Jeremiah 49
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Concerning the Ammonites, this is what the LORD says: “Has Israel no sons? Is he without heir? Why then has Milcom taken possession of Gad? Why have his people settled in their cities? | HINIRV 1 अम्मोनियों के विषय यहोवा यह कहता है: “क्या इस्राएल के पुत्र नहीं हैं? क्या उसका कोई वारिस नहीं रहा? फिर मल्काम क्यों गाद के देश का अधिकारी हुआ? और उसकी प्रजा क्यों उसके नगरों में बसने पाई है? |
| BSB 2 Therefore, behold, the days are coming, declares the LORD, when I will sound the battle cry against Rabbah of the Ammonites. It will become a heap of ruins, and its villages will be burned. Then Israel will drive out their dispossessors, says the LORD. | HINIRV 2 यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आनेवाले हैं, कि मैं अम्मोनियों के रब्बाह नामक नगर के विरुद्ध युद्ध की ललकार सुनवाऊँगा, और वह उजड़कर खण्डहर हो जाएगा, और उसकी बस्तियाँ फूँक दी जाएँगी; तब जिन लोगों ने इस्राएलियों के देश को अपना लिया है, उनके देश को इस्राएली अपना लेंगे, यहोवा का यही वचन है। |
| BSB 3 Wail, O Heshbon, for Ai has been destroyed; cry out, O daughters of Rabbah! Put on sackcloth and mourn; run back and forth within your walls, for Milcom will go into exile together with his priests and officials. | HINIRV 3 “हे हेशबोन हाय-हाय कर; क्योंकि आई नगर नाश हो गया। हे रब्बाह की बेटियों चिल्लाओ! और कमर में टाट बाँधो, छाती पीटती हुई बाड़ों में इधर-उधर दौड़ो! क्योंकि मल्काम अपने याजकों और हाकिमों समेत बँधुआई में जाएगा। |
| BSB 4 Why do you boast of your valleys—your valleys so fruitful, O faithless daughter? You trust in your riches and say, ‘Who can come against me?’ | HINIRV 4 हे भटकनेवाली बेटी! तू अपने देश की तराइयों पर, विशेषकर अपने बहुत ही उपजाऊ तराई पर क्यों फूलती है? तू क्यों यह कहकर अपने रखे हुए धन पर भरोसा रखती है, ‘मेरे विरुद्ध कौन चढ़ाई कर सकेगा?’ |
| BSB 5 Behold, I am about to bring terror upon you, declares the Lord GOD of Hosts, from all those around you. You will each be driven headlong, with no one to regather the fugitives. | HINIRV 5 प्रभु सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है: देख, मैं तेरे चारों ओर के सब रहनेवालों की ओर से तेरे मन में भय उपजाने पर हूँ, और तेरे लोग अपने-अपने सामने की ओर ढकेल दिए जाएँगे; और जब वे मारे-मारे फिरेंगे, तब कोई उन्हें इकट्ठा न करेगा। |
| BSB 6 Yet afterward I will restore the Ammonites from captivity,” declares the LORD. | HINIRV 6 परन्तु उसके बाद मैं अम्मोनियों को बँधुआई से लौटा लाऊँगा; यहोवा की यही वाणी है।” |
| BSB 7 Concerning Edom, this is what the LORD of Hosts says: “Is there no longer wisdom in Teman? Has counsel perished from the prudent? Has their wisdom decayed? | HINIRV 7 एदोम के विषय, सेनाओं का यहोवा यह कहता है: “क्या तेमान में अब कुछ बुद्धि नहीं रही? क्या वहाँ के ज्ञानियों की युक्ति निष्फल हो गई? क्या उनकी बुद्धि जाती रही है? |
| BSB 8 Turn and run! Lie low, O dwellers of Dedan, for I will bring disaster on Esau at the time I punish him. | HINIRV 8 हे ददान के रहनेवालों भागो, लौट जाओ, वहाँ छिपकर बसो! क्योंकि जब मैं एसाव को दण्ड देने लगूँगा, तब उस पर भारी विपत्ति पड़ेगी। |
| BSB 9 If grape gatherers came to you, would they not leave some gleanings? Were thieves to come in the night, would they not steal only what they wanted? | HINIRV 9 यदि दाख के तोड़नेवाले तेरे पास आते, तो क्या वे कहीं-कहीं दाख न छोड़ जाते? और यदि चोर रात को आते तो क्या वे जितना चाहते उतना धन लूटकर न ले जाते? |
| BSB 10 But I will strip Esau bare; I will uncover his hiding places, and he will be unable to conceal himself. His descendants will be destroyed along with his relatives and neighbors, and he will be no more. | HINIRV 10 क्योंकि मैंने एसाव को उघाड़ा है, मैंने उसके छिपने के स्थानों को प्रगट किया है; यहाँ तक कि वह छिप न सका। उसके वंश और भाई और पड़ोसी सब नाश हो गए हैं और उसका अन्त हो गया। |
| BSB 11 Abandon your orphans; I will preserve their lives. Let your widows trust in Me.” | HINIRV 11 अपने अनाथ बालकों को छोड़ जाओ, मैं उनको जिलाऊँगा; और तुम्हारी विधवाएँ मुझ पर भरोसा रखें। (1 तीमु. 5:5) |
| BSB 12 For this is what the LORD says: “If those who do not deserve to drink the cup must drink it, can you possibly remain unpunished? You will not go unpunished, for you must drink it too. | HINIRV 12 क्योंकि यहोवा यह कहता है, देखो, जो इसके योग्य न थे कि कटोरे में से पीएँ, उनको तो निश्चय पीना पड़ेगा, फिर क्या तू किसी प्रकार से निर्दोष ठहरकर बच जाएगा? तू निर्दोष ठहरकर न बचेगा, तुझे अवश्य ही पीना पड़ेगा। |
| BSB 13 For by Myself I have sworn, declares the LORD, that Bozrah will become a desolation, a disgrace, a ruin, and a curse, and all her cities will be in ruins forever.” | HINIRV 13 क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, मैंने अपनी सौगन्ध खाई है, कि बोस्रा ऐसा उजड़ जाएगा कि लोग चकित होंगे, और उसकी उपमा देकर निन्दा किया करेंगे और श्राप दिया करेंगे; और उसके सारे गाँव सदा के लिये उजाड़ हो जाएँगे।” |
| BSB 14 I have heard a message from the LORD; an envoy has been sent to the nations: “Assemble yourselves to march against her! Rise up for battle!” | HINIRV 14 मैंने यहोवा की ओर से समाचार सुना है, वरन् जाति-जाति में यह कहने को एक दूत भी भेजा गया है, इकट्ठे होकर एदोम पर चढ़ाई करो; और उससे लड़ने के लिये उठो। |
| BSB 15 “For behold, I will make you small among nations, despised among men. | HINIRV 15 क्योंकि मैंने तुझे जातियों में छोटा, और मनुष्यों में तुच्छ कर दिया है। |
| BSB 16 The terror you cause and the pride of your heart have deceived you, O dwellers in the clefts of the rocks, O occupiers of the mountain summit. Though you elevate your nest like the eagle, even from there I will bring you down,” declares the LORD. | HINIRV 16 हे चट्टान की दरारों में बसे हुए, हे पहाड़ी की चोटी पर किला बनानेवाले! तेरे भयानक रूप और मन के अभिमान ने तुझे धोखा दिया है। चाहे तू उकाब के समान अपना बसेरा ऊँचे स्थान पर बनाए, तो भी मैं वहाँ से तुझे उतार लाऊँगा, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 17 “Edom will become an object of horror. All who pass by will be appalled and will scoff at all her wounds. | HINIRV 17 “एदोम यहाँ तक उजड़ जाएगा कि जो कोई उसके पास से चले वह चकित होगा, और उसके सारे दुःखों पर ताली बजाएगा। |
| BSB 18 As Sodom and Gomorrah were overthrown along with their neighbors,” says the LORD, “no one will dwell there; no man will abide there. | HINIRV 18 यहोवा का यह वचन है, कि जैसी सदोम और गमोरा और उनके आस-पास के नगरों के उलट जाने से उनकी दशा हुई थी, वैसी ही उसकी दशा होगी, वहाँ न कोई मनुष्य रहेगा, और न कोई आदमी उसमें टिकेगा। |
| BSB 19 Behold, one will come up like a lion from the thickets of the Jordan to the watered pasture. For in an instant I will chase Edom from her land. Who is the chosen one I will appoint for this? For who is like Me, and who can challenge Me? What shepherd can stand against Me?” | HINIRV 19 देखो, वह सिंह के समान यरदन के आस-पास के घने जंगलों से सदा की चराई पर चढ़ेगा, और मैं उनको उसके सामने से झट भगा दूँगा; तब जिसको मैं चुन लूँ, उसको उन पर अधिकारी ठहराऊँगा। मेरे तुल्य कौन है? और कौन मुझ पर मुकद्दमा चलाएगा? वह चरवाहा कहाँ है जो मेरा सामना कर सकेगा? |
| BSB 20 Therefore hear the plans that the LORD has drawn up against Edom and the strategies He has devised against the people of Teman: Surely the little ones of the flock will be dragged away; certainly their pasture will be made desolate because of them. | HINIRV 20 देखो, यहोवा ने एदोम के विरुद्ध क्या युक्ति की है; और तेमान के रहनेवालों के विरुद्ध कैसी कल्पना की है? निश्चय वह भेड़-बकरियों के बच्चों को घसीट ले जाएगा; वह चराई को भेड़-बकरियों से निश्चय खाली कर देगा। |
| BSB 21 At the sound of their fall the earth will quake; their cry will resound to the Red Sea. | HINIRV 21 उनके गिरने के शब्द से पृथ्वी काँप उठेगी; और ऐसी चिल्लाहट मचेगी जो लाल समुद्र तक सुनाई पड़ेगी। |
| BSB 22 Look! An eagle will soar and swoop down, spreading its wings over Bozrah. In that day the hearts of Edom’s mighty men will be like the heart of a woman in labor. | HINIRV 22 देखो, वह उकाब के समान निकलकर उड़ आएगा, और बोस्रा पर अपने पंख फैलाएगा, और उस दिन एदोमी शूरवीरों का मन जच्चा स्त्री का सा हो जाएगा।” |
| BSB 23 Concerning Damascus: “Hamath and Arpad are put to shame, for they have heard a bad report; they are agitated like the sea; their anxiety cannot be calmed. | HINIRV 23 दमिश्क के विषय, “हमात और अर्पाद की आशा टूटी है, क्योंकि उन्होंने बुरा समाचार सुना है, वे गल गए हैं; समुद्र पर चिन्ता है, वह शान्त नहीं हो सकता। |
| BSB 24 Damascus has become feeble; she has turned to flee. Panic has gripped her; anguish and pain have seized her like a woman in labor. | HINIRV 24 दमिश्क बलहीन होकर भागने को फिरती है, परन्तु कँपकँपी ने उसे पकड़ा है, जच्चा की सी पीड़ा उसे उठी हैं। |
| BSB 25 How is the city of praise not forsaken, the town that brings Me joy? | HINIRV 25 हाय, वह नगर, वह प्रशंसा योग्य नगर, जो मेरे हर्ष का कारण है, वह छोड़ा गया है! |
| BSB 26 For her young men will fall in the streets, and all her warriors will be silenced in that day,” declares the LORD of Hosts. | HINIRV 26 सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उसके जवान चौकों में गिराए जाएँगे, और सब योद्धाओं का बोलना बन्द हो जाएगा। |
| BSB 27 “I will set fire to the walls of Damascus; it will consume the fortresses of Ben-hadad.” | HINIRV 27 मैं दमिश्क की शहरपनाह में आग लगाऊँगा जिससे बेन्हदद के राजभवन भस्म हो जाएँगे।” |
| BSB 28 Concerning Kedar and the kingdoms of Hazor, which Nebuchadnezzar king of Babylon defeated, this is what the LORD says: “Rise up, advance against Kedar, and destroy the people of the east! | HINIRV 28 “केदार और हासोर के राज्यों के विषय जिन्हें बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने मार लिया। यहोवा यह कहता है: उठकर केदार पर चढ़ाई करो! पूरब के लोगों का नाश करो! |
| BSB 29 They will take their tents and flocks, their tent curtains and all their goods. They will take their camels for themselves. They will shout to them: ‘Terror is on every side!’ | HINIRV 29 वे उनके डेरे और भेड़-बकरियाँ ले जाएँगे, उनके तम्बू और सब बर्तन उठाकर ऊँटों को भी हाँक ले जाएँगे, और उन लोगों से पुकारकर कहेंगे, ‘चारों ओर भय ही भय है।’ |
| BSB 30 Run! Escape quickly! Lie low, O residents of Hazor,” declares the LORD, “for Nebuchadnezzar king of Babylon has drawn up a plan against you; he has devised a strategy against you. | HINIRV 30 यहोवा की यह वाणी है, हे हासोर के रहनेवालों भागो! दूर-दूर मारे-मारे फिरो, कहीं जाकर छिपके बसो। क्योंकि बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने तुम्हारे विरुद्ध युक्ति और कल्पना की है। |
| BSB 31 Rise up, advance against a nation at ease, one that dwells securely,” declares the LORD. “They have no gates or bars; they live alone. | HINIRV 31 “यहोवा की यह वाणी है, उठकर उस चैन से रहनेवाली जाति के लोगों पर चढ़ाई करो, जो निडर रहते हैं, और बिना किवाड़ और बेंड़े के ऐसे ही बसे हुए हैं। |
| BSB 32 Their camels will become plunder, and their large herds will be spoil. I will scatter to the wind in every direction those who shave their temples; I will bring calamity on them from all sides,” declares the LORD. | HINIRV 32 उनके ऊँट और अनगिनत गाय-बैल और भेड़-बकरियाँ लूट में जाएँगी, क्योंकि मैं उनके गाल के बाल मुँड़ानेवालों को उड़ाकर सब दिशाओं में तितर-बितर करूँगा; और चारों ओर से उन पर विपत्ति लाकर डालूँगा, यहोवा की यह वाणी है। |
| BSB 33 “Hazor will become a haunt for jackals, a desolation forever. No one will dwell there; no man will abide there.” | HINIRV 33 हासोर गीदड़ों का वासस्थान होगा और सदा के लिये उजाड़ हो जाएगा, वहाँ न कोई मनुष्य रहेगा, और न कोई आदमी उसमें टिकेगा।” |
| BSB 34 This is the word of the LORD that came to Jeremiah the prophet concerning Elam at the beginning of the reign of Zedekiah king of Judah. | HINIRV 34 यहूदा के राजा सिदकिय्याह के राज्य के आरम्भ में यहोवा का यह वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के पास एलाम के विषय पहुँचा। |
| BSB 35 This is what the LORD of Hosts says: “Behold, I will shatter Elam’s bow, the mainstay of their might. | HINIRV 35 सेनाओं का यहोवा यह कहता है: “मैं एलाम के धनुष को जो उनके पराक्रम का मुख्य कारण है, तोड़ूँगा; |
| BSB 36 I will bring the four winds against Elam from the four corners of the heavens, and I will scatter them to all these winds. There will not be a nation to which Elam’s exiles will not go. | HINIRV 36 और मैं आकाश के चारों ओर से वायु बहाकर उन्हें चारों दिशाओं की ओर यहाँ तक तितर-बितर करूँगा, कि ऐसी कोई जाति न रहेगी जिसमें एलाम भागते हुए न आएँ। (प्रका. 7:1) |
| BSB 37 So I will shatter Elam before their foes, before those who seek their lives. I will bring disaster upon them, even My fierce anger,” declares the LORD. “I will send out the sword after them until I finish them off. | HINIRV 37 मैं एलाम को उनके शत्रुओं और उनके प्राण के खोजियों के सामने विस्मित करूँगा, और उन पर अपना कोप भड़काकर विपत्ति डालूँगा। और यहोवा की यह वाणी है, कि तलवार को उन पर चलवाते-चलवाते मैं उनका अन्त कर डालूँगा; |
| BSB 38 I will set My throne in Elam, and destroy its king and officials,” declares the LORD. | HINIRV 38 और मैं एलाम में अपना सिंहासन रखकर उनके राजा और हाकिमों को नाश करूँगा, यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 39 “Yet in the last days, I will restore Elam from captivity,” declares the LORD. | HINIRV 39 “परन्तु यहोवा की यह भी वाणी है, कि अन्त के दिनों में मैं एलाम को बँधुआई से लौटा ले आऊँगा।” |
Questions about Jeremiah 49? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.