corners of the heavens, and I will scatter them to all these winds. There will not be a nation to which Elam’s exiles will not go.

HINCV

36 आकाश की चारों दिशाओं से मैं एलाम पर इन चारों वायुओं का प्रहार करूंगा; इससे इस राष्ट्र का अस्तित्व ही मिट जाएगा, तब ऐसा कोई राष्ट्र न रहेगा, जहां एलाम के शरणार्थी न पहुंचेंगे.

BSB

37 So I will shatter Elam before their foes, before those who seek their lives. I will bring disaster upon them, even My fierce anger,” declares the LORD. “I will send out the sword after them until I finish them off.

HINCV

37 इस रीति से मैं एलाम को उसके शत्रुओं के समक्ष तितर-बितर कर दूंगा, उनके समक्ष, जो उनके प्राणों के प्यासे हैं; उनके ऊपर मैं संकट प्रभावी कर दूंगा, यह मेरा उग्र कोप होगा,” यह याहवेह की वाणी है. “उनका पीछा करने के लिए मैं तलवार भेज दूंगा, जब तक वे सभी समाप्‍त न हो जाएं.

BSB

38 I will set My throne in Elam, and destroy its king and officials,” declares the LORD.

HINCV

38 तब मैं एलाम में अपना सिंहासन प्रतिष्ठित करूंगा, मैं इसके सभी राजाओं तथा उच्चाधिकारी को नष्ट कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.

BSB

39 “Yet in the last days, I will restore Elam from captivity,” declares the LORD.

HINCV

39 “किंतु होगा यह, कि मैं अंतिम दिनों में एलाम की समृद्धि लौटा दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.

Questions about Jeremiah 49? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.