Jeremiah 48

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Concerning Moab, this is what the LORD of Hosts, the God of Israel, says: “Woe to Nebo, for it will be devastated. Kiriathaim will be captured and disgraced; the fortress will be shattered and dismantled.

HINIRV

1 मोआब के विषय इस्राएल का परमेश्वर, सेनाओं का यहोवा यह कहता है: “नबो पर हाय, क्योंकि वह नाश हो गया! किर्यातैम की आशा टूट गई, वह ले लिया गया है; ऊँचा गढ़ निराश और विस्मित हो गया है।

BSB

2 There is no longer praise for Moab; in Heshbon they devise evil against her: ‘Come, let us cut her off from nationhood.’ You too, O people of Madmen, will be silenced; the sword will pursue you.

HINIRV

2 मोआब की प्रशंसा जाती रही। हेशबोन में उसकी हानि की कल्पना की गई है: ‘आओ, हम उसको ऐसा नाश करें कि वह राज्य न रह जाए।’ हे मदमेन, तू भी सुनसान हो जाएगा; तलवार तेरे पीछे पड़ेगी।

BSB

3 A voice cries out from Horonaim: ‘Devastation and great destruction!’

HINIRV

3 “होरोनैम से चिल्लाहट का शब्द सुनो! नाश और बड़े दुःख का शब्द सुनाई देता है!

BSB

4 Moab will be shattered; her little ones will cry out.

HINIRV

4 मोआब का सत्यानाश हो रहा है; उसके नन्हें बच्चों की चिल्लाहट सुन पड़ी।

BSB

5 For on the ascent to Luhith they weep bitterly as they go, and on the descent to Horonaim cries of distress resound over the destruction:

HINIRV

5 क्योंकि लूहीत की चढ़ाई में लोग लगातार रोते हुए चढ़ेंगे; और होरोनैम की उतार में नाश की चिल्लाहट का संकट हुआ है।

BSB

6 ‘Flee! Run for your lives! Become like a juniper in the desert.’

HINIRV

6 भागो! अपना-अपना प्राण बचाओ! उस अधमूए पेड़ के समान हो जाओ जो जंगल में होता है!

BSB

7 Because you trust in your works and treasures, you too will be captured, and Chemosh will go into exile with his priests and officials.

HINIRV

7 क्योंकि तू जो अपने कामों और सम्पत्ति पर भरोसा रखता है, इस कारण तू भी पकड़ा जाएगा; और कमोश देवता भी अपने याजकों और हाकिमों समेत बँधुआई में जाएगा।

BSB

8 The destroyer will move against every city, and not one town will escape. The valley will also be ruined, and the high plain will be destroyed, as the LORD has said.

HINIRV

8 यहोवा के वचन के अनुसार नाश करनेवाले तुम्हारे हर एक नगर पर चढ़ाई करेंगे, और कोई नगर न बचेगा; घाटीवाले और पहाड़ पर की चौरस भूमिवाले दोनों नाश किए जाएँगे।

BSB

9 Put salt on Moab, for she will be laid waste; her cities will become desolate, with no one to dwell in them.

HINIRV

9 “मोआब के पंख लगा दो ताकि वह उड़कर दूर हो जाए; क्योंकि उसके नगर ऐसे उजाड़ हो जाएँगे कि उनमें कोई भी न बसने पाएगा।

BSB

10 Cursed is the one who is remiss in doing the work of the LORD, and cursed is he who withholds his sword from bloodshed.

HINIRV

10 “श्रापित है वह जो यहोवा का काम आलस्य से करता है; और वह भी जो अपनी तलवार लहू बहाने से रोक रखता है।

BSB

11 Moab has been at ease from youth, settled like wine on its dregs; he has not been poured from vessel to vessel or gone into exile. So his flavor has remained the same, and his aroma is unchanged.

HINIRV

11 “मोआब बचपन ही से सुखी है, उसके नीचे तलछट है, वह एक बर्तन से दूसरे बर्तन में उण्डेला नहीं गया और न बँधुआई में गया; इसलिए उसका स्वाद उसमें स्थिर है, और उसकी गन्ध ज्यों की त्यों बनी रहती है।

BSB

12 Therefore behold, the days are coming, declares the LORD, when I will send to him wanderers, who will pour him out. They will empty his vessels and shatter his jars.

HINIRV

12 इस कारण यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आएँगे, कि मैं लोगों को उसके उण्डेलने के लिये भेजूँगा, और वे उसको उण्डेलेंगे, और जिन घड़ों में वह रखा हुआ है, उनको खाली करके फोड़ डालेंगे।

BSB

13 Then Moab will be ashamed of Chemosh, just as the house of Israel was ashamed when they trusted in Bethel.

HINIRV

13 तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा, जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित होंगे।

BSB

14 How can you say, ‘We are warriors, mighty men ready for battle’?

HINIRV

14 “तुम कैसे कह सकते हो कि हम वीर और पराक्रमी योद्धा हैं?

BSB

15 Moab has been destroyed and its towns have been invaded; the best of its young men have gone down in the slaughter, declares the King, whose name is the LORD of Hosts.

HINIRV

15 मोआब तो नाश हुआ, उसके नगर भस्म हो गए और उसके चुने हुए जवान घात होने को उतर गए, राजाधिराज, जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, उसकी यही वाणी है।

BSB

16 Moab’s calamity is at hand, and his affliction is rushing swiftly.

HINIRV

16 मोआब की विपत्ति निकट आ गई, और उसके संकट में पड़ने का दिन बहुत ही वेग से आता है।

BSB

17 Mourn for him, all you who surround him, everyone who knows his name; tell how the mighty scepter is shattered—the glorious staff!

HINIRV

17 उसके आस-पास के सब रहनेवालों, और उसकी कीर्ति के सब जाननेवालों, उसके लिये विलाप करो; कहो, ‘हाय! यह मजबूत सोंटा और सुन्दर छड़ी कैसे टूट गई है?’

BSB

18 Come down from your glory; sit on parched ground, O daughter dwelling in Dibon, for the destroyer of Moab has come against you; he has destroyed your fortresses.

HINIRV

18 “हे दीबोन की रहनेवाली तू अपना वैभव छोड़कर प्यासी बैठी रह! क्योंकि मोआब के नाश करनेवाले ने तुझ पर चढ़ाई करके तेरे दृढ़ गढ़ों को नाश किया है।

BSB

19 Stand by the road and watch, O dweller of Aroer! Ask the man fleeing or the woman escaping, ‘What has happened?’

HINIRV

19 हे अरोएर की रहनेवाली तू मार्ग में खड़ी होकर ताकती रह! जो भागता है उससे, और जो बच निकलती है उससे पूछ कि क्या हुआ है?

BSB

20 Moab is put to shame, for it has been shattered. Wail and cry out! Declare by the Arnon that Moab is destroyed.

HINIRV

20 मोआब की आशा टूटेगी, वह विस्मित हो गया; तुम हाय-हाय करो और चिल्लाओ; अर्नोन में भी यह बताओ कि मोआब नाश हुआ है।

BSB

21 Judgment has come upon the high plain—upon Holon, Jahzah, and Mephaath,

HINIRV

21 “चौरस भूमि के देश में होलोन, यहस, मेपात,

BSB

22 upon Dibon, Nebo, and Beth-diblathaim,

HINIRV

22 दीबोन, नबो, बेतदिबलातैम,

BSB

23 upon Kiriathaim, Beth-gamul, and Beth-meon,

HINIRV

23 और किर्यातैम, बेतगामूल, बेतमोन,

BSB

24 upon Kerioth, Bozrah, and all the towns of Moab, those far and near.

HINIRV

24 और करिय्योत, बोस्रा, और क्या दूर क्या निकट, मोआब देश के सारे नगरों में दण्ड की आज्ञा पूरी हुई है।

BSB

25 The horn of Moab has been cut off, and his arm is broken,” declares the LORD.

HINIRV

25 यहोवा की यह वाणी है, मोआब का सींग कट गया, और भुजा टूट गई है।

BSB

26 “Make him drunk, because he has magnified himself against the LORD; so Moab will wallow in his own vomit, and he will also become a laughingstock.

HINIRV

26 “उसको मतवाला करो, क्योंकि उसने यहोवा के विरुद्ध बड़ाई मारी है; इसलिए मोआब अपनी छाँट में लोटेगा, और उपहास में उड़ाया जाएगा।

BSB

27 Was not Israel your object of ridicule? Was he ever found among thieves? For whenever you speak of him you shake your head.

HINIRV

27 क्या तूने भी इस्राएल को उपहास में नहीं उड़ाया? क्या वह चोरों के बीच पकड़ा गया था कि जब तू उसकी चर्चा करता तब तू सिर हिलाता था?

BSB

28 Abandon the towns and settle among the rocks, O dwellers of Moab! Be like a dove that nests at the mouth of a cave.

HINIRV

28 “हे मोआब के रहनेवालों अपने-अपने नगर को छोड़कर चट्टान की दरार में बसो! उस पंडुकी के समान हो जो गुफा के मुँह की एक ओर घोंसला बनाती हो।

BSB

29 We have heard of Moab’s pomposity, his exceeding pride and conceit, his proud arrogance and haughtiness of heart.

HINIRV

29 हमने मोआब के गर्व के विषय में सुना है कि वह अत्यन्त अभिमानी है; उसका गर्व, अभिमान और अहंकार, और उसका मन फूलना प्रसिद्ध है।

BSB

30 I know his insolence,” declares the LORD, “but it is futile. His boasting is as empty as his deeds.

HINIRV

30 यहोवा की यह वाणी है, मैं उसके रोष को भी जानता हूँ कि वह व्यर्थ ही है, उसके बड़े बोल से कुछ बन न पड़ा।

BSB

31 Therefore I will wail for Moab; I will cry out for all of Moab; I will moan for the men of Kir-heres.

HINIRV

31 इस कारण मैं मोआबियों के लिये हाय-हाय करूँगा; हाँ मैं सारे मोआबियों के लिये चिल्लाऊँगा; कीरहेरेस के लोगों के लिये विलाप किया जाएगा।

BSB

32 I will weep for you, O vine of Sibmah, more than I weep for Jazer. Your tendrils have extended to the sea; they reach even to Jazer. The destroyer has descended on your summer fruit and grape harvest.

HINIRV

32 हे सिबमा की दाखलता, मैं तुम्हारे लिये याजेर से भी अधिक विलाप करूँगा! तेरी डालियाँ तो ताल के पार बढ़ गई, वरन् याजेर के ताल तक भी पहुँची थीं; पर नाश करनेवाला तेरे धूपकाल के फलों पर, और तोड़ी हुई दाखों पर भी टूट पड़ा है।

BSB

33 Joy and gladness are removed from the orchard and from the fields of Moab. I have stopped the flow of wine from the presses; no one treads them with shouts of joy; their shouts are not for joy.

HINIRV

33 फलवाली बारियों से और मोआब के देश से आनन्द और मगन होना उठ गया है; मैंने ऐसा किया कि दाखरस के कुण्डों में कुछ दाखमधु न रहा; लोग फिर ललकारते हुए दाख न रौंदेंगे; जो ललकार होनेवाली है, वह अब नहीं होगी।

BSB

34 There is a cry from Heshbon to Elealeh; they raise their voices to Jahaz, from Zoar to Horonaim and Eglath-shelishiyah; for even the waters of Nimrim have dried up.

HINIRV

34 “हेशबोन की चिल्लाहट सुनकर लोग एलाले और यहस तक, और सोअर से होरोनैम और एग्लत-शलीशिया तक भी चिल्लाते हुए भागे चले गए हैं। क्योंकि निम्रीम का जल भी सूख गया है।

BSB

35 In Moab, declares the LORD, I will bring an end to those who make offerings on the high places and burn incense to their gods.

HINIRV

35 और यहोवा की यह वाणी है, कि मैं ऊँचे स्थान पर चढ़ावा चढ़ाना, और देवताओं के लिये धूप जलाना, दोनों को मोआब में बन्द कर दूँगा।

BSB

36 Therefore My heart laments like a flute for Moab; it laments like a flute for the men of Kir-heres, because the wealth they acquired has perished.

HINIRV

36 इस कारण मेरा मन मोआब और कीरहेरेस के लोगों के लिये बाँसुरी सा रो रोकर अलापता है, क्योंकि जो कुछ उन्होंने कमाकर बचाया है, वह नाश हो गया है।

BSB

37 For every head is shaved and every beard is clipped; on every hand is a gash, and around every waist is sackcloth.

HINIRV

37 क्योंकि सब के सिर मुँण्ड़े गए और सब की दाढ़ियाँ नोची गई; सब के हाथ चीरे हुए, और सब की कमर में टाट बन्धा हुआ है।

BSB

38 On all the rooftops of Moab and in the public squares, everyone is mourning; for I have shattered Moab like an unwanted jar,” declares the LORD.

HINIRV

38 मोआब के सब घरों की छतों पर और सब चौकों में रोना पीटना हो रहा है; क्योंकि मैंने मोआब को तुच्छ बर्तन के समान तोड़ डाला है यहोवा की यह वाणी है।

BSB

39 “How shattered it is! How they wail! How Moab has turned his back in shame! Moab has become an object of ridicule and horror to all those around him.”

HINIRV

39 मोआब कैसे विस्मित हो गया! हाय, हाय, करो! क्योंकि उसने कैसे लज्जित होकर पीठ फेरी है! इस प्रकार मोआब के चारों ओर के सब रहनेवाले उसका ठट्ठा करेंगे और विस्मित हो जाएँगे।”

BSB

40 For this is what the LORD says: “Behold, an eagle swoops down and spreads his wings against Moab.

HINIRV

40 क्योंकि यहोवा यह कहता है, “देखो, वह उकाब सा उड़ेगा और मोआब के ऊपर अपने पंख फैलाएगा।

BSB

41 Kirioth has been taken, and the strongholds seized. In that day the heart of Moab’s warriors will be like the heart of a woman in labor.

HINIRV

41 करिय्योत ले लिया गया, और गढ़वाले नगर दूसरों के वश में पड़ गए। उस दिन मोआबी वीरों के मन जच्चा स्त्री के से हो जाएँगे;

BSB

42 Moab will be destroyed as a nation because he vaunted himself against the LORD.

HINIRV

42 और मोआब ऐसा तितर-बितर हो जाएगा कि उसका दल टूट जाएगा, क्योंकि उसने यहोवा के विरुद्ध बड़ाई मारी है।

BSB

43 Terror and pit and snare await you, O dweller of Moab,” declares the LORD.

HINIRV

43 यहोवा की यह वाणी है कि हे मोआब के रहनेवाले, तेरे लिये भय और गड्ढा और फंदे ठहराए गए हैं।

BSB

44 “Whoever flees the panic will fall into the pit, and whoever climbs from the pit will be caught in the snare. For I will bring upon Moab the year of their punishment,” declares the LORD.

HINIRV

44 जो कोई भय से भागे वह गड्ढे में गिरेगा, और जो कोई गड्ढे में से निकले, वह फंदे में फँसेगा। क्योंकि मैं मोआब के दण्ड का दिन उस पर ले आऊँगा, यहोवा की यही वाणी है।

BSB

45 “Those who flee will stand helpless in Heshbon’s shadow, because fire has gone forth from Heshbon and a flame from within Sihon. It devours the foreheads of Moab and the skulls of the sons of tumult.

HINIRV

45 “जो भागे हुए हैं वह हेशबोन में शरण लेकर खड़े हो गए हैं; परन्तु हेशबोन से आग और सीहोन के बीच से लौ निकली, जिससे मोआब देश के कोने और बलवैयों के चोण्डे भस्म हो गए हैं।

BSB

46 Woe to you, O Moab! The people of Chemosh have perished; for your sons have been taken into exile and your daughters have gone into captivity.

HINIRV

46 हे मोआब तुझ पर हाय! कमोश की प्रजा नाश हो गई; क्योंकि तेरे स्त्री-पुरुष दोनों बँधुआई में गए हैं।

BSB

47 Yet in the latter days I will restore Moab from captivity,” declares the LORD. Here ends the judgment on Moab.

HINIRV

47 तो भी यहोवा की यह वाणी है कि अन्त के दिनों में मैं मोआब को बँधुआई से लौटा ले आऊँगा।” मोआब के दण्ड का वचन यहीं तक हुआ।

Questions about Jeremiah 48? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.